Friday 25 May 2018

गजनी और रजनीकांत से मिल कर बना ग़जनीकान्त

ग़जनीकान्त की रोमांटिक जोड़ी आर्या और सायेशा सैगल 
तमिल फिल्म ग़जनीकान्त, कॉमेडी की चाशनी में लिपटी अनोखी प्रेम कथा है।

युवक रजनीकांत बड़ी आसानी से उन्मादित किया जा सकता है।

वह एक लड़की से प्रेम करता है। वह काफी कोशिश करता है कि उसकी प्रेमिका और उसके परिवार को उसकी इस कमज़ोरी की जानकारी न हो।  इस कोशिश में ही हास्यास्पद परिस्थितियां पैदा होती रहती हैं।

यह फिल्म, २०१५ में रिलीज़ मारुती दसारी की तेलुगु कॉमेडी फिल्म भले भले मगदिवोय की रीमेक है।

फिल्म के निर्देशक संतोष पी जयकुमार हैं।

इस फिल्म में रोमांटिक जोड़े की भूमिका आर्या और सायेशा सैगल ने की है।

इस फिल्म का शीर्षकए आर मुरुगोदासो की तमिल फिल्म गजिनी (२००५) और तमिल सुपर स्टार रजनीकांत के नामों को मिलाकर बनाया गया है।

आजकल, इस फिल्म की शूटिंग थाईलैंड में हो रही है।  इस शूट के दौरान सायेशा ने अपना और आर्या का एक रोमांटिक पोज़ इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।


सायेशा सैगल, दिलीप कुमार की पड़नातिन हैं।  वह अभिनेता सुमीत सैगल और दिलीप कुमार की भांजी शाहीन की बेटी है।  सायेशा का हिंदी फिल्म डेब्यू अजय देवगन के साथ एक्शन फिल्म शिवाय (२०१६) से  हुआ था।


फोटो फीचर में इश्क सुभान अल्लाह की इफ्तार पार्टी - देखने के लिए क्लिक करें 

फोटो फीचर में इश्क सुभान अल्लाह की इफ्तार पार्टी








इश्क सुभान अल्लाह में इफ्तार पार्टी  - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

इश्क सुभान अल्लाह में इफ्तार पार्टी

इश्क़ सुभान अल्लाह तीन तलाक़ पर आधारित है।  पृष्ठभूमि पर लखनऊ है।  ज़ारा सिद्दीक़ी खुले दिमाग की मुस्लिम लड़की है।  कबीर अहमद, रूढ़िवादी परिवार का है।  ऐसे विपरीत विचारों वाले दो प्राणियों का जब निकाह हो जाता है तो उन्हें क्या परेशानियां पेश आती हैं, इश्क़ सुभान अल्लाह इसे बयान करता है।  पिछले दिनों, इस सीरियल में रमजान की इफ्तार हुई।  यह इफ्तार पार्टी, सेट्स पर सचमुच की हुई।  सभी कलाकारों  इबादत की, इफ्तार की दावत खाई।  यह दावत, इश्क़ सुभान अल्लाह के कबीर अदनान खान और ज़ारा ईशा सिंह ने दी।  सीरियल के निर्माता धीरज कुमार, जुबी कोच्चर और सुनील गुप्ता हैं।  इस सीरियल का कांसेप्ट दानिश जावेद का है।  उन्होंने ही सीरियल की कहानी लिखी है। शो के डायरेक्टर विक्रम घई है।


दो हफ्ते पहले प्रदर्शित होकर काला और रेस ३ को टक्कर देगी जुरैसिक वर्ल्ड - क्लिक करें 

दो हफ्ते पहले प्रदर्शित होकर काला और रेस ३ को टक्कर देगी जुरैसिक वर्ल्ड

२०१५ की बड़ी हिट फिल्म जुरैसिक वर्ल्ड की सीक्वल फिल्म जुरैसिक वर्ल्ड: फालेन किंगडम अमेरिका में २२ जून को रिलीज़ हो रही है। लेकिन, यह फिल्म भारत में दो हफ्ते पहले, यानि ८ जून को रिलीज़ होगी।

जुरैसिक वर्ल्ड (२०१५) को भारत में बड़ी सफलता मिली थी। यह फिल्म, २०१५ की १०० करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड की दूसरी फिल्म थी। २०१५ में रिलीज़ फिल्म फ्यूरियस ७ ने १५५ करोड़ का ग्रॉस किया था।

जुरैसिक वर्ल्ड : फालेन किंगडम की दुनिया भर में बेसब्री से प्रतीक्षा है।

जुरैसिक पार्क सीरीज की फिल्मों से हॉलीवुड की बड़ी छिपकलियों के दीवाने हो चुके भारतीय दर्शकों को भी फालेन किंगडम के भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहुँचने का इंतज़ार है।

जुरैसिक वर्ल्ड फालेन किंगडम के लिए भारतीय दर्शकों की यह बेसब्री भारत की दो फिल्मों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती हैं।

जुरैसिक वर्ल्ड की रिलीज़ से एक दिन पहले, ७  जून को सुपरस्टार रजनीकांत की गैंगस्टर फिल्म काला रिलीज़ हो रही है।

काला/काला करिकालन को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज़ किया जा रहा है।

जुरैसिक वर्ल्ड फालेन किंगडम २३०० स्क्रीन्स पर रिलीज़ हो रही है। यह फिल्म भी अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होगी।

इस प्रकार से, हॉलीवुड की फिल्म भारत की लोकप्रिय भाषाओँ में प्रदर्शित हो रही फिल्म काला/काला करिकालन को भारी पड़ेगी।

पूरी उम्मीद है कि फालेन किंगडम से हॉलीवुड की बड़ी छिपकलियों का हमला भारतीय दर्शकों को अपनी ग्रिप में ले लेगा। ऐसे में, सलमान खान की फिल्म रेस ३ को नुकसान हो सकता है।

फालेन किंगडम अगर हलकी जाती तो सलमान खान की फिल्म को अतिरिक्त स्क्रीन मिल जाते। पर फालेन किंगडम के हिंदी दर्शकों पर पकड़ बना लेने की दशा में सलमान खान की फिल्म रेस ३ को अतिरिक्त स्क्रीन नहीं मिल पाएंगे।

रेस ३ का ट्रेलर काफी हल्का लग रहा है।  इसे काफी दर्शक नापसंद कर रहे हैं।

ऎसी दशा में, रेस ३ को १००-२०० करोड़ का कारोबार करने के लिए पहले वीकेंड पर भरपूर दर्शक पाने और कमाने की दरकार है।

जुरैसिक वर्ल्ड फालेन किंगडम की बड़ी छिपकलियां रेस ३ की रेस को बीच रास्ते ध्वस्त आकर सकती हैं। 

ऊपर देखिये जुरैसिक वर्ल्ड: फालेन किंगडम का ट्रेलर 

चीफ मिनिस्टर की बीवी कन्नड़ फिल्मों की राधिका - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

चीफ मिनिस्टर की बीवी कन्नड़ फिल्मों की राधिका

जिस समय, पूर्व प्रधान मंत्री एच डी देवेगौड़ा के बेटे एच डी कुमारस्वामी कर्णाटक के मुख्य मंत्री पद की शपथ ले रहे थे, उसी दौरान राधिका कुमारस्वामी अपनी अभिनय की दूसरी पारी सजाने की तैयारी कर रही थी।

कौन है यह राधिका और इनका क्या सरोकार है कर्णाटक के मुख्य मंत्री से ?

राधिका कुमारस्वामी कन्नड़ फिल्म एक्ट्रेस हैं। उन्होंने १४ साल की उम्र में कन्नड़ फिल्म नील मेघा शाम (२००२) से फिल्म डेब्यू किया था।

उसी साल उनकी, अभिनेता विजय राघवेन्द्र के साथ कन्नड़ फिल्म निनागगी बड़ी हिट साबित हुई। 

इस सफलता के अगले साल ही, राधिका के लिए विफलता भी आई। उनकी एक के बाद एक पांच फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर धडाम हुई।

दो साल पहले, रतन कुमार ने उनके साथ ज़बरन विवाह कर लिया था। चूंकि विवाह के समय राधिका सिर्फ १४ साल की थी, इसलिए यह विवाह रद्द कर दिया गया।

२००६ में, राधिका ने एच डी कुमारस्वामी से गुप्त विवाह कर लिया। इन दोनों ने अपने विवाह की सार्वजनिक स्वीकारोक्ति ४ साल बाद, २०१० में की।

२०१० के बाद, राधिका ने फिल्मों के बजाय अपनी गृहस्थी पर ध्यान देना शुरू कर दिया।

इन दोनों के एक बेटी शमिका है।

कुमारस्वामी की शपथ से पहले ही, राधिका की फिल्मों में सक्रियता नज़र आने लगी है। उनकी फिल्मों के नाम चमकने लगे हैं। सोशल साइट्स पर उनके चित्र हिट पाने लगे हैं।

इस समय, वह चार कन्नड़ फिल्मों कॉन्ट्रैक्ट, बैरा देवी, राजेंद्र पोनप्पा और निमागगी कर रही है। 

राधिका की फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कितनी सफलता मिलती है, यह तो भविष्य में पता चलेगा।

फिलहाल तो सोशल मीडिया पर मुख्य मंत्री की अभिनेत्री बीवी छाई हुई हैं। 

रजनीकांत की फिल्म काला की ज़रीना का पोस्टर - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Thursday 24 May 2018

रजनीकांत की फिल्म काला की ज़रीना का पोस्टर



इंडियन आइडल - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

खबर फैला दो! सोनी लिव एप के साथ ‘जम्प द क्यू’ और हासिल करें मुंबई में इंडियन आइडल ऑडिशन में भाग लेने का एक मौका

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन देशभर के प्रतिभाशाली और उभरते सिंगर्स के लिए आने वाले इंडियन आइडल के लिए सोनी लिव एप पर जम्प द क्यूके जरिये एक और मौका लेकर आय है। प्रक्रिया आसान है। सोनी लिव एप को डाउनलोड करें। जम्प द क्यूबैनर को क्लिक करें। अपने परफॉर्मंस वीडियो को रिकॉर्ड करें और अपलोड कर दें। शॉर्टलिस्टेड कंटेस्टेंट्स को मुंबई में स्पेशल ऑडिशन में भाग लेने बुलाया जाएगा। यह अनूठा मौका सभी उभरते गायकों के लिए सोनी लिव एप के जरिये 30 मई तक उपलब्ध रहेगा।

इंडियन आइडल हमेशा से गायकों के लिए सबसे प्रतिष्ठित सिंगिंग प्लेटफार्म रहा है और इस मंच ने इतने बरसों में भारत को कई बेहतरीन आवाजों की सौगात दी है। इस सीजन के ऑडिशन कैम्पेन #खबरफैलादो के साथ जयपुर, लखनऊ, गुवाहाटी, भुबनेश्वर, देहरादून, चंडीगढ़, कोलकाता, हैदराबाद, दिल्ली, इंदौर और इटानगर में ऑडिशंस हुए। बड़ी संख्या में सिंगर्स ने इसमें भाग लिया और अपनी किस्मत आजमाई ताकि वे खुद को संगीत की दुनिया में एक मुकाम तक ले जा सके।

संगीत उद्योग के प्रमुख नाम अनू मलिक, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी इस सीजन में जज की कुर्सी संभालेंगे। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रतिभाशाली सिंगर्स को प्रोत्साहित करने के लिए जम्प द क्यूमें भाग लेने और शो का हिस्सा बनने की अपील की है। 


खबर फैला दो कि इंडियन आइडल जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर आ रहा है!


गोविंदा बनेंगे रंगीला राजा - पढ़ने के लिए क्लिक करें