Showing posts with label पुराना गीत नया चेहरा. Show all posts
Showing posts with label पुराना गीत नया चेहरा. Show all posts

Saturday 2 June 2018

सत्यमेव जयते की कोरियोग्राफर नोरा फ़तेही

अभिनेत्री नोरा फतेही भी एक शानदार डांसर है और डांसर के रूप में उनकी बहुमुखी प्रतिभा ने उनके दुनिया भर में अनगिनत फैन्स बना दिये हैं।

उनके यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर मौजूद डांस वीडियो हमेशा जबरदस्त हिट बन जाते हैं।

इसी कड़ी में वह बाहुबली की 'मनोहारी' और हार्डी संधू की मेगा हिट 'नाह' जैसी कुछ शानदार गीतों में भी दिखती रही है।

उनकी बेहद प्रतिभाशाली होने की ख्याति से प्रभावित होकर फिल्म निर्माता निखिल आडवाणी ने जॉन अब्राहम अभिनीत सत्यमेव जयतेके एक गीत 'दिलबर' की शूटिंग में उनकी प्रतिभा का उपयोग करने के लिए उन्हें पूरी स्वतंत्रता देकर इसमें सुधार करने और यहां तक कि डांस के कुछ हिस्सों को भी बेहतर तरीके से फिल्माने की अनुमति दे दी थी । 

फिल्म सिर्फ तुम के सुष्मिता सेन और संजय कपूर अभिनीत इस हिट गीत को सत्यमेव जयते के लिए नोरा ने फिर से बनाया है।

इस गीत में जॉन अब्राहम को नोरा के साथ थिरकते दिखाया गया है और आदिल शेख द्वारा इसकी कोरियोग्राफी किया गया है। 

गीत के रिक्रीएटेड वर्जन में एक अरबी थीम है जिसमें नोरा को सांस थमा देने वाली लुभावनी बेली डांस के साथ देखा जाएगा जो परदे पर जैसे आग भड़का देगा।

गीत के लिए शूटिंग करते समय सेट पर उपस्थित पूरी टीम नोरा की डांस अबिलिटी से प्रभावित थी और उसे बेली डांस भागों का कोरियोग्राफ उसे ही करने को कहा गया था।

ये ऐसे क्षण थे जब निखिल आडवाणी और आदिल कैमरे को नॉनस्टॉप चला रहे थे और बस उसे वह करने दे रहे थे जो वह सबसे अच्छा कर सकती थी।


सेट्स पर उपस्थित सूत्रों के मुताबिक, नोरा बॉलीवुड में एक ऐसी कलाकार है जो वास्तव में बिना किसी निर्देश और कोरियोग्राफी के एक ही पारी में सम्पूर्ण प्रदर्शन कर सकती है।


एमटीवी डेट टू रिमेंबर में नई प्रेम कहानी - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Thursday 12 April 2018

तीसरी साहिब बीवी और गैंगस्टर में जुगनी

तिग्मांशु धुलिया की गैंगस्टर ड्रामा थ्रिलर फिल्म साहिब बीवी और गैंगस्टर सीरीज की पहली दो फिल्मों में जुगनी गीत काफी होशियारी से उपयोग किया गया गीत था। यह फिल्म के तमाम किरदारों के संबंधों को उभारने वाला गीत था। 
पहली साहेब बीवी और गैंगस्टर में इस जुगनी गीत को बब्बू मान ने गया था। ५.२९ मिनट लम्बे इस गीत का संगीत जयदेव कुमार ने तैयार किया था।  इस गीत को बब्बू मान ने क्या खूब गया था। सुनिए इसे -

साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स में जुगनी गीत को संदीप चौटा ने संगीतबद्ध किया था। इस गीत के बोल संदीप नाथ ने लिखे थे।  इस गीत से जैज़ी बी दर्शकों को रिझा रहे थे। सुनिए इस गीत को -

अब साहेब बीवी और गैंगस्टर ३ में पंजाबी लोक गीत जुगनी का फिर उपयोग किया जा रहा है, बिलकुल नए तरीके से। केसरिया जुगनी टाइटल के साथ इस गीत को अंजन भट्टाचार्य ने कंपोज़ किया है। कुमार ने बोल लिखे हैं। कुमार ने चितिया कलाईया, हैंगओवर, पार्टी तो बनती है जैसे गीत लिखे हैं।  इस गीत से पंजाब की नूरन बहनों ज्योति नूरन और सुल्ताना नूरन को जोड़ा गया है। इन दोनों ने, अमित गुप्ता और अंजन भट्टाचार्य के साथ इस गीत को गाया है। 
साफ़ तौर पर, इस लोक गीत को अपने प्रकार से, भिन्न आवाजों के साथ प्रयोग करने की कोशिश की गई है। यह कोशिश कितनी सफल साबित होती है, इसका पता तो फिल्म के रिलीज़ होने के बाद ही चलेगा। 
साहेब बीवी और गैंगस्टर ३ फिल्म में पहली दो गैंगस्टर फिल्म के जिमी शेरगिल और माही गिल तथा दूसरी गैंगस्टर की सोहा अली खान के साथ संजय दत्त गैंगस्टर की भूमिका में हैं। फिल्म से चित्रांगदा सिंह, दीपक तिजोरी, कबीर बेदी, नफीसा अली और दीपराज राना भी जोड़े गए हैं।
यह फिल्म २७ जुलाई को पूरे देश में रिलीज़ होगी। 

२०१८ के स्टूडेंट टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और अनन्या पाण्डेय - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Wednesday 21 March 2018

बागी २ के एक दो तीन से नाराज़ एन चंद्रा और सरोज खान

सिक्सटी सिक्स के फिल्मकार एन चंद्रा सदमे  में हैं।  उन्हें यह सदमा दिया है फिल्म बागी २ के निर्माताओं ने।  इस फिल्म में एन चंद्रा की १९८९  की हिट फ़िल्म तेज़ाब का एक दो तीन का रिक्रिएशन रखा गया है।  इस गीत पर डांस कर रही हैं जैक्विलिन फर्नॅंडेज़, जो फिल्म में मोहिनी  की मेहमान भूमिका में हैं।  मूल गीत की कोरियोग्राफी सरोज खान  ने की थी और इस पर  नृत्य किया था माधुरी दीक्षित ने।  इस गीत के रिक्रिएशन के बारे में सरोज खान ने चंद्रा को श्रीदेवी की शोक सभा में बताया था।  जब निर्देशक चंद्रा ने रीक्रिएट वर्शन पर जैक्विलिन का डांस देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए।  जहाँ, तेज़ाब की डिस्को डांसर मोहिनी के रूप में माधुरी दीक्षित ने अपनी मासूमियत से भरी मोहक अदाओं के सहारे काफी  लोकप्रिय बना दिया था।  वहीँ रिक्रिएशन में जैक्विलिन फर्नॅंडेज़ सपाट भाव से कामुक हावभाव के ज़रिए उत्तेजना फैलाने की फिराक में लगाती है।  अलबत्ता, वह इस प्रयास में सफल नहीं होती।  माधुरी दीक्षित के मूल गीत की तुलना में जैक्विलिन के गीत नृत्य को न तो माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पचा पा रहे हैं और न जैक्विलिन के प्रशंसकों को यह गीत लुभा पा रहा है।  इस गीत से बेतरह नाराज़ चंदू नार्वेकर उर्फ़ एन चंद्रा ने फिल्म बागी २ के निर्माताओं के खिलाफ कार्यवाही करने का फैसला लिया है।  चंद्रा चाहे जो कार्यवाही करें, एक दो तीन का कचरा हो चुका है।  एन  चंद्रा कहते रहे कि कॉपीराइट भी कोई चीज़ होती है।  


रेस ३ की रॉ एजेंट है जैक्विलिन फर्नॅंडेज़ - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Monday 19 March 2018

उतना तेज़ाब नहीं एक दो तीन के रीक्रिएशन में !

इंतज़ार ख़त्म हुआ।  बागी २ के, जिस रीमिक्स गीत के काफी चर्चे हो रहे थे, आज उसका डेढ़  मिनट का वीडियो जारी कर दिया गया है।  इस वीडियो में जैक्विलिन फर्नॅंडेज़ मोहिनी बनी हुई, १९८८ की सुपरहिट एक्शन फिल्म तेज़ाब का फिल्म को सुपरहिट बनाने वाला गीत एक दो तीन के रीक्रिएट वर्शन पर होंठ हिलाते हुए नृत्य कर रही है।  फिल्म बागी के डायरेक्टर अहमद खान ने फिल्म की कोरियोग्राफी में कोई बदलाव नहीं किया है।  माहौल भी वही क्लब वाला है।  लेकिन, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी द्वारा संगीतबद्ध गीत के, संदीप शिरोडकर द्वारा किये गए रीक्रिएशन में वह बात नहीं आ पाई है।  मूल वर्शन ही काफी आधुनिक और फुट टैपिंग था।  उससे अधिक फुट टैपिंग इस गीत में कैसे आ सकती थी।  इस रीक्रिएशन को गाया है श्रेया घोषाल। दर्शक अलका याग्निक के गाये मूल गीत और श्रेया के रीमिक्स को पसंद करेगा, उम्मीद कम है। तेज़ाब का गीत बेशक आइटम नंबर था।  लेकिन, यह गीत माधुरी दीक्षित के नए अवतार का दर्शकों से परिचय कराने वाला था।  माधुरी बेहद सेक्सी और दिलफरेब अंदाज़ में  नज़र आई थी।  इसी गीत से फिल्म के एक्शन की शुरुआत भी होती है।  क्योंकि, विलेन लोटिया पठान के आदमी उसका अपहरण कर लेते हैं।  जहाँ तक फिल्म बागी २ के रीक्रिएट वर्शन की बात है, इसे आइटम नंबर के तौर पर शामिल किया गया है।  जैक्विलिन की अदाए ही दर्शकों का आकर्षण बन सकती है।  बाकी तो फिल्म में टाइगर श्रॉफ की नायिका दिशा  पाटनी ही हैं।  यह फिल्म ३० मार्च को रिलीज़ हो रही है। आप भी देखिये वीडियो और निर्णय कीजिये।  

सिकंदर है रेस ३ में सलमान खान का किरदार ! - पढ़ने के लिये क्लिक करें 

Sunday 12 November 2017

‘चौदवीं का चांद’ का जादू दोबारा बिखेरेंगे करन ओबेरॉय

गायकों और संगीतकारों ने हर बार 60 के दशक के हिट गीत चौदवीं का चांद के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहे हैं। इस पुराने क्लासिक सॉन्ग का चार्म ही कुछ ऐसा है कि ये हर बार श्रोताओं को लुभाता है। करन ओबेरॉय, 15 गानों के एक एल्बम 'रेट्रोनाका' के साथ तैयार है, जिसमे वो इस क्लासिक सॉन्ग का लेटेस्ट संस्करण भी पेश करेंगे। इसके पीछे आईडिया है पुराने आर्केस्टेशन को एक आधुनिक स्पर्श देकर कुछ अलग करना। करण ने न सिर्फ अपने 5 सदस्यीय बैंड के साथ संगीत का निर्माण किया है, बल्कि वीडियो भी बनाई है। इस कमाल के गीत को बनाते हुए करण बताते हैं, “इसके पीछे आईडिया है पुराने स्टाइल में इंडी पॉप बनाने का । इस वीडियो के पीछे बहुत रिसर्च किया गया है ताकि विसुअल्स सिर्फ वीडियो को बेहतर बनाने का काम करें और सारा फोकस गाने पर ही रहे।”  वीडियो एक लड़की के ख्वाब के बारे में है जिसमे वो बैंड ऑफ बॉयज के दिनों से करण ओबेरॉय की बहुत बड़ी फैन है और उससे मिलना चाहती है। उसकी किस्मत अच्छी होती है और उसे करण की एक  झलक देखने का मौका मिलता है। एक सेंसुअल सीन भी शूट किया गया है। परिदृश्य से उत्साहित होकर वो करण के साथ इंटिमेट होने के बारे में फैंटसाइज करती है। उसके लिए करण उसके लाइफ में चौदवीं के चांद की तरह है। सपना टूटते ही उसे एहसास होता है कि वो सेट पर अकेली है। जब वो बाहर जाती है तो उसे गेट के पास मेकअप रूम में करण चाय पीते दिखाई देते हैं। जब दोनों की नजरें मिलती हैं तो करन धीरे से नमस्ते कहता है। रील वर्ल्ड से रियल वर्ल्ड को अलग पाकर वो नाराज़ होकर चली जाती है। वो उसे वापस ख्वाबों में ही देखती रहती है।
करण ने आगे बताया कि चौदवीं का चांदवीडियो पुराने क्लासिक गाने पर एक सेंसुअल और इरोटिक टेक है जिसमे मॉडर्न तरीकों को इस्तेमाल किया गया है। इसके पीछे की थीम ही ये बताना है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक सुंदर बुलबुले की तरह है जिसमे जरूरी नही है कि जो दिखता है वही हो। हकीकत वास्तविकता से बहुत अलग है। इस गाने को री-क्रिएट करने में हुई मुश्किल के बारे में बताते हुए मॉडल से एक्टर बने करण ने बताया, “इस गीत के ओरिजिनल ब्यूटी को देखते हुए नायें वीडियो को जस्टिफाई करना सबसे बड़ा चैलेंज था। बहुत लंबे सेशन के बाद हमे कुछ ऐसा मिला जो सुनने में सही लगा और हम इसे प्रोड्यूस करने में लग गए। ऐसा ही वीडियो के लिए भी हुआ। मैन इस गाने को कई बार सुनने के बाद उस पर एक कहानी लिखी और बाद में इसे डायरेक्टर के साथ शेयर किया और उन्हें भी ये बहुत पसंद आया।  करण का पहला प्यार म्यूजिक ही है इसीलिए वो कभी भी किसी ऐसी चीज़ से समझौता नही करते जिसके बारे में वो खुद कॉंफिडेंट नही होते। इस मामले में भी क्योंकि इंटिमेसी सीन थे इसीलिए करण ने इस वीडियो को अपने सभी महिला फ्रेंड्स को दिखाया ताकि उनका पॉइंट ऑफ व्यू भी जाना जा सके। करण ने आगे कहा मेरे दोस्त हमेशा मेरी पहली ऑडियंस रहे है। मुझे वीडियो रोमांटिक, सेंसुअल, ऐरोटिक, सपनों से भरा चाहिए था। जब तक मेरे सभी दोस्तों ने एक साथ वीडियो को अच्छा नही कहा तब तक मैंने फाइनल कट को ओके नही किया। ये गाला करन ओबेरॉय की यूट्यूब चैनल पर कल लाइव किया गया है। अब देखना ये है की ये ऑडियंस को कितना पसंद आता है।
यूट्यूब पर वीडियो गीत देखें: 

Thursday 9 November 2017

संजय दत्त का क्या यही प्यार है ?

एक्टर संजय दत्त पर बायोपिक आजकल चर्चा में हैं।  इस फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का ऑनस्क्रीन किरदार किया है। पिछले दिनों, इस फिल्म में रणबीर कपूर का एक संजय दत्त लुक जारी हुआ था। इस चित्र में रणबीर हूबहू संजय दत्त लग रहे थे। इस फिल्म से जुडी एक दूसरी उत्तेजक खबर और भी है।  संजय दत्त की पहली फिल्म रॉकी (१९८१) का एक रोमांटिक गीत क्या यही प्यार है अपने समय में बेहद पॉपुलर हुआ था। राहुल देव बर्मन की धुन पर इस गीत को किशोर कुमार के साथ लता मंगेशकर ने गाया था।  स्क्रीन पर संजय दत्त के साथ उनकी नायिका टीना मुनीम (अब अम्बानी) इस गीत को गा रही थी। इस रोमांटिक गीत को संजय दत्त बायोपिक में शामिल किया गया है।  लेकिन, यह गीत रोमांटिक गीत के तौर पर नहीं, बल्कि संजय दत्त के फिल्म जीवन में संघर्ष के दौर को दिखाने वाला होगा। इस गीत के रीमिक्स वर्शन को अरमान  मालिक ने तैयार किया है। इस गीत से लता मगेशकर की आवाज़ निकाल दी गई है।  अब इसे केवल अरमान मालिक गा रहे हैं। बायोपिक में जब जब संजय दत्त का किरदार संघर्ष से गुजरेगा दर्शक इस गीत को पार्श्व से सुनेंगे।  बेहतरीन आईडिया है न ! 

Tuesday 7 March 2017

तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त में फिर नाचे अक्षय कुमार !

फिल्म निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान के अब्बास के बेटे मुस्तफा अब फिल्म एक्टर बन  गए हैं।  उन्हें बतौर हीरो पेश करने वाली फिल्म मशीन के डायरेक्टर खुद उनके पिता अब्बास (मस्तान के साथ) हैं।  इस फिल्म में कियारा अडवाणी उनकी नायिका हैं।  कियारा आज की सबसे हॉट एक्ट्रेस मानी जा रही हैं।  इस फिल्म में, १९९४ की अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी के साथ रवीना टंडन की फिल्म मोहरा का एक गीत रिक्रिएट किया गया है।  मोहरा में तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त गीत का फिल्मांकन अक्षय कुमार के साथ रवीना टंडन पर किया गया था।  जब इस गीत के रिक्रिएट वर्शन को लांच किया जाना था तो अब्बास ने इसके लिए अक्षय कुमार को आमंत्रित किया।  अब्बास मस्तान की जोड़ी ने अक्षय कुमार को खिलाड़ी (१९९२) फिल्म के ज़रिये हिट खिलाड़ी कुमार बना दिया था।  अब्बास-मस्तान निर्देशित फिल्म ऐतराज़ ने  अक्षय कुमार को बतौर एक्टर स्थापित किया था।  तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त की लॉन्चिंग पर अक्षय कुमार ने फिल्म के रोमांटक जोड़े मुस्तफा और कियारा अडवाणी के साथ नृत्य भी किया। 






Thursday 15 December 2016

हम्मा हम्मा के २२ साल बाद हम्मा हम्मा

निर्देशक मणि रत्नम की तमिल भाषा में बनाई गई, मगर हिंदी में डब फिल्म बॉम्बे (१९९५) तत्कालीन बॉम्बे में हुए सीरियल बम ब्लास्ट के बाद भड़के दंगे की पृष्ठभूमि पर थी।  इसी दौर में एक हिन्दू लड़का शेखर (अरविन्द स्वामी) अपने पड़ोस की मुस्लमान लड़की शाईला बानू से प्रेम विवाह कर बॉम्बे आ जाता है।  लड़की सहमी हुई है।  लड़का रोमांटिक हो रहा है।  ऐसे समय में हवेली के नीचे हो रहे जश्न में एक नर्तकी हम्मा हम्मा गीत की धुन पर नाच रही है।  इस गीत को संगीकार ए आर रहमान ने संगीतबद्ध किया था।  गायक रेमो फ़र्नान्डिस थे।  इस गीत पर सेक्सी अदाओं के साथ थिरक रही थी अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे।  लेकिन, देखने लायक थी सुहागरात मनाने जा रही शाइला, जो गीत की मस्ती में मस्त होती जा रही थी।  शेखर उसकी अदाओं की उत्तेजना में बहे जा रहे थे।  देखिये इस गीत का वीडियो - 
अब २२ साल बाद हम्मा हम्मा गीत फिर दर्शकों के सामने है।  रहमान की धुन को बादशाह और तनिष्क ने रीमिक्स किया है।  एक अकेले कमरे में विलेन शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर हम्मा हम्मा की रीमिक्स पर मनीष कोइराला वाली मस्ती पेश करने की कोशिश कर रही है।  नायिका होने के बावजूद श्रद्धा १९९५ की फिल्म की आइटम गर्ल सोनाली बेंद्रे की तरह अपनी नाभि दर्शन करते हुए कामुक लगने की कोशिश कर रही हैं।  देखिये इस गीत को फिल्म ओके जानू से-