Showing posts with label Jackie Shroff. Show all posts
Showing posts with label Jackie Shroff. Show all posts

Friday 11 May 2018

'फेमस' है कि चम्बल में 'बन्दूक, गरजती है !

चम्बल के गहरे सन्नाटे में ताक़त का खेल होता है, बंदूकें गरजती हैं और इन सबसे बीच प्यार

भी पलता है।

यह इशारा है निर्देशक करण ललित बुटानी की फिल्म फेमस की कहानी की ओर।

इस फिल्म में जैकी श्रॉफ डाकू किरदार में नज़र आयेंगे।

ताक़त का खेल जिमी शेरगिल, केके मेनन और पंकज त्रिपाठी के बीच खेला जायेगा।

इनके बीच प्यार के फूल खिलाने के लिए श्रिया सरन हैं और माही गिल भी हैं।

कभी बॉलीवुड ने चम्बल के कथानक पर ढेरों फ़िल्में बनाई हैं। बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों ने भी  खलनायक के हाथों में फबने वाली बन्दूक उठाने में भी कोताही नहीं बरती थी।

क्या चम्बल की बॉलीवुड में वापसी हो रही है।

जवाब देगी १ जून को रिलीज़ होने जा रही फिल्म फेमस.

फिलहाल, देखिये फिल्म का बन्दूक गीत।   

१५ मई को रिलीज़ होगा रेस ३ का ट्रेलर - क्लिक करने 

Friday 20 April 2018

बन्दूक से बहती पॉवर बनाती है 'FAMOUS'

चम्बल पर फिल्मों का सिलसिला, फिर शुरू हो गया लगता है। 

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म सोन चिरैया के बाद, अब जिमी शेरगिल डाकू चोला पहन कर बन्दूक थामने जा रहे हैं।

"पिछले दिनों, डायरेक्टर तिग्मांशु धुलिया ने राज खत्री फिल्म्स की प्रस्तुति, निर्माता विदिशा प्रोडक्शंस और अमिताभ चंद्र की फिल्म फेमस का पोस्टर जारी किया था। इस पोस्टर मेंभूरे, गाढ़े भूरे रंग की ज़मीन और टीलों के बीच बन्दूक थामे जिमी शेरगिल नज़र आ रहे हैं।"

पोस्टर में लिखे शब्दों से समझा जा सकता है कि इस फिल्म में बंदूके आग उगल रही होंगी।  क्योंकि, फिल्म निर्माताओं के लिहाज़ से बन्दूक ही पावर  का जरिया है।  इस फिल्म का निर्देशन करण ललित  बुटानी ने  किया है।  फेमस करण की बतौर निर्देशक पहली फिल्म है।

इस फिल्म में जैकी श्रॉफ के साथ जिमी शेरगिल, के के मेनन, श्रिया सरण, पंकज त्रिपाठी और माही गिल की मुख्य भूमिका है। 

माही गिल और जिमी शेरगिल पर फिल्माया गया गीत आजकल यूट्यूब पर देखा जा सकता है। 

जैकी श्रॉफ को पिछली बार सरकार ३ में देखा गया था।  २०१८ में उनकी कोई आधा दर्जन हिंदी फ़िल्में रिलीज़ होने वाली है।  इनमे पल्टन, ठग्स ऑफ़ हिंदोस्थान, साहो और फिरकी उल्लेखनीय हैं।

जिमी शेरगिल और माही गिल, मशहूर गैंगस्टर फिल्म सीरीज साहब बीवी और  गैंगस्टर की तीसरी फिल्म में २७ जुलाई को नज़र आएंगे।

जिमी शेरगिल के  पास भी हैप्पी फिर भाग जाएगी, गन पे डन और टॉम डिक एंड हैरी २ निर्माण के भिन्न चरणों में हैं।

के के मेनन को वोडका डायरीज और बा बा ब्लैक शीप में देखा जा चूका है।  दोनों ही फिल्मों में वह पुलिस किरदार में थे।

उनकी एक फिल्म सन' ७५ पचहत्तर आपातकाल की याद दिलाती फिल्म है।  मेनन, जैकी श्रॉफ के साथ फिल्म फिरकी में भी नज़र आएंगे।  

"पंकज त्रिपाठी, अब अपने आप में परिचय बन चुके हैं।  उन्हें हाल ही में फिल्म न्यूटन के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों में विशेष उल्लेख पुरस्कार दिया गया है।  पंकज त्रिपाठी, गैंगस्टर फिल्म काला में रजनीकांत के साथ  और ड्राइव में सुशांत सिंह राजपूत के साथ अहम् किरदार करते नज़र आएंगे। "

श्रिया सरन को हिंदी फिल्मो मे ख़ास सफलता नहीं मिली।  इस समय, उनके पास फेमस के अलावा केवल एक हिंदी फिल्म तड़का ही है। 

फेमस, १८ मई को रिलीज़ होगी।  

जुरैसिक वर्ल्ड : फालेन किंगडम का फाइनल  ट्रेलर - क्लिक करें