Monday 19 October 2020

रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की कॉमेडी ऑफ़ एरर 'सर्कस'


निर्देशक रोहित शेट्टी, शेक्सपियर के नाटक द कॉमेडी ऑफ़ एरर को अपने अनुसार सिनेमा के परदे पर  उतारने जा रहे हैं। इसे यो समझा जा सकता है कि रोहित शेट्टी गुलजार की  १९८२ में रिलीज़ फिल्म अंगूर का रीमेक बनाएंगे। आज की गई घोषणा के अनुसार रोहित शेट्टी की रीमेक फिल्म का टाइटल सर्कस रखा गया है। फिल्म में रणवीर सिंह नायक होंगे।



लेकिन, जब पहली बार २०१३ में, रोहित शेट्टी ने रीमेक बनाने की सोची थी, तब उनके दिमाग मे शाहरुख़ खान थे।  मगर, बात  आगे नहीं बढ़ सकी। रोहित शेट्टी और शाहरुख़ खान की चेन्नई एक्सप्रेस चल निकली।



चेन्नई एक्सप्रेस की रिलीज़ के बाद, एक बार फिर रोहित शेट्टी और शाहरुख़ खान के बीच अंगूर के रीमेक को लेकर बात हुई।  लेकिन, फिर दिलवाले मैदान में आ उतरे। अब सात साल बाद, जब  रोहित शेट्टी ने  अंगूर रीमेक सर्कस का ऐलान किया है तो रणवीर सिंह ने शाहरुख़ खान की जगह ले ली है।



फिल्म अंगूर हमशक्ल मालिक -नौकर और उनकी पत्नियों के बीच गलतफहमी की हास्यास्पद दास्तान थी। अंगूर में संजीव कुमार और देवेन वर्मा मालिक-नौकर की भूमिका में थे। मौशमी चटर्जी और दीप्ति नवल गलतफहमी का झूला झूल रही थी।



रोहित शेट्टी के संस्करण में यह भूमिकाये  रणवीर सिंह के साथ वरुण शर्माजैक्वेलिन फर्नॅंडेज़ और पूजा हेगड़े कर रही हैं। टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति सर्कस की शूटिंग अगले महीने से  शुरू हो जाएगी।  यह फिल्म २०२१ की सर्दियों में दर्शकों को लोटपोट करने आएगी।

No comments:

Post a Comment