Monday 8 July 2019

फिर परदे पर गरजेगी पुतलीबाई की बन्दूक


फरहान अख्तर के साथ, बॉक्सिंग पर फिल्म तूफ़ान पूरी करने के बाद, निर्माता-निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा का इरादा, चम्बल की महिला डकैत पुतलीबाई पर फिल्म बनाने का है।

पुतलीबाई, चम्बल का आतंक थी। महफिलों में, नाच-गा कर अपने परिवार का पेट पालने वाली गौहर बाई, को डाकू सुल्ताना उठा कर बीहड़ ले गया था। बाद में दोनों प्यार करने लगे। लेकिन, एक साथी डाकू की मुखबिरी के कारण के पुलिस मुठभेड़ में सुल्ताना डाकू मारा गया। अपने प्रेमी की मौत के बाद, बन्दूक उठा लेने वाली पुतलीबाई ने मुखबिर की हत्या करने के बाद पूरे चम्बल में अपना आतंक फैला दिया था। वह ऎसी डकैत थी, जो एक हाथ से बन्दूक दागते हुए, पुलिस के छक्के छुड़ा देती थी।

इसी महिला डकैत के जीवन पर फिल्म का निर्माण राकेश ओमप्रकाश मेहरा करेंगे। अभी इस फिल्म की पटकथा पर काम किया जा रहा है। उस समय तक तूफ़ान भी पूरी हो जायेगी।

पुतलीबाई की बहादुरी के चर्चे आज भी सुनाई पड़ते हैं। इस महिला डकैत पर, अब तक दो फिल्मे बनाई गई  है।

१९७२ में जयमाला की पुतलीबाई भूमिका में, निर्देशक अशोक रॉय ने पुतलीबाई का निर्माण किया था। यह फिल्म अपनी कव्वाली के कारण सुपरहिट साबित हुई थी।

इसके बाद, १९९९ में, यश चौहान निर्देशित दूसरी फिल्म पुतलीबाई रिलीज़ हुई। फिल्म में शिवांगी ने पुतलीबाई की भूमिका की थी। लेकिन, यह फिल्म फ्लॉप हुई थी। 

No comments:

Post a Comment