Showing posts with label Boney Kapoor. Show all posts
Showing posts with label Boney Kapoor. Show all posts

Tuesday 11 August 2020

बोनी कपूर की बॉम्बे गर्ल नहीं हेलेन है जाह्नवी कपूर !


इस साल, बोनी कपूर ने अपनी बेटी जाह्नवी कपूर को मुख्य भूमिका में लेकर बॉम्बे गर्ल बनाने का ऐलान किया था। लेकिन, वर्तमान परिस्थिति में बॉम्बे गर्ल का आगे बढ़ना मुमकिन नहीं लग रहा है। इसलिए यह फिल्म होल्ड में डाल दी गई है।
बॉम्बे गर्ल नहीं हेलेन
लेकिन, अपनी बेटी को बॉम्बे गर्ल नहीं बना सके बोनी कपूर, अब उन्हें हेलेन बनाना चाहते हैं। यह हेलेन, सलमान खान की सौतेली माँ नहीं, बल्कि एक फिल्म का नाम है। बोनी कपूर ने मलयालम फिल्म हेलेन के हिंदी रीमेक के अधिकार खरीद लिए है। इसी हिंदी रीमेक में जाह्नवी कपूर हेलेन की भूमिका में होंगी।
जीने के लिए जद्दोजहद
मलयालम फिल्म हेलेन, २०१९ में रिलीज़ सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म की मुख्य चरित्र हेलेन एक चिकन हब में काम करती हैं। एक दिन धोखे से उसका मेनेजर, उसे फ्रीजर रूम में बंद कर देता है। हेलेन को -१८ डिग्री सेंटीग्रेड के फ्रीजर रूम में रहते हुए, खुद को जीवित रखना है। इस जद्दोजहद में वह अपना पाँव तोड़ बैठती है। इसके बावजूद, उसकी जीने के लालसा मौत पर भारी पड़ती है। उसे पांच घंटे बाद जिंदा निकाल लिया जाता है।
२३ साल की अन्ना और जाह्नवी
जाह्नवी कपूर हिंदी रीमेक में हेलेन की भूमिका करेंगी। मलयालम फिल्म में इस भूमिका को अभिनेत्री अन्ना बेन ने किया था। यह अन्ना बेन की दूसरी फिल्म थी। इत्तफाक की बात है कि जाह्नवी कपूर और अन्ना बेन २३ साल की ही है। अलबत्ता, जाह्नवी कपूर की अब तक दो फ़िल्में धड़क और घोस्ट स्टोरीज रिलीज़ हो चुकी है। वॉर फिल्म गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल १२ अगस्त को नेटफ्लिक्स से स्ट्रीम होगी।
मानवीय संवाद
फिल्म हेलेन की सबसे ख़ास बात थी मानवीय संवाद। हेलेन को जीवित बचाने में मॉल का चौकीदार ख़ास भूमिका निभाता है, क्योंकि वही बताता है कि अन्ना मॉल से बाहर नहीं निकली थी। जब अन्ना का पिता उससे पूछता है कि तुम्हे यह कैसे समझ में आया कि अन्ना मॉल से बाहर नहीं गई तो चौकीदार बताता है कि वह जब भी बाहर निकलती थी तो उसे देख कर मुस्कराती ज़रूर थी। हेलेन की एक मुस्कराहट ने उसका जीवन बचा लिया।


Friday 12 April 2019

Boney Kapoor चाहें दक्षिण के Ajith Kumar



श्रीदेवी (Sridevi) जब जीवित थी, तब उन्होंने अपने film निर्माता पति बोनी कपूर (Boney Kapoor) से कोई तमिल फिल्म बनाने की इल्तिजा की थी। श्रीदेवी के जीवित रहते बोनी कपूर उनकी यह इच्छा पूरी नहीं कर पाए।

लेकिन, उन्होने श्रीदेवी (Sridevi) की मृत्यु के बाद भी, उनकी इच्छा का सम्मान किया। बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने, एक नहीं दो तमिल फिल्मो का निर्माण किया है। इनमे से एक फिल्म हिंदी की अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अभिनीत फिल्म पिंक की तमिल रीमेक फिल्म है।

नरकोंडा पार्वाई (Nerkonda Paarvai) टाइटल वाली तमिल फिल्म में अमिताभ बच्चन (अमिताभ वाली भूमिका तमिल सुपरस्टार अजित कुमार कर रहे हैं। इस फिल्म से, पहले बार बोनी कपूर और अजित कुमार को एक साथ काम करने का मौका मिला।

बोनी कपूर, अजित कुमार की अभिनय प्रतिभा से काफी प्रभावित हुए हैं । अजित बहुत ही सज्जन और मेहनती अभिनेता माने हैं। बॉक्स ऑफिस पर उनकी पकड़ भी है। 

अजित कुमार की वीरम (Veeram), वेदालम (Vedalam), विवेगम (Vivegam) और विश्वासम (Vishwasam) जैसी फिल्मों को बड़ी सफलता मिली है। उनकी दूसरी हिट तमिल फिल्मों में एन्ने अरिन्धाल (Yennai Arindhaal), मनकथा (Mankatha), बिल्ला (Billa), आदि फ़िल्में भी ज़बरदस्त सफल हुई हैं।


उनकी ज़्यादातर फिल्मों को हिंदी में डब किया गया है और हिंदी दर्शक टीवी पर यह सभी फ़िल्में देख चुके हैं।

बोनी कपूर (Boney Kapoor) का इरादा अजित कुमार (Ajith Kumar) को हिंदी फिल्मों में लाने का है। बोनी कपूर ने अपनी यह इच्छा ट्विटर पर व्यक्त भी की।

बोनी कपूर ने लिखा, “Nerkonda Paarvai के रशेस देखे। खुश हूँ...अजित ने क्या अभिनय किया है। मुझे उम्मीद है कि वह जल्द ही हिंदी फिल्म करना चाहेंगे। मेरे पास एक्शन फिल्मों की ३ स्क्रिप्ट हैं। उम्मीद है कि वह कम से कम एक फिल्म को हाँ कहेंगे।”

बताते चलें कि अजित कुमार की ज़्यादातर फ़िल्में एक्शन से भरपूर इमोशनल ड्रामा हुआ करती हैं। 
वह जितने स्वाभाविक एक्शन मे हैं, उतना ही अच्छा उनका इमोशन से भरपूर अभिनय माना जाता है।

बोनी कपूर (Boney Kapoor) के ट्वीट ने हलचल मचा दी है। अजित कुमार (Ajith Kumar) के प्रशंसको को उम्मीद है कि अजित कुमार ज़ल्द ही बोनी कपूर की किसी एक्शन फिल्म में नज़र आयेंगे। बोनी कपूर को भी प्रतीक्षा है  अजित कुमार के जवाबी ट्वीट की ! 


नवोदय टाइम्स १२ अप्रैल २०१९ - क्लिक करें