Thursday 26 April 2018

टीवी से फिल्मों तक माधुरी दीक्षित की धक् धक्

२०१४ में, गुलाब गैंग और डेढ़ इश्क़िया की लगातार असफलता के बाद माधुरी दीक्षित ने खुद को कैमरा के सामने से हटा लिया था ।

इस दौरान, उन्होंने सिर्फ एक रियलिटी शो 'सो यू थिंक यू कैन डांस' को जज किया था।  माधुरी दीक्षित के लिए यह नया अनुभव था।

जहाँ तक नई फ़िल्में साइन करने का सवाल था, माधुरी दीक्षित इंतज़ार कर रही थी।  उन्हें इंतज़ार था, बड़े प्रोजेक्ट और बढ़िया स्क्रिप्ट का।

जैसे ही उन्हें, इंद्रकुमार और अभिषेक वर्मन की फिल्मों के प्रस्ताव मिले, उन्होंने इन्हे स्वीकार कर लिया। 

अभिषेक  वर्मन की फिल्म कलंक का निर्माण करण जोहर और साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं।  इंद्रकुमार की धमाल फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म टोटल धमाल का निर्माण अजय देवगन फिल्म्स, मारुती इंटरनेशनल, फॉक्स स्टार स्टूडियोज, पेन इंडिया लिमिटेड और मंगल मूर्ति  फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है।

"कलंक की जिस भूमिका को माधुरी दीक्षित कर रही है, उसे श्रीदेवी करने वाली थी।  इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त को भी शामिल किया गया है।"

इंद्रकुमार की टोटल धमाल में माधुरी दीक्षित के अलावा अजय देवगन, अनिल कपूर, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी आदि को भी लिया गया है।

"माधुरी दीक्षित, संजय दत्त के साथ २१ साल बाद और अनिल कपूर के साथ १७ साल बाद स्क्रीन शेयर कर रही है।"

माधुरी दीक्षित को टेलीविज़न पर भी देखा जाएगा।

वह एक डांस रियलिटी शो  डांस दीवाने को जज करेंगी। यह शो कलर्स से प्रसारित होगा।

डांस दीवाने टेलीविज़न पर माधुरी दीक्षित का तीसरा शो होगा, जिसे वह जज करेंगी।  इससे पहले वह, झलक दिखला जा और सो यू थिंक यू कैन डांस मे जज की भूमिका में नज़र आई थी। 


अब डॉक्टर देवदास बनेंगे शाहिद कपूर- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment