Wednesday 27 November 2019

पहले कौन ? Singham 3 या Golmal 5 ?


२०१७ में, जब दिवाली वीकेंड पर, आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार की मौजूदगी में भी अजय देवगन और रोहित शेट्टी की गोलमाल सीरीज की चौथी फिल्म गोलमाल अगेन सफलता के झंडे गाड़ रही थी, उस समय यह सोचा गया था कि रोहित शेट्टी के निर्देशन में अगली फिल्म  गोलमाल सीरीज की पांचवी फिल्म ही होगी। लेकिन, उस समय तक रोहित शेट्टी, करण जौहर के लिए सिम्बा शुरू कर चुके थे।

सिम्बा नहीं थी सिंघम ३ 
२०१८ में, सिम्बा के निर्माण के दौरान ही, रोहित शेट्टी ने बॉलीवुड के कॉप यूनिवर्स का शोशा छोड़ा था। डीसीपी बाजीराव सिंघम पर दो कॉप फ़िल्में सिंघम और सिंघम रिटर्न्स प्रदर्शित हो कर सफल हो चुकी थी। उस समय यह खबर आई थी कि सिम्बा ही सिंघम ३ है। लेकिन, इसका खंडन तो हुआ ही, फिल्म के नायक भी अजय देवगन नहीं रणवीर सिंह थे। इधर दिलवाले के बाद, रोहित शेट्टी के सिम्बा बनाने से अजय देवगन के नाखुश होने की अफवाहें भी हवा में तैर रही थी।

सनी देओल की सि ३ से टकराव 
तभी खबर आई कि सूर्या के डीसीपी दुराई सिंगम की तीसरी तमिल फिल्म सिंगम ३ सि ३ टाइटल के साथ रिलीज़ हो गई थी। इस फिल्म की सफलता ने फिल्म निर्माता जयंतीलाल गाड़ा को सि ३ के हिंदी रीमेक के अधिकार खरीदने के लिए प्रेरित किया। गाड़ा का इरादा सि ३ को सनी देओल के साथ बनाने का था।  अजय देवगन के प्रशंसक इसे अजय के सिंघम से सनी के सिंगम के टकराव के तौर पर देख रहे थे।

सिम्बा के बाद सूर्यवंशी 
सिम्बा, २८ दिसंबर २०१८ को प्रदर्शित हुई।  लेकिन, इससे पहले ही, रोहित शेट्टी ने अक्षय कुमार के साथ तीसरी कॉप फिल्म सूर्यवंशी का ऐलान कर दिया। डीसीपी वीर सूर्यवंशी, रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का तीसरा किरदार था। यह फिल्म अगले साल २७ मार्च २०२० को रिलीज़ होगी। परन्तु, इससे पहले ही अनुमान लगाए जाने लगे हैं कि रोहित शेट्टी सिंघम ३ बनाएंगे या गोलमाल ५ ?

पहले सिंघम ३ या गोलमाल ५ ?
क्या रोहित शेट्टी सूर्यवंशी के बाद अजय देवगन के साथ सिंघम ३ या गोलमाल ५ बनाएंगे ? ऐसा सोचा जा रहा था कि रोहित शेट्टी सूर्यवंशी के बाद गोलमाल ५ बनाएंगे।  क्योंकि, फिल्म सिम्बा के आँख मारे गीत में डांस करती गोलमाल टीम के सदस्य पांच का संकेत चिन्ह बना रहे थे।  खुद रोहित शेट्टी ने भी कहा था कि अब अगली फिल्म कॉप ड्रामा नहीं। मगर, स्थिति साफ़ हुई तानाजी के ट्रेलर लांच के दौरान। जैसे ही स्टेज पर रोहित शेट्टी की एंट्री हुई, सामने बैठी फिल्म से आवाज़े आने लगी 'सिंघम ३ सिंघम ३'। इस पर रोहित शेट्टी ने हँसते हुए कहा, "हाँ हाँ आएगी सिंघम ३।" 

No comments:

Post a Comment