Thursday 17 January 2019

क्या रेस (Race franchise) में होगी सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की वापसी ?


एक्टर सैफ अली खान के रेस में शामिल होने की आहट सुनाई देने लगी है। बात रेस फ्रैंचाइज़ी की चौथी फिल्म की हो रही हैं।  सलमान खान के साथ रेस ३ की बड़ी असफलता के बाद, रेस सीरीज की फिल्मों के निर्माता रमेश तौरानी ने फिर सोच विचार करना शुरू कर दिया है।  वह रेस ४ की तैयारी करने जा रहे हैं।  लेकिन, रेस ४ में सलमान खान नहीं होंगे। सलमान खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म रेमो डिसूज़ा निर्देशित रेस ३ ने बॉक्स ऑफिस पर ३०३ करोड़ का कारोबार किया था।  लेकिन, फिल्म १८५ करोड़ की लागत से बनी होने के कारण फिल्म के निर्माताओं सलमान खान और रमेश तौरानी के लिए घाटे का सौदा ही साबित हुई।


रेस (२१ मार्च २००८)
रमेश तौरानी का इरादा, रेस ४ में अपने रेस हीरो को लेने का है।  रेस सीरीज की पहली फिल्म रेस २१ मार्च २००८ को रिलीज़ हुई थी।  फिल्म में, एंटी हीरो रणवीर सिंह की भूमिका सैफ अली खान ने की थी। दो भाइयों की अदावत की कहानी वाली इस फिल्म में, उनके भाई राजीव सिंह की भूमिका में अक्षय खन्ना थे। फिल्म में अनिल कपूर डिटेक्टिव रॉबर्ट डिकोस्टा की  भूमिका में अनिल कपूर थे। बिपाशा बासु, समीरा रेड्डी,  कैटरीना कैफ, दलीप ताहिल और जॉनी लीवर थे।  फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता मिली। शीराज़ अहमद की लिखी पटकथा पर फिल्म रेस के निर्देशक अब्बास -मस्तान जोड़ी थी।


रेस २ (२५ जनवरी २०१३)
शीराज़ अहमद की पटकथा पर दूसरी फिल्म रेस २ का निर्देशन भी अब्बास मस्तान कर रहे थे।  लेकिन, स्टार कास्ट में काफी बदलाव हुआ था। सैफ अली खान अपने रणवीर सिंह और अनिल कपूर रॉबर्ट डिकोस्टा के डिटेक्टिव  किरदार में थे। लेकिन, बाकी की स्टार कास्ट बदल गई थी।  जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, अमीषा पटेल  और जैक्विलिन फर्नॅंडेज़ की नई एंट्री थी।  जॉन अब्राहम अरमान मलिक और दीपिका पादुकोण उनकी बहन अलीना मलिक की भूमिका कर  रहे थे। यह फिल्म २५ जनवरी २०१३ को रिलीज़ हुई थी।


रेस ३ (१५ जून २०१८)
रेस २ का अंत होता था, जॉन अब्राहम के अरमान मलिक के रणवीर सिंह से बदला लेने की प्रतिज्ञा के साथ।  लेकिन, जब सलमान खान के साथ रेस ३ शुरू हुई तो सब कुछ बदल चुका था। रेस ३ को रिबूट कर नई कहानी और किरदार के साथ बनाया गया था । सलमान खान, सिकंदर सिंह की भूमिका कर रहे थे। अनिल कपूर सौतेले पिता शमशेर सिंह बने थे।  रेस २ की जैक्विलिन फर्नॅंडेज़ को जेसिका की भूमिका में ही लिया गया था। लेकिन, इनके अलावा बॉबी देओल, साकिब सलीम, डेज़ी शाह, फ्रेड्डी दारुवाला, आदि की भी भूमिकाये थी।


क्या रेस २ से शुरू होगी रेस ४
रेस ४ में,  सैफ अली खान की वापसी होती है तो यह देखना होगा कि क्या फिल्म रेस २ की कहानी से सूत्र लेते हुए शुरू होगी ? क्या जॉन अब्राहम अपना बदला ले पाएंगे।  दीपिका पादुकोण और जैक्विलिन फर्नॅंडेज़ के किरदारों को शामिल किया जाएगा ? रेस ३ में अनिल कपूर, फिल्म के सिंह बंधुओ के पिता बन गए थे।  क्या वह डिटेक्टिव अवतार मे वापस लाये जाएंगे ? क्या अब्बास मस्तान की डायरेक्टर जोड़ी चौथी रेस को डायरेक्ट करेगी ? क्या होगा ? रेस ४ को शुरू तो होने दीजिये।

 पंजाबी गीत नज़र - रमन कपूर -   क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment