Friday 13 December 2019

नवोदय टाइम्स १३ दिसम्बर २०१९





Thursday 12 December 2019

Allu Arjun और Pooja Hegde की फिल्म Ala Vaikunthapurramul का Teaser


नौं रंग नौ रस..... एक Sunny Leone










तानाजी के गीत ‘माय भवानी’ में Ajay Devgan मना रहे है शिमगा का जश्न



एक तेज दिमाग वाले योद्धा होने के साथ ही तानाजी एक पिता, एक पति, एक भाई और धरती के लाल भी थे। लोक संगीत की बात करें तो यह मराठा संस्कृति में गहराई से निहित है। अपने परिवार के लिए एक प्रतिष्ठित क्षण को चिह्नित करते हुए, तन्हाजी : द अनसंग वॉरियर में शिमगा के खूबसूरत त्यौहार का जश्न मनाने के लिए एक विशेष गीत माय भवानीको प्रस्तुत किया गया है।

शिमगा भगवान के आगमन का प्रतीक है और पूरा गांव/शहर देवताओं की मूर्तियों को पालकी में अपने घर और मंदिरों में ले जाने के लिए इकट्ठा हो जाता है। प्रकाश और रंगों के त्यौहार वाले इस गीत में तानाजी के रूप में अजय देवगन और सावित्री बाई के रूप में काजोल इस शुभ त्यौहार को मनाने के लिए पूरे गांव के साथ एक हो जाएंगी।

जश्न भरे इस गीत को अजय और अतुल ने कम्पोज किया है जबकि सुखविंदर सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। गीत को स्वानंद किरकिरे द्वारा लिखा गया है।

इस गाने के बारे में बात करते हुए ओम राउत ने कहा, “मराठा अपनी समृद्ध संस्कृति के लिए जाने जाते थे और तानाजी भी इससे अलग नहीं थे। हमने माय भवानी को एक विशेष गीत बनाया है जहां आप तन्हाजी को शिमगा का जश्न मनाते देखेंगे, जो उनके जीवन के एक महत्वपूर्ण पल को भी दर्शाता है। यह गीत मिस्टर देवगन और काजोल मैम को उनके सर्वश्रेष्ठ अंदाज में प्रदर्शित करेगा।

खतरनाक हो गया है Jumanji The Next Level


मल्टीमीडिया फ्रैंचाइज़ी जुमान्जी का नेक्स्ट लेवल ज़्यादा खतरनाक हो गया है। इस जादुई गेम को खेलते हुए लोग या तो इस जादुई गेम की दुनिया में पहुँच कर नष्ट हो जाते हैं या इस जादुई गेम का खतरा खेलने वालों को अपने जाल में फंसा लेता है। जुमान्जी द नेक्स्ट लेवल के खिलाडियों को गेम में फंसे अपने एक साथी को बचाने के लिए गेम में घुसना पड़ता है। लेकिन, अंदर जाने पर ही पता चलता है कि सब कुछ उनके सोचे से ज़्यादा खतरनाक है।

गेम एडवेंचर पुस्तक पर
अमीरीकी लेखक क्रिस वान अल्स्बर्ग की दो गेम एडवंचर किताबों जुमान्जी और ज़थुरा पर कोलंबिया पिक्चर्स ने तीन फ़िल्में जुमान्जी (१९९५), ज़थुरा: अ स्पेस एडवेंचर (२००५) और जुमान्जी वेलकम टू द जंगल (२०१७) का निर्माण किया है। जुमान्जी द  लेवल,, २०१७ की जुमान्जी फिल्म की सीक्वल फिल्म है तथा जुमान्जी फ्रैंचाइज़ी में तीसरी फिल्म है।

चौथी बार डॉक्टर स्मोल्डर
इस फिल्म में, केविन हार्ट, जैक ब्लैक, करेन गिलन, निक जोनास, अलेक्स वोल्फ, मॉर्गन टर्नर और मैडिसन इसेमन के साथ ड्वेन जॉनसन, पूर्व की जुमान्जी फिल्मों की डॉक्टर स्मोल्डर ब्रेवस्टोन की भूमिका को कर रहे हैं। ड्वेन जॉनसन इस साल दूसरी बार भारतीय दर्शकों को सामने हैं।  इससे पहले वह फ़ास्ट एंड फ्यूरियस प्रेजेंट्स: हॉब्स एंड शॉ में ल्यूक हॉब्स की भूमिका में दिखाई दिए थे।

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ड्वेन जॉनसन
जुमान्जी फ्रैंचाइज़ी की पहली तीन फ़िल्में पूरी दुनिया में बॉक्स ऑफिस पर १.२ बिलियन डॉलर से ज़्यादा का कारोबार कर चुकी हैं। इस फ्रैंचाइज़ी की पिछली फिल्म जुमान्जी वेलकम टू द जंगल, भारत में २७ दिसंबर २०१७ को प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म ने २२ करोड़ का कारोबार किया था। ड्वेन जॉनसन की इसी साल रिलीज़ फिल्म हॉब्स एंड शॉ ने बॉक्स ऑफिस ४२.९ करोड़ का नेट किया था।  

Reel और Real लाइफ जोड़े का नृत्य -गीत माय भवानी : फिल्म Tanhaji The Unsung Warrior १२ बजे


Street Dancer 3D का पोस्टर