Thursday 17 January 2019

श्रीदेवी बंगलो में प्रिया वारियर (Priya Warrier) आँख मारे


पिछले दिनों, मुंबई के द व्यू थिएटर में फिल्म श्रीदेवी बंगला का टीज़र रिलीज़ किया गया।  टीज़र से यह फिल्म  साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म लग रही। फिल्म का टीज़र एक स्त्री करैक्टर के चारों ओर ही घूमता नज़र आता है।  चूंकि, टीज़र की शुरुआत में एक बच्ची  दिखाई गई है।  इससे ऐसा लगता है कि फिल्म का सम्बन्ध नायिका के बचपन से है।


विंक गर्ल का बॉलीवुड डेब्यू
श्रीदेवी बंगलो की नायिका प्रिया प्रकाश वारियर् है।  यह वही प्रिया हैं, जो पिछले साल  की शुरू मेंअपनी मलयालम फिल्म के एक गीत में अपने कोस्टार को आँख मारती नज़र आई थी।  इस आँख मारने ने, प्रिया वारियर् को इंटरनेट सेंसेशन बना दिया।  इसी आँख मारने का नतीजा था कि प्रिया को, रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म सिम्बा में रणवीर सिंह की नायिका बनाये जाने की खबरें सुर्ख होने लगी।  लेकिन, सिम्बा की नायिका सारा अली खान बना दी गई।


श्रीदेवी बंगलो में प्रिया वारियर
अब बॉलीवुड में साउथ के कलाकारों के डेब्यू की लम्बी कड़ी से इसी इंटरनेट सेंशेन प्रिया प्रकाश वारियर का नाम भी जुड़ गया है। प्रिया वारियर अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' से करने जा रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन साउथ के जाने माने डायरेक्टर प्रशांत माम्बुली ने किया है।


स्पेशल स्क्रीनिंग में
अपनी फिल्म के टीज़र रिलीज़ के मौके पर प्रिया भी मुंबई में थी। उन्हें उरी द सर्जिकल स्ट्राइक की स्पेशल स्क्रीनिंग पर भी बुलाया गया था।  जहाँ उन्होंने रणवीर सिंह और विक्की कौशल के साथ अपने फोटो खिंचवाए।


अपने आँख मारने का एहसास !
प्रिया को एहसास है कि वह इंटरनेट सेंसेशन हैं। उनके आँख मारने ने उन्हें युवा दिलों की धड़कन बना दिया है।  शायद इसी लिए वह यह कहने को मज़बूर हुई कि 'हिंदी फिल्मों के दर्शक मुझे मेरे आँख मारने से न जाने।  वह मुझे एक अभिनेत्री के तौर पर लें।'


प्रिया वारियर के साथ प्रियांशु चटर्जी
फिल्म में प्रिया वारियर के अलावा अभिनेता प्रियांशु चटर्जी, असीम अली ख़ान और दिनेश लाम्बा नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता हैं आरात एंटरटेनमेंट के एम एन पिम्पले ,चंद्रशेखर एस के और रोमन गिल्बर्ट। फिल्म के सह निर्माता हैं राजन गुप्ता और मनीष नायर । फोर म्यूजिकस ने फिल्म का संगीत दिया है।

अभी इस फिल्म के प्रदर्शन की तारीख़ का ऐलान नहीं किया गया है।  


क्या रेस में होगी सैफ अली खान की वापसी ? - क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment