Monday 8 July 2019

परदे पर रोमांस भी करते हैं Reel Life भाई-बहन


पिछले दिनों, करण जौहर ने अपनी फिल्म दोस्ताना २ की स्टारकास्ट का ऐलान किया। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर  कोई तीसरा चेहरा बिलकुल नया होगा। लेकिन, फिल्म में  कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी में एक पेंच हैं। पेंच यह है कि दोस्ताना २ में कार्तिक और जाह्नवी रोमांस नहीं कर रहे. यह दोनों भाई-बहन बने हैं। सारा अली खान और अनन्या पाण्डेय से रोमांस करने वाले, कार्तिक आर्यन का यह भाई रूप चौंकाने वाला है। लेकिंन, बॉलीवुड में कई जोड़ों ने भाई-बहन बनने या रोमांस करने के बाद रोमांस किया या भाई बहन की भूमिका की ।

रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा
रणवीर सिंह के साथ गुंडे में रोमांटिक जोड़ी बनाने के बाद, प्रियंका चोपड़ा फिल्म दिल धड़कने दो में रणवीर सिंह की बहन थी। उसी साल रिलीज़ बाजीराव मस्तानी में वह रणवीर की पत्नी बनी। जबकि, रणवीर सिंह की रियल लाइफ पत्नी दीपिका पादुकोण अपनी पहली फिल्म ओम शांति ओम में अर्जुन रामपाल की मंगेतर की भूमिका में थी। लेकिन, हाउसफुल में यह दोनों भाई बहन बने थे।  दीपिका पादुकोण ने कुछ ऐसा ही गुल जॉन अब्राहम के साथ फिल्म देसी बॉयज और रेस २ में भी खिलाया था। देसी बॉयज में जॉन का रोमांस दीपिका रेस २ में बहन बनी थी।

शाहरुख़ खान सलमान खान और ऐश्वर्या राय
शाहरुख़ खान और ऐश्वर्या राय बच्चन ने फिल्म देवदास और मोहब्बतें में रोमांटिक भूमिका की थी।  यह जोड़ी फिल्म चलते चलते में भी रोमांटिक थी। लेकिन, सलमान खान के बवाल के कारण ऐश्वर्या राय को फिल्म छोड़नी पड़ी और उनकी जगह रानी मुख़र्जी आ गई। इन्ही शाहरुख़ खान और ऐश्वर्य राय ने फिल्म जोश में भाई-बहन की भूमिका की थी। चलते चलते में शाहरुख़ खान और ऐश्वर्या की जोड़ी तोड़ने वाले सलमान खान ने फिल्म एक लड़का एक लड़की में अपना रोमांस नीलम को हम साथ साथ हैं में बहन बना लिया था। साजन और हम आपके हैं कौन की सलमान खान और माधुरी दीक्षित की रोमांटिक जोड़ी फिल्म हम तुम्हारे हैं सनम में भाई-बहन की जोड़ी थी। 

हेमा मालिनी और जीनत अमान
नसीब, देश प्रेमी, सत्ते पे सत्ता, नास्तिक, बागबान, बाबुल और वीर-ज़ारा जैसी फिल्मों में रोमांस करने वाले अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी, फिल्म गहरी चाल में भाई-बहन बने थे। हेमा मालिनी की रोमांटिक जोड़ी जीतेंद्र के साथ थी। वहीँ, जीनत अमान ने अपनी पहली फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा में देवानन्द की बहन की भूमिका की थी। लेकिन, बाद में यह दोनों फिल्म इश्क इश्क इश्क, प्रेम शास्त्र, वारंट, डार्लिंग डार्लिंग और कलाबाज़ में रोमांस करते नज़र आये। 

इन्होने भी किया रोमांस
झंकार बीट्स के पति पत्नी संजय सूरी और जूही चावला, माय ब्रदर निखिल में भाई-बहन बने थे।  मुझे कुछ कहना है की तुषार कपूर और करीना कपूर की रोमांटिक जोड़ी, गोलमाल रिटर्न्स में भाई-बहन की जोड़ी बनी थी। कुछ ऐसा ही, बोल बच्चन और आल इज वेल में अभिषेक बच्चन और असिन भी कर रहे थे।  

No comments:

Post a Comment