Sunday 11 October 2020

फ़िल्म जगत ने बरसाया परितोष त्रिपाठी के अनोखे अंदाज़ पर प्यार


अभिनेता परितोष त्रिपाठी इनदिनों स्टार भारत के शो 'गैंग्स ऑफ़ फिल्मिस्तान' में अपने कॉमेडी से  हंसी का तड़का लगा रहे है | हर एपिसोड में वो अलग अलग अभिनेता के द्वारा निभाए हुए किरदार में दिखाई देते है , उनका यह अंदाज दर्शको को बेहद पसंद आ रहा है | आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे की वो भोजपुरी गायक यानि एमपी मनोज तिवारी के अंदाज में नजर आएंगे |


शो के शूटिंग शुरू होने से पहले अपने मेकअप रूम से मनोज तिवारी के अंदाज में पंकज त्रिपाठी को उनके मिर्जापुर २ के लिए और मनोज बाजपेयी और अनुभव सिन्हा को उनके गाने 'बम्बई में का बा' की बधाई दी तो उन सभी कलाकारों ने बदले में सोशल मिडिया पर ढेर सारा प्यार दिखाया। 

 

इसपर परितोष त्रिपाठी का कहना है " जी यह मेरे लिए गर्व की बात है की पकंज त्रिपाठी , मनोज बाजपाई और अनुभव सिन्हा जैसे प्रसिद्ध लोग मुझे प्यार दे रहे है | मैंने तो शूट के दौरान मेकरूम से सोचा क्योंना प्रसिद्ध गायक और एमी मनोज तिवारी सर के अंदाज में कुछ बधाई दू और वीडियो बनाकर मैंने पंकज सर को उनके मिर्ज़ापुर-२ और मनोज बाजपाई और अनुभव सिन्हा को गाना 'बम्बई मैं का बा' के लिए बधाई दिया | बदले में  इन सभी लोगो ने मुझे प्यार दिया |


दरअसल आने वाले एपिसोड में मनोज तिवारी मृदुल भैया का किरदार निभाउंगा दरअसल उनका किरदार निभाना आसान नहीं है क्योकि उनकी मधुर आवाज और उनका स्टाइल बहुत ही अलग है | मैंने उनके बहुत सारे गानों को सुना है और उनके हावभाव को बहुत समझने  के बाद ही यह मैं कर पाया  | शूट के दौरान मैंने उनके अंदाज में उनके बहुत से भोजपुरी हिट गाने को गाया  |  मेरा यह अभिनय सेट पर सबको बहुत पसंद आया जब लोगो ने तारीफ़ कि  तो मुझे भी यक़ीन हुआ की मैंने अच्छा किया | उम्मीद है मनोज तिवारी सर  जब इस एपिसोड  देखेंगे तो उनको भी आनंद आएगा |"

 

परितोष त्रिपाठी का यह मनोज तिवारी अंदाज दर्शक बहुत जल्द उनके शो 'गैंग्स ऑफ़ फिल्मिस्तान' में देखेंगे | 

No comments:

Post a Comment