Saturday 2 June 2018

फेसबुक पर मोस्ट एंगेजिंग सेलिब्रिटी प्रियंका चोपडा


प्रियंका चोपडा इस वक्त दुनियाभर में अपना परचम लहराने के साथ ही भारत पर राज कर रही हैं।

स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के मुताबिक, सबसे ज्यादा सर्च हुई और सबसे ज्यादा चर्चा में रहनेवाली प्रियंका चोपडा मोस्ट एंगेजिंग सेलिब्रिटी ऑन फेसबुक बन गयी हैं। 

स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के मुताबिक प्रियंका के १०० अंकों के साथ यह साबित हुआ हैं कि प्रियंका चोपडा फेसबुक पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। यह आंकडे अमरिका की मीडिया टेक कंपनी स्कोर टेंड्स इंडिया व्दारा प्रमाणित तौर पर दिए गये हैं। 

स्कोर ट्रेंड्स ने निकाले मोस्ट एंगेजिंग फिमेल सेलिब्रिटीज की फेहरिस्त में, प्रियंका चोपडा के बाद, खूबसूरत अदाकारा दीपिका पदुकोण ९६ अंको के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

तो फेसबुक की मोस्ट एंगेजिंग सेलिब्रिटीज की फेहरिस्त में धकधक गर्ल माधुरी दिक्षीत ६२ अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

माधुरी के बाद सनी लिओंन चोथे स्थान की तो कैटरीन कैफ पांचवे स्थान की मोस्ट एंगेजिंग महिला सेलिब्रिटी बन गयी हैं। 

प्रियंका चोपडा कुछ दिन पहले रॉयल वेडिंग में शरीक हुई थी। साथ ही, वह बांगल्देश के रेहिंग्या के बच्चों को भी मिलने गयी थी। इस यूनिसेफ के रोहिंग्या मुसलामानों से मिलने के अभियान और रॉयल वेडिंग की मेहमान बनने की वजह से प्रियंका काफी चर्चा में रहीं। जिससे वह नंबर वन सेलिब्रिटी बन गयीं। 

स्कोर ट्रेंड्स के सह-संस्थापक अश्वनी कौल ने बताया, "इस हफ्ते प्रियंका के पोस्ट और ऑफिशिअल पेज पर उनके फॉलोवर्स की १०० प्रतिशत एंगेजमेंट देखी गयी हैं। जिससे वह भारत की मोस्ट एंगेजिंग सोलिब्रिटी ऑन फेसबुक बन गयी हैं।

क्या उरी में गंजी हो रही हैं यमी गौतम ? - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment