Wednesday 22 May 2019

अब Bollywood करेगा Bharat की बात !


देश की नई सरकार लगभग तय हो चुकी होगी।  इसके बाद देश की बात होगी।  बॉलीवुड (Bollywood) पहले से ही देश की बात करने के लिए कमर कस चुका है। आज रिलीज़ हो रही तीन की तीन फ़िल्में  देश की बात ही कर रही होंगी। हालाँकि, बॉलीवुड की तमाम उम्मीदे सलमान खान (Salman Khan) की ५ जून को रिलीज़ हो रही फिल्म भारत (Bharat) पर लगी है। क्योंकि, यही फिल्म पहले वीकेंड में १००-२०० करोड़ का कारोबार कर सकती है। लेकिन, ख़ास बात यह है कि अली अब्बास ज़फर (Ali Abbas Zafar) की फिल्म भारत भी  देश की बात ही करती है। सलमान  खान की भारत की भूमिका भारत की कल्पना ही है।



देश के लिए मोस्ट वांटेड पकड़ने वाले
निर्देशक राजकुमार गुप्ता (Rajkumar Gupta) की एक्शन थ्रिलर फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड (India's Most Wanted) भारत में कई बम धमाके लिए वांटेड आतंकी अब्दुल सुभान कुरैशी, जिसे भारत का ओसामा बिन लादेन कहा जाता था, की दिल्ली पुलिस द्वारा नेपाल से बिना एक गोली चलाये ज़िंदा गिरफ्तार करने के घटनाक्रम पर फिल्म है।  इस फिल्म में  अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने एक गुप्तचर संस्था के अधिकारी प्रभात कपूर की भूमिका की है।इस फिल्म के रिलीज़ दो गीत अकेला और वन्दे मातरम फिल्म की भावना को उजागर करने वाले हैं। राजकुमार गुप्ता की पिछले साल रिलीज़ फिल्म रेड (Raid) को बड़ी सफलता मिली थी।



सेलुलॉइड पर PM Narendra Modi
ओमंग कुमार (Omung Kumar) निर्देशित फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को चुनाव से पहले ही रिलीज़ होना था। लेकिन, राजनीतिक दलों की शिकायत परचुनाव  आयोग ने इस फिल्म को २३ मई के बाद ही रिलीज़ किये जाने की अनुमति दी थी। प्रधान मंत्री के अब तक की राजनीतिक यात्रा पर फिल्म में मुख्य भूमिका विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने की है।  यह फिल्म २३ भिन्न भाषाओं में रिलीज़ की जा रही है।



देश की विकास की बात
इस शुक्रवार की तीसरी फिल्म Yeh Hai India, इस फिल्म के लेखक और निर्देशक लोमहर्ष (Lomharsh) के निजी अनुभवों की कहानी है। यूनाइटेड किंगडम में रह रहा, एक २५ साल का एनआरआई  युवा, भारत के बारे में फैले दुष्प्रचार की हकीकत जानने के लिए, भारत आता है।  देश में आकर, वह पाता है कि अपनी अनियंत्रित आबादी के लिए कुख्यात देश ने कितनी प्रगति कर ली है। इस प्रकार से यह फिल्म देश की प्रगति को दर्शाने वाली साबित होती है। फिल्म में एनआरआई की भूमिका गैवी चहल (Gavy Chahal) ने की है।

अब को रोक नहीं सकता PM Narendra Modi को - क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment