Sunday, 18 May 2025

#RanveerSingh तक # FarhanAkhtar का #Don3

     


  जिस डॉन को ११ मुल्कों की पुलिस ढूंढ रही है,  उस डॉन को फरहान                  अख्तर ने ढूंढ निकाला है। रणवीर सिंह होंगे तीसरे डॉन !!


अंततः, ग्यारह मुल्कों की पुलिस ने तो नहीं, निर्माता निर्देशक फरहान अख्तर ने, डॉन को ढूंढ ही लिया है।  यह तीसरा डॉन, अपने दर्शकों के समक्ष आने के लिए शीघ्र ही कैमरे और आर्क लाइट का सामना करने जा रहा है।  परदे पर डॉन का यह तीसरा रूप, अभिनेता रणवीर सिंह प्रस्तुत करेंगे।  वह भारतीय डॉन को परदे पर उतारने वाले तीसरे अभिनेता होंगे।

 

 


रणवीर सिंह और फरहान अख्तर का यह डॉन पूरे १४ साल बाद नींद से जागेगा।  यद्यपि इस डॉन की घोषणा अगस्त २०२३ में, सोशल मीडिया पर एक क्लिप  डाल कर, फरहान अख्तर ने की थी।  उस क्लिप में रणवीर सिंह अपने चरित्र के बारे में बताते हुए, सिगार का कश  मारते अवतरित होते थे।  किन्तु, पूरी क्लिप में रणवीर सिंह के डॉन की मैनेरिज्म शाहरुख़ खान से प्रेरित लगती थी। 

 

 


डॉन के इतिहास में जाय जाए तो डॉन शीर्षक के साथ पहली फिल्म १९७८ में निर्देशक चंद्रा  बरोट ने १९७८ में बनाई थी।  इस फिल्म के लेखक, फरहान अख्तर के पिता जावेद अपने मित्र सलीम के साथ थे। अपने गीतों और रहस्य रोमांच के कारण डॉन (१९७८) सुपरडुपर हिट हुई थी और कल्ट फिल्म मानी गई थी।  फिल्म के डॉन अमिताभ बच्चन थे तथा उनका सतह जीनत अमान दे रही थी।  फिल्म में अमिताभ बच्चन ने डॉन के अतिरिक्त एक देहाती हमशक्ल की भूमिका भी की थी।  फिल्म में प्राण, इफ़्तेख़ार, पी जयराज, पिंचू कपूर, कमल कपूर और सत्येन कप्पू जैसे सशक्त कलाकार फिल्म को आकर्षक अभिनय वाली बना रहे थे।

 

 


कोई ३८ साल बाद डॉन  को जगाया गया।  इस बार डॉन को जगाने वाले जावेद के बेटे फरहान अख्तर थे।  उन्होंने ४१ साल के शाहरुख़ खान को अपना डॉन बनाया।  जबकि, सलीम जावेद के डॉन अमिताभ बच्चन ३७ साल के थे।  १९७८ में जीनत अमान की रोमा २००६ में प्रियंका चोपड़ा बन गई थी।  फिल्म में प्राण वाली भूमिका अर्जुन रामपाल कर रहे थे। सलीम जावेद की डॉन की हेलेन के ये मेरा दिल प्यार का दीवाना गीत को २००६ में करीना कपूर कर रहे थी।  यह फिल्म भी बड़ी हिट साबित हुई।  पांच साल बाद, डॉन प्रदर्शित हुई।  किन्तु, यह फिल्म पहली दो फिल्मों की तुलना में बड़ी हिट साबित नहीं हो सकी।

 

 


प्रश्न यह है कि रणवीर सिंह के लिए कोई रोमा होगी या नहीं? होगी तो कौन होगी? कई नाम बॉलीवुड के गलियारों में गूँज रहे है। कभी किआरा अडवाणी तो कभी शरवरी की चर्चा हो जाती है।  अब नवीनतम नाम कृति सेनन का उभर आकर आया है।  कृति सेनन इस समय बॉक्स ऑफिस पर शीर्ष की अभिनेत्री साबित हो रही है।

 


डॉन का कोई विलेन होगा या वह खुद ही विलेन होगा? क्योंकि, १९७८ की फिल्म में अमिताभ बच्चन के डॉन को कई रहस्यमय, खल चरित्रों का सामना करना पड़ा था।  हालाँकि, इनमे से कुछ बाद में पुलिस चरित्र निकलते थे।  इस दृष्टि से देखने वाली बात होगी कि फरहान ने अपने पिता के साथ डॉन की स्क्रिप्ट को कितना और कैसा परिवर्तित किया है? किन्तु, अब तक का समाचार यही है कि विक्रांत मैसी डॉन के विलेन होंगे। 

#MetGala में #KiaraAdvani का खास अंदाज़

 



दुनियाभर के फैशन स्टेज पर अपनी शानदार एंट्री के एक हफ्ते बाद भी कियारा आडवाणी सुर्खियों में बनी हुई हैं—न सिर्फ अपनी स्टाइल के लिए, बल्कि उस अपार प्यार के लिए भी जो उन्हें मिला। कियारा ने मेट गाला 2025 के लिए Lefty की "टॉप की वॉयसेज़" लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने सबसे ज़्यादा मीडिया इम्पैक्ट और सोशल मीडिया एंगेजमेंट पाया, जिससे उनका Earned Media Value (EMV) $15.3 मिलियन तक पहुंच गया—जो कि काइली जेनर, रिहाना और शाहरुख़ ख़ान जैसे सितारों से भी अधिक था।

 



इतिहास रचते हुए, कियारा मेट गाला के रेड कार्पेट पर बेबी बंप के साथ चलने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री भी बन गईं।

 



कियारा ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत वीडियो साझा किया और एक दिल से लिखा मैसेज पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने इस खास पल को और उस प्यार को साझा किया जो उन्हें मिला। दुनिया की सबसे बड़ी फैशन नाइट पर, रिहाना, कार्ली क्लॉस और कई ग्लोबल आइकॉन्स के साथ अपना पहला कदम रखते हुए, कियारा ने इस पल को ‘सपने जैसा’ बताया और सभी के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।

 



उन्होंने लिखा: अब भी सब कुछ महसूस कर रही हूं… आपके प्यार, अपनापन और जश्न के लिए दिल से आभार 💛 मेरी मेट गाला की पहली झलक को इतना खास बनाने के लिए धन्यवाद। आपके मैसेजेस, चीयर और प्यार मेरे लिए सब कुछ हैं 💛🥹🫶