Saturday 30 November 2019

Marrakech International Film Festival में सम्मानित Priyanka Chopra


अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने कठोर परिश्रम और काम के प्रति निष्ठा के बलबूते पर अपना एक अलग मुकाम हासिल किया। उन्हें सिर्फ बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस के तौर पर ही नही जाना जाता बल्कि वह दुनियाभर के लिए एक ग्लोबल आइकॉन है। 

मर्राकेश इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' ने उनकी इन्ही उपलब्धियों को सेलिब्रेट करते हुए इस मल्टी टैलेंटेड अभिनेत्री को प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित करने की घोषणा की। 

प्रियंका चोपड़ा को यह ट्रिब्यूट पौराणिक जगह जेमा एल फना स्क्वायर (Jemaa El Fna Square) में सब लोगो के बीच दिया जाएगा। इससे पहले इस जगह पर कभी भी कोई अवॉर्ड सेरेमनी नही हुई है।

इस फिल्म फेस्टिवल में, २०१२ में भारतीय सिनेमा को सेलिब्रेट किया था। उस समय कई बॉलीवुड सितारों को आमंत्रित भी किया था। लेकिन यह पहली बार है कि जब किसी भारतीय हस्ती को व्यक्तिगत रूप से सम्मानित किया जा रहा है। 

प्रियंका चोपड़ा जोनस के अलावा तीन और लोगो को सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। जिसमें अमेरिकन निर्देशक, प्रोड्यूसर, अभिनेता और एन्वॉयरॉन्मेंटलिस्ट रॉबर्ट रेडफोर्ड, वेटरन फ्रेंच फिल्ममेकर बरट्रैंड तावेर्निएर शामिल हैं जिन्होंने फ्रेंच सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है| इनके अलावा तीन दशक से मोरक्कन सिनेमा की स्टार मूना फत्तेउ (Mouna Fettou) को भी इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment