भारतीय भाषाओँ हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, पंजाबी, आदि की फिल्मो के बारे में जानकारी आवश्यक क्यों है ? हॉलीवुड की फिल्मों का भी बड़ा प्रभाव है. उस पर डिजिटल माध्यम ने मनोरंजन की दुनिया में क्रांति ला दी है. इसलिए इन सब के बारे में जानना आवश्यक है. फिल्म ही फिल्म इन सब की जानकारी देने का ऐसा ही एक प्रयास है.
मराठी फिल्म जगत की मशहूर हस्तियों के मौजुदगी में फिल्ममेकर संजय जाधव की
‘फिल्मॅजिक’ इस फिल्म स्कुल का हालही में मुंबई के मीरा
रोड में उद्घाटन हुआ। महाराष्ट्र में रहनेवाले सिनेमा सिखने में रूची रखनेवाले
किसी भी आयु, भाषा, शैक्षिक
योग्यता का व्यक्ति इस स्कुल में प्रवेश ले सकता हैं।
सईं ताम्हणकर, स्वप्निल जोशी,
अंकुश चौधरी, सिद्धार्थ जाधव,
तेजस्विनी पंडित, उमेश कामत, मानसी सालवी,
सोनाली खरे, श्रेया बुगड़े,
संजय नार्वेकर,इन फिल्मी सितारों के साथविजु माने, अभिजीत
पानसे और केदार जाधव यह मराठी के नामचीन फिल्ममेकर भी इस समारोह में मौजुद थे।
बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के वेटरन अभिनेता सचिन पिलगांवकर ने फिल्मॅजिक इस फिल्म
इन्स्टिट्युट का उद्घाटन किया।
लेखन, निर्देशन, छायांकन,
संपादन, नृत्य, संगीत और
अभिनय इन सिनेमा के अहम विषयों कोफिल्मॅजिक फिल्म स्कुल अपने छात्रों को सिखायेंगी। इन सभी विभागों के
विशेषज्ञों व्दारा सिनेमा बनाने के लिए किए जानेवाले प्री और पोस्ट प्रोडक्शन
प्रोसेस के बारे में सिनेमा के स्टुडंट्स को जानकारी दी जाएगीं।
इस फिल्म स्कुल को शुरू करने के पिछे के मक्सद के बारे में बताते हुए
फिल्ममेकर और ‘फिल्मॅजिक’ के संस्थापक
संजय जाधव कहते हैं, “ मेरे करीयर के शुरूआती दिनों में,
फिल्मसेट पर इस्तमाल होनेवाली भाषा, तौर-तरीके
सिखने में मुझे वक्त लगा। मेरे फिल्मॅजिक स्कुल के छात्रों को में फिल्म की
एक्चुअल प्रोसेस से रूबरू करना चाहता हुँ। तांकि, फिल्म सेट
पर जाते हुए पहले दिन से ही उनमें सेल्फ कॉन्फिडेन्स रहें। और फिर वह अपनी
रचनात्मकता पर ध्यान दे सकें।“
संजय जाधव आगे बताते हैं, “फिल्मों में
काम करते वक्त सैध्दांतिक ज्ञान का नहीं बल्कि प्रैक्टिकल ज्ञान का इस्तमाल करना पडता
हैं। इसीलिए बंद क्लास रूम में नहीं, बल्कि फिल्म
सेट पर ही मेरी फिल्म स्कुल छात्रों को फिल्म के हर विभाग के बारे में जानकारी
देंगी। हमारे स्कुल में सिनेमा जगत की मंझी हुई हस्तियाँ और तकनीशियनों सें ही
छात्रों को सिखाया जाएगा।“
आज हुस्न की मलिका और हिंदुस्तान की वीनस मधुबाला का जन्मदिन है. आज अगर
वह जीवित होती तो वह ८८ साल की होती. लेकिन, उनकी मृत्यु मात्र ३६ साल की उम्र में
२३ फरवरी १९६९ को हो गई. उनके दिल में छेद था. जब तक इस बीमारी का पता चला, तब तक
इसके बंद होंगे की कोई गुंजाईश नहीं रह गई थी.
राजकपूर के साथ फिल्म नील कमल (१९४७) में नायिका की भूमिका करने वाली,
मधुबाला के दिल में छेद का पता फिल्म बहुत दिन हुए (१९५४) की शूटिंग के दौरान चला.
इस फिल्म में मधुबाला ने राजकुमारी चंद्रकांता की भूमिका की थी. उन्होंने फिल्म मुगले आज़म में
अनारकली की भूमिका कर इस काल्पनिक चरित्र को सजीव और अमर कर दिया. तब वैलेंटाइन डे
नहीं मनाया जाता था. लेकिन, मधुबाला हर युवा दिल में रोमांस भर देती थी.
मधुबाला की सुपरहिट फिल्मों में महल, तराना, संगदिल, अमर, मिस्टर एंड मिसेज
५५, फागुन, काला पानी, हावड़ा ब्रिज, चलती का नाम गाडी, बरसात की रात और मुगले आज़म
थी.
कॉस्टयूम ड्रामा फिल्म ज्वाला उनकी आखिरी फिल्म थी, जिसे सोना नाम की
हमशक्ल ने पूरा किया था. इस फिल्म के नायक सुनील दत्त थे. यह मधुबाला की इकलौती
रंगीन फिल्म थी.
अभिनेता रणवीर सिंह ने 'क्रिटिक्स
च्वाइस अवार्ड्स' के तीसरे संस्करण के लिए अपने उत्साह को
व्यक्त किया, जो 14 फरवरी को प्रदर्शित किया जाएगा। पिछले
साल रणवीर को 'गली बॉय' में उनकी
उत्कृष्ट अदाकारी के लिए 'क्रिटिक्स चॉइस फिल्म अवार्ड'
ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (हिंदी) के अवार्ड से सम्मानित किया था। उन्होंने
इस साल हाल ही में हुएनामांकन की घोषणा
के प्रति ढेर सारा प्यार जाहिर किया, औरविजेताओं को ढेर सारी शुभ कामनाएं दीं।
इस शाउट-वीडियो में रणवीर कहते हैं, "पिछले साल
मैंने क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड द्वारा फिल्म गली बॉय में मेरे किरदार के लिए
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड जीता था। इस वर्ष मैं इस शो को शुरू करने के लिए
बेहद एक्साइटेड हूं। इस वर्ष सिरीज़, शॉर्ट फिल्म
और फिल्मों को एक साथ एक ही मंच पर पुरस्कृत किया जाएगा। 2020 केइन होनहार कलाकारों को भारत के सर्वश्रेष्ठ
क्रिटिक्स ने चुना है। सभी नामांकित कलाकारों को बहुत-बहुत बधाई और सभी विजेताओं
को अग्रिम बधाई। मुझे उम्मीद है कि सब लोग इस शो का भरपूर आनंद लेंगे। ”
'फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड'
और मोशन कंटेंट ग्रुप, विस्टास
मीडिया कैपिटल के सहयोग से तीसरे 'क्रिटिक्स
चॉइस अवार्ड्स' को प्रस्तुत करने के लिए पूरी तरह तैयार
हैं। इस एक मंच पर सभी भारतीय भाषाओं की बेहतरीन शॉर्ट्स,
सीरीज़ और फीचर फिल्मों को सम्मानित किया जाएगा।
यह पुरस्कार समारोह प्रतिभाओं को सम्मानित करने,
कलाकारों को सेलिब्रेट करने और कहानी कहने वाले तीन अलग-अलग प्रारूपों के
तकनीशियनों को पहचानने और मनोरंजन की दुनिया में स्थाई प्रभाव छोड़ने वाले
कॉन्टेंट को पुरस्कृत करेगा।
२०२१
की शुरुआत में, भारत के फिल्म प्रदर्शकों को पूरी उम्मीद दक्षिण की तमिल, तेलुगु
और कन्नड़ फिल्मों से थी। उन्हें लगता था कि दक्षिण के बड़े सितारों की फ़िल्में, उनके
लिए दर्शक जुटा पाएंगी।जिस समय लॉक डाउन
से सिनेमाघरों को थोड़ी छूट मिली थी, उस समय भी दक्षिण की हिंदी
में डब और पुनः प्रदर्शित फिल्मों ने दर्शकों की भीड़ जुटाई थी। इसलिए स्वभाविक था
कि पूरे देश के फिल्म प्रदर्शक दक्षिण की फिल्मों से उम्मीद बांधे। जनवरी में मकर
संक्रांति/पोंगल पर्व पर तमिल फिल्मों के युवा सुपरस्टार विजय की तमिल फिल्म
मास्टर, हिंदी में विजय द मास्टर टाइटल के साथ रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म के
अलावा रवि तेजा की तेलुगु फिल्म क्रैक और राम पोथेनेनी की रेड फ़िल्में भी रिलीज़ हो
रही थी। मास्टर ने, बॉक्स ऑफिस पर, प्रदर्शकों की उम्मीदों के
अनुरूप प्रदर्शन किया भी।
उत्साहित दक्षिण !- यही
कारण है कि दक्षिण के उत्साहित फिल्म निर्माता अपनी अपनी फिल्मों को या तो हिंदी
में मूल रूप से शूट कर रहे हैं या डब कर प्रदर्शित कर रहे हैं। दक्षिण की फिल्मों
के अखिल भारतीय प्रदर्शन की तिथियों की घोषणा जोर शोर से की जा रही है। दिलचस्प
तथ्य यह है कि यह सभी फ़िल्में किसी न किसी त्योहारी वीकेंड में प्रदर्शित की जा
रही है, जिन पर कभी बॉलीवुड के सितारों का कब्ज़ा हुआकरता था। आइये जानते हैं ऎसी कुछ दक्षिण की
बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों की रिलीज़ के बारे में।
आरआरआर की चुनौती !- पिछले
दिनों, निर्देशक एसएस राजामौली की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म आरआरआर के
१३ अक्टूबर २०२१ को अखिल भारतीय प्रदर्शन की घोषणा की गई थी। इसके साथ ही बॉलीवुड
के फिल्म निर्माताओं में हलचल मच गई। क्योंकि, निर्माता बोनी कपूर ने इसी
दिन अजय देवगन की फुटबॉल पर फिल्म मैदान के प्रदर्शन की तारीख़ तय कर रखी थी। चूंकि
आरआरआर में अजय देवगन भी खास भूमिका में है, इसलिए इसे अजय देवगन का खुद
से टकराव भी माना गया। परन्तु बड़ी बात यह थी कि आरआरआर दक्षिण के दो सुपर सितारों
रामचरण और जूनियर एनटीआर की बाहुबली राजामौली निर्देशित भारी लागत वाली फिल्म है, इससे
मैदान को नुकसान होना तय है।
प्रभास फिल्मे हिंदी में भी- राजामौली
की फिल्म बाहुबली और बाहुबली २ से हिंदी फिल्म दर्शकों में जगह बनाने वाले अभिनेता
प्रभास की लगभग सभी फ़िल्में अखिल भारतीय प्रदर्शन की दृष्टि से बनाई जा रही है।
उनकी फिल्म राधेश्याम पूरी हो चुकी है। पूजा हेगड़े के साथ, निर्देशक
राधा कृष्ण कुमार निर्देशित यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म ११ अगस्त २०२१ को प्रदर्शित
होगी। अभिनेता अजित कुमार की तमिल फ़िल्मों के डब संस्करण टीवी और यू ट्यूब पर देख
चुके, उनके प्रशंसकों के लिए खुशखबर है कि उनकी आगामी फिल्म वलिमई हिंदी
में भी रिलीज़ की जायेगी। कन्नड़ फिल्म अभिनेता यश की चर्चित फिल्म केजीएफ़ चैप्टर २
को अखिल भारतीय स्तर पर हिंदी के साथ रिलीज़ किया जाएगा।
ईद वीकेंड पर फिल्मों की भीड़ - हिंदी
बेल्ट के लिहाज़ से, ईद वीकेंड सलमान खान का होता है। लेकिन, इस
बार उन्हें जॉन अब्राहम से चुनौती मिल रही है। सलमान खान की फिल्म राधे योर मोस्ट
वांटेड भाई १२ मई को प्रदर्शित हो रही है तो जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते २
दो दिनों बाद मुकाबले में आ रही है। सलमान खान की मुश्किलें सिर्फ जॉन अब्राहम ही
नहीं बढ़ा रहे, दक्षिण की फिल्मे भी इसमे बढ़ोतरी कर रही है।दो तेलुगु फ़िल्में चिरंजीवी की आचार्य और
वेंकटेश कीदौरान नारप्पा हिंदी में डब हो
कर रिलीज़ हो रही है।
दीवाली पर घमासान- जहाँ
ईद पर सलमान खान और जॉन अब्राहम के टकराव को, दक्षिण की दो तेलुगु
फ़िल्में करारा कर रही है, वहीँ दीवाली वीकेंड भी घमासान वाला साबित होने जा रहा है। बॉलीवुड
के गलियारों से निकलती खबरों पर भरोसा करें तो अक्षय कुमार की पारिवारिक ड्रामा
फिल्म रक्षा बंधन, आलिया भट्ट की संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म गंगुबाई
काठियावाड़ी, देओल परिवार की अपने २ तथा शाहिद कपूर की क्रिकेट खिलाड़ी की कहानी
जर्सी दिवाली वीकेंड पर प्रदर्शित हो रही हैं। अब इस संघर्ष में रजनीकांत भी अपनी
तमिल फिल्म अन्नादे के हिंदी संस्करण के साथ कूद पड़े हैं। ऐसे में अगर, यशराज
फिल्मस अपनी शाहरुख़ खान के साथ फिल्म पठान को दिवाली वीकेंड पर रिलीज़ करने का ऐलान
कर दे तो क्या होगा?
दक्षिण की कुछ दूसरी फ़िल्में और टकराव!- बॉलीवुड
के सितारों के लिए मुश्किल का समय है।वह
अभी तक अपनी फिल्मों की रिलीज़ की तारीखों की घोषणा करने में हिचक रहे हैं। मगर, दक्षिण
से एक के बाद एक, ताबड़तोड़ फिल्मों की रिलीज़ घोषित की जा रही है। मार्च में मलयालम
फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड को चुनौती देने की मुद्रा में हैं। मम्मूटी की फिल्म द
प्रीस्ट ४ मार्च को तथा मोहनलाल की कॉस्टयूम ड्रामा एक्शन फिल्म मराक्कर
अरबिकादालिनते अरबिकादलिंते अरेबिकादलिनते सिम्हम २६ मार्च को प्रदर्शित होने जा
रही है। यह दोनों फ़िल्में हिंदी में भी रिलीज़ होंगी। इसके अलावा धनुष की फिल्म
करणन, पुनीत राजकुमार की फिल्म युवारतन, पवन कल्याण की वकील साहब, नाग
चैतन्य की लव स्टोरी, किच्छा सुदीप की कन्नड़ फिल्म कोट्टीगोब्बा, यश
की फिल्म केजीएफ़ चैप्टर२, शिवकार्तिकेयन की डॉक्टर, राणा डग्गुबाती की
विराटपर्वम. अदिवी शेष की युद्ध फिल्म मेजर और अल्लू अर्जुन की पुष्पा भी हिंदी
में डब कर प्रदर्शित की जा सकती है।
आमिर खान बने बास्केटबॉल कोच - शाहरुख़ खान और आमिर खान, बॉलीवुड के दो ऐसे बड़े अभिनेता है, जिनकी पिछली
बड़ी फ्लॉप फिल्मों जीरो और पाइरेट्स ऑफ़ हिंदुस्तान के बावजूद, कुछ समय बाद ही ढेरों
फिल्मो का ऐलान हो चुका है । लेकिन इन अभिनेताओं की सिर्फ एक एक फिल्म पठान और लाल
सिंह चड्डा ही फ्लोर पर हैं । अभी जनवरी के अंत में आमिर खान की एक दूसरी फिल्म की
घोषणा हुई । यह फिल्म दक्षिण के निर्देशक आर एस प्रसन्ना की खेल फिल्म बताई गई ।
प्रसन्ना की हिंदी फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान पिछले साल फरवरी में प्रदर्शित
हुई थी । आर एस प्रसन्ना की आमिर खान के साथ खेल फिल्म २०१८ में प्रदर्शित स्पेनिश
फिल्म कैम्पियोन पर आधारित है । यह फिल्म एक बास्केटबॉल कोच की है, जिसे
सामुदायिक सेवा के लिए मानसिक रूप से कमज़ोर बच्चो की बास्केटबॉल टीम को कोच करने
के लिए भेजा जाता है । अब यह देखने वाली बात होगी कि बॉलीवुड के ठिंगने कद के आमिर
खान, लम्बे कद के
खिलाड़ियों के खेल के कोच की भूमिका कितनी स्वाभाविकता से कर पाते हैं । फिल्म की
शूटिंग गर्मियों में शुरू हो सकती है ।
डी कंपनी में रामगोपाल वर्मा की अप्सरा रानी - रामगोपाल वर्मा की एक आगामी फिल्म डी कंपनी, गैंगस्टर दाऊद इब्राहीम और तस्कर हाजी
मस्तान के टकराव की घटना पर है । इस फिल्म में भी तमाम जाने पहचाने एक्शन, रोमांस और सेक्स
के मसाले देखने को मिलेंगे । डी कंपनी में ऐसा ही सेक्सी मसाला अप्सरा रानी के रूप
में देखने को मिलेगा । अप्सरा रानी, रामगोपाल की परम्परा में उर्मिला मातोंडकर, अंतरा माली
और निशा कोठारी के बाद की अभिनेत्री है । अप्सरा रानी, रामगोपाल
वर्मा की दो फिल्मों थ्रिलर और डेंजरस में अभिनय कर रही है । उनकी एक छोटी भूमिका
डांस नंबर ‘ख़तम’ वाली तेलुगु फिल्म क्रैक रिलीज़ हो चुकी है । ऐसी अप्सरा रामगोपाल
वर्मा की गैंगस्टर फिल्म डी कंपनी में एक सेक्सी डांस नंबर करती नज़र आएँगी । हालाँकि, रामगोपाल
वर्मा, फिल्म में
अप्सरा रानी के डांस के चित्र अपलोड करते हुए उन्हें ऐसी लायनेस बताते हैं, जिसके सामने
लायन की लायन नेस ख़त्म हो जाती है ।
भंसाली की हीरा मंडी में सोनाक्षी सिन्हा!
खबर है कि सोनाक्षी सिन्हा का डिजिटल डेब्यू होने जा रहा है। वह
नेटफ्लिक्स के लिए संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरा मंडी में इस मंडी की एक तवायफ
की भूमिका करेंगी। इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा के साथ हमा कुरैशी, निमृत कौर, सायानी
गुप्ता और मनीषा कोइराला भी अहम् भूमिका में होंगी । इसकी सीरीज की शूटिंग इस साल
अप्रैल से शुरू हो जायेगी। यह सीरीज लाहौर पाकिस्तान के रेड लाइट एरिया हीरा मंडी
की १८०० और १९५० के मध्य की पृष्ठभूमि पर है। शुरुआत में भंसाली इस सीरीज को फिल्म
के रूप बनाना चाहते थे। करीना कपूर और रानी मुख़र्जी से लेकर प्रियंका चोपड़ा के
हिस्से तक यह फिल्म गई। पर किन्ही न किन्ही कारणों से यह प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़
सका। अब यह आठ हिस्सों वाली वेब सीरीज के रूप में बनाई जा रही है। इस सीरीज का
निर्देशन विभु पूरी करेंगे।सिर्फ इस सीरीज की पहली और आखिरी कड़ी का निर्देशन ही
संजय लीला भंसाली करेंगे।
पैर की चोट के बावजूद आकांक्षा सिंह ने शूट की मेडे - अभिनेत्री आकांक्षा सिंह ने चार साल पहले फिल्मों में कदम रखा था । वह अब
तक हिंदी फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया, तेलुगु फिल्में मल्ली राव और देवदास, कन्नड़
फिल्म पहलवान तथा कई बड़ी तमिल और तेलुगु फ़िल्में कर चुकी हैं। अब, सदी के
महानायक अमिताभ बच्चन और अजय देवगन द्वारा अभिनीत अपनी दूसरी बॉलीवुड फ़िल्म मेडे
के बारे में उत्साहित हैं । इस फ़िल्म में वे एक बहुत ही अहम किरदार निभाते हुए नजर
आयेंगी। कुछ दिनों पहले हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के दौरान आकांक्षा के पैर
में चोट लगी थी,
लेकिन उन्होंने शूटिंग जारी रखी क्योंकि वह निर्माताओं और कलाकारों तथा
क्रू सदस्यों का नुकसान करना नही चाहती थीं।
This new video will add an extra Tadka to the
Valentine’s this year & will provide the much needed happiness & joy
amidst such gloomy times. It will release on Saturday ,13th
February 2021 on Ultra Gujarati.
February 2021: This new superhit
Gujarati song of 2021 " is directed by Hareshbhai Patel & sung by
popular singer Toral Rathva.The music & lyrics is written and composed by
Jayesh Barot & is choreographed by Madhav Kishan.The music video will also
be uploaded on JioSaavn,Gaana,Spotify,iTunes,Wtnk & Amazon simultaneously
on Saturday
In this video, Mamta
plays a village belle and conveys to the audience on how effective her Latkas
& Jhatkas are and how the sharpness of her beautiful eyes can floor anyone.
It also expresses that how happy she is being so pretty, that today she wants
to dance gay abandon wearing her various colourful Gagras & Chunariyas. The
video features Mamta showcasing her dance prowess in various colourful costumes
& dancing seamlessly to the lively music and her friends teasing her and
also dancing in the background supplementing her moves.
The video has been beautifully orchestrated and
though it has a rustic feel to it, a new contemporary look and touch is added
to it in terms of exotic locale, dance steps & music composition. The lead
as well as the background dancers have matched their moves step-by-step and
made it reverberate with the youth and the pulse of today.
Mamta Soni is a well-known actress and has acted
in many Gujarati Films & TV serials. Recently Mamta was seen dancing with
well-known Gujarati actor Hitu Kanodia in the hugely successful music video “
Sajan Tara Sambharna” which was a great hit and savoured by everyone.
This new music video will be available on Ultra
Gujarati YouTube Channel which has over 1.1 million subscribers.
Ultra’s social media platforms have been attracting over 50
million (5 crore) subscribers and followers across their
popular platforms like YouTube, Facebook and Instagram amongst others.
Mr. Sushilkumar Kumar Agrawal CEO,Ultra Media
& Entertainment Group adds“We are
extremely happy to present something unique & different to our audience
this Valentine. This music video is a tribute to the rich culture and tradition
of Gujarat. Recently we recreated 2 music videos of past
work of thespians Naresh Kanodia & Hiten Kumar in“Sajan Tara Sambharna ” & Mare Te Gamde
Ek Var Avjo” and both were immensely loved by the audience. Ultra is majorly
reforaying into music again and we will be presenting some new concept music
videos across different genres in Gujarati,Marathi,Hindi,Punjabi & Bengali
languages in the immediate future.
Entertainer par excellence Mamta Soni adds “I am
very happy to be a part of such a vibrant music video. Particularly the dance
steps of this song was very different and coveys the actual emotions the
protagonist is going through, am sure the audience is going to love it and even
this video will be hugely accepted just like my“Sajan Tara Sambharna ” video.
Ultra Media & Entertainment Private Ltd (Est. 1982) is
a professionally managed Indian Entertainment Conglomerate providing end to end
solutions for the Films & Television Industry Globally. The Company in the
past has produced 16 feature films,
various TV programs and on-going content for social & digital media
platforms, IPTV, VOD, Internet, Mobile and more. Ccurrently it is engaged in
multiple aspects of entertainment, including full-scale film and television
production and distribution, digital media and post production services. Today
the company pioneers in acquisition & distribution of various forms of
Content in terms of Indian & International films, Television Programs,
Animation & other forms of content across various languages and genres from
several production houses worldwide.
They specialize in distributing this in various
existing Physical, Non Physical, Digital and emerging formats globally. Ultra
currently has an exhaustive library consisting of more than 1500 titles
comprising of blockbuster Indian & International Films, Television serials
and other contents
YRF Digital in association with Saga Music has
just dropped ‘Top Tucker’, a Hindi music single on their official YouTube
channel featuring the biggest of names – Badshah, Uchana Amit, Yuvan Shankar
Raja and Rashmika Mandanna. In India, at least in the Southern part, there is a
phrase "Top Tucker" used to compliment/attribute someone for their
exceptional qualities and achievements in a colloquial way. This song is
distinctive, aims at building bridges between global and local sounds and is
one-of-a-kind fusion of Tamil and Hindi, intended at opening up of new gateways
of cultural exchange.
The song features Badshah the reigning king of
Rap, whose presence in the industry is getting stronger by the minute. It
features Uchana Amit, who had his first blockbuster track with ‘Kamaal’ which
hit 270+ million views. The song features Yuvan Shankar Raja - the man who is a
versatile composer, known for introducing Hip Hop and western music elements to
Tamil music industry and his track ‘Rowdy Baby’ happens to be the first ever
Tamil track to hit more than a billion views and Rashmika Mandanna - the artist
who was declared the National crush by Google India.
The female portion of ‘Top Tucker’ track has been,
beautifully, crooned by Jonita Gandhi, who was roped in by Badshah. Her voice
adds the spunk to this high-powered track; hence soaring the mood of the song
to a whole new level.
To add to that the song is produced on a lavish
scale with close to 500 performing artists featuring in the video.
“I am proudly presenting Top Tucker to the world.
I have been looking forward to this collaboration with Yuvan and it truly celebrates
the beauty of Indian sounds coming together. Rashmika has added a wonderful
charm to the music video and I hope the fans get their much-needed reason for
celebration with this song.”
- Badshah
“I feel absolutely blessed and fortunate to have
worked with artists of such stature, and working with them has been fun and
great learning experience. By God’s grace, my first single, Kamaal, garnered
massive response, and I’m hoping that audiences shower their love on this one
too.”
- Uchana Amit
“Working on a track with Badshah was fun, and it
didn’t feel like my first time with this team. The production value of this
track is massive, and pulling it off in a short span of time period is applause
worthy. Together, Badshah, Amit, Rashmika, I, and the entire crew have worked
hard for this project, and hope you all love it”.
– Yuvan Shankar Raja
“This is my first time that I'm working for a
music video alongside artists who need no introduction. It has been a wonderful
experience, and I'm looking forward to working together with this team.
- Rashmika Mandanna
Historically speaking, YRF’s top music singles
include ‘Same Beef’ featuring Bohemia & Sidhu Moose Wala and ‘Kamaal’
featuring Badshah and Amit Uchana that are each inching closer to the 300
million view mark.
YRF Digital has already kicked off the new year
with a big bang and has a big line-up planned ahead for 2021. Their upcoming
music singles will feature notable artists.
साल २०२० स्वतंत्र म्यूज़िक के लिए बहुत ही शानदार रहा है। अब संगीतकारों
के पास अपने श्रोताओं के लिए गानों का खजाना है। उनमें से ही एक सचिन - जिगर के
एकल 'केहवा दे' को आज
रिलीज़ किया गया। वेलेंटाइन डे के करीब रिलीज़ हुए इस गाने को दोनों ही गीतकारों
की गुजराती रचना रोमेंटिक ट्रैक के साथ
बहुत ही मधुर मेलोडी के साथ लयबद्ध किया गया है।
निरेन भट्ट द्वारा लिखे गए इस गाने को जिगर सरैया ने स्वरबद्ध किया है। इस
गाने में जिगर ओर लेखा प्रजापति नज़र आयेंगे म्यूज़िक वीडियो को अरुणिमा शर्मा ने
डायरेक्ट किया है। 'केहवा दे' यह वादा
करता है कि गैर गुजराती भाषी भी इसे बार बार सुनना पसंद करेंगे। यह गाना हर
म्यूजिक बफ की प्लेलिस्ट में चार चांद लगा देगा, जबकि इसकी
अपील समकालीन है। इसके लिए इस्तेमाल किए जाने वाले इंस्ट्रूमेंट्स और सांउड्स
पारंपरिक हैं।
अपने गाने की रिलीज को लेकर उत्साहित सचिन-जिगर ने कहा,
"जब हम इस गाने को कंपोज कर रहे थे तब हमने इसके रोमांस को बढ़ाकर इसे रियल
लाइफ वाली फील देने का फैसला किया। इस साल ने हमें मौका दिया है कि स्वतंत्र
म्यूजिक को और गहराई से समझे और हम आशा करते हैं कि हमारे इस प्रयोग से कई महान
गाने बने। इस गाने को लेकर हम बेसब्री से लोगों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे
हैं।"
सचिन-जिगर द्वारा रचित, निरेन भट्ट
द्वारा लिखित, जिगर सरैया द्वारा गाया गया गाना 'केहवा दे'
सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर श्रोताओं के लिए उपलब्ध है।
Google officially recognises Vidyut Jammwal as one
of the top martial artists across the world alongside legends such as Jackie
Chan, Bruce Lee, Jet Li, Chuck Morris, Donnie Yen, Tony Jaa and Steven Seagal.
Making India proud, he becomes the youngest fitness star to share the honour
with globally recognised action legends.
While reviving the ancient form of martial arts -
Kalaripayattu, the Khuda Haafiz actor has continued interesting trending
segments such as #AbYehKarkeDikhao and #ITrainLikeVidyutJammwal , which
encompass all the kickass stunts and routines of martial arts. His viral videos
feature him walking over water, breaking bricks, acing beer bottle pushups and
pulling off crazy gymnastics.
Jammwal's body of work in cinema is such that he
has become synonymous with action films. The actor has successfully headlined
some of the most ambitious actions films made in India. He has put India on the
global front by being on The Richest list of 10 people you don't want to mess
with.
कभी सीरियल किसर के टाइटल से मशहूर अभिनेता इमरान हाश्मी अब हीरोगिरी से
विलेनपंथी पर उतर आयें हैं. उन्हें यशराज फिल्म्स की हिट टाइगर फ्रैंचाइज़ी की
तीसरी फिल्म टाइगर ३ में शामिल कर लिया गया है.
कबीर खान और अली अब्बास ज़फर के बाद निर्देशक मनीष शर्मा को सौंपी गई टाइगर फ्रैंचाइज़ी कमान वाली इस फिल्म में इमरान हाश्मी
सलमान खान के खिलाफ खल नायक की भूमिका में होंगे. उनकी भूमिका किस प्रकार के
खलनायक वाली होगी, इसके जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन निश्चय
की टाइगर ३ का खलनायक अंतरर्राष्ट्रीय ज़रूर होगा.
इस फिल्म में कैटरीना कैफ लगातार
तीसरी बार सलमान खान की नायिका और पाकिस्तानी एजेंट की भूमिका कर रही होंगी. फिल्म
की शूटिंग मार्च २०२१ से शुरू हो जायेगी.
स्वर्गीय राजकपूर के सबसे छोटे बेटे और स्वर्गीय ऋषि कपूर के भाई राजीव
कपूर का दिल का दौरा पड़ने के बाद देहांत हो गया. वह ५८ साल के थे.
चिम्पू के नाम
से मशहूर राजीव कपूर का जन्म २५ अगस्त १९६२ को हुआ था. स्वर्गीय पृथ्वीराज कपूर के
इस पोते का हिंदी फिल्मों में आगमन १६ सितम्बर १९८३ को प्रदर्शित फिल्म एक जान हैं
हम से हुआ था. इस फिल्म का निर्देशन राजीव मेहरा ने किया था. दिव्या राना की
नायिका की भूमिका वाली यह फिल्म फ्लॉप हुई थी. उनकी दूसरी फिल्म आसमान भी दिव्या
राना के साथ थी. यह दोनों ही फ़िल्में बुरी तरह से फ्लॉप हुई.
फिर वह रवींद्र पीपट
की फिल्म लावा में अपने बड़े भाई ऋषि कपूर की नायिका डिंपल के साथ फिल्म लावा में नज़र आये.
यह फिल्म भी उनके डूबते करियर को बचा नहीं सकी. बची खुची कसर सितारा बहुल फिल्म
ज़बरदस्त की असफलता ने पूरी कर दी.
इन चार असफलताओं का बोझ राजीव कपूर के कन्धों पर
कितना बड़ा रहा होगा कि उन्हें अपने पिता राजकपूर द्वारा निर्देशित फिल्म राम तेरी
गंगा मैली की बड़ी सफलता का भी कोई फायदा नहीं हुआ. इसके बाद कोई ११ फ़िल्में करने
के बावजूद उन पर से फ्लॉप एक्टर ठप्पा हट नहीं सका.
राजीव कपूर ने टीवी सीरीज वंश
के अलावा तीन फिल्मों हिना, आ अब लौट चलें और प्रेम ग्रन्थ का निर्माण किया था. वह
फिल्म प्रेम ग्रन्थ में माधुरी दीक्षित के साथ बड़े भाई ऋषि कपूर और चाचा शम्मी
कपूर को निर्देशित कर रहे थे. यही उनका आखिर बॉलीवुड प्रोजेक्ट था. हाल ही में
उन्हें लेकर फिल्म टूलसीदास जूनियर की घोषणा हुआ थी.
तीस दिनों में पूरी होगी ९० मिनट की फिल्म- बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ, तेलुगु
फिल्म अभिनेता विजय सेतुपति और निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म के बारे,
फिल्म के विषय की तरह उत्तेजनापूर्ण खबरे आती जा रही है । इस फिल्म की
शूटिंग अप्रैल से शुरू होगी । फिल्म के ज्यादा हिस्से की शूटिंग पुणे में होगी तथा
कुछ हिस्सा मुंबई में फिल्माया जाएगा । कुल मिला कर राघवन की थ्रिलर फिल्म ३० दिन
के कार्यक्रम में पूरी कर ली जायेगी । श्रीराम राघवन ने अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट
पर लॉकडाउन के दौरान जम कर काम किया है । कहा जा सकता है कि एक लघु कथा पर आधारित
इस फिल्म की एडिटिंग पटकथा लेखन के स्तर पर ही हो चुकी है । यही कारण है कि यह
फिल्म सिर्फ ९० मिनट की होगी तथा इसमे कोई मध्यांतर नहीं होगा । बताते हैं कि
फिल्म की कहानी दर्शकों में इतनी पकड़ बनाने वाली है कि मध्यांतर की ज़रूरत ही नहीं
महसूस होगी।
आरआरआर से बॉक्स ऑफिस बना जंग का ‘मैदान’- गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर, निर्देशक
एसएस राजामौली ने १९२० के दशक के भारत की पृष्ठभूमि पर दो स्वतंत्रता संग्राम
सेनानियों की वीरता की कहानी आरआरआर को दशहरा वीकेंड पर १३ अक्टूबर २०२१ को अखिल
भारतीय स्तर पर प्रदर्शित किये जाने की घोषणा की। इसके साथ ही भारत का बॉक्स ऑफिस
दो फिल्मों के बीच जंग का मैदान बन गया। इस जंग की दूसरी योद्धा फिल्म निर्देशक
अमित रविंदरनाथ शर्मा की फुटबॉल पर फिल्म मैदान है। बताते चलें कि १३ अक्टूबर को
मैदान के रिलीज़ होने की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। आरआरआर की तरह मैदान भी
१९५२-१९६२ के दशक की पीरियड फिल्म है। इन दोनों फिल्मों में अजय देवगन हैं। मैदान
के वह नायक है। लेकिन आरआरआर में उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। साफ़ है कि दोनों
फिल्मों में अजय देवगन के बावजूद, मुकाबला
दक्षिण के दो सुपर सितारों जूनियर एनटीआर और रामचरण तथा बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय
देवगन के बीच है। चूंकि, मैदान के मुकाबले आरआरआर काफी भरकम और
सितारों वाली फिल्म है। इस घटनाक्रम से मैदान के निर्माता बोनी कपूर काफी चिंतित
है। ऐसा लगता है कि बोनी कपूर और अजय देवगन को अपनी फिल्म मैदान के प्रदर्शन की
तारीख़ बदलनी होगी।
होली का आनंद लेगी अक्षय कुमार की सूर्यवंशी !- भारत सरकार ने जैसे ही सिनेमाघरों को १०० प्रतिशत दर्शक क्षमता के साथ
खोलने की अनुमति दी, बॉलीवुड के बड़े सितारों ने करवटें लेनी शुरू
कर दी। हालाँकि दक्षिण के सितारों ने अपनी फिल्मों को पचास प्रतिशत दर्शक क्षमता
के साथ ही प्रदर्शित करना शुरू कर दिया था। अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी और
रणवीर सिंह की विश्वकप १९८३ जीतने की दास्ताँ पर फिल्म ’८३ के मार्च
और अप्रैल में रिलीज़ किये जाने की अफवाहें गर्म है। अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी
सबसे आगे है। अगर कुछ अनहोनी न हुई तो रोहित शेट्टी के निर्देशन में अक्षय कुमार
और कैटरीना कैफ अभिनीत कॉप एक्शन फिल्म सूर्यवंशी होली के बाद २६ मार्च को
प्रदर्शित हो जायेगी। हालाँकि, अभी इसका
आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। बताते चलें कि सूर्यवंशी को मूल रूप में २४ मार्च
२०२० को प्रदर्शित किया जाना था। लेकिन, कोरोना
महामारी के कारण सिनेमाघरों में लॉक डाउन घोषित कर दिया गया। अब अक्षय कुमार की
फिल्म सूर्यवंशी होली के त्यौहार के बाद प्रदर्शित की जा सकती है। क्या यह फिल्म
अक्षय कुमार को २०२१ की पहली सफलता देगी ?
शशांक खेतान के योद्धा वरुण धवन !- पिछले दिनों खबर थी कि निर्माता
करण जोहर, शशांक खेतान और वरुण धवन फिर एक साथ फिल्म
करने जा रहे हैं। इस एक्शन फिल्म का टाइटल
योद्धा रखा गया है । शशांक खेतान निर्देशित फिल्म योद्धा में योद्धा वरुण धवन की
वीरांगना दिशा पाटनी हैं । पर इस फिल्म को २०१८ में घोषित फिल्म रणभूमि का नया नाम
बताया जा रहा है । फरवरी २०१८ में शशांक खेतान ने, धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ एक एक्शन फिल्म
रणभूमि बनाने की घोषणा की थी । इस फिल्म के नायक वरुण धवन थे । यह एक भारी बजट की
फिल्म थी । बाद में म्हाहसूस किया गया कि इतने भारी बजट वाली फिल्म की लागत तक
निकाल पाना आसान नहीं होगा । इस लिए सी फिल्म को ज़ल्द ही बंद कर दिया गया। परन्तु, रणभूमि भी
वरुण धवन और शशांक खेतान की बंद की जा चुकी फिल्म मिस्टर लेले की बदल थी । फिल्म
मिस्टर लेले का जनवरी २०२० में ऐलान हुआ था । मार्च में फिल्म को बंद करने का ऐलान
भी हो गया।
सिंगल ‘छोड़ देंगे’ में बंजारन बनी नोरा फतेही- नोरा फतेही का नया सिंगल छोड़ देंगे बाज़ार में आ गया है । यह एल्बम, नोरा फतेही
के प्रशंसकों के लिए नए साल का शानदार तोहफा है । इस गीत के विडियो में नोरा फतेही
को राजस्थान की बंजारन के भेष में देखा जा सकेगा । हालाँकि, वह कई रूपों
में नज़र आएँगी। यह एल्बम,
नोरा फतेही के पहले के गीतों की तरह सेक्सी नंबर नहीं है। इसमें टूटे दिल
और बदले का चित्रण है। परन्तु, ऐसे कथानक में भी वह काफी ग्लैमरस नज़र आयेंगी। इस
गीत को योगेश दुबे ने लिखा है और परंपरा ने गाया है। इस गीत के विडियो का निर्देशन
अरविन्द खैरा ने किया है। इस एल्बम की शूटिंग राजस्थान में हुई है। नोरा फतेही के
कुछ सफल गीतों में सत्यमेव जयते का दिलबर, बाटला हाउस का साकी साकी रे और स्ट्रीट
डांसर का गर्मी गीत उल्लेखनीय हैं।