Saturday 13 July 2019

John Abraham की Batla House की साक़ी Nora Fatehi


ईद में रिलीज़, सलमान खान की फिल्म भारत में सुसन की भूमिका करने के बाद, नोरा फतेही ने एक बार फिर आइटम सांग की सैंडल पहन ली हैं। वह जॉन अब्राहम की, १५ अगस्त को रिलीज़ होने जा रही एक्शन थ्रिलर फिल्म बाटला हाउस में एक आइटम सांग साकी साकी रे कर रही हैं।

जॉन अब्राहम के साथ रॉकी हैंडसम फिल्म कर चुकी, नोरा फतेही ने, पिछले साल रिलीज़ फिल्म  सत्यमेव जयते को अपने आइटम सांग दिलबर दिलबर के ज़रिये सुर्ख़ियों में ला दिया था।  अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड के सामने रिलीज़ होने के बावजूद सत्यमेव जयते ने ज़्यादा कारोबार किया था।

यही कारण है कि निर्माता जॉन अब्राहम को नोरा फतेही लकी चेहरा लगी।  बाटला हाउस का आइटम साकी साकी इसी का नतीजा है।

यह गीत २००४ में रिलीज़, संजय दत्त और अनिल कपूर की एक्शन फिल्म मुसाफिर के साकी साकी रे गीत के रिक्रिएशन है। मुसाफिर में, इस साकी गीत को संजय दत्त के साथ कोएना मित्रा पर फिल्माया गया था।

सत्यमेव जयते के दिलबर की तरह, बाटला हाउस का साकी साकी आइटम भी किसी भीड़ के मनोरंजन के लिए क्या जा रहा है।  कोएना मित्रा ने मुसाफिर के तेज़ रफ़्तार साकी में उतना ही तेज़ डांस किया था।

नोरा फतेही के प्रशंसकों की निगाहें अब नोरा फतेही पर टिकी होंगी कि वह अपनी कमरिया के अद्भुत सञ्चालन से कितने ज़्यादा दर्शकों को दिलबर  बना सकती हैं ! 

No comments:

Post a Comment