Tuesday 3 April 2018

जब इक्यावन के सेट पर प्राची पर किया कुत्ते ने हमला !

स्टार प्लस के शो इक्यावन में मुख्य भूमिका कर रही अभिनेत्री प्राची तहलान पर गज़ब बीती। वह शो में एक जुझारू और निडर लड़की सुशील की भूमिका कर रही है। वैसे प्राची निजी जीवन में भी  कुछ ऐसी ही हैं। उन्होंने इसका उन्होंने इक्यावन के शूट के दौरान ही कर दिया। दरअसल, हुआ यह कि प्राची को शो के दृश्य में दो जर्मन शेफर्ड कुत्तों के साथ शूटिंग करनी थी। शूटिंग के दौरान  एक कुत्ता यकायक हिंसक हो उठा। उसने प्राची पर हमला कर दिया। कुत्ते ने प्राची के हाथ के लकड़ी के लट्ठे को हथियाने के लिए उनकी जांघ को बुरी तरह से घायल कर दिया। इस हमले से  घबराई प्राची ने धैर्य नहीं खोया। उन्होंने उस लट्ठे से कुत्ते पर वार कर खुद से दूर रखा। इस बीच यूनिट के लोग मदद को पहुँच गए। डॉक्टर को बुलाया गया। दो इंजेक्शन तुरंत लगाने पड़े। प्राची तहलान अब ठीक हो रही है। लेकिन घायल होने और दर्द के बावजूद प्राची ने शो की शूटिंग जारी रखी। इससे साबित होता है कि एक अभिनेत्री की ज़िन्दगी उतनी आसान भी नहीं। बेशक आपको इसके लिए ढेरों भत्ते मिलते हैं। लेकिन आपको इसे साबित करने के लिए मेहनत भी तो करनी पड़ती है! 


क्या 'ब्लैकमेल' कर पाएंगी नीलिमा अज़ीम की नशीली आँखें !- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

क्या 'ब्लैकमेल' कर पाएंगी नीलिमा अज़ीम की नशीली आँखें !

१६ फरवरी को, नीरज पांडेय की क्राइम थ्रिलर फिल्म ऐयारी में मनोज बाजपेई के  किरदार की बीवी की भूमिका में, राज  बब्बर और नादिरा ज़हीर बब्बर की बेटी जूही बब्बर नज़र आई थी।  वह पूरे १२ साल बाद स्क्रीन पर वापसी कर रही थी।  अब टीवी सीरियल तितली और शांति की शोख अभिनेत्री नीलिमा अज़ीम की  भी वापसी हो रही है।  कभी वह दावा किया कराती थी कि उनकी  आंखे नशीली है। वह दर्शकों को अपनी आँखों के नशे डुबो देने का माद्दा रखती हैं।  दूरदर्शन के शो फिर वही तलाश की शूटिंग के दौरान नीलिमा अज़ीम और राजेश खट्टर का रोमांस गर्म हुआ।  उस समय तक, नीलिमा अज़ीम का पंकज कपूर से तलाक़ हो चुका था।  १९९० में नीलिमा अज़ीम और राजेश खट्टर की शादी हो गई।  लेकिन टीवी पर अपनी नशीली आँखों का नशा बिखेरने वाली नीलिमा अज़ीम को ज़्यादातर फ़िल्में सहयोगी या बहुत छोटी मिली।  सलीम लंगड़े पे मत रो, सड़क, नागिन और लुटेरे, कर्मयोध्दा, दिल अपना और प्रीत पराई, ज़माना दीवाना, इतिहास और हाहाकार जैसी उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर असफलता का हाहाकार मचा दिया।  केन घोष की फिल्म इश्क़ विश्क में वह अपने बेटे शाहिद कपूर की माँ की भूमिका में दिखाई दी।  परन्तु, उन्हें चरित्र भूमिकाओं में भी ख़ास तवज्जो नहीं मिली।  उनके  सन्दर्भ में ताज़ा खबर यह है कि वह इस शुक्रवार रिलीज़ होने जा रही इरफ़ान खान, कीर्ति कुल्हाड़ी और अरुणोदय सिंह की फिल्म ब्लैकमेल में कैमिया कर रही है।  इस फिल्म में उनकी भूमिका क्या है, जानकारी नहीं दी गई है।  लेकिन क्या इस उम्र में वह अपनी नशीली आँखों से दर्शकों को ब्लैकमेल कर पाएंगी !


दिशा पाटनी जुलाई से शुरू करेगी संघमित्रा की शूटिंग - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

दिशा पाटनी जुलाई से शुरू करेगी संघमित्रा की शूटिंग

संघमित्रा का श्रुति हसन वाला पोस्टर 
बागी २ की सुपर सफलता से खुश अभिनेत्री दिशा पाटनी अब साउथ जाने की तैयारी कर रही हैं। वह, वहां निर्देशक सुंदर सी की ऐतिहासिक फिल्म संघमित्रा में योद्धा राजकुमारी संघमित्रा की भूमिका करेंगी।  टाइटल से साफ़ है कि इस फिल्म में दिशा की भूमिका केन्द्रीय है। संघमित्रा में जयम रवि और आर्य जैसे साउथ के बड़े सितारे हैं। इस लिहाज़ से, संघमित्रा दिशा पाटनी के लिए बड़ा मौका है।इस फिल्म को तमिल और तेलुगु के अलावा हिंदी में भी रिलीज़ किया जायेगा।  यहाँ बता दें कि दिशा दिशा पाटनी से पहले संघमित्रा के किरदार को श्रुति हासन करने वाली थी। लेकिन, क्रिएटिव डिफरेंस और फिल्म के शिड्यूल में देरी होने के कारण श्रुति ने फिल्म छोड़ दी। उस समय तक इस फिल्म के संघमित्रा के किरदार में राजसी पोषक में सजी, घोड़े पर सवार तलवार भांजती श्रुति हासन के पोस्टर भी जारी कर दिए गए थे। इस तथ्य के बावजूद दिशा पाटनी कहती हैं कि वह संघमित्रा में श्रुति को हटा कर नहीं आई है। दिशा का मानना है कि श्रुति हासन उनके मुकाबले बड़ी एक्ट्रेस है। वह कहती हैं, “मैं तुलनात्मक रूप से नवोदित हूँ। मैं कैसे किसी की वरिष्ठ की जगह ले सकती हूँ।” सुपर हिट बागी २ की एक्ट्रेस दिशा पाटनी इस मायने में भाग्यशाली है कि जिस फिल्म की  कांन्स फिल्म फेस्टिवल में अंतर्राष्ट्रीय घोषणा की गई थी, वह उनके हिस्से में आ गई है। इसीलिए उत्साहित दिशा पाटनी संघमित्रा की शूटिंग जुलाई से शुरू कर देंगी। यह फिल्म बाहुबली की तर्ज़ पर दो हिस्सों में बनाई जा रही है। इसका भारी भरकम बजट ४०० करोड़ का है। जहाँ तक दिशा पाटनी की दूसरी हिंदी फिल्मों के सवाल है, वह आदित्य रॉय कपूर और सनी सिंह के साथ मोहित सूरी की फिल्म कर रही है।  


जॉन अब्राहम ने किया ४ मई को परमाणु रिलीज़ करने का ऐलान - क्लिक करें 

जॉन अब्राहम ने किया ४ मई को परमाणु रिलीज़ करने का ऐलान

क्रिअर्ज की प्रेरणा अरोड़ा की फिल्म की  रिलीज़ की तारीख़ बदलते रहने की आदत से परेशान फिल्म अभिनेता और निर्माता जॉन अब्राहम ने अपनी महत्वकांक्षी फिल्म परमाणु : द स्टोरी ऑफ़ पोखरण को अपने  बूते पर रिलीज़ करने का फैसला लिया है।  इससे पहले, जॉन अब्राहम ने  अपनी सह निर्माता कंपनी क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट को नोटिस देते हुए, परमाणु से सम्बंधित अपने सारे सम्बन्ध तोड़ दिए।  अब, जॉन अब्राहम ने परमाणु : द पोखरण स्टोरी की रिलीज़ की तारिख का भी ऐलान कर दिया।  जॉन अब्राहम, डायना पेंटी और बोमन ईरानी की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म, पोखरण द्वितीय विस्फोट की २०वी वर्षगांठ के महीने मई मे रिलीज़ करने का फैसला  लिया हैं।  अभिषेक शर्मा निर्देशित फिल्म परमाणु ४ मई  २०१८ को रिलीज़ होगी।  बीस साल पहले, भारत की अटल विहारी वाजपई सरकार ने ऑपरेशन शक्ति के अंतर्गत, भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (बार्क) और भारतीय सेना के साझा अभियान में ११ से १४ मई २०१८ तक एक के बाद पांच  परमाणु विस्फोट किये  थे।  उस समय, बार्क के मुखिया, बाद में देश के राष्ट्रपति बने ए पी जे अब्दुल कलाम थे।  यह टेस्ट सेना के सहयोग से किया गया था।  जॉन अब्राहम की फिल्म में जॉन अब्राहम एक सैन्य अधिकारी की भूमिका कर रहे हैं।  ऑपरेशन शक्ति, भारत को शांति के लिए प्रतिबद्ध नाभिकीय शक्ति बनाने वाला था।  इस पर किसी भी भारतीय को गौरव हो सकता है।  जॉन अब्राहम ने इसीलिए देश की जनता को इस गौरवपूर्ण घटना को दिखाने के लिए फिल्म मई में रिलीज़ करने का फैसला किया है।


सिनेमा आजतक अवार्ड्स में फ़िल्म और टीवी की हस्तियाँ सम्मानित - क्लिक करें 

Monday 2 April 2018

सिनेमा आजतक अवार्ड्स में फ़िल्म और टीवी की हस्तियाँ सम्मानित








ड्रामेबाज’ सीजन ३ - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

भारत की टाॅप रियलिटी शो ‘नं. 1 ड्रामेबाज’ सीजन ३ में दिखेगी नृत्य और अभिनय की अनूठी प्रतिभा

आखिरकार भारत की सबसे बड़ी टीवी रियलिटी शो नं. 1 ड्रामेबाजअपनी तीसरे सीजन के साथ दस्तक देने के लिए तैयार है। यह एक ऐसा रियलिटी शो है, जो बच्चों के अभिनय और नृत्य कौशल को उभारने के साथ उन्हें बेहतर प्लेटफाॅर्म मुहैया कराने का प्रयास करता है और उन्हें प्रारंभिक अवस्था में ही अपनी प्रतिभा और क्षमता को जगजाहिर करने में मदद करता है। खास बात यह कि इस शो के पीछे का विशेष उद्देश्य टीवी रियलिटी शो में भागीदारी कराके अनाथालयों के वंचित बच्चों की प्रतिभा को बढ़ावा देना है। इसी शो के प्रमोशन के लिए नं. 1 ड्रामेबाजकी टीम ने नई दिल्ली के कनाॅट प्लेस स्थित पीवीआर प्लाजा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीवी अभिनेत्री कनिका माहेश्वरी, शो के निर्माता विजय भारद्वाज, सतमोला के एमडी अनिल मित्तल, यूरो फोब्र्स के एमडी वाहिद अली, शो में भाग लेने वाले बच्चों सार्थक अग्रवाल, निशांत के साथ अनाथालय की बच्ची दीप प्रभा भी उपस्थित रही। प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन्होंने मीडिया के साथ भी बातचीत के दौरान शो की विशिष्टताओं का विवरण दिया। 
शो के निर्माता विजय भारद्वाज ने कहा, ‘इस शो में 20 फीसदी सीटें अनाथ बच्चों के लिए आरक्षित हैं, क्योंकि उनके पास अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई दूसरा माध्यम नहीं है, इसलिए, हम उन्हें वास्तविक मंच देने और उन्हें प्रशिक्षित करने का प्रयास कर रहे हैं।शो के बारे में उन्होंने आगे कहा, ‘बॉलीवुड अभिनेता प्रेम चोपड़ा, अभिनेत्री कनिका माहेश्वरी, विजय भारद्वाज और डांसर सिद्धेश पाई के साथ इस शो के तीसरे सीजन का फाॅर्मेट तय किया गया है। डिजिटल इंडिया के परिदृश्य के अनुसार इस शो के लिए ऑडिशन हुआ, जहां भारत के 16 राज्यों के प्रतिभागियों के साथ कैलिफोर्निया, सिंगापुर, नेपाल सहित कई अन्य देशों के बच्चों ने भी भाग लिया।
भारत की शीर्ष रियलिटी के पहले और दूसरे सीजन की भारी सफलता के बाद नं. 1 ड्रामेबाजसीजन-3 भी दर्शकों का दिल जीतने का प्रयास करेगा, जिसमें 4 साल से लेकर 16 साल तक के बच्चे प्रतिभागी होंगे। इन प्रतिभागियों में अनाथ बच्चों को भी शामिल किया गया है। नं. 1 ड्रामेबाजका प्रसारण हर रविवार की शाम 8.30 बजे ई-24 चैनल पर होगा।

सोपान ट्रस्ट के सौजन्य से ओबेरॉय मॉल में वर्ल्ड आटिज्म डे  - क्लिक करें 

सोपान ट्रस्ट के सौजन्य से ओबेरॉय मॉल में वर्ल्ड आटिज्म डे (Oberoi Mall)