Sunday 28 June 2015

हीरो : नाम याद रखी का प्रचार शुरू

पंजाबी फिल्मों के सुपर सितारे जिमी शेरगिल की सेक्सी सुरवीन चावला के साथ फिल्म 'हीरो नाम याद राखी' का प्रचार शुरू  हो गया है।  यह एक थ्रिलर रोमांस फिल्म है।  जिसके लेखक निर्देशक बलजीत सिंह देव हैं। फिल्म के अन्य कलाकार मुकुल देव, शिवेंद्र महल और जग्गी छीना हैं। यह फिल्म १० जुलाई को वर्ल्डवाइड रिलीज़ होगी।
Embedded image permalink

Saturday 27 June 2015

कॉमेडी के तीन एस एस !

सब टीवी पर एक कॉमेडी बेस्ड शो 'कॉमेडी के सुपरस्टार्स' जल्द टेलीकास्ट होने जा रहा है।  इस शो में कॉमेडी आइडल का चुनाव होगा।  कॉमेडी का सेंस रखने वाले अभिनेताओं की दृष्टि से यह शो देश के हास्य कलाकारों और हंसने हंसाने वालों के लिए यह बड़ा मौका है।  इस शो को जज करेंगे बॉलीवुड के तीन एस० एस० यानि सुष्मिता सेन, सोनू सूद और शेखर सुमन।  यह इत्तेफ़ाक़ है कि इन तीनों बॉलीवुड सितारों के नामों की शुरुआत अंग्रेजी के 'एस' अक्षर से होती है।  शेखर सुमन पहले भी कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' और 'लाफ इंडिया लाफ' के जज बन चुके हैं।  सुष्मिता सेन भी सेलिब्रिटी डांस शो 'एक खिलाड़ी एक हसीना' की जज के बतौर आ चुकी है।  लेकिन, सोनू सूद के लिए छोटे परदे पर किसी कॉमेडी शो को जज करने का यह पहला मौका है।  इस शो के जरिये दर्शकों को सोनू सूद के अभिनेता का नया रूप और पहलू देखने को मिलेगा।  वैसे सोनू सूद किसी कॉमेडी शो को जज करना आसान नहीं पाते।  वह कहते हैं, "लोगों को हंसाना इतना आसान नहीं है।  हमें ऐसे शो को जज करते समय सतर्क रहना पड़ता है, ताकि कॉमेडियन के मनोबल पर असर न पड़े।  मैं इस शो का जज बन कर बेहद उत्साहित हूँ।  इस शो में समाज के विभिन्न तबको के कॉमेडियनों को हंसाने की कोशिश करते देखा जा सकेगा।  शो के निर्माताओं को ऐसे अभिनेताओं की तलाश है, जो भरपूर कॉमेडियन हों।  जो दर्शकों का दिल जीत सके।  इस शो के विजेता बढ़िया परफ़ॉर्मर तो होने ही होगा, उसमे एक्स फैक्टर भी ज़रूरी शर्त है। इस शो के होस्ट जय सोनी होंगे।



अर्पिता चक्रवर्ती की हैट्रिक

अर्पिता चक्रवर्ती के गाये गीतों की हैट्रिक बन गई है।  फिल्म 'बेज़ुबान इश्क़' का टाइटल ट्रैक दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।  इस गीत को अर्पिता चक्रवर्ती ने जावेद अली के साथ गया है।  यह अर्पिता का तीसरा गीत है, जो इस प्रकार से हिट हो रहा है।  अर्पिता का पहला गीत प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' का 'रस के भरे तोरे नैना' था, जिसे शफक़त अमानत अली के साथ अर्पिता ने गया था।  दूसरा गीत फिल्म 'रागिनी एमएमएस २' का 'लोरी ऑफ़ डेथ' था।  'बेज़ुबान इश्क़' का टाइटल ट्रैक बारिश के बीच स्नेहा उल्लाल और निशांत मल्कानी पर फिल्माया गया है।  यह विछोह का गीत है।  जिसमे रोमांस भरपूर है। यह गीत प्रेम को समर्पित है।   अर्पिता की सोज़ से भारी आवाज़ दिल को छू लेती है।  'बेज़ुबान इश्क़' के टाइटल ट्रैक को दर्शकों से मिल रहे रिस्पांस से खुश अर्पिता सातवे आसमान पर हैं।  वह कहती हैं, "यह ट्रैक मेरे दिल के नज़दीक है।  क्योंकि, यह प्रेम की भाषा बोलता है और प्रेम का इज़हार करने में सफल होता है।" 




दिलजान ने ब्रूना से कहा- तू है गजब सोणिये !

मुंबई में अँधेरी के ऑस्कर हॉल में साइको थ्रिलर फिल्म 'फोर पिलर्स ऑफ़ बेसमेंट' के एक गीत की शूटिंग हो रही थी। यह गीत फिल्म के हीरो दिलजान वाडिया और ब्रूना अब्दुल्ला पर फिल्माया जा रहा था।  दिलजान ब्रूना को पटाने के लिए 'तू है गज़ब सोणिये' गा रहे थे।  दिलजान वाडिया इस थ्रिलर फिल्म से पहले ३डी फिल्म 'बॉलीवुड विला' और देशभक्ति की फिल्म 'लेट्स चेंज' कर चुके हैं।  ब्रूना अब्दुल की सेक्स अपील से इन्द्र कुमार की फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' के दर्शक अच्छी तरह से परिचित हैं।  वह फिल्म 'आई हेट लव स्टोरी' में जिसेल का किरदार कर चुकी हैं।  अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ उन पर फिल्माए गए फिल्म 'देसी बॉयज' के गीत 'सुबह होने न दे' को ज़बरदस्त सफलता मिली थी।  'तू है गजब सोणिये' को बृजेश शांडिल्य और दीपाधृता पोद्दार ने गाया है।  फिल्म के संगीतकार मुदसिर अली है।  फोर पिलर ऑफ़ बेसमेंट के निर्देशक गिरीश नाइक हैं।  निर्माता जोड़ी गौतम बाफना और प्रवीण चुडासमा की यह फिल्म अगस्त में रिलीज़ होगी। 

'

एवेंजरस का हिस्सा बन कर उत्साहित हैं माइकल डगलस

माइकल डगलस ने अपने साढ़े चार दशक लम्बे फिल्म करियर में बहुत से रोल किये हैं। लेकिन, वह पॉल रड की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'अंट-मैन' का हिस्सा बन कर ज्यादा उत्साहित हैं। सत्तर साल के माइकल डगलस ने फेटल अट्रैक्शन, वाल स्ट्रीट, ब्लैक रेन, द वॉर ऑफ़ रोजेज, बेसिक इंस्टिंक्ट, डिस्क्लोजर, द गेम, परफेक्ट मर्डर, ट्रैफिक, द सेंटिनल, हैयवायर, आदि भिन्न करैक्टरस वाली फिल्मों की मुख्य भूमिकाये की हैं। जबकि पॉल रड की फिल्म ‘अंट-मैन’ में वह सहयोगी भूमिका में हैं। यह एक विज्ञानं फंतासी फिल्म है, जिसमे पॉल रड चींटा बन कर अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हैं और माइकल डगलस के करैक्टर डॉक्टर हेंक पिम की मदद करते हैं। लेकिन, पॉल रड के करैक्टर को यह ताकत माइकल डगलस का किरदार ही दिलाता है। माइकल डगलस ने ‘अंट-मैन’ इसी कारण से मंज़ूर की, क्योंकि वह अपने पूरे करियर में पहली बार को सुपर हीरो फिल्म कर रहे थे। अंट-मैन का डॉक्टर पिम बन कर माइकल डगलस अपना उत्साह छुपा नहीं पाते।  वह कहते हैं, “मैं एवेंजरस के फाउंडर की भूमिका करके खुश हूँ। डॉक्टर पिम के किरदार में सेंस ऑफ़ ह्यूमर है।  हेंक पिम एक बुद्धिमान वैज्ञानिक है। उसे हथियारों की मिलिट्री जैसी ट्रेनिंग मिली है। अब वह रिटायर है, लेकिन काफी अमीर बन गया है। उसकी एक बायोटेक कंपनी है, जिसे उसका चेला डैरेन क्रॉस उससे धोखे से हथिया लेता है।  वह इस जगह पर किसी योग्य व्यक्ति को बैठाना चाहता है, जो स्कॉट लैंग के रूप में उसे मिलता है।” वह स्कॉट लंग को अंट-मैन वाली सभी ट्रिक्स सिखा देता है। 

पिक्सेल्स स्टोरी

कोलंबिया पिक्चरस की फिल्म ‘पिक्सेल्स’ साइंस फिक्शन एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म की कहानी के अनुसार १९८२ में नासा द्वारा एलियंस से दोस्ती का पैगाम भेजने के ख्याल से एक टाइम कैप्सूल में पृथ्वी के जीवन और संस्कृति को दिखाने वाले कुछ फोटोज और विडियो फीड्स भर कर लांच करता है। कैप्सूल में विडियो गेम्स की श्रंखला को देख कर वह इसे पृथ्वी के आक्रमण का ऐलान समझ लेते हैं। अब एलियंस अपने आक्रमणकारी गेम्स मॉडल पक-मैन, डंकी कोंग, और सेंटीपीड से पृथ्वी पर हमला कर देते हैं। एलियंस की तकनीक पृथ्वी की वस्तुओं को अपने अनुरूप बदलना शुरू कर देती। सैम ब्रेंनेर, विल कूपर, लुडलो लमोंसोफ़ और एडी प्लांट को, जो बचपन से एलियंस के हमले से पृथ्वी  को बचाते आ रहे थे, इस बार भी पृथ्वी को विडियो गेम्स का उपयोग कर बचाना है। इन लोगों को लेफ्टिनेंट कर्नल वायलेट वान पेटन ज्वाइन करता है। वह इन्हें एलियंस के भेजे गेम्स करैक्टरस से लड़ने के लिए हथियार उपलब्ध कराता है। इस फिल्म के डायरेक्टर क्रिस कोलंबस हैं, जो हैरी पॉटर सीरीज की सोर्सर्स स्टोन और चैम्बर ऑफ़ सीक्रेट्स फ़िल्में, मिसेज डाउटफायर, होम अलोन, लॉस्ट इन द न्यूयॉर्क, आदि फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका एडम सैंडलर, केविन जेम्स, मिशेल मोनाग्हन, ब्रायन कॉक्स, जॉश गाड, एश्ले बेनसन, आदि की हैं। इस फिल्म की निर्माण लागत ११० मिलियन डॉलर है। फिल्म २४ जुलाई को रिलीज़ होने जा रही है।  

आज इंडिया गॉट टैलेंट के फिनाले में थिरकेंगी मलाइका अरोड़ा खान भी (फोटो)