Wednesday 30 May 2018

वोग के कवर पर जाह्नवी विराजमान, सोशल साइट्स पर घमासान !

वोग इंडिया के जून अंक के कवर पर इस बार जाह्नवी कपूर हैं।

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर का हिंदी फिल्म डेब्यू निर्देशक शशांक खेतान की फिल्म धड़क से होने जा रहा है।

यह फिल्म २० जुलाई २०१८ को प्रदर्शित होने जा रही है।

धड़क, २०१६ में रिलीज़ मराठी हिट फिल्म सैराट का हिंदी रीमेक है।

इस फिल्म से, अभिनेता शाहिद  कपूर के भाई ईशान खट्टर का भी बॉलीवुड फिल्म डेब्यू होने जा रहा है। ईशान और शाहिद की माँ एक यानि नीलिमा अज़ीम ही हैं। ईशान के पिता टीवी एक्टर राजेश खट्टर हैं। 

वोग इंडिया के कवर पर जाह्नवी का फोटो, उनके प्रचार के लिहाज़ से काफी बढ़िया है। क्योंकि, १० साल पहले, जब उनकी बहन सोनम कपूर ने फिल्म सांवरिया से हिंदी फिल्म डेब्यू किया था, उस समय भी उनका कवर फोटो वोग इंडिया में ही प्रकाशित हुआ था।

लेकिन, वोग इंडिया के इस कवर की सोशल साइट्स पर निंदा की जा रही है।

लोगों को लगता है कि वोग अपने ब्रांड को गिरा रहा है। वह कवर पर ऎसी शख्शियत को ला रहा है, जिसकी इकलौती खासियत यही है कि वह किसी फिल्म सेलिब्रिटी की बेटी है। अच्छा होता अगर वोग इंडिया धड़क की रिलीज़ का इंतज़ार करता। 

एक इंस्टाग्राम सदस्य की टिपण्णी थी- अभी जाह्नवी की फिल्म रिलीज़ नहीं हुई है।  उसने अपनी क्षमता का प्रदर्शन नहीं किया है।  आप कह रहे हो स्टार इज बॉर्न ! नेपोटिस्म प्रमोट करने के लिए आप लोगों को बधाई।

थाई रेस्टोरेंट खोलने जा रही पियानो पर चढी जैक्विलिन फर्नॅंडेज़!- क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment