Showing posts with label Priya Prakash Varrier. Show all posts
Showing posts with label Priya Prakash Varrier. Show all posts

Wednesday 14 October 2020

फिर इन्टरनेट की सनसनी प्रिया प्रकाश वरियार


मलयालम फिल्म अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वरियार एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।  लेकिन, इस बार वह नकारात्मक टिप्पणियों के घेरे में हैं। उन पर भद्दी टिप्पणियां की जा रही हैं।  उन्हें अपने स्तनों के कटाव का प्रदर्शन करने का आरोप लग रहा है।



पिछले  दिनों, उन्होंने अपने कुछ चित्र  सोशल मीडिया पर पोस्ट किये थे।  इन चित्रों में वह, अले घनी कढ़ाई लहंगा और चोली पहने नज़र आ रही हैं।   उनकी चोली से उनके स्तनों के कटाव नज़र आ रहे थे।  हालाँकि, काफी लोगों ने प्रिया की पोशाक की प्रशंसा की।  परन्तु, उन पर भद्दे कमेंट करने वाले निटिज़स की कमी नहीं थी। हालाँकि, प्रिया  ने अब इन्हे जवाब दिया और जवाब के साथ इस प्रकार के कुछ दूसरे चित्र भी पोस्ट किये।


प्रिया का विवाद से चोली दामन का साथ लगता है।
  अपने  पहली मलयालम फिल्म ओरु अदार लव (२०१८) के एक गीत मे आँख मरती प्रिया का वीडियो भाषा की समझ न रखने वालों को भी समझ में आ गया।  उन्हें रातों रात अखिल भारतीय पहचान मिल गई।  लोगों ने उनकी इस अदा और मासूमियत की जम कर प्रशंसा की। इन मे एक ऋषि कपूर भी थे।


ऐसा समझा जा रहा था कि आँख मरने की प्रिया की अदा उन्हें बॉलीवुड फिल्मों की अभिनेत्री बना देगी।  लेकिन, ऐसा हो नहीं सका। उनके साथ घोषित की गई फिल्म श्रीदेवी बंगलो टाइटल के पचड़े में फंस कर पता नहीं कहाँ छूट गई।  इस फिल्म पर स्वर्गीय श्रीदेवी के पति बोनी   कपूर ने कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी थी।

Sunday 28 April 2019

श्रीदेवी बंगलो के बाद बॉलीवुड में वारियर प्रिया


मलयालम फिल्म ओरु अदार लव के एक गीत में आँख मार करअभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी। मगर इस सनसनी का ख़ास फायदा उनकी मलयालम फिल्म को नहीं मिला।  हालाँकि५ करोड़ में बनी फिल्म ने तमिलतेलुगु और कन्नड़ में रिलीज़ हो कर १२ करोड़ का कारोबार कर लिया था।

रिलीज़ नहीं हुई बॉलीवुड फिल्म
यहाँ तक कि इस इंटरनेट सनसनी प्रिया का बॉलीवुड डेब्यू भी काफी फीका रहा।  उनको एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म श्रीदेवी बंगलो (Sridevi Bunglow) की नायिका बनाया गया।  स्वर्गीय फिल्म एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) के नाम के साथ टाइटल होने के कारण फिल्म विवादों में आ गई।  फिल्म के पोस्टर में बाथ टब से निकले पैर ने फिल्म को श्रीदेवी की मृत्यु से जोड़ दिया। इस पर फ़िल्म निर्माता और श्रीदेवी के पति बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने कानूनी नोटिस भी  भेज दिया।  यही कारण है कि श्रीदेवी बंगलों रिलीज़ होने की बाट जोह रही हैं।


प्रिया बनेगी लव हैकर्स
अब यही सनसनी प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) अपनी दूसरी लव फिल्म साइन कर चुकी है। यह लव फिल्म हिंदी में होगी। फिल्म का टाइटल लव हैकर्स (Love Hackers) रखा गया है।  यह फिल्म एक क्राइम थ्रिलर (Crime Thriller) फिल्म बताई जा रही है। फिल्म का निर्देशन मयंक प्रकाश श्रीवास्तव (Mayank Prakash Srivastav) करेंगे। यानि डायरेक्टर के नाम के साथ भी प्रिया का प्रकाश जुड़ा हुआ है। इस फिल्म के मई के आखिर आखिर में फ्लोर पर जाने की खबर है। फिल्म लव हैकर्स तमाम शूटिंग मुंबई के अलावा गुडगाँवदिल्ली और लखनऊ में होगी।

साइबर क्राइम पर फिल्म

कॉमर्स का इम्तिहान दे चुकी प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) की फिल्म लव हैकर्स  (Love Hackers) नाम के विपरीत भारत के हैकर्स की पोल खोलने  वाली फिल्म होगी। इस फिल्म की पूरी कहानी पूजा के हैकर किरदार पर केंद्रित है।  वह एक गंभीर साइबर क्राइम में फंस जाती है। लेकिनअपने साइबर ज्ञान और संघर्ष की बदौलत इससे छुटकारा भी पा लेती है। साफ़ तौर परइस फिल्म में भी प्रिया के लिए बढ़िया मौक़ा है कि वह खुद को  बॉलीवुड में स्थापित कर सके।

बॉलीवुड की एंजेलिना जोली बनेगी पूजा हेगड़े  !- क्लिक करें 

Thursday 17 January 2019

श्रीदेवी बंगलो में प्रिया वारियर (Priya Warrier) आँख मारे


पिछले दिनों, मुंबई के द व्यू थिएटर में फिल्म श्रीदेवी बंगला का टीज़र रिलीज़ किया गया।  टीज़र से यह फिल्म  साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म लग रही। फिल्म का टीज़र एक स्त्री करैक्टर के चारों ओर ही घूमता नज़र आता है।  चूंकि, टीज़र की शुरुआत में एक बच्ची  दिखाई गई है।  इससे ऐसा लगता है कि फिल्म का सम्बन्ध नायिका के बचपन से है।


विंक गर्ल का बॉलीवुड डेब्यू
श्रीदेवी बंगलो की नायिका प्रिया प्रकाश वारियर् है।  यह वही प्रिया हैं, जो पिछले साल  की शुरू मेंअपनी मलयालम फिल्म के एक गीत में अपने कोस्टार को आँख मारती नज़र आई थी।  इस आँख मारने ने, प्रिया वारियर् को इंटरनेट सेंसेशन बना दिया।  इसी आँख मारने का नतीजा था कि प्रिया को, रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म सिम्बा में रणवीर सिंह की नायिका बनाये जाने की खबरें सुर्ख होने लगी।  लेकिन, सिम्बा की नायिका सारा अली खान बना दी गई।


श्रीदेवी बंगलो में प्रिया वारियर
अब बॉलीवुड में साउथ के कलाकारों के डेब्यू की लम्बी कड़ी से इसी इंटरनेट सेंशेन प्रिया प्रकाश वारियर का नाम भी जुड़ गया है। प्रिया वारियर अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' से करने जा रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन साउथ के जाने माने डायरेक्टर प्रशांत माम्बुली ने किया है।


स्पेशल स्क्रीनिंग में
अपनी फिल्म के टीज़र रिलीज़ के मौके पर प्रिया भी मुंबई में थी। उन्हें उरी द सर्जिकल स्ट्राइक की स्पेशल स्क्रीनिंग पर भी बुलाया गया था।  जहाँ उन्होंने रणवीर सिंह और विक्की कौशल के साथ अपने फोटो खिंचवाए।


अपने आँख मारने का एहसास !
प्रिया को एहसास है कि वह इंटरनेट सेंसेशन हैं। उनके आँख मारने ने उन्हें युवा दिलों की धड़कन बना दिया है।  शायद इसी लिए वह यह कहने को मज़बूर हुई कि 'हिंदी फिल्मों के दर्शक मुझे मेरे आँख मारने से न जाने।  वह मुझे एक अभिनेत्री के तौर पर लें।'


प्रिया वारियर के साथ प्रियांशु चटर्जी
फिल्म में प्रिया वारियर के अलावा अभिनेता प्रियांशु चटर्जी, असीम अली ख़ान और दिनेश लाम्बा नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता हैं आरात एंटरटेनमेंट के एम एन पिम्पले ,चंद्रशेखर एस के और रोमन गिल्बर्ट। फिल्म के सह निर्माता हैं राजन गुप्ता और मनीष नायर । फोर म्यूजिकस ने फिल्म का संगीत दिया है।

अभी इस फिल्म के प्रदर्शन की तारीख़ का ऐलान नहीं किया गया है।  


क्या रेस में होगी सैफ अली खान की वापसी ? - क्लिक करें 

Friday 13 April 2018

प्रिया प्रकाश वर्रियर का क्रॉस थइ फोटो !


प्रिया प्रकाश वर्रियर ने, अपने ट्विटर अकाउंट में अपना यह हॉट फोटो, उतनी ही हॉट दो शब्द प्रयोग करते हुए लगाया - क्रॉस थइ ।
इस फोटो और कमेंट के लगते ही प्रिया को सुपर हॉट बताने वाले कमैंट्स की भरमार हो गई। बेशक कुछ ने उन्हें उपदेश भी दिए।
बात कुछ भी हो, प्रिया अच्छी तरह से जानती हैं कि अपने  प्रशंसकों के बीच हमेशा कैसे चर्चित रहा जाये।
यह वही प्रिया प्रकाश हैं जो अपनी पहली मलयालम फिल्म ओरू आदार लव के गीत मणिक्या मलराया पूवि के गीत के दौरान आँख मारते हुए दिखाई गई थी। उनकी यह अदा पूरी भारत में वायरल हो गई।  इस मलयालम भाषा के गीत को सात लाख हिट मिले।
इसीलिए प्रिया के फोटो पर एक ट्विटराती ने लिखा- ये हमारे देश के युवाओ की सबसे बड़ी कमजोरी है। वरना 24 घंटे के अंदर 7 लाख फॉलोवर्स प्रिया प्रकाश के नही देश के लिए शहीद हो रहे वीर सपूतो के होते। लेकिन दुख है इस बात का की हमारे देश के युवा की ध्यान भर्मित हो रहा है।
बताते हैं कि प्रिया अपने इस इकलौते वीडियो के बल पर तेलुगु फिल्म निर्माताओं की नज़रों में चढ़ गई हैं। हो सकता है कि जल्द ही किसी बड़े एक्टर के साथ प्रिया की किसी तेलुगु फिल्म का ऐलान हो। 
कुछ समय पहले बॉलीवुड से भी यह खबर थी कि रोहित शेट्टी, प्रिया को अपनी रणवीर सिंह के साथ एक्शन फिल्म सिम्बा की नायिका बना सकते हैं।  लेकिन, बाद में यह खबर गलत निकल गई। 
सिम्बा में रणवीर सिंह की नायिका सारा अली खान बन गई।  

एपिक टीवी 18 अप्रैल को मनाएगा ‘विश्व धरोहर दिवस’ - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Monday 12 February 2018

शरारत से आँख दबा कर दिल जीतती प्रिया वारियर

 मलयालम फिल्म ओरु अदार लव का गीत मनिक्या मलराया पूवि वायरल  हो गया  है। इस गीत के वीडियो को २० घंटों के अंदर १० लाख लोगों  ने देख  लिया था और ५० हजार पसंदगी भी मिल चुकी थी।  यह गीत वैलेंटाइन्स डे के लिए परफेक्ट माना जा रहा है।  कॉलेज  कैंपस में यह गीत रोमांस, इज़हार वाला गीत हैं।  शान रहमान का यह गीत धनुष  के कोलावारी डी गीत की तरह हिट तो हो ही रहा है।  इस गीत में छात्राओं की भीड़ में गीत सुनती लड़की दर्शकों का ध्यान सबसे ज़्यादा आकर्षित करती है। उसका अपनी दोनों भौहों को उठाना और गिराना तथा शरारती  मुस्कान के साथ आँख मारना, दर्शकों को दिलकश लगता है।  यही कारण है कि श्रोता  दर्शकों में इस लड़की के बारे में जानने की उत्सुकता है।  यह लड़की केरल में त्रिशूर की प्रिया प्रकाश वारियर है।  ओरु अदार लव उनकी पहली फिल्म  है। वह विमला कॉलेज त्रिशूर की बी कॉम फर्स्ट ईयर की  छात्रा है।  इस तीन मिनट १६ सेकंड के वीडियो में कुछ सेकंडों में व्यक्त की गई प्रिया की अदाओं ने इंटरनेट पर लोगों को दीवाना बना दिया है।  उनकी तुलना कैटरीना कैफ से की जाने लगी है।  उनका शौक संगीत और नृत्य है।  कोई शक नहीं अगर इस मलयालम फिल्म के बाद प्रिया को बॉलीवुड से भी बुलावा मिल जाए।  चूंकि, वह अभी सिंगल हैं।  इसलिए शक नहीं कि इस वैलेंटाइन्स डे में उन्हें  सबसे ज़्यादा रोमांटिक सन्देश मिलें।