Saturday 20 November 2021

२०२२ में जैक्वेलिन फर्नांडेज़ की अखिल भारतीय उड़ान

 



जैक्वेलिन फर्नांडेज़ के प्रशंसकों को  पूरी आशा है कि २०२२ से जैक्वेलिन  का करियर रफ़्तार पकड़ने लगेगा।  हालाँकि, जैक्वेलिन की इंद्रजीत के  साथ शादी के समाचार सुर्ख हो रहे हैं।  लेकिन, दर्शकों का सोचना है  कि पेशेवर सोच वाली जैक्वेलिन करियर की उड़ान को देख कर अपना शादी का इरादा छोड़ सकती है।

  

ऐसा सोचने के ठोस  कारण भी हैं। इस श्रीलंकाई सुंदरी के पास चार हिंदी, एक तेलुगु और एक कन्नड़ फिल्म है। यह छह फ़िल्में बड़े  सितारों वाली है।  यह सभी फ़िल्में बड़े बजट और बड़े बैनरों की फ़िल्में हैं।

  

निर्माता साजिद नाडियाडवाला की फरहाद समजी निर्देशित एक्शन फिल्म  बच्चन पांडेय मेंअक्षय कुमार नायक है।  यह फिल्म उत्तर भारत के एक गैंगस्टर पर रोचक फिल्म है।

 

उनकी दूसरी फिल्म अक्षय कुमार  के मित्र जॉन अब्राहम की एक्शन थ्रिलर फंतासीअटैक है।  इस फिल्म में जैक्वेलिन की भूमिका काफी दिलचस्प बताई जा रही है।

 


निर्देशक अनूप भंडारी की एक्शन एडवेंचर फंतासी थ्रिलर फिल्म विक्रांत रोणा का कथानक कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप के वेताल के इर्दगिर्द बुना गया है।  पर फिल्म में जैक्वेलिन  फर्नांडेज़  की गाडंग रक्कम्मा अपने पहले परिचय से ही दर्शकों को अपील करने लगा है।

  

हिंदी फिल्मों के युवा सुपरस्टार रणवीर सिंह की रोहित  शेट्टी के साथ दूसरी कॉमेडी फिल्म सर्कस की नायिका भी जैक्वेलिन फर्नांडेज़ हैं। फिल्म मे हमशक्ल रणवीर सिंह को जैक्वेलिन और पूजा हेगड़े बाँट रही है।

  

निर्देशक कृष की पीरियड एक्शन एडवेंचर फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू के नायक पवन कल्याण  है। फिल्म में जैक्वेलिन  के साथ निधि अग्रवाल भी एक नायिका हैं।

  

जैक्वेलिन फर्नांडेज़  की २०२२ मे प्रदर्शित अंतिम फिल्म रामसेतु हो सकती है। इस फिल्म के नायक अक्षय कुमार है।  यह फिल्म प्राचीन राम सेतु की खोज पर आधारित है।

  

इस प्रकार से जैक्वेलिन फर्नांडेज़ के पास दो फ़िल्में अक्षय कुमार तथा एक एक फिल्म जॉन अब्राहम, रणवीर सिंह, पवन कल्याण और सुदीप के साथ है।  जाहिर है कि उनका अखिल भारतीय डंका बजने जा रहा है। 

No comments:

Post a Comment