Sunday 5 July 2015

हॉट योग ट्रेनर हैं दीपिका पादुकोण

भारत के प्रधान मंत्री का योग दर्शन युवाओं को भाने लगा है। वह योग में रूचि दिखाने लगे हैं।  लेकिन, अगर इस योग में मसाला हो, वह भी गरम मसाला तो क्या कहने।  एक पोर्टल द्वारा कराये गए सर्वे में पाया गया है कि बॉलीवुड में रूचि रखने वाले 'योग इच्छुक' योग सीखना चाहेंगे, अगर योग ट्रेनर दीपिका पादुकोण हो। इस सर्वे में दीपिका पादुकोण को करीना कपूर खान के मुकाबले ज्यादा हॉट योग ट्रेनर पाया गया है। दीपिका को हॉट योग ट्रेनर बताने वाले ५५ प्रतिशत प्रशंसक थे। इस हॉटनेस के मामले में जीरो साइज से मशहूर करीना कपूर खान को केवल २२ प्रतिशत वोट ही मिले। बॉक्स ऑफिस 'क्वीन' कंगना रानौत की फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स इस साल बॉक्स ऑफिस पर बेशक १५० करोड़ का बिज़नस कर ले गई हो। लेकिन, हॉट योग ट्रेनर के मुकाबले में उन्हें केवल १२ प्रतिशत वोट मिले। सबसे बुरी दशा में रही बॉलीवुड की स्टाइल डीवा सोनम कपूर, उन्हें केवल ३ प्रतिशत वोट और इस सर्वे में पांचवा स्थान मिला । उनसे ज्यादा ८ प्रतिशत वोट पाकर श्रीलंकाई सुंदरी और किक में सलमान खान की को-स्टार जेक्वेलिन फ़र्नान्डिस पांचवे स्थान पर रही। यहाँ बताना उचित होगा कि होमी अदजानिया की फिल्म 'कॉकटेल' के सेट पर सैफ अली खान अपनी को-स्टार दीपिका पादुकोण और डायना पैंटी को योग ट्रेनिंग करवाते नज़र आते थे।


'वेलकम बैक' के पोस्टर

Embedded image permalink

Saturday 4 July 2015

वीर दास और सुरवीन चावला का 'प्लान बी'

वीर दास और सुरवीन चावला को वी मोशन पिक्चर्स की थ्रिलर फिल्म 'प्लान बी' के लिए साइन किया गया है।  यह एक बैंक रॉबरी की कहानी है।  इस फिल्म में वीर दास और सुरवीन चावला सिंगापुर में रहने वाले आईटी प्रोफेशनल बने हैं, जो रॉबरी के षडयंत्र में फंसे नज़र आते हैं।  वीर दास की २०१४ में तीन फ़िल्में शादी के साइड इफेक्ट्स, रिवाल्वर रानी और अमित साहनी की लिस्ट रिलीज़ हुई थी।  इस समय उनकी सनी लियॉन के साथ फिल्म मस्तीज़ादे सेंसर के चंगुल में फांसी हुई है।  उनकी १९८४ के सिख  विरोधी दंगों पर फिल्म शूट हो रही है।  एक फिल्म संता बंता पोस्ट प्रोडक्शन की स्टेज पर है।  सुरवीन चावला की एक पंजाबी फिल्म 'हीरो : नाम याद रखी  पिछले दिनों ही रिलीज़ हुई है।  वह इस साल वैलकम बैक में आइटम गर्ल बनी नज़र आएंगी।  निर्देशक हरीश राउत की फिल्म प्लांट बी की शूटिंग इस सितम्बर में शुरू होगी तथा अगले साल रिलीज़ होगी।

कमल हासन देखना चाहेंगे स्वतंत्रता सेनानी गौर हरी की दास्तान !

कमल हासन और अनंत महादेवन का नाता पुराना है।  अनंत महादेवन ने कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूपम', 'उत्तम विलेन' और अब 'पापनशम' में काम किया है।  वह विश्वरूपम के सीक्वल 'विश्वरूपम २' में भी अभिनय कर रहे हैं।  बॉलीवुड के दर्शक जानते हैं कि अनंत महादेवन फिल्म डायरेक्टर भी हैं।  थ्रिलर फिल्मों की उनकी ख़ास शैली है।  पिछले साल रिलीज़ साठ के दशक के बॉलीवुड पर फिल्म 'एक्सपोज़' में उन्होंने अच्छा रहस्य बांधा था।  अब उनकी एक स्वतंत्रता सेनानी की बायोपिक 'गौर हरी दास्तान- द फ्रीडम फाइल' १४ अगस्त को रिलीज़ होने जा रही है।  इस फिल्म में एक स्वतंत्रता सेनानी के खुद को सेनानी साबित करने के लिए झेली गई कठिनाइयों का मार्मिक चित्रण हुआ है।  जब कमल हासन को अपनी फिल्म 'पापनाशम' के प्रचार के दौरान यह मालूम पड़ा कि अनंत ने एक स्वतंत्रता सेनानी की कहानी पर फिल्म बनाई है तो वह फिल्म देखने की इच्छा प्रकट करने से खुद को रोक नहीं पाये।  खुद कमल हासन ने स्वतंत्रता संग्राम का चित्रण करने वाली फिल्म 'हे राम' का निर्देशन किया था।  कमल हासन ने खुद द्वारा निर्देशित फिल्म 'इंडियन' में स्वतंत्रता सेनानी का किरदार किया था।  बहुमुखी प्रतिभा के धनी कमल हासन का 'गौर हरी दास्तान' देखने की इच्छा जताना अनंत महादेवन के लिए किसी अवार्ड पाने से काम नहीं हैं।  इसीलिए पापनाशम का प्रचार ख़त्म हो जाने के बाद अनंत अपनी फिल्म को कमल को दिखाएंगे।  वैसे कमल हासन के लिए यह आश्चर्य की बात थी कि अनंत ने अपनी फिल्म ३० शिड्यूल में पूरी कर ली।  

विनोद खन्ना का तीसरा बेटा भी बॉलीवुड में

कभी सुपर स्टारडम के लिए अमिताभ बच्चन को चुनौती अभिनेता विनोद खन्ना के तीसरे बेटे साक्षी खन्ना का  भी बॉलीवुड डेब्यू होने वाला है। वह संजय लीला भंसाली की फिल्म से अपना डेब्यू करेंगे।  इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने ही लिखा है।  संजय लीला भंसाली ने तीन साल पहले देखा था और उसी समय उनके लिए स्क्रिप्ट फाइनल कर दी थी।  फिर संजय गोलियों की रासलीला : राम-लीला और बाजीराव मस्तानी में व्यस्त हो गए।  अब बाजीराव मस्तानी की रिलीज़ के बाद संजय लीला भंसाली साक्षी की फिल्म की शुरुआत करेंगे। यह एक म्यूजिकल रोमांस फिल्म होगी।  उल्लेखनीय है कि साक्षी के पिता विनोद खन्ना आज भी अभिनय की दुनिया  में सक्रिय हैं।  वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' में ख़ास भूमिका में नज़र आएंगे ।  साक्षी खन्ना के दो बड़े भाई राहुल और अक्षय का भी फिल्मों में अपना मुकाम रहा है।  हालाँकि, राहुल ने इक्का दुक्का हिंदी फ़िल्में ही की।  लेकिन, अक्षय खन्ना ने हिंदी फिल्मों में. बॉर्डर, ताल, दिल चाहता है, हमराज़, दीवानगी, हंगामा, दीवाना, रेस, आदि फिल्मों के साथ, लम्बी पारी खेली।  फिलहाल, राहुल और अक्षय हिंदी फिल्मों में कम सक्रिय है।  अब समय बताएगा कि क्या साक्षी खन्ना अपने पिता की तरह बॉलीवुड में लम्बी पारी खेलने आ रहे हैं। हालाँकि, संजय लीला भंसाली को लगता है कि साक्षी खन्ना में बहुत कुछ विनोद खन्ना जैसा है।