Wednesday 20 January 2016

आनंद एल राज की फिल्म में कार्तिक आर्यन

आनंद एल राज की फिल्म निर्माण कंपनी कलर येलो पिक्चर्स आजकल कई फिल्मों के निर्माण में लगी हुई है।  अब इस कड़ी में साउथ की तमिल फिल्म कल्याणा समयाल साधम की हिंदी रीमेक फिल्म भी जुड़ गई है।  इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का निर्देशन आर एस प्रसन्ना ने किया था।  इस फिल्म में खुद प्रसन्ना के साथ नायिका की भूमिका लेखा वाशिंगटन ने की थी।  इस फिल्म की कहानी एक सॉफ्टवेयर की है, जिसकी शादी एक दूसरी इंजीनियर लड़की से तय हो जाती है। यह अर्रंज मैरिज है।  लेकिन, जल्द ही दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगते हैं।  एक दिनों दोनों के सम्बन्ध बिस्तर तक पहुँच जाते हैं।  अब यह बात दीगर है कि लड़का सम्बन्ध बना पाने में असमर्थ रहता है।  अब वह अपनी नपुंसकता के इलाज़ की कोशिश में है।  आनंद एल राज ने कार्तिक की फिल्म प्यार का पंचनामा देखी।  रीमेक बनाते समय उनके सामने इस रोल के लिए कार्तिक आर्यन से अच्छा दूसरा की एक्टर नहीं था।  इस रीमेक फिल्म का निर्देशन तमिल फिल्म के निर्देशक प्रसन्ना ही करेंगे।  संयोग की बात है कि कल्याणा समयाल साधम प्रसन्ना की बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी तथा इसका हिंदी रीमेक भी पहली फिल्म है।  आनंद एल राज फिलहाल अपने हिंदी रीमेक के लिए नए चेहरों की खोज मे हैं।

इस शुक्रवार रिलीज़ होगी सेंसर की कैची का शिकार दो फ़िल्में भी

इस शुक्रवार (२२ जनवरी को)  रिलीज़ हो रही तीन फ़िल्में सेंसर  तेरी अज़ब कहानी कहना चाहेंगी।  शुक्रवार को अक्षय  कुमार की फिल्म एक्शन थ्रिलर 'एयरलिफ्ट' और एकता कपूर की पोर्न कॉमेडी फिल्म 'क्या कूल है हम ३' रिलीज़ हो रही हैं।  तीसरी फिल्म हॉलीवुड की क्वेंटिन टारनटिनो निर्देशित एक्शन फिल्म 'द हेटफुल ८' है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन ने 'एयरलिफ्ट' को बिना किसी कट के यूए सर्टिफिकेट दे दिया है।  वहीँ क्या कूल हैं हम ३ और द हेटफुल ८' को सेंसर की कैची का सामना करना पड़ा है।  टारनटिनो की फिल्म किल बिल अपनी खूंरेंजी और बेरहमी के कारण भारत में रिलीज़ के काबिल नहीं समझी गई थी।  इसलिए टारनटिनो की फिल्म हिंसक दृश्यों और गंदे संवादों के कारण सेंसर के चंगुल में फंसनी ही थी।  इस फिल्म में इकलौते महिला चरित्र को बेरहमी से पीटे जाने और नोचने खसोटने के बहुत से दृश्य थे।  गाली गलौच की तो भरमार थी।  सेंसर बोर्ड ने इन सभी दृश्यों को या तो  काट दिया है या कम कर दिया है।  द हेटफुल  ८ को इंडिया में डिस्ट्रीब्यूट करने वाले पीवीआर पिक्चर्स को इसकी उम्मीद थी।  इसलिए, उन्होंने इन्हे काट कर प्रमाण के लिए पेश कर दिया। हालाँकि, अनुराग कश्यप फिल्म को बिना किसी कट के क्लियर करने की ट्वीट कर रहे थे।  पता नहीं क्यों अनुराग कश्यप जैसे फिल्मकार  स्त्रियों के प्रति हिंसक और अनादर व्यक्त करने वाली फिल्मों की वकालत करते हैं।  अनुराग कश्यप जैसी सोच फिल्म निर्मात्री एकता कपूर की भी है।  उनकी फिल्म सीरीज क्या कूल हैं हम स्त्री चरित्र के अभद्र चित्रण और गंदे संवादों के कारण दर्शक पाती रही हैं।  क्या कूल हैं हम ३ इस की अगली कड़ी है।  इस फिल्म का ऑनलाइन ट्रेलर साफ़ तौर पर गंदी भाषा और अश्लील हावभाव से भरा हुआ था।  इस ट्रेलर को देख कर देश के सूचना मंत्रालय ने फिल्मकार श्याम बेनेगल को सेंसर के कामकाज़ की समीक्षा करने के लिए नियुक्त किया है।  यह फिल्म भी २२ जनवरी को रिलीज़ होनी है।  इस फिल्म पर एक सौ से ज़्यादा कट लगाने के निर्देश सेंसर बोर्ड ने दिए।  यह ज़्यादातर कट अश्लील संवादों और हाव भावों को लेकर हैं।  क्वेंटिन टारनटिनो और एकता कपूर की फ़िल्में हिंसा, नारी गरिमा के प्रतिकूल प्रतिष्ठा रखने वाली, अश्लील और द्विअर्थी मानी जाती हैं।  इन्ही खासियतों के कारण भारत में इनके दर्शक भी हैं।  अब देखने वाली बात होगी कि एयरलिफ्ट में अक्षय कुमार की देशभक्ति रंग लाएगी या द हेटफुल  ८ और क्या कूल हों हम ३ की हिंसा और अश्लीलता में किसे ज़्यादा दर्शक मिलते हैं?



द फ़ोर्स अवकेंस को उखाड़ फेंका राइड अलॉंग २ ने

एक महीना पहले रिलीज़ स्टार वॉर्स सीरीज की सातवी फिल्म 'स्टार वॉर्स : द फ़ोर्स अवकेंस' लगातार चार हफ्ते तक टॉप पर रहने के बाद इस वीकेंड पिछड़ने को मज़बूर हुई है।  द फ़ोर्स अवकेंस को यूनिवर्सल की एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘राइड राइड अलॉंग २' ने शीर्ष से उतार कर तीसरे स्थान पर धकेल दिया । २०१४ की हिट एक्शन कॉमेडी फिल्म राइड अलॉंग  की इस सीक्वल फिल्म ने वीकेंड में ३४ मिलियन डॉलर का बिज़नस किया । राइड अलोंग २ में आइस क्यूब, केविन हार्ट, केन जेओंग, बेंजामिन ब्रट, ओलिविया मन, ब्रूस मैक्गिल और टिका सुम्प्टर की मुख्य भूमिकाये हैं । निर्देशक टिम स्टोरी की इस फिल्म के निर्माण में ४० मिलियन डॉलर का खर्च आया था । ज़ाहिर है कि बेन (केविन हार्ट) और  जेम्स (आइस क्यूब) को मिआमी में एक केस सुलझाने के दौरान जिन हास्यास्पद स्थितियों का सामना करना पडा था, वह दर्शकों को पसंद आया था। आइस क्यूब ने विन डीजल की फिल्म ट्रिपल एक्स की सीक्वल फिल्म में भी मुख्य भूमिका की थी। राइड अलोंग २ के बाद लेओनार्दो डिकैप्रियो की वेस्टर्न थ्रिलर फिल्म द रेवेनांट २९.५ मिलियन डॉलर के कलेक्शन के साथ दूसरे स्थान पर काबिज़ है । इस फिल्म के कलेक्शन में पिछले हफ्ते के मुक़बले केवल २५.९ प्रतिशत का ड्राप हुआ है । द फ़ोर्स अवकेंस पहले स्थान से फिसल कर तीसरे स्थान पर आ गई है । फिल्म ने २५.१ मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया । द फ़ोर्स अवकेंस ने २४७.९ मिलियन के ओपेंनिंग वीकेंड कलेक्शन के साथ शानदार शुरुआत की थी । इसके दूसरा वीकेंड १४९.२ मिलियन भी रिकॉर्ड ब्रेकिंग था । फिल्म का तीसरा वीकेंड ९०.२ मिलियन डॉलर का भी रिकॉर्ड था । चौथे वीकेंड में द फ़ोर्स अवकेंस ने ४३.१ मिलियन का कलेक्शन किया । लेकिन, रिकॉर्ड के मामले में यह अवतार के ५०.३ मिलियन के वीकेंड से पिछड़ गई । 

Tuesday 19 January 2016

सोनाक्षी सिन्हा ज़रूर बनेगी 'हसीना'

दो दिन पहले बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर से कुछ समय के लिए नदारद रहने का ऐलान किया था।  लेकिन, अगले ही दिन वह ट्विटर पर हाज़िर थी।  उन्होंने ट्विटर पर दर्ज किया कि हसीना बंद नहीं  हुई है ।   वह हसीना के लिए तारीखों का जुगाड़ कर रही हैं। आखिर यह हसीना क्या चीज़ है कि इस शटअप सिन्हा की बेटी को ट्विटर पर वापस आना पडा।  दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा आजकल एक्शन फिल्मों पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं।  अकिरा उनकी ऎसी ही एक्शन फिल्म है।  फाॅर्स २ में भी वह जॉन अब्राहम के साथ एक्शन कर रही हैं।  हसीना भी इसी कड़ी में एक फिल्म है।  इस फिल्म का निर्माण गैंगस्टर फिल्मों के निर्माता अपूर्व लाखिया कर रहे हैं।  हसीना कुख्यात गैंगस्टर दाऊद इब्राहीम की बहन हसीना कासकर पर फिल्म है।  हसीना केवल एक बुर्के में रहने वाली बहन नहीं थी। १९९१ में अरुण गवली गैंग ने उसके पति इस्माइल पारकर की हत्या कर दी थी।  इस हत्या का  बदला लेने के लिए दाऊद इब्राहीम के गैंग  जम कर खून खराब किया था।  मुंबई  में सीरियल बम ब्लास्ट के बाद दाऊद के भारत से चले भाग निकलने के बाद दाऊद के बिज़नेस एम्पायर को हसीना ने ही सम्हाला।  उस दौरान  दक्षिण  मुंबई  में हसीना की मर्ज़ी के बिना पत्ता तक नहीं हिल सकता था। ज़ाहिर है कि सोनाक्षी सिन्हा के लिए हसीना का किरदार काफी अहम है।  इसलिए, उन्हें हसीना को  फिनांसर न मिल पाने के कारण  बंद कर दिए जाने की खबरों का खंडन करने के लिए ट्विटर पर वापसी करनी पड़ी।    

Monday 18 January 2016

नहीं रहे कोरा कागज़ और तपस्या के अनिल गांगुली

मशहूर बांग्ला लेखक और फिल्म निर्देशक अनिल गांगुली ने अपने करियर में कोई १९ फिल्मों का निर्देशन किया।  उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती को लेकर कई एक्शन फ़िल्में बनाई।  लेकिन, उन्हें याद किया जाता है नारी प्रधान  कथानक वाली उनकी फिल्मों के लिए।  कोरा कागज़ और तपस्या ने उन्हें हिंदी फिल्म उद्योग में स्थापित कर दिया।  उनकी इन दोनों फिल्मों को सम्पूर्ण मनोरंजक फिल्मों का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला।  इन फिल्मों ने जया भादुड़ी (बच्चन) और राखी विश्वास (गुलज़ार) की प्रतिभा को उभरने का मौका दिया।  इन दोनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता मिली।  सुलक्षणा पंडित की मुख्य भूमिका वाली फिल्म संकोच ने उन्हें नारी प्रधान विषय पर पकड़ रखने वाला डायरेक्टर बना दिया। उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती के अलावा राजेश खन्ना, अनिल कपूर, जीतेन्द्र, संजीव कुमार, धर्मेन्द्र, अक्षय कुमार, ऋषि कपूर, आदि बॉलीवुड के बड़े अभिनेताओं के साथ फ़िल्में बनाई।  लेकिन, तपस्या और कोरा कागज़ के बाद उनकी यादगार फिल्म अनिल कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म साहेब और ऋषि कपूर के साथ प्यार के काबिल ही थी।  उनकी आखिरी फिल्म अंगारा १९९६ में रिलीज़ हुई थी।  चूंकि, अनिल गांगुली पिछले २० सालों से फिल्मों से दूर हो गए थे, इसीलिए १५ जनवरी को उनकी मृत्यु की खबर नहीं बन सकी।  उनकी बेटी रूपाली गांगुली थिएटर और टीवी एक्ट्रेस हैं।  उन्हें श्रद्धांजलि।

मोहम्मद रफ़ी के इकलौते कन्नड़ गीत के गीतकार गीतप्रिय का निधन

कन्नड़ फिल्मों के मशहूर निर्देशक गीतप्रिय का ८४ साल की उम्र में निधन हो गया।  उनकी पहली निर्देशित कन्नड़ फिल्म 'मन्निना मागा' को श्रेष्ठ कन्नड़ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।  नारी प्रधान फ़िल्में बनाने वाले गीतप्रिय के बारे में जानना दिलचस्प होगा।  कन्नड़ फिल्मों से शोहरत पाने वाले गीतप्रिय वास्तव में मराठी थे। उनका असल नाम लक्षमण राव मोहिते था।  उनके पिता मैसूर राज्य की सेना में थे। लक्षमण राव ने कुछ समय तक नाटकों के लिए काम किया।  उन्होंने १९५४ में बतौर कन्नड़ फिल्म गीतकार अपना करियर फिल्म श्री राम पूजा के गीत लिख कर किया।  फिर वह मद्रास (चेन्नई) चले गए।  वहां उनका करियर बतौर गीतकार और संवाद लेखक खूब फूला फला।  उन्होंने अपने करियर में कोई ४० फिल्मों का निर्देशन किया तथा कन्नड़ फिल्मों के लिए २५० गीत लिखे।  मोहम्मद रफ़ी का गाया इकलौता कन्नड़ गीत नीनेल्ली नादेवे दूरा उन्ही का  लिखा हुआ था।  उन्होंने दो हिंदी फिल्मों का निर्देशन किया।  पहली फिल्म जंगल की हसीना १९६९ में रिलीज़ हुई थी।  इस फिल्म में युसूफ खान और शैलश्री  की मुख्य भूमिका थी।  युसूफ खान के बेटे फ़राज़ खान भी एक्टर थे।  फ़राज़ का स्क्रीन डेब्यू फिल्म फरेब (१९९६) से सुमन रंगनाथन और मिलिंद गुणाजी के साथ हुआ था।  युसूफ खान ने अमर अकबर  अन्थोनी,  मुकद्दर का सिकंदर और डिस्को डांसर में भी अभिनय क्या था।  अमर अकबर अन्थोनी के करैक्टर ज़बिस्को का चेहरा याद करने पर युसूफ की याद ताज़ा हो सकती है। गीतप्रिय की दूसरी हिंदी फिल्म बच्चों की अनमोल सितारे थी।  इसमे मास्टर बाबू, सीमा देव, रमेश देव और राकेश बेदी की मुख्य भूमिका थी।  उनकी आखिरी कन्नड़ फिल्म २००३ में रिलीज़ हुई थी।  उन्हें कर्नाटक राज्योत्सव अवार्ड और पुट्टण्णा कनगल अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Sunday 17 January 2016

निधि सुब्बैया के थप्पड़ से बज गए अर्जुन बिजलानी के गाल !

टीवी सीरियल मिले जो हम तुम और नागिन के हीरो अर्जुन बिजलानी के लिए अपनी पहली बार फिल्म डायरेक्ट इश्क़ के एक सीन की शूटिंग का अनुभव बड़ा जन्नाटेदार रहा।  फिल्म के एक सीन में फिल्म की नायिका निधि सुब्बैया का थप्पड़ अर्जुन के लिए जन्नाटेदार  साबित हुआ । निर्देशक राजीव एस रुइया की इस फिल्म की शूटिंग बनारस में चल रही थी। निधि सुबैया को इस सीन में अर्जुन के गाल पर एक थप्पड़ मारना था। इस सीन में निधि कुछ इतना घुस गयीं कि उन्होंने अर्जुन को असल में एक ज़ोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया।  यह देख कर यूनिट के  सभी लोग सकते में आ गए । इससे भी ज़्यादा क्लासिक यह हुआ कि अर्जुन इस घटना  से इतने घबरा गए कि उन्होंने सीन री शूट करने से साफ़ मना कर दिया । निर्देशक राजीव रुइया को थप्पड़ की आवाज़ पर अर्जुन का अलग  शॉट लगाना पड़ा । निर्माता प्रदीप शर्मा की फिल्म डायरेक्ट इश्क़  ९ फरवरी को रिलीज़ होगी।