Wednesday 27 November 2019

Tanjhaji की कमला देवी Neha Sharma


फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करते करते फिल्मों में आ गये नेहा शर्मा, अगले साल रिलीज़ होने जा रही ऐतिहासिक युद्ध फिल्म तानाजी द अनसंग वारियर में कमला देवी की भूमिका कर रही हैं।  मराठा शासक   छत्रपति शिवाजी  महाराज के सेनापति और मित्र तानाजी मालुसरे की वीरता का बखान करती इस फिल्म के कमला देवी के किरदार का क्या महत्त्व है और कितना फुटेज मिला है, उसका अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता। लेकिन, तानाजी नेहा शर्मा के फिल्म करियर की एक बड़ी हिंदी फिल्म ज़रूर साबित होती है।

नेहा शर्मा को उनकी फिल्मों और भूमिकाओं से अधिक उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर हर रोज अपलोड होने वाले चित्रों से पहचाना जाता है।  हालाँकि, उन्होंने अनुभव सिन्हा की फिल्म तुम बिन २ की नायिका की भूमिका की थी।  लेकिनफिल्म तुम बिन (२००१) की यह सीक्वल फिल्म अपनी ओरिजिनल फिल्म के आसपास तक नहीं थी। इसलिए नेहा शर्मा की यह फिल्म भी बुरी तरह से असफल हुई।

तुम बिन से पहले भी नेहा शर्मा की तमाम रिलीज़ फ़िल्में फ्लॉप हुई हैं।  उन्होंने फैशन डिजाइनिंग का  कोर्स करने के दौरान ही, रजत कपूर की फिल्म रघु रोमियो में बहुत छोटी भूमिका की थी।  फिर नेहा ने दो दक्षिण की फ़िल्में की।  मोहित सूरी की फिल्म क्रूक : इट्स गुड टू बी बैड की वह नायिका थी।  फिर तेरी मेरी कहानी, क्या सुपर कूल हैं हम, जयंती भाई की लव स्टोरी, यमला पगला दीवाना २ और यंगिस्तान जैसी फ़िल्में रिलीज़ हुई और फ्लॉप होती चली गई। सिर्फ क्या सुपर कूल हैं हम ही औसत चली। नेहा की  पिछली हिंदी फिल्म अनीस बज़्मी निर्देशित फिल्म मुबारकां (२०१७) थी।


ऐतिहासिक फिल्मों में सितारों की भीड़ होती है। फिल्म पूरी तरह से मुख्य  चरित्रों पर केंद्रित होती है।  ऐसे में सह भूमिकाओं के लिए ख़ास गुंजाईश नहीं होती है। तब फिल्म तानाजी की कमला बाई में नेहा शर्मा के लिए कितनी गुंजाईश होगी ! ध्यान रहे कि फिल्म पद्मावत रानी पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी के किरदारों पर टिकी हुई थी।  बाजीराव मस्तानी भी बाजीराव और मस्तानी की प्रेम कहानी थी। जोधा अकबर भी जोधा-अकबर पर केंद्रित थी।  इसके बावजूद इन फिल्मों में मेहरुन्निसा से अदिति राव हैदरी, राधा माँ से तन्वी आज़मी और माहम अंगा से इला अरुण उभर का आई थी। क्या ऐसा ही कुछ नेहा शर्मा के साथ भी घट सकता है ?


No comments:

Post a Comment