Monday 25 September 2017

महारावल बने शाहिद कपूर

दीपिका पादुकोण के पद्मावती के किरदार में फिल्म पद्मावती के पोस्टर नवरात्री के पहले दिन रिलीज़ किये गए थे।  आज महारानी पद्मावती के पति महारावल रतन सिंह के किरदार में शाहिद कपूर के पोस्टर रिलीज़ किये गए।  इन पोस्टरों में राजसी ठाठ बाट के साथ शाहिद कपूर बढ़ी और कढ़ी दाढ़ी में शानदार लग रहे हैं।  सूत्र बताते हैं कि फिल्म में शाहिद कपूर के काफी दृश्य आवक्ष नग्न हैं।  ज़ाहिर है कि संजय लीला भंसाली अपने हीरो की पुष्ट बॉडी दिखाने का लोभ छोड़ नहीं पाते।  खुद को फिट रखने में शाहिद कपूर बेजोड़ हैं।  वह नियमित जिम जाते हैं और वर्कआउट करते हैं।  इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी पसीना बहाया है।  पोस्टरों से शाहिद कपूर की मेहनत दिखाई देती है।  पद्मावती १ दिसंबर को रिलीज़ होने जा रही है।  

रोहिणी अय्यर​ को सबसे प्रभावशाली मीडिया उद्यमी के लिए स्टारडस्ट अचीवर्स पुरस्कार


लाइव गेम शो आंटी बोली लगाओ बोली


सोनी मैक्स का अपने दर्शकों को दशहरा पर बाहुबली २ तोहफा !

हिंदी फिल्म दर्शकों के लिए बढ़िया खबर।  जिन सिने प्रेमियों ने बाहुबली सीरीज की दूसरी फिल्म बाहुबली २: द कन्क्लूजन नहीं देखी है, उन दर्शकों के लिए सोनी मैक्स की तरफ से दशहरा उपहार।  ०८ अक्टूबर को सोनी मैक्स पर दोपहर १ बजे से दुनिया में सबसे ज़्यादा बिज़नेस करने वाली पहली भारतीय फिल्म बाहुबली : द कन्क्लूजन दिखाई जाएगी।  इस फिल्म के द्वारा बाहुबली द बिगिनिंग के खात्मे के बाद से बाहुबली को कटप्पा ने क्यों मारा के जवाब का इंतज़ार कर रहे दर्शकों  इस सवाल का फर्स्ट हैंड जवाब भी मिल जायेगा।  निर्देशक एस एस राजामौली की प्राचीन महिष्मति राज्य के तख़्त के लिए संघर्ष की इस ऐतिहासिक शानदार ड्रामा फिल्म में प्रभाष ने राजा अमरेंद्र बाहुबली की भूमिका की है ।  इस फिल्म में राणा डग्गुबाती ने भल्लालदेवा, अनुष्का शेट्टी ने युवरानी देवसेना, राम्या कृष्णन ने राजमाता शिवगामी, सत्यराज ने कटप्पा, नासर ने बिज्जलदेवा, तमन्ना भाटिया ने अवंतिका की भूमिकाएं की हैं ।  फिल्म का संगीत राजामौली के कजिन एम एम किरवानी ने दिया है।  कुल १७१ मिनट लम्बाई वाली फिल्म की एडिटिंग कोटागिरी वेंकटेश्वरा राव ने की है।  तेलुगु और तमिल में बनाई गई और हिंदी में डब बाहुबली द कन्क्लूजन के निर्माण में २५० करोड़ खर्च हुए थे।  यह फिल्म अब तक १७२५ करोड़ का ग्रॉस कर चुकी है।

Sunday 24 September 2017

कबाली रजनीकांत की बेटी धंशिका

साई धंशिका ख़ास तौर पर तमिल फिल्मों की नायिका हैं।  जयम रवि की तमिल फिल्म परमाई से उनके करियर की शुरुआत हुई थी।  धंशिका की अब तक ९ फ़िल्में रिलीज़ हो चुकी हैं।  उनकी इस साल ७ फ़िल्में रिलीज़ होनी हैं।  फिल्म कबाली में धंशिका ने रजनीकांत की बेटी योगी का किरदार किया था।  उन्हें एक्शन करने में महारत हासिल हैं।  उनकी ज़्यादातर फ़िल्में एक्शन/थ्रिलर ही रही हैं।  बिजॉय नम्बिआर की मलयालम फिल्म सोलो में वह दुलकर सलमान की नायिका हैं।  यह रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है।

नवरात्री पर टीवी सितारों का स्टाइल- मंत्र

नवरात्री बोलें तो डांडिया-गरबा का त्यौहार है।  भारी जेवर और कपडे पहनना महिलाओं का शौक रहता है। आदमी भी कोई पीछे नहीं।  वह भी रंग-बिरंगे परिधान पहन कर डांडिया करने को बेताब रहता है।  इस मायने में टीवी एक्टर भी पीछे नहीं।  हर टीवी सितारा अलग अलग परिधान पहनना पसंद करता है।  रंगों की भी कोई कमी नहीं।  पसंद अपनी अपनी।  अब मृणल जैन को ही लीजिये।  उन्हें केडियू और कफनी पहनना स्टाइलिश और दूसरों से अलग लगता है।  इसमें भिन्न दमकते रंग मिल जाते हैं। मृणल से अलग पसंद है शरद मल्होत्रा की।  वह काढ़ा हुआ कुरता पहनना पसंद करते हैं।  उन्हें ख़ास तौर पर लाल और भूरे रंग के चमकदार काढ़े कुर्ते स्टाइलिश लगते हैं।  मोहम्मद नाज़िम को पठानी सूट पसंद है।  वह नेवी ब्लू कलर का पठानी सूट पहनना पसंद करते हैं।  लेकिन, इससे पहले बालों में जेल लगना नहीं भूलेंगे।  अदा खान
पारम्परिक लहंगा-चोली पहनना चाहेंगी लेकिन, यह  रंगीन मनके टंके हुए, मिरर वर्क या काढ़े हुए या शंखों वाले होने चाहिए।   शशांक व्यास के अनुसार रंगबिरंगी पोशाकें आपके व्यक्तित्व को निखारती हैं।  मैं तो नवरात्री में चमदार रंगीन पोशाकें पहनना चाहूंगा।  जहाँ तक फैशन की बात है, मैं किसी रूल बुक से चलने के बजाय अपनी पसंद के अनुसार चलना चाहूंगा। शक्ति अरोरा को नवरात्री में गरबा धोती-कुरता पहनना क्यों पसंद है ? यही एक समय है, जिसमे हम पारपरिक लुक वाले कपडे पहन सकते हैं। जैस्मिन भसीन आज की पसंद के अनुरूप रंगबिरंगे परिधान पहनना पसंद करेंगी।  लेकिन, भारी और चमकीली ऑक्सीडाइजड ज्वेलरी के नथनी ज़रूर पहनना चाहेंगी।  तो नवरात्री उत्सव में शामिल होने वाली युवा मंडली ने किस प्रकार के परिधान और ज्वेलरी पहनी है ? क्या इन टीवी सितारों की पसंद से उनकी पसंद मेल खाती है ? 



राष्ट्रीय सहारा २४ सितम्बर