Monday 25 November 2019

भोजपुरी फिल्म तोहार अंखिया के काजल हमार जान ले गईल का पोस्टर



भोजपुरी फिल्म "तोहर अंखिया के काजल हमार जान ले गईल" का पहला पोस्टर  सोशल मीडिया पर शेयर होते ही वितरकों और दर्शकों के बीच चर्चा में आ गया है।

भोजपुरी फिल्म वितरकों का रुझान फिल्म के प्रति बनने लगा है। उम्मीद की जाती है कि, यह फिल्म बहुत ऊंचे दाम पर बिकेगी।

आपको बता दें कि, यह भोजपुरी फ़िल्म एक्शन ,रोमांस और म्यूजिक से भरपूर एक पारिवारिक भोजपुरी फिल्म है। अनिल एस मेहता के निर्देशन में बनने वाली इस फ़िल्म में भोजपुरी सिनेमा के दो- दो बड़े दिग्गज गायक कलाकार नागेन्द्र उजाला एवं प्रकाश तिवारी के साथ कल्पना शाह एवं नेहा प्रकाश की धमाकेदार रोमांटिक जोड़ी है।

भोजपुरी सिनेमा में पहली बार एक दबंग विलेन मुना मोबाईल राहुल खन्ना को बड़े पर्दे पर एक अलग अंदाज में उतारा गया है। दिवाकर तिवारी, जनार्दन मिश्रा, प्रमोद पांडेय, श्रवण सिंह, उषा सरोज, अजय तिवारी, जीतू चौरसिया, डमरू एवं अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिका में है।

फिल्म का निर्माण ओमकार म्यूजिक के बैनर तले किया गया है। इस फिल्म के निर्माता अनिल एस मेहता एवं हरिलाल शाह है। फिल्म के सिनेमैटोग्राफर गोरांग शाह-शंकर शर्मा, संगीत जीतू तपन - सम्स जलील, कथा पटकथा संवाद संजय कुमार, कोरियोग्राफर रामदेवन, संजय चौधरी व मीडिया कंसल्टेंट वनअप रिलेशंस पीआर एजेंसी हैं। 

No comments:

Post a Comment