Showing posts with label Zeenat Aman. Show all posts
Showing posts with label Zeenat Aman. Show all posts

Saturday 16 November 2019

बॉलीवुड की सेक्स बम Zeenat Aman पानीपत की सकीना बेगम


१९७० के दशक की टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस ज़ीनत अमान, लम्बे समय बाद,  बेहद ख़ास भूमिका में नज़र आने वाली हैं।  वह आशुतोष गोवारिकर की पानीपत के तीसरे युद्ध पर, ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म पानीपत में सकीना बेगम की भूमिका कर रही हैं।  सकीना बेगम, होशियारगंज राज्य की रानी है।  वह पूरी तरह से अपने  राज्य की  देखभाल में व्यस्त हैं।  उसे अपने आसपास की राजनीति से कोई सरोकार नहीं है।  मगर,  अहमद शाह अब्दाली की सेना से लोहा ले रहे मराठा योद्धा सदाशिव राव भाऊ के, उस से मदद माँगने पर सब कुछ बदल जाता है। निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने, पानीपत की शूटिंग के दौरान ही, सकीना बेगम की भूमिका के लिए ज़ीनत अमान को शामिल किया।  आशुतोष गोवारिकर ने, ज़ीनत अमान के साथ, अनंत बलानी द्वारा निर्देशित कोर्ट रूम ड्रामा  फिल्म  गवाही (१९८९)  में अभिनय किया था।  यह फिल्म ज़ीनत अमान की बतौर नायिका आखिरी फिल्म थी।  इस फिल्म के बाद, ज़ीनत अमान भी १० सालों तक फिल्मों से अलग रही। कुछ फिल्मों में अभिनय करने के बाद, आशुतोष गोवारिकर ने फिल्म पहला नशा (१९९३) से फिल्म निर्देशन में कदम रखा।  इससे साफ़ है कि आशुतोष गोवारिकर ३० साल बाद, ज़ीनत अमान के साथ फिल्म कर रहे हैं।  गवाही के दौरान आशुतोष गोवारिकर, ज़ीनत अमान की स्क्रीन प्रजेंस और राजसी लुक से काफी प्रभावित थे।  कॉस्ट्यूम ड्रामा फिल्म धरम-वीर में  राजकुमारी पल्लवी की भूमिका से इसे साबित भी किया था।  बॉलीवुड की सेक्स बम ज़ीनत अमान के लिए फिल्म पानीपत बढ़िया मौक़ा साबित हो सकती है।  इस फिल्म के बाद, वह हिंदी फिल्मों में खुद के लिए ठीकठाक भूमिका की अपेक्षा कर सकती है।  पानीपत ६ दिसंबर २०१९ को प्रदर्शित हो रही है।

Wednesday 13 November 2019

फिल्म Panipat गीत Mard Maratha एक समीक्षा


आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh  Gowarikar) निर्देशित फिल्म पानीपत (Panipat) का गीत मर्द मराठा थोड़ी देर पहले रिलीज़ हुआ है।  इस गीत को अजय-अतुल (Ajay-Atul) जोड़ी ने संगीतबद्ध किया है। बोल जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने लिखे हैं। गीत को अजय-अतुल के साथ सुदेश भोसले (Sudesh Bhosle), कुणाल गांजावाला (Kunal Ganjawala), स्वप्निल भांडोडकर (Swapnil Bandodkar), पद्मनाभ गायकवाड़ (Padmanabh Gaikwad) और प्रियंका बर्वे (Priyanka Barve) ने गाया है।
, ,.
इस गीत में फिल्म की लगभग पूरी स्टारकास्ट (संजय दत्त (Sanjay Dutt), ज़ीनत अमान (Zeenat Amaan), आदि को छोड़ कर) अर्जुन  कपूर (Arjun Kapoor),कृति सैनन (Kriti Sanon), पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure), मोहनीश बहल (Mohnish Bahl), सुहासिनी मुले (Suhasini Muley), रविंद्र महाजनी (Ravindra Mahajani), आदि शामिल है। यह गीत मराठा जश्न को दर्शाता जोश से भरा गीत है।

इसमें कोई शक नहीं कि गीत में भव्य सेट्स, वस्त्राभूषण, हथियार, दरबार और  दरबारी मुस्तैद है।  गीत में शामिल चरित्र गीत की चंद पंक्तियों में अपनी भावनाये भी प्रकट कर जाते हैं।  एक ही गीत में इतना सब कुछ तारीफ के काबिल है।

पानीपत में, अफगान बादशाह और आक्रमणकारी अहमद शाह  दुर्रानी या अब्दाली की भूमिका संजय दत्त ने की है।   बाजीराव पेशवा के सेनापति सदाशिव राव भाऊ की भूमिका अर्जुन कपूर कर रहे हैं। फिल्म में इन्ही दोनों किरदारों का महत्त्व है।  इसीलिए इन दोनों चरित्रों के  एक्टरों संजय दत्त और अर्जुन कपूर का भी महत्व है।  संजय दत्त, शायद इस प्रकार की भूमिकाओं के लिए ही बने हैं।इसलिए, उनके अहमद शाह अब्दाली के तौर पर फबने में कोई शक नहीं।

मगर, तस्वीर तब पूरी होगी, जब अर्जुन कपूर अपनी भूमिका में खरे उतरेंगे। अर्जुन कपुर, पहली बार किसी कॉस्ट्यूम ड्रामा फिल्म में काम कर रहे हैं।  वह एक राजसी भूमिका, वह भी योद्धा की, को अंजाम दे रहे हैं। फिल्म पानीपत में, अर्जुन कपूर, मराठा शासक पेशवा बाजीराव के भतीजे की भूमिका कर रहे है।  इस पेशवा बाजीराव को रील लाइफ में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म बाजीराव मस्तानी (Bajirao Mastani) में सफलतापूर्वक कर चुके हैं। शायद यह कारण है कि पानीपत का ट्रेलर देखते समय दर्शकों को बरबस रणवीर सिंह और उनके पेशवा बाजीराव की याद आ जाती है।  दर्शक, रणवीर के मुक़ाबले अर्जुन कपूर को तौलने लगता है।  हालाँकि, यह गलत होगा। लेकिन दर्शकों का क्या !


ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या अर्जुन कपूर ने, सदाशिव राव भाऊ की भूमिका सही तरह से अंजाम दी होगी ? सब कुछ निर्भर करेगा आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन और फिल्म की स्क्रिप्ट पर।  आशुतोष गोवारिकर को अर्जुन कपूर के अभिनय और शारीरिक संरचना को ध्यान में रखते हुए, अभिनय करना होगा।  अगर वह ऐसा  करा ले गए तो अर्जुन कपूर परदे पर इस वीर मराठा को अमर कर देंगे।










Tuesday 18 June 2019

Panipat में पेशवाओं की मददगार भूमिका में Zeenat Aman !


आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowarikar) की फिल्म पानीपत (Panipat) में, पानीपत के तीसरे युद्ध के दो मुख्य किरदार सदाशिवराव भाऊ (Arjun Kapoor) और अहमद शाह अब्दाली (Sanjay Dutt) के अलावा एक तीसरे किरदार सकीना बेगम की भूमिका के लिए १९७० और १९८० के दशक की टॉप एक्ट्रेस ज़ीनत अमान (Zeenat Aman) को शामिल कर लिया गया है।

पानीपत के तीसरे युद्ध में सकीना बेगम का ख़ास योगदान है। सब तरफ से निराश मराठाओं को होशियारगंज की शासक सकीना बेगम से ही आस बंधी थी। यह भूमिका इस युद्ध के लिहाज़ से काफी महत्वपूर्ण है।

क्या इस भूमिका से जीनत अमान (Zeenat Aman) की रूपहले परदे पर वापसी हो रही है ? अभी यह कहना ज़ल्दबाज़ी होगी।

जीनत अमान (Zeenat Aman), २०१४ में रिलीज़ ड्रामा फिल्म स्ट्रिंग्स ऑफ़ पैशन (Strings of Passion) के बाद किसी फिल्म में नज़र नहीं आई थी। हालाँकि, वह फैशन शो और टीवी पर नज़र आती रही हैं।

यहाँ एक ख़ास बात यह कि पानीपत में जीनत अमान (Zeenat Aman) को निर्देशन देने वाले आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowarikar) ने जीनत अमान के साथ बतौर एक्टर अनंत बालानी (Anant Balani) की फिल्म गवाही (१९८९) में अभिनय किया था।

इस लिहाज़ से, यह दोनों ३० साल बाद एक दूसरे के आमने सामने होंगे। बेशक उनके रोल बदल चुके होंगे।

Panipat, ६ दिसंबर २०१९ को रिलीज़ हो रही है।