Wednesday 30 May 2018

वोग की कवर गर्ल जाह्नवी कपूर

वोग के कवर पर जाह्नवी विराजमान, सोशल साइट्स पर घमासान !

वोग इंडिया के जून अंक के कवर पर इस बार जाह्नवी कपूर हैं।

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर का हिंदी फिल्म डेब्यू निर्देशक शशांक खेतान की फिल्म धड़क से होने जा रहा है।

यह फिल्म २० जुलाई २०१८ को प्रदर्शित होने जा रही है।

धड़क, २०१६ में रिलीज़ मराठी हिट फिल्म सैराट का हिंदी रीमेक है।

इस फिल्म से, अभिनेता शाहिद  कपूर के भाई ईशान खट्टर का भी बॉलीवुड फिल्म डेब्यू होने जा रहा है। ईशान और शाहिद की माँ एक यानि नीलिमा अज़ीम ही हैं। ईशान के पिता टीवी एक्टर राजेश खट्टर हैं। 

वोग इंडिया के कवर पर जाह्नवी का फोटो, उनके प्रचार के लिहाज़ से काफी बढ़िया है। क्योंकि, १० साल पहले, जब उनकी बहन सोनम कपूर ने फिल्म सांवरिया से हिंदी फिल्म डेब्यू किया था, उस समय भी उनका कवर फोटो वोग इंडिया में ही प्रकाशित हुआ था।

लेकिन, वोग इंडिया के इस कवर की सोशल साइट्स पर निंदा की जा रही है।

लोगों को लगता है कि वोग अपने ब्रांड को गिरा रहा है। वह कवर पर ऎसी शख्शियत को ला रहा है, जिसकी इकलौती खासियत यही है कि वह किसी फिल्म सेलिब्रिटी की बेटी है। अच्छा होता अगर वोग इंडिया धड़क की रिलीज़ का इंतज़ार करता। 

एक इंस्टाग्राम सदस्य की टिपण्णी थी- अभी जाह्नवी की फिल्म रिलीज़ नहीं हुई है।  उसने अपनी क्षमता का प्रदर्शन नहीं किया है।  आप कह रहे हो स्टार इज बॉर्न ! नेपोटिस्म प्रमोट करने के लिए आप लोगों को बधाई।

थाई रेस्टोरेंट खोलने जा रही पियानो पर चढी जैक्विलिन फर्नॅंडेज़!- क्लिक करें 

थाई रेस्टोरेंट खोलने जा रही पियानो पर चढी जैक्विलिन फर्नॅंडेज़!

जैक्विलिन फर्नॅंडेज़ को खाना पसंद है।

वह स्वास्थ्यवर्द्धक भोजन लेना पसंद करती हैं। उन्हें रसीली वस्तुएं खाना पसंद है।

जैक्विलिन के प्रशंसक उनकी इस आदत को जानते हैं।

शायद, इसे होटल और रेस्टोरेंट वाले भी जानते हैं।  तभी तो वह एक नया थाई रेस्टोरेंट पाली थाई खोलने की तैयारी कर रही हैं।

यह रेस्टोरेंट मिशाली संघानी के मशहूर पाली विलेज कैफ़े और पाली भवन  की श्रंखला में है।

इस रेस्टोरेंट में असली मसालेदार लेकिन स्वास्थ्यवर्द्धक भोज्य पदार्थ मिलेंगे।

जैक्विलिन फर्नॅंडेज़ यह रेस्टोरेंट जून में बांद्रा मुंबई में खोलेंगी। 

वैसे इस चित्र में जैक्विलिन फर्नॅंडेज़ ग्लैमरस पोशाक में पियानो के ऊपर बैठी नज़र आ रही हैं।  उनकी हाई हील सैंडल पियानो की की को छू रही हैं। 

इंस्टाग्राम पर वोग इंडिया द्वारा पोस्ट किये गए इस चित्र की इस कारण से आलोचना भी हो रही है।  क्योंकि, एक म्यूजिकल इंस्टूरमेंट पर पाँव रखना खराब समझा जाता है। इस पियानो का अपमान बताया जा रहा है।


वैसे भी खाने और पियानो का क्या मेल ?


विउ (Viu) की नई वेब सीरीज - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

विउ (Viu) की नई वेब सीरीज

नवेद असलम 
अपने ओरिजिनल वेब कंटेंट के लिए मशहूर विउ एक नई सीरीज के साथ तैयार है।

अभी इस सीरीज का कोई टाइटल नहीं रखा गया है।

इस वेब सीरीज में नयिका की भूमिका कर रही, श्रिया पिलगांवकर के कारण यह सीरीज काफी पहले से चर्चा में आ गई है।

अब श्रिया के साथ नवेद असलम, हरमन सिंह और टीना सिंह को भी शामिल कर लिया गया है।

इन सभी एक्टर्स की भूमिकाये इनकी उम्र के अनुरूप हैं।

मसलन, युवा हरमन सिंह नायिका श्रिया पिलगांवकर के साथ रोमांटिक हो रहे होंगे।

जाने माने अभिनेता नवेद असलम ने टीना सिंह के पिता की भूमिका में हैं।

यहाँ एक ख़ास बात बता दें कि नवेद असलम की भूमिका एक पिता की तो है। लेकिन, यह एक बेहद दिलचस्प किरदार हैं तथा इसमे कई ग्रे शेड्स हैं।

कहते हैं नवेद असलम, "मेरा किरदार इस कहानी को इस तरह से आगे ले जायेगा कि दर्शकों को इस रोमांचकारी कहानी में डूबने के लिए मज़बूर होना पड़ेगा। "



'संजू' यानि एक संजय दत्त, कई कहानियाँ - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

'संजू' यानि एक संजय दत्त, कई कहानियाँ

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त, बॉलीवुड के उन कुछ बिगड़ैल फिल्म स्टार बेटों में हैं, जिन्होंने अपराध किये, जेल की सज़ा पाई और रूपहले परदे पर हिट भी हुए।

लेकिंन, संजय दत्त की कहानी इस मायने में अलग है कि वह पहला ऐसा बड़ा बॉलीवुड स्टार था, जिसका नाम अंडरवर्ल्ड से जुड़ा।

ख़ास बात यह थी कि संजय दत्त को खुद अंडरवर्ल्ड बहुत आकर्षक वर्ड लगता था।  यही कारण था कि वह बॉम्बे बम ब्लास्ट के कुछ दोषियों के साथ जुड़े पाए गए।

संजय दत्त के जीवन में ड्रग है, उनसे बहुत प्यार करने वाले और राजनीतिक पहुँच रखने वाले माँ-पिता भी हैंबड़ा स्टारडम हैआधे दर्जन से ज़्यादा खूबसूरत बॉलीवुड सुंदरियां प्रेमिका के रूप में हैं, माँ की असमय मौत से टूट जाने वाला बेटा भी है, फिर पिता के संघर्ष के बाद बड़े परदे का खलनायक बनने वाला एक्टर भी है।

संजय दत्त एक है।  कहानियाँ कई हैं।

इस एक संजय दत्त की कई कहानियों को परदे पर उतार रहे हैं रणबीर कपूर।

कई किरदारों को एक साथ परदे पर पेश कर सकने का माद्दा रखने वाला अभिनेता भी एक ही है रणबीर कपूर।

आज जारी, निर्माता विधु विनोद चोपड़ा की राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म संजू का ट्रेलर इसकी गवाही देता है। 

क्या दर्शक इस खलनायक के जीवन पर बनी फिल्म संजू को देखेंगे। 


२९ जून को इस फिल्म के सिनेमाघर पहली गवाही दे देंगे।  



अब वेब सीरीज में अमयारा दस्तूर भी ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

अब वेब सीरीज में अमायरा दस्तूर भी !

अमायरा दस्तूर के करियर में एक और सफलता जुड़ गई है। मॉडल से अभिनेत्री बनी अमायरा को बिंदास की ओरिजिनल वेब सीरीजद ट्रिपल सीजन 2 में लीज़ा हैडन के स्थान पर श्वेता त्रिपाठी, मल्लिका दुआ, और सपना पब्बी के साथ सीरीज की चार प्रमुख भूमिकाओं में से एक निभाने के लिए शामिल कर लिया गया है। इस शो की शूटिंग जुलाई से शुरू हो जायेगी ।
                                                             
द ट्रिपल का पहला सीजन एक साजिश पर आधारित था, जिसमे बचपन के चार दोस्त बेचलर पार्टी का जश्न मानाने के लिए एक रोड ट्रिप पर थाईलैंड जाते हैं। हालाँकि यह यात्रा चारों के लिए एक भावनात्मक रोलर-कॉस्टर बन जाती है। अमायरा को इस मिनी सीरीज में लीज़ा हैडन का किरदार निभाने के लिए बिंदास और डिजनी इंडिया ने चुना है। हालाँकि, निर्माताओं ने अभी इस सीरीज के बारे में खुलासा नहीं किया है, पर दूसरा सीजन शायद वहीं से शुरू होगा जहाँ पर पहला खत्म हुआ था।

अमायरा जो एक के बाद एक लगातार फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं, ने अभी राजकुमार राव और कंगना रनौट अभिनीत मेंटल है क्या, संजय दत्त की सात वर्षों बाद निर्माण की जाने वाली फिल्म, जो तेलुगू ब्लॉकबस्टर प्रस्थानम का रीमेक है में अली फज़ल के साथ और जीवी प्रकाश की अधीक रविचंद्रन निर्देशित तमिल फिल्म जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स साइन कर रही हैं। द ट्रिप सीजन २ अमायरा दस्तूर के डिजीटल स्पेस में डेब्यू को चिन्हित करेगा।


यह युवा सुन्दरी निश्चित रूप से सफलता की और अग्रसर हैं 


क्या निक जोनस से रोमांस कर रही है प्रियंका चोपड़ा ? - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

क्या निक जोनस से रोमांस कर रही है प्रियंका चोपड़ा ?

बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के सिंगर निक जोनास से रोमांस की खबर है।

अमेरिकी साप्ताहिक पत्रिका में प्रकाशित खबरों के अनुसार ३५ साल की प्रियंका चोपड़ा २५ साल के निक जोनास से रोमांस कर रहीं हैं। यह दोनों पिछले साल मिले थी।

मैगज़ीन के अनुसार पिछले कई हफ़्तों से कई जगहों पर डेटिंग करते नज़र आये।

जस्टजार्ड के अनुसार, शुक्रवार को हॉलीवुड बाउल में ब्यूटी एंड द बीस्ट लाइव इन कॉन्सर्ट में यह दोनों साथ थे। शनिवार को लॉस एंजेल्स में डॉजरस गेम में भी यह साथ थे।  बाकी का हॉलिडे वीकेंड, प्रियंका चोपड़ा ने जोनास के दोस्तों के साथ उसकी बोट मे गुजारा।

साप्ताहिक के सूत्रों के अनुसार यह दोनों फ़्लर्ट कर रहे हैं। उसने इनके संबंधों को 'वैरी कैज़ुअल' कहा।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास पिछले साल मेट गाला में मिले थे। गाला में, दोनों ने साथ पोज़ भी दिया था। उस समय अभिनेत्री ने बताया था कि हम दोनों केवल राल्फ लॉरेन की पोशाकों में थे।

उनके संबंधों को लेकर जिमी किम्मेल ने अपने देर रात के शो में प्रियंका चोपड़ा से मज़ाक भी किया था, "क्या तुम निक जोनास से डेटिंग कर रही हो ? क्या वह तुमसे ११ साल छोटा नहीं?"

उसी समय प्रियंका चोपड़ा ने उपरोक्त जवाब दिया था।

उनके जवाब से निक जोनास से उनके रिलेशन पहले से जान पहचान वाले दो लोगों का एक टेबल पर बैठ कर डिनर करना या घूमने जाना ही है।

अब बाकी काम बॉलीवुड की गॉसिप मैगज़ीन का है कि वह प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास रोमांस में एंगल ढूंढ कर लाये।

जहाँ तक फिल्मों में काम का सवाल है, फिलहाल प्रियंका चोपड़ा के पास हॉलीवुड का कोई प्रोजेक्ट नहीं। उनका शो क्वांटिको ३ दर्शक न मिलाने के कारण यकायक रोक दिया गया है। 

बॉलीवुड में, वह सलमान खान के साथ फिल्म भारत कर रही हैं।


गिप्पी ग्रेवाल और सोनम बाजवा ने किया ‘कैरी ऑन जट्टा 2’ का प्रमोशन - पढ़ने के लिए क्लिक करें