Wednesday, 21 October 2020

मकर संक्रांति २०२१ में रिलीज़ होगी हाथी मेरे साथी


राणा 'भल्लाल देवा' डग्गुबाती की फिल्म तीन भाषाओं में फिल्म हाथी मेरे साथ/अरण्य/कादन अगले साल मकर संक्रांति/पोंगल के पर्व के अवसर पर प्रदर्शित की जा रही है. यह फिल्म तमिल में कादन, तेलगु में अरण्य और हिंदी में हाथी मेरे साथी शीर्षक से रिलीज़ होगी.


इस फिल्म में राणा डग्गुबाती ने जंगल में हाथियों के संग रहने वाले बनदेव की भूमिका की है. इस फिल्म की सभी भाषाओं की मुख्य भूमिका राणा डग्गुबाती की ही है.



दूसरी भूमिकाओं में तमिल और तेलुगु में विष्णु विशाल ने महावत सिंगा और हिंदी में पुलकित सम्राट ने महावत शंकर की भूमिका की है. जोया हुसैन और श्रिया पिलगांवकर हिंदी संस्करण में दिखाई देंगी.



यह लम्बे समय से बन रही फिल्म है. बाहुबली २ की रिलीज़ के बाद, दिसम्बर २०१७ में फिल्म का ऐलान किया गया था. जनवरी २०१८ में फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया. लेकिन, फिल्म की रिलीज़ की पहली तारीख़ २ अप्रैल २०२० तय की गई. पर कोरोना महामारी के कारन अब यह फिल्म अगले साल रिलीज़ हो रही है.

No comments: