Wednesday 14 October 2020

फिर इन्टरनेट की सनसनी प्रिया प्रकाश वरियार


मलयालम फिल्म अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वरियार एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।  लेकिन, इस बार वह नकारात्मक टिप्पणियों के घेरे में हैं। उन पर भद्दी टिप्पणियां की जा रही हैं।  उन्हें अपने स्तनों के कटाव का प्रदर्शन करने का आरोप लग रहा है।



पिछले  दिनों, उन्होंने अपने कुछ चित्र  सोशल मीडिया पर पोस्ट किये थे।  इन चित्रों में वह, अले घनी कढ़ाई लहंगा और चोली पहने नज़र आ रही हैं।   उनकी चोली से उनके स्तनों के कटाव नज़र आ रहे थे।  हालाँकि, काफी लोगों ने प्रिया की पोशाक की प्रशंसा की।  परन्तु, उन पर भद्दे कमेंट करने वाले निटिज़स की कमी नहीं थी। हालाँकि, प्रिया  ने अब इन्हे जवाब दिया और जवाब के साथ इस प्रकार के कुछ दूसरे चित्र भी पोस्ट किये।


प्रिया का विवाद से चोली दामन का साथ लगता है।
  अपने  पहली मलयालम फिल्म ओरु अदार लव (२०१८) के एक गीत मे आँख मरती प्रिया का वीडियो भाषा की समझ न रखने वालों को भी समझ में आ गया।  उन्हें रातों रात अखिल भारतीय पहचान मिल गई।  लोगों ने उनकी इस अदा और मासूमियत की जम कर प्रशंसा की। इन मे एक ऋषि कपूर भी थे।


ऐसा समझा जा रहा था कि आँख मरने की प्रिया की अदा उन्हें बॉलीवुड फिल्मों की अभिनेत्री बना देगी।  लेकिन, ऐसा हो नहीं सका। उनके साथ घोषित की गई फिल्म श्रीदेवी बंगलो टाइटल के पचड़े में फंस कर पता नहीं कहाँ छूट गई।  इस फिल्म पर स्वर्गीय श्रीदेवी के पति बोनी   कपूर ने कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी थी।

No comments:

Post a Comment