Thursday 10 December 2015

बॉलीवुड हस्तियों को पसंद आई 'एंग्री इंडियन गौड़ेसेस'

हाल ही में रिलीज़ हुई अंतराष्ट्रीय विख्यात निर्देशक पैन नलिन की फिल्म 'एंग्री इंडियन गौड़ेसेस' केवल समीक्षकों और दर्शकों को ही नहीं बल्कि बॉलीवुड हस्तियों को भी खूब पसंद आरही हैं। 4 दिसंबर को रिलीज़ हुई फिल्म 'एंग्री इंडियन गौड़ेसेस' सोशल मीडिया पर जमकर तारीफें हो रही हैं।  बॉलीवुड हस्तियां भी इस फिल्म की तारीफ करने में पीछे नहीं हैं। जॉन अब्राहम, रणवीर सिंघ, कबीर खान, मिनी माथुर, अरशद वारसी, जावेद अख्तर, शेखर कपूर, वहीदा रेहमान,  शोभा डे, आयुष्मान खुराना, राकेश मेहरा, आर बल्कि और कल्कि कोएच्लिन जैसे कई बॉलीवुड हस्तियों की सोशल मीडिया पर अपनी राय रखते हुए इस फिल्म की बहुत तारीफ की है। 
जॉन अब्राहम  ने कहा है 'फिल्म एंग्री इंडियन गौड़ेसेस' सुंदर और निर्भीक फिल्म है इससे ज़रूर देखें।'
रणवीर सिंघ  ने फिल्म देखने के बाद कहा है 'फिल्म बहुत ही शानदार है। इस फिल्म को तहे फिल्म से देखना चाहिए।  सभी लड़कियों के कमाल का अभिनय किया है।'
आयुष्मान खुराना  ने कहा है 'फिल्म एंग्री 'इंडेन गौड़ेसेस' एक ऐसी फिल्म है जो जैविक होने साथ ही वर्त्तमान पर आधारित है और आपको सोचने पर ज़रूर मजबूर कर्देगी।'
जावेद अख्तर  के कहा है 'आज तक हिंदी सिनेमा में ऐसा कुछ देखने नहीं मिला है जो फिल्म 'एंग्री इंडियन गौड़ेसेस' में है. फिल्म का थीम बहुत ही शानदार है।'
वहीदा रेहमान  जी ने कहा है' मुझे यह फिल्म बहोत ही पसंद आई है। मै सभी को यह फिल्म देखने के लिए आग्रह करुँगी। सभी अभनेत्रियों ने शानदार काम किया है।'
आर बाल्की  ने कहा है 'इतने सालों में मैंने अबतक ऐसी बेहतरीन फिल्म नहीं देखि थी। उम्मीद करता हूँ सेंसर बोर्ड इस फिल्म पर ज़्यादा सकती न दिखाई। मै फिल्म 'एंग्री इंडियन गौड़ेसेस' का फैन बन गया हूँ। 
राकेश ओमप्रकाश मेहरा  ने कहा है 'मेरे ख्याल से आज के युग के लिए यह बहुत है महत्वपूर्ण फिल्म है। इस फिल्म में आपको हँसाने और रुलाने की क्षमता है। फिल्म का म्यूजिक लाहजवाब है।'
कल्कि कोएच्लिन  ने कहा है 'यह बहुत ही दमदार फिल्म है। फिल्म की हर एक अदाकारा में आश्चर्यजनक  अभिनय किया है। फिल्म को देखके वक़्त आप इस फिल्म की कहानी में कब खो जाओगे पता नहीं चलेगा। यह फिल्म हर वो बात का जिक्र करती है जिनसे आज के दौर की महिलाऐं गुज़र रही हैं।'
गौरी शिंदे  ने कहा है 'मेरे लिए इस वर्ष सबसे बेहतरीन फिल्म 'एंग्री इंडियन गौड़ेसेस' है।  फिल्म देखने के बाद मै बिलकुल हैरान रह गयी। सभी अदाकाराओं ने शानदार काम किया है , काश मई भी इन अभिनेत्रियों के साथ काम कर पाती। 
अरशद वारसी  ने कहा है ' सभी का अभिनय बहुत ही शानदार है। मैंने अबतक ऐसा काम केवल हॉलीवुड फिल्मों में ही देखा है। यहाँ सभी ने किरदार निभाया नही बल्कि उस किरदार को जिया है। '

आखरी बार प्रस्तुत होगा 70 एमएम कल्चर फिल्म द हेटफुल एट' के ज़रिए

ऑस्कर विजेता निर्देशक 'क्वेंटिन टारनटिनो' द्वारा लिखित और निर्देशित फ़िल्म 'द हेटफुल एट' को प्रायोगिक फिल्म कहा जा सकता है।  क्योंकि, इस फ़िल्म को ७० ऍम ऍम फ़िल्म प्रोजेक्शन तकनीक पर शूट किया गया है। जो लुप्त हुए इस खूबसूरत कल्चर को ज़िंदा करने का एक बेहद संजीदा प्रयास है।यह फ़िल्म उन पाश्चात्य फिल्मों की उस प्रथा की तरह है जिसमे वह पले बढे हैं। सिविल वॉर के चलते व्योमिंग की प्रष्ठभूमि में गुथी यह फ़िल्म ऐसे इनामी शिकारियों की कहानी है जो एक बहुत बड़ी साजिश में फंस जाते हैं।
हाल ही में एक बातचीत में सैमुअल एल जैक्सन ने इस फ़िल्म की मेकिंग के बारे में बातचीत की, " द हेटफुल एट 70 ऍम ऍम पर शूट की गयी है,जो हमें 50 और 60 के दशक की फिल्मों के दौर में ले जाती है जैसे कि ओखलम और बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर शोले।" क्वेंटिन टारनटिनो ने भी 70 ऍम ऍम को चुने जाने का कारण हमारे साथ साझा किया, " मैं इस फ़िल्म के द्वारा उस पुरानी कहावत को तोडना चाहता हूँ जो यह कहती है कि 70 ऍम ऍम सिनेमा सिर्फ यात्रा विवरण के लिए है' जो कहती है कि यह तकनीक सिर्फ लॉरेंस ऑफ़ अरेबिया, पहाडी द्रश्यों और रेगिस्तानों द्रश्यों को ही शूट करने के लिए है।इन सारी कही सुनी बातों पर मेरा सिर्फ एक ही जबाब है।'नहीं'।जब आप बन्द जगहों पर भी 70 ऍम ऍम से शूट करते हो तो द्रश्य ज़्यादा अंतरंग नज़र आते हैं।पहले से कही ज़्यादा जीवंत और संजीदे।यह तकनीक सिर्फ सीनरी को शूट करने के लिए नहीं है बल्कि इससे बड़ी बड़ी फ़िल्मी सीक्वेंस शूट की जा सकती हैं।" निर्देशक टारनटिनो और सैमुअल जैक्सन की ज़बरदस्त जोड़ी, जानदार कहानी और 70mm पर एक निश्चित अल्ट्रा वाइड अनुपात इस फ़िल्म को देखने योग्य बनाता है। यह फ़िल्म पीवीआर पिक्चर्स द्वारा 15 जनवरी 2016 को भारत में रिलीज होने को पुरी तरह तैयार है।

Wednesday 9 December 2015

एंग्री इंडियन गॉडेसस पर चली सेंसर की कैंची

भारत की पहली महिला मित्रता फिल्म 'एंग्री इंडियन गौड़ेसेस' भारत में रिलीज़ से पहले ही 60 देशों में बेचीं जा चुकी है।  लेकिन, भारत में इस फिल्म पर सेंसर बोर्ड की खूब कैंची चली है। फिल्म के कई सीन काट दिए गए हैं।  फिल्मों में महिलाओं द्वारा इस्तेमाल किये गए अभिशाप शब्द हटा दिए गए हैं।  जबकि हाल ही रिलीज़ हुई  फिल्म में पुरूषों द्वारा इस्तेमाल किये गए अभिशाप शब्दों को ना काटते हुए 'ए' सर्टिफिकेट दे दिया गया है। इतना ही नहीं इस फिल्म में 'माल', 'आदिवासी' और 'इंडियन फिगर' जैसे शब्दों को फिल्म से निकल दिया गया है। जो फिल्म  पूरी दुनिया द्वारा सराही जा रही है, उस फिल्म को अपने ही देश में रिलीज़ के लिए कठनाईओं से गुज़रना पड़ रहा है। इन सब के अलावा सबसे अहम बात इस फिल्म में देवियों (गॉडेस) की तस्वीरों को धुंधला कर दिया गया है।  बताते हैं कि एक बरगी सेंसर बोर्ड ने तो इस फिल्म के नाम से 'गौड़सेसेस' शब्द को भी हटाना को कह दिया था, लेकिन फिर फिल्म के टाइटल पर कोई कैंची नहीं चली है।  फिल्म एंग्री इंडियन गौड़ेसेस के प्रोडूसर गौरव ढींगरा ने इस बारे में बताया, "सेंसर बोर्ड ने हमे  इस फिल्म में जितने भी सीन काटने को कहा हैं, वह सब हास्यास्पद हैं। इन्हे फिल्म से हटाने की कोई वजह ही नहीं है । फिल्म में कई शब्दों को म्यूट  किया गया है, जबकि उन दृश्यों में उन शब्दों का होना ज़रूरी है। मुझे समझ नहीं आता जिस फिल्म को पूरी दुनिया पसंद कर रही है उसी फिल्म को अपने ही देश में रिलीज़ के लिए मुश्किलों का सामना क्यों करना पड़ रहा है। क्या हमारा सेंसर सेंसर बोर्ड महिलाओं को अपनी आवाज़ उठाने का मौका नहीं देना चाहता है।" इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने १६ कट के साथ पारित कर दिया है। 

Tuesday 8 December 2015

पाकिस्तानी मावरा की बॉलीवुड फिल्म

निर्देशक जोड़ी राधिका राव और विनय सप्रू की ८ जनवरी २०१६ को रिलीज़ होने जा रही फिल्म 'सनम तेरी कसम' एक रोमांस फिल्म है। इस फिल्म से नवोदित हर्षवर्द्धन राने का बॉलीवुड डेब्यू हो रहा है। यह फिल्म कुछ ख़ास इसलिए है कि फिल्म में हर्षवर्द्धन के साथ रोमांटिक जोड़ी मावरा हुसैन की है। मावारा पाकिस्तानी टीवी सीरियल की एक्ट्रेस हैं। वह पिछले दिनों उस समय पाकिस्तान के साथ साथ पूरे हिंदुस्तान में चर्चित हो गई थी, जब उन्होंने सैफअली खान की फिल्म 'फैंटम' को पाकिस्तान में रिलीज़ न होने देने के लिए पाकिस्तान के अधिकारीयों और फिल्म इंडस्ट्री की ट्विटर पर आलोचना की थी। इस पर पूरे पाकिस्तान में बवाल मच गया था। मावरा की आलोचना करने वाले जहाँ उन्हें हिंदुस्तान चले जाने और पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री से मावरा को बेदखल करने की वकालत कर रहे थे, वहीँ काफी ऐसे थे जो उनकी पीठ थपथपा रहे थे। पाकी फिल्म इंडस्ट्री के कुछ बड़े लोगों के द्वारा विरोध पर उतरने से मावरा थोड़ा सहमी ज़रूर। लेकिन उन्होंने बिना पीछे हटे उनका विरोध ज़ारी रखा। 'सनम तेरी कसम' उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है। नीचे फिल्म का फर्स्ट लुक देखा जा सकता है। 

मलैका और अरबाज़ का ‘पॉवर’ डेब्यू

सलमान खान के भाई और भाभी से ज्यादा मशहूर अरबाज खान और मलैका अरोरा खान की जोड़ी १२ दिसम्बर की रात अपना टेलीविज़न डेब्यू कर लेगी। यह दोनों सोनी टेलीविज़न पर प्रसारित होने जा रहे रियलिटी शो पॉवर कपल के द्वारा पहली बार टीवी पर एक साथ इस शो को होस्ट करते नज़र आयेंगे। यह रियलिटी शो दूसरे नाटकीय शो से इस लिहाज़ से अलग है कि इसमे हिस्सा लेने वाली १० जोड़ियों को अपने प्यार की परीक्षा से गुजरना होगा। टेलीविज़न पर एक साथ या अलग अलग काम कर रही या कर चुकी इन जोड़ियों को यह साबित करना होगा कि वह अपने प्यार के लिए किस हद तक जा सकते हैं। यह दस जोड़ियाँ प्रत्युषा बनर्जी- राहुल राज सिंह, नवेद जाफरी- सईदा, जेसी रंधावा- संदीप सोपारकर, अपूर्व अग्निहोत्री- शिल्पा सकलानी, आमिर अली- संजीदा शेख, डेलनाज़ ईरानी- पर्सी करकरिया, सलिल अंकोला- रिया बनर्जी, शावर अली-मार्सेला, अश्मित पटेल- महक चहल और राहुल देव- मुग्धा गोडसे की हैं। इन सेलिब्रिटीज के साथ गुडगाँव के कृतिका और विशाल की जोडी आम कपल बन कर इन सेलिब्रिटीज के साथ ख़ास बन जायेंगे। इस शो के लिए गोवा में एक खूबसूरत विला का निर्माण किया गया है। यह सभी रोमांटिक जोड़े पूरे सीजन इस विला में रहेंगे और दर्शकों के सामने हर सप्ताह अपने प्यार की परीक्षा देने आते रहेंगे।

हैरिसन फोर्ड ही होंगे इंडिआना जोंस !

इस साल के शुरू में मशहूर फ्रैंचाइज़ी इंडियन जोंस का पांचवां सीक्वल बनाए जाने की अफवाहें थी। कहा गया कि डिज्नी की नज़रे ओरिजिनल इंडिआना जोंस हैरिसन फोर्ड के बदल के लिए गार्डियनस ऑफ़ गैलेक्सी और जुरैसिक वर्ल्ड के अभिनेता क्रिस प्राट पर टिकी हुई थी।  हालाँकि, उसी समय क्रिस ने इन अफवाहों का यह कहते हुए खंडन कर दिया था कि उनसे कभी इंडिआना जोंस के लिए संपर्क नहीं किया गया। लेकिन, इंडिआना जोंस ५ बनाए जाने की खबरों को किसी ने नहीं नकारा। इसलिए, यह अफवाह भी बनी रही कि जब भी इंडिआना जोंस ५ बनेगी, पुरातत्ववेत्ता डॉक्टर हेनरी ‘इंडिआना’ जोंस जूनियर का किरदार हैरिसन फोर्ड नहीं कर रहे होंगे। लेकिन, एक इंटरव्यू में इंडिआना जोंस के डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग ने इन सभी अफवाहों को नकार दिया। उन्होंने साफ़ कहा कि ‘मैं नहीं सोचता कि इंडी के किरदार में कोई हैरिसन फोर्ड की जगह ले सकता है। मेरा कोई ऐसा इरादा भी नहीं है कि स्पाइडर-मैन और बैटमैन की तरह इंडिआना जोंस भी कोई दूसरा एक्टर करे।’ हालाँकि, इसमे भी कोई शक नहीं कि इंडिआना जोंस का किरदार करने वाले हैरिसन फोर्ड अकेले एक्टर नहीं। इंडिआना जोंस सीरीज की पहली फिल्म ‘रेडर्स ऑफ़ द लॉस्ट आर्क १९८१ में रिलीज़ हुई थी। फिल्म में इंडिआना जोंस की भूमिका में पहली बार हैरिसन फोर्ड नज़र आये और दर्शकों के दिलो दिमाग पर छा गए। इसके बाद तीन अन्य फ़िल्में ‘इंडिआना जोंस एंड द टेम्पल ऑफ़ डूम’ (१९८४), ‘इंडिआना जोंस एंड द लास्ट क्रूसेड’ (१९८९) और ‘इंडिआना जोंस एंड द किंगडम ऑफ़ द क्रिस्टल स्कल’ (२००८) रिलीज़ हुई। इन चारों फिल्मों में इंडिआना जोंस हैरिसन फोर्ड ही थे। लेकिन, द लास्ट क्रूसेड में रिवर फ़ीनिक्स ने युवा इंडिआना जोंस का किरदार किया था। १९९२ की टीवी सीरीज ‘द यंग इंडिआना जोंस क्रॉनिकलस’ में सीन पैट्रिक फ्लानेरी इंडिआना जोंस के युवा अवतार में थे। इस लिहाज़ से इंडिआना जोंस के हैट में किसी दूसरे एक्टर का सर घुसाने की गुंजायश है। लेकिन, स्टीव स्पीलबर्ग के बाद प्रोडूसर फ्रैंक मार्शल के द्वारा भी नकारे जाने के बाद हैरिसन फोर्ड के बदल की अफवाहों पर विराम लग जाना चाहिए। डिज्नी ने इंडिआना जोंस फ्रैंचाइज़ी पर फिल्म बनाने के अधिकार दिसम्बर २०१३ में ही खरीद लिए थे। पर यह स्टूडियो फिलहाल तो स्टार वार्स सीरीज की सातवीं फिल्म की रिलीज़ को लेकर काफी व्यस्त है। वैसे अन्दर खाने चर्चा है कि इंडिआना जोंस ५ खालिस कल्पना नहीं रह गई है। यह फिल्म ज़रूर बनाई जायेगी, चाहे हैरिसन फोर्ड के साथ या उनके बिना। 

Monday 7 December 2015

करीना कपूर का कॉर्पोरेट लुक

आर बाल्की की फिल्म 'की एंड का' में करीना कपूर का लुक सोशल मीडिया में जारी होते ही काफी चर्चित हो गया।  'की एंड का' में करीना कपूर एक कॉर्पोरेट वुमन के किरदार में हैं।  ऐसे में उन्होंने अपने किरदार के अनुरूप पेंट सूट, शर्ट्स, पेंसिल स्कर्ट्स, आदि पहने हैं।  सोशल मीडिया में उनके ऐसे ही कुछ लुक्स वाली तस्वीरें जारी हुई हैं।  इन तस्वीरों को देख कर करीना कपूर के प्रशंसक खुश हैं ही, इंडस्ट्री भी उन्हें सराह रही है।  सूत्र बताते हैं कि इन तस्वीरों को देख कर एक क्लोथिंग ब्रांड ने अभिनेत्री करीना कपूर को न्यू क्लोथिंग लाइन एंडोर्स करने की पेशकश की है। यह क्लोथिंग लाइन वर्किंग वीमेन और जो महिलाये कॉर्पोरेट जगत में है, उनके वर्क प्लेस के अनुरूप होगी ।  चूंकि, दर्शको ने करीना कपूर को पहले कभी बिज़नेस वूमेन के  किरदार में नहीं देखा है। इसलिए करीना कपूर का यह अवतार दर्शकों में उत्सुकता पैदा कर रहा है, इसे देखते हुए ख़ास ब्रांड को लग रहा है कि उनके उत्पाद की एडवरटाइजिंग के लिए यह बेहतरीन मौका है।  इस तरह से वह अपने टारगेट ऑडियंस तक पहुँच सकेंगे । इसी लिए ब्रांड करीना के फिल्म "की एंड का" के लुक को एनकॅश  करना चाहता है ।