Tuesday 3 April 2018

क्या 'ब्लैकमेल' कर पाएंगी नीलिमा अज़ीम की नशीली आँखें !

१६ फरवरी को, नीरज पांडेय की क्राइम थ्रिलर फिल्म ऐयारी में मनोज बाजपेई के  किरदार की बीवी की भूमिका में, राज  बब्बर और नादिरा ज़हीर बब्बर की बेटी जूही बब्बर नज़र आई थी।  वह पूरे १२ साल बाद स्क्रीन पर वापसी कर रही थी।  अब टीवी सीरियल तितली और शांति की शोख अभिनेत्री नीलिमा अज़ीम की  भी वापसी हो रही है।  कभी वह दावा किया कराती थी कि उनकी  आंखे नशीली है। वह दर्शकों को अपनी आँखों के नशे डुबो देने का माद्दा रखती हैं।  दूरदर्शन के शो फिर वही तलाश की शूटिंग के दौरान नीलिमा अज़ीम और राजेश खट्टर का रोमांस गर्म हुआ।  उस समय तक, नीलिमा अज़ीम का पंकज कपूर से तलाक़ हो चुका था।  १९९० में नीलिमा अज़ीम और राजेश खट्टर की शादी हो गई।  लेकिन टीवी पर अपनी नशीली आँखों का नशा बिखेरने वाली नीलिमा अज़ीम को ज़्यादातर फ़िल्में सहयोगी या बहुत छोटी मिली।  सलीम लंगड़े पे मत रो, सड़क, नागिन और लुटेरे, कर्मयोध्दा, दिल अपना और प्रीत पराई, ज़माना दीवाना, इतिहास और हाहाकार जैसी उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर असफलता का हाहाकार मचा दिया।  केन घोष की फिल्म इश्क़ विश्क में वह अपने बेटे शाहिद कपूर की माँ की भूमिका में दिखाई दी।  परन्तु, उन्हें चरित्र भूमिकाओं में भी ख़ास तवज्जो नहीं मिली।  उनके  सन्दर्भ में ताज़ा खबर यह है कि वह इस शुक्रवार रिलीज़ होने जा रही इरफ़ान खान, कीर्ति कुल्हाड़ी और अरुणोदय सिंह की फिल्म ब्लैकमेल में कैमिया कर रही है।  इस फिल्म में उनकी भूमिका क्या है, जानकारी नहीं दी गई है।  लेकिन क्या इस उम्र में वह अपनी नशीली आँखों से दर्शकों को ब्लैकमेल कर पाएंगी !


दिशा पाटनी जुलाई से शुरू करेगी संघमित्रा की शूटिंग - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment