Monday 23 April 2018

पांच दोस्तों की जटिल दास्तान है कौशिकी

कौशिकी का ट्रेलर देख कर कथ्य पर निर्देशक की पकड़ का अंदाज़ा होता है।

विउ इंडिया पर स्ट्रीम किये जाने के लिए तैयार यह शो पांच दोस्तों की कहानी है। 

इन पांचो का एक खराब अतीत है।

इस शो का ट्रेलर देखते हुए ही, इसकी रोचकता और दर्शकों पर पकड़ का अंदाजा हो जाता है। 

दरअसल, इस सीरीज का निर्देशन एक खिलाडी एक हसीना, एसिड फैक्ट्री, आत्मा और एक्स : पास्ट इज प्रेजेंट के निर्देशक सुपर्ण वर्मा ने किया है। 

यह फ़िल्में साबित करती है कि सुपर्ण को थ्रिलर फ़िल्में बनाने में महारत हासिल है। 

कौशिकी में केन्द्रीय भूमिका सायानी गुप्ता (मार्गरिटा विथ अ स्ट्रॉ) ने की है।

सायानी कहती है, “कौशिकी की स्क्रिप्ट से मैंने खासी उत्साहित हूँ। मुझे अपने में ऐसे रोल करने वाले किरदार खोजने का मौका मिलेगा। मुझे उम्मीद है कि लोग मुझे कौशिकी में कौशिकी की भूमिका में देख कर खुश होंगे।" 

सायानी के अपोजिट एक हीरो की भूमिका वीजे रणविजय ने की है। 

इस सीरीज में ओमकार कपूर, मानसी स्कॉट, नमिता दास, राजीव सिद्धार्थ और श्रुति श्रीवास्तव ने दूसरी भूमिकाये की हैं। 

इस शो की स्ट्रीमिंग २७ अप्रैल से शुरू होगी। 

इस सीरीज को विउ एप्प पर देखा जा सकता है। 

ऊपर देखिये कौशिकी का ट्रेलर। 


शमिता शेट्टी की इंटरनेशनल फिल्म - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

शमिता शेट्टी की इंटरनेशनल फिल्म

शमिता शेट्टी को एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट मिलने की खबर है।

फिल्म मोहब्बतें से बॉलीवुड में प्रवेश करने वाली, शमिता शेट्टी का बॉलीवुड फिल्म करियर ख़ास नहीं रहा। इस दौरान उन्होंने अग्निपंख, फरेब, ज़हर, बेवफा, मोहब्बत हो गई है तुमसे और कैश जैसी फ़िल्में की। 

हे बेबी और हरी पुत्तर कॉमेडी ऑफ़ टेरर्स (२००७) जैसी फिल्मों के बाद वह बिलकुल नदारद हो गई। 
कभी उनके फिटनेस रेजिमे की खबरें ज़रूर सुनाई और दिखाई पड़ती थी। 

२०१७ में शमिता ६ एपिसोड वाली वेब सीरीज यो के हुआ ब्रो में सुमन राव की भूमिका में नज़र आई। 

शमिता शेट्टी का इंटरनेशनल प्रोजेक्ट लॉस एंजेल्स के फिल्मकार सुश्रुत जैन का है। 

इस फिल्म का टाइटल द टेनेंट रखा गया है।  

द टेनेंट रहस्यमय अतीत वाली एक महिला की कहानी है, जो एक पारंपरिक हाउसिंग सोसाइटी में रहने आती है। इसके साथ ही, उस की मुसीबतें शुरू हो जाती है। 

इंटरनेशनल फिल्म होने के बावजूद, द टेनान्ट की पृष्ठभूमि में भारत है। 

फिल्म के निर्देशक सुश्रुत जैन की पिछली डाक्यूमेंट्री फिल्म बियॉन्ड आल बाउंड्रीज को पूरी दुनिया में प्रशंसा मिली है। 

नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध यह फिल्म २०११ के विश्व क्रिकेट कप के दौर की है। यह फिल्म भारतीयों में क्रिकेट के प्रति क्रेज का चित्रण करती है। 

सुश्रुत की लघु फिल्म अँधेरी को प्रतिष्ठित अवार्ड्स जीत चुकी है। 

शमिता शेट्टी ने, द टेनान्ट के लिए वर्कशॉप शुरू कर दी है। 

इस फिल्म की शूटिंग इस महीने के आखिर से शुरू हो जाएगी। 


इंतज़ार कीजिये द टेनान्ट की शमिता शेट्टी के बारे में आगे की खबरों का। 


कलंक में वरुण धवन का इन्ट्रोडक्टरी सांग - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

कलंक में वरुण धवन का इन्ट्रोडक्टरी सांग

अभिषेक वर्मन की, पिछले दिनों घोषित पीरियड ड्रामा फिल्म कलंक की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

फिल्म कलंक में वरुण धवन अहम् भूमिका में नज़र आएंगे। खबर है कि वह फिल्म में एक योद्धा की भूमिका में होंगे।

अभीमुंबई में फिल्म का एक इंट्रोडक्टरी सांग वरुण धवन पर शूट किया गया 

इस गाने को रेमो डिसूज़ा ने कोरियोग्राफ किया है।

गाने में वरुण धवन के साथ ५०० बैक डांसर्स नज़र आएंगे।

चूँकि अभी तक गाने के लिए किसी प्लेबैक सिंगर का चुनाव नहीं किया गया है,  इसलिएइस गाने को स्क्रैच वर्शन पर शूट किया गया है।

इस गाने की शूटिंग करीब चार दिनों में पूरी की गयी।

इस गाने में किआरा आडवाणी स्पेशल अपीयरेंस में नज़र आएँगी।

सूत्र बताते हैं कि वरुण ने इस गाने की रिहर्सल चार दिन पहले से ही शुरू कर दी थी।  जबकि,  कियारा ने उन्हें दो दिन पहले ही जॉइन किया है ।

वरुण धवन, शूटिंग के दौरान भी अपने वर्कआउट पर भी बराबर ध्यान दे रहे है।

कलंक के सेट पर वरुण के लिए ख़ास तौर पर जिम तैयार किया गया है।

इस फिल्म में, वरुण धवन के अलावा, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त के पुरुष किरदार भी है।  जबकि, महिला चरित्र आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और माधुरी दीक्षित कर रही हैं।

अभी यह साफ नहीं किया गया है कि कौन एक्टर किसके साथ जोड़ी बनाएगा।

लेकिन, रील लाइफ में वरुण धवन और आलिया भट्ट कई फिल्मों में रोमांस कर चुके हैं।

संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी तो अस्सी के दशक में काफी गर्म रहा करती थी। 


आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी पहली बार बनेगी।


टीवी पर मायावी मलिंग की फंतासी दुनिया - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Sunday 22 April 2018

टीवी पर मायावी मलिंग की फंतासी दुनिया

वीएफ़एक्स शो ‘मायावी मलिंगके शानदार प्रोमो ने दर्शकों के बीच कौतूहल पैदा कर दिया है। इस शो की भव्यता हर किसी को आकर्षित कर रही है। यह दर्शकों को काल्पनिक दुनिया में ले जाने वाला शो लगता है।

जादूऐक्शनरोमांस और रहस्य से भरपूर कहानी और इसका रोमांच बड़ों और बच्चों को एक जैसी उत्तेजना देता है। इस तरह यह सम्पूर्ण पारिवारिक मनोरंजन का शो बन जाता है। 

मायावी मलिंग अपने भीतर की शक्तियों को तलाशने और बुरी शक्तियों के विरुद्ध खड़े होने की दिलचस्प कहानी है।

मलिंग की तीन राजकुमारियों को उनके समृद्ध और शांतिपूर्ण राज्य को बचाने की गंभीर ज़िम्मेदारी सौंपी जाती है। जबकि जादुई शक्तियों से भरपूर नीले रंग के पंख वाला शक्तिशाली प्राणी उनके राज्य को हथियाने की धमकी देता है।

अपने साम्राज्य को बचाने की राजकुमारियों की जद्दोजहद उन्हें जादुईरोमांचक और आत्म-ज्ञान से भरी हुई एक शानदार यात्रा पर ले जाती है। 

शो में नेहा सोलंकीवाणी सूद और ग्रेसी गोस्वामी क्रमशः तीन राजकुमारियों प्रणालीऐश्वर्या और गरिमा के रूप में दिखेंगी।

अभिनेता शक्ति आनंद राजकुमारियों के पिता और मलिंग के राजा की भूमिका में हैं। जबकि हर्षद अरोड़ा पड़ोसी राज्य महापुरम के शक्तिशाली और दुष्ट राजकुमार अंगद के किरदार में दिखेंगे।  

इसके शानदार कलाकारों के अलावा शो में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया हैजो जादुई दुनिया को पूर्णतया जीवंत बनाता है।

गेम ऑफ़थ्रोन्सऔर ‘थोर’ समेत कई प्रसिद्ध परियोजनाओं पर काम कर चुकी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की दिग्गज वीएफ़एक्स कंपनी स्टॉल वॉट्स प्राण स्टूडियोज़ ने मायावी मलिंग के शानदार विज़ुअल इफ़ेक्ट्स को तैयार किया है।

इस की रोचक कहानी और काल्पनिक दुनिया शो के निर्माता विवेक बहल की दिमाग़ी की उपज है। बॉलीवुड के जाने-माने कला निर्देशक रजत पोद्दार दर्शकों को इस जादुई दुनिया की सैर कराएँगे।  

अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए विवेक बहल कहते हैं, “मायावीमलिंगएक बाँधे रखने वाली कहानी और अभूतपूर्व विज़ुअल इफ़ेक्ट्स का परफ़ेक्ट मिश्रण है। यह भारतीय टेलीविज़न पर पारिवारिक मनोरंजन करने वालों के लिए एक नया आयाम स्थापित करेगा। 

बहुत सोच-विचार के बाद तैयार किए गए किरदारदिलचस्प कहानीसेटअप और विज़ुअल इफ़ेक्ट्स के साथ माया वीमलिंग देश भर के दर्शकों के लिए एक अनूठी पेशकश है। हमें पूरा भरोसा है कि लोगों को यह शो उतना ही आनंद आएगाजितना हमें उनके लिए पेश करने में आ रहा है।


क्या फिर धक् धक् करेगा दर्शकों का दिल !

इंद्रकुमार की फिल्म टोटल धमाल का यह चित्र देख कर, बेटा की याद ताज़ा हो गई होगी।  ख़ास तौर पर, इस फिल्म का माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर पर  फिल्माया गया दिल धक् धक् करने लगा गीत  याद आ रहा है । इस गीत में माधुरी दीक्षित की कामुकता चरम पर थी।  टोटल धमाल का यह चित्र पोज़ के हिसाब से तो बेटा जैसा लग रहा है, लेकिन दिल धक् धक् कर देने वाली उतनी उत्तेजना नहीं है।  टोटल धमाल से, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी १७ साल बाद बन रही है।  यह दोनों, राजकुमार संतोषी की फिल्म लज्जा में आखिरी बार आये थे।  अगर, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी बनने की बात की जाए तो यह दोनों प्रयाग राज की १९८७ में रिलीज़ फिल्म हिफाज़त में पहली बार एक साथ आये थे।  इस फिल्म में भी माधुरी दीक्षित उत्तेजना बिखेर रही थी।  इस जोड़ी को तेज़ाबी बनाया निर्देशक एन चंद्रा की फिल्म तेज़ाब ने।  माधुरी दीक्षित एक दो तीन गर्ल बन कर टॉप पर पहुँच गई।  अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने कोई १८ फ़िल्में एक साथ की।  निर्देशक इंद्रकुमार इन दोनों के साथ, २६ साल बाद टोटल धमाल बना रहे हैं।  इत्तेफ़ाक़ की बात है कि बेटा  ने ही माधुरी दीक्षित को धक् धक् गर्ल बनाया था।  अब, २६ साल बाद, माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी दर्शकों की धक् धक् बढ़ाने जा रही है।  फिल्म की शूटिंग  के दौरान दोनों की एनर्जी १७ साल पहले वाली ही है।  इसकी गवाही मेहबूब स्टूडियो में सेट पर मौजूद यूनिट  के लोग  देते हैं।  इन दोनों के बीच आज भी वही केमिस्ट्री बनी हुई है।  तभी तो छह दिन का  शूटिंग शिड्यूल चार दिनों में पूरा हो गया।


कोई डेढ़ महीना पहले रिलीज़ होगी नमस्ते इंग्लैंड  - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

कोई डेढ़ महीना पहले रिलीज़ होगी नमस्ते इंग्लैंड

संदीप और पिंकी फरार में परिणीति चोपड़ा
सोनम कपूर के कजिन अर्जुन कपूर के साथ, प्रियंका चोपड़ा की कजिन परिणीति चोपड़ा की पहली फिल्म इशकज़ादे २०१२ में रिलीज़ हुई थी।  निर्देशक हबीब फैसल की छोटे बजट (१२ करोड़) की यह फिल्म बड़ी हिट (६४.९ करोड़) साबित हुई थी।  परन्तु, इस फिल्म के बाद इन दोनों ने लम्बे समय तक कोई दूसरी फिल्म नहीं की।  लेकिन, अब इन दोनों की दो दो फ़िल्में एक साथ रिलीज़ होने को है।  परिणीति चोपड़ा का उपरोक्त  चित्र फिल्म संदीप और पिंकी फरार से है।  उस समय, फिल्म की शूटिंग नेपाल सीमा पर जथि में हो रही थी।  जहाँ, इशकज़ादे में शुरूआती टेंशन के बाद, अर्जुन और परिणीति के किरदार एक दूसरे की खातिर अपनी जान दे देते हैं, वही संदीप और पिंकी फरार के संदीप और पिंकी भी पूरी फिल्म में लड़ते भिड़ते हैं, लेकिन क्लाइमेक्स में  मरते नहीं, बल्कि एक हो जाते हैं।  संदीप और पिंकी फरार ३  अगस्त को रिलीज़ होगी। अर्जुन कपूर के साथ परिणीति चोपड़ा की दूसरी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड है। इस फिल्म की ज़्यादा शूटिंग पंजाब में हुई है। इसके अलावा फिल्म की शूटिंग ढाका, ब्रुसेल्स, पेरिस और लंदन में हुई है।  इस फिल्म की खासियत यह है कि विपुल अमृतलाल शाह निर्देशित यह फिल्म पहले ७ दिसंबर को रिलीज़ हो रही थी।  लेकिन, अब यह काफी पहले यानि दशहरा के दौरान १९ अक्टूबर को रिलीज़ होगी।   हालाँकि, फिलहाल तो संदीप और पिंकी फरार की सोलो लग रही है, लेकिन नमस्ते इंग्लैंड को निर्देशक लव रंजन की अजय देवगन के साथ अनाम फिल्म और विद्युत् जम्वाल  की फिल्म जंगली से हो सकती है।



सारा अली खान, अमृता सिंह और डिंपल कपाड़िया : थ्री इज अ पार्टी ! - क्लिक करें 

सारा अली खान, अमृता सिंह और डिंपल कपाड़िया : थ्री इज अ पार्टी !

फैशन डिज़ाइनर संदीप खोसला की भतीजी की शादी के रिसेप्शन में बॉलीवुड के तमाम बड़े छोटे सितारों ने शिरकत की।  इस मौके पर छा गई केदारनाथ और सिम्बा गर्ल सारा अली खान।  सारा अली खान काफिल्म डेब्यू पिछले साल, अभिषेक कपूर की फिल्म  केदारनाथ से होना था।  लेकिन, फिल्म किसी न  किसी कारण से रुकती बनती चली गई।  इस बीच, फिल्म के दो निर्माताओं अभिषेक कपूर और प्रेरणा अरोड़ा के बीच विवाद के कारण केदारनाथ के डब्बा बंद होने तक की नौबत आ गई।  हालाँकि, अब यह फिल्म बननी शुरू हो गई है।  लेकिनसारा की पहली फिल्म के तौर पर रोहित शेट्टी  की एक्शन फिल्म सिम्बा का नाम लिया जायेगा।  हाँ तो बात संदीप खोसला की भतीजी में सितारों की शिरकत को लेकर हो रही थी।  इस पार्टी में सारा अली खान, अपनी माँ अमृता सिंह के साथ पहुंची थी।  पहुंची क्या, पूरी पार्टी में छा गई।  उन्होंने, १९९२ में रिलीज़ दिव्या भारती की फिल्म विश्वात्मा के सात समंदर पार से गीत पर धड़ाकेदार डांस भी किया।  इस पार्ट में, बॉबी गर्ल  डिंपल कपाड़िया भी पहुंची थी।  डिंपल  की पहली फिल्म बॉबी  १९७३ में रिलीज़ हुई थी।  उस समय डिंपल सिर्फ १३ साल की थी।  डिंपल कपाड़िया इस समय ६० साल की हैं।  इस समय ५८ साल की अमृता सिंह ने डिंपल के दस  साल बाद सनी देओल के साथ एक्शन रोमांस फिल्म बेताब से फिल्म करियर की शुरुआत की थी।  लेकिन, १९८० के दशक में यह दोनों डिग्गी और डिम्पी के निकनेम से मशहूर यह अभिनेत्रियां एक दूसरे की राइवल हुआ करती थी। हालाँकि, दोनों ने कब्ज़ा, बंटवारा और  दिल आशना है में साथ काम किया था।  कब्ज़ा में डिंपल का स्पेशल अपीयरेंस था।  परन्तु, प्रतिस्पर्द्धा के बावजूद दोनों में बेहद अच्छी दोस्ती रही।  यहीं कारण था कि जब डिंपल और अमृता, संदीप खोसला की पार्टी में मिली तो अपने आप में पार्टी बन गई।  अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने इस फोटो को 'थ्री इज अ पार्टी' टाइटल के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में डाला है। 

ऑस्ट्रेलिया के टॉप ५ पर दो तेलुगु फ़िल्में - पढ़ने के लिए क्लिक करें