Wednesday 27 November 2019

फिल्म द बॉडी का गीत Jhalak Dikhla Jaa Reloaded


इमरान हाश्मी की १३ दिसंबर २०१९ को प्रदर्शित होने जा रही क्राइम थ्रिलर फिल्म द बॉडी का एक गीत का वीडियो रीलोड हुआ है।  रीलोड इस लिहाज़ से कि यह गीत इमरान हाश्मी की २००६ में प्रदर्शित थ्रिलर फिल्म अक्सर का गीत है।  पुराने गीत को इमरान हाश्मी  अलावा उदिता गोस्वामी और डिनो मोरया पर फिल्माया गया था।  हिमेश रेशमिया का गाया और संगीतबद्ध किया गया यह  गीत काफी मशहूर हुआ था।

अब १३ साल बाद  यह गीत रीलोड हुआ है तो एक बार फिर इमरान हाश्मी केंद्र में हैं। इस वीडियो में नताशा स्टानकोविच और स्कारलेट मेलिश विल्सन डांस कर रही हैं।  गीत में ऋषि कपूर की भी एंट्री होती है, जो फिल्म में एक डिटेक्टिव किरदार कर रहे हैं।


क्लब में फिल्माए गए इस गीत को पार्टी सांग के तौर पर रीलोड किया गया है।  यह काम तनिष्क बागची ने ही किया हैं। जो इसी प्रकार के गीतों से मशहूर हैं।  गीत को कोरियोग्राफ आदिल शैख़ ने किया है।  लेकिन, वह इसमें  कोई मौलिकता नहीं ला पाए है।  गीत काफी अप्रभावी लगता है।

ऋषि कपूर, इमरान हाश्मी, शोभिता धूलिपला और वेदिका अभिनीत यह फिल्म १३ दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।  देखते यह गीत फिल्म के लिए कितने दर्शक खींच पाता है !

No comments:

Post a Comment