Wednesday 13 November 2019

फिल्म Panipat गीत Mard Maratha एक समीक्षा


आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh  Gowarikar) निर्देशित फिल्म पानीपत (Panipat) का गीत मर्द मराठा थोड़ी देर पहले रिलीज़ हुआ है।  इस गीत को अजय-अतुल (Ajay-Atul) जोड़ी ने संगीतबद्ध किया है। बोल जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने लिखे हैं। गीत को अजय-अतुल के साथ सुदेश भोसले (Sudesh Bhosle), कुणाल गांजावाला (Kunal Ganjawala), स्वप्निल भांडोडकर (Swapnil Bandodkar), पद्मनाभ गायकवाड़ (Padmanabh Gaikwad) और प्रियंका बर्वे (Priyanka Barve) ने गाया है।
, ,.
इस गीत में फिल्म की लगभग पूरी स्टारकास्ट (संजय दत्त (Sanjay Dutt), ज़ीनत अमान (Zeenat Amaan), आदि को छोड़ कर) अर्जुन  कपूर (Arjun Kapoor),कृति सैनन (Kriti Sanon), पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure), मोहनीश बहल (Mohnish Bahl), सुहासिनी मुले (Suhasini Muley), रविंद्र महाजनी (Ravindra Mahajani), आदि शामिल है। यह गीत मराठा जश्न को दर्शाता जोश से भरा गीत है।

इसमें कोई शक नहीं कि गीत में भव्य सेट्स, वस्त्राभूषण, हथियार, दरबार और  दरबारी मुस्तैद है।  गीत में शामिल चरित्र गीत की चंद पंक्तियों में अपनी भावनाये भी प्रकट कर जाते हैं।  एक ही गीत में इतना सब कुछ तारीफ के काबिल है।

पानीपत में, अफगान बादशाह और आक्रमणकारी अहमद शाह  दुर्रानी या अब्दाली की भूमिका संजय दत्त ने की है।   बाजीराव पेशवा के सेनापति सदाशिव राव भाऊ की भूमिका अर्जुन कपूर कर रहे हैं। फिल्म में इन्ही दोनों किरदारों का महत्त्व है।  इसीलिए इन दोनों चरित्रों के  एक्टरों संजय दत्त और अर्जुन कपूर का भी महत्व है।  संजय दत्त, शायद इस प्रकार की भूमिकाओं के लिए ही बने हैं।इसलिए, उनके अहमद शाह अब्दाली के तौर पर फबने में कोई शक नहीं।

मगर, तस्वीर तब पूरी होगी, जब अर्जुन कपूर अपनी भूमिका में खरे उतरेंगे। अर्जुन कपुर, पहली बार किसी कॉस्ट्यूम ड्रामा फिल्म में काम कर रहे हैं।  वह एक राजसी भूमिका, वह भी योद्धा की, को अंजाम दे रहे हैं। फिल्म पानीपत में, अर्जुन कपूर, मराठा शासक पेशवा बाजीराव के भतीजे की भूमिका कर रहे है।  इस पेशवा बाजीराव को रील लाइफ में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म बाजीराव मस्तानी (Bajirao Mastani) में सफलतापूर्वक कर चुके हैं। शायद यह कारण है कि पानीपत का ट्रेलर देखते समय दर्शकों को बरबस रणवीर सिंह और उनके पेशवा बाजीराव की याद आ जाती है।  दर्शक, रणवीर के मुक़ाबले अर्जुन कपूर को तौलने लगता है।  हालाँकि, यह गलत होगा। लेकिन दर्शकों का क्या !


ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या अर्जुन कपूर ने, सदाशिव राव भाऊ की भूमिका सही तरह से अंजाम दी होगी ? सब कुछ निर्भर करेगा आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन और फिल्म की स्क्रिप्ट पर।  आशुतोष गोवारिकर को अर्जुन कपूर के अभिनय और शारीरिक संरचना को ध्यान में रखते हुए, अभिनय करना होगा।  अगर वह ऐसा  करा ले गए तो अर्जुन कपूर परदे पर इस वीर मराठा को अमर कर देंगे।










No comments:

Post a Comment