Sunday 20 May 2018

लेखक भी हैं, बॉलीवुड के यह एक्टर !

सोनाली बेंद्रेशिल्पा शेट्टी और ट्विंकल खन्ना में कई समानताये हैं। सबसे बड़ी समानता यह है कि यह तीनों सुखी विवाहित जीवन जी रही हैं। ट्विंकल सोशल वर्क करती है तो बाकी की दोनों अभिनेत्रियाँ टीवी शो कर लेती हैं। लेकिनइन तीनों में एक दूसरी बड़ी समानता यह है कि यह तीनों लेखिकाएं भी हैं। सोनाली बेंद्रे की पुस्तक द मॉडर्न गुरुकुल : माय एक्सपेरिमेंट्स विथ पेरेंटिंग काफी चर्चित हुई है। वह फेसबुक परसोनाली बेंद्रे बहल्स बुक क्लब चलाती हैंजो पुस्तकों और लिखने के शौकीनों के लिए जानकारी भरा अड्डा है। शिल्पा शेट्टी की दो पुस्तकें द ग्रेट इंडियन डाइट और द डायरी ऑफ़ अ डोमेस्टिक दिवा प्रकाशित हो चुकी हैं। वह सेहत पर ब्लॉग भी लिखती हैं। ट्विंकल खन्ना ने भी दो किताबे मिसेज फनीबोन और द लीजेंड ऑफ़ लक्ष्मीप्रसाद लिखी हैं। कहा जाता है कि अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन उनकी दूसरी किताब पर आधारित थी।

बॉलीवुड में ऐसे एक्टर्स की कमी नहींजो बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। अलिया भट्टपरिणीती चोपड़ाआदि बढ़िया गा भी लेती हैं। कृति सेनन आधुनिक और भारतीय नृत्यों में पारंगत हैं। सोनाली बेंद्रेशिल्पा शेट्टी और ट्विंकल खन्ना की तरह कई ऐसे भी एक्टर हैंजो लिखते भी हैं। इनमे भी उन एक्टर्स की संख्या कम नहींजो फिल्मों की कहानीगीत और संवाद लिख लेते हैं। ज़रूरी नहीं कि बॉलीवुड एक्टरों का यह लेखन कार्य खुद के लिए हो। इन एक्टर लेखकों की कहानी में कोई दूसरा भी फिट हो सकता हैं। इन लेखकों को गुरेज़ नहींयदि कोई उनकी कहानी पर अभिनय करे। ऐसे ही कुछ एक्टरों के बारे में।

ऋचा चड्डा- सुधीर मिश्र की फिल्म दास देव में ऋचा चड्डा की राजनीतिक पारो की काफी चर्चा है।  वह एक दूसरी राजनीतिक फिल्म अभी तो पार्टी शुरू हुई है भी कर रही हैं। ऋचा चड्डा एक शॉर्ट फिल्म का निर्माण करेंगी। उनकी यह शॉर्ट फिल्म लॉजिकल एक व्यंग्य होगी। ऋचा चड्डा की निर्देशित यह शॉर्ट फिल्म आज की दुनिया में घट रही घटनाओं पर तीक्ष्ण दृष्टि है। इस शॉर्ट फिल्म को उनका निजी प्रोजेक्ट मानना ठीक होगा। इस फिल्म में मुख्य किरदार ऋचा चड्डा ने ही किया है। एक भूमिका उनके रियल लाइफ प्रेमी अली फज़ल ने की है।  इस फिल्म को ऋचा चड्डा के विचारों का चित्रण कहना उपयुक्त होगा। वह असमानतालैंगिक समस्यामहिला समस्या और ग्लोबल वार्मिंग जैसे विषयों पर बोलना पसंद करती है। इस फिल्म में इसी की झलक मिलेगी। ऋचा चड्डा को लिखने का शौक है तो वह अपनी किताब छपवाना भी चाहती हैं।

फरहान अख्तर- फरहान अख्तर को ज्यादा दर्शक पहले निर्देशक के बतौर पहचानते थे। फिर उन्होंने रॉकऑन फिल्म से खुद के लिए एक्टर और गायक का दर्जा भी प्राप्त कर लिया। फरहान अख्तर लेखक भी हैंइसका पहला परिचय दिल चाहता है से मिला था। इस फिल्म को फरहान ने ही लिखा था। भाग मिल्खा भाग की सफलता में फरहान अख्तर की कलम का बड़ा योगदान हैं। वह दोनों डॉन फिल्मों के लेखक भी रहे हैं। फरहान अख्तर को अपने पिता जावेद अख्तर की तरह गीत लिखना भी पसंद है। उन्होंने गुरिंदर चड्डा की फिल्म ब्राइड एंड प्रेज्यूडिस के गीत लिखे। आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म तलाश के संवाद फरहान अख्तर ने लिखे थे। आजकल वह डॉन ३ को लिखने में मशगूल हैं। 

अरुणोदय सिंह- सुधीर मिश्र की फिल्म ये साली ज़िन्दगीपूजा भट्ट की फिल्म जिस्म २आशुतोष गोवारिकर की फिल्म मोहनजोदड़ो और अभी हाल ही में रिलीज़ अभिनय देव की फिल्म ब्लैकमेल के एक्टर अरुणोदय सिंह को सोशल मीडिया पर एक कवि के रूप में पहचाना जाता है। वह छद्म नाम सूफी सोल से कविताएं लिखते हैं। उनकी कविताएं प्रेमप्यार और विछोह पर केन्द्रित होती हैं। फिलहालखुद के लिए लिख रहे अरुणोदय सिंह की इच्छा है कि उनकी कविताओं का संकलन प्रकाशित हो। 

सुमीत व्यास- हिंदी फिल्म दर्शक सुमीत व्यास को परमानेंट रूममेटस के मिकेशहाई जैक के डीजे रॉकेश और रिबन के करण के किरदारों से पहचानते हैं। लेकिनकितने दर्शक जानते हैं कि ट्रिपलिंग के चन्दनलव पर स्क्वायर फुट के संजय चतुर्वेदी और बैंग बाजा बारात के पवन जैसे किरदारों को सुमीत व्यास ने ही लिखा है। अब यह बात दीगर है कि परदे पर यह किरदार विक्की कौशल और अली फज़ल ने किये हैं। ट्रिपलिंग को देश-विदेश के दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया और सुमीत व्यास के लेखन की प्रशंसा हुई। यही कारण है कि अब इस शो के दूसरे सीजन के लिए आकर्ष खुराना के साथ सुमीत व्यास को भी लिखने के लिए शामिल कर लिया गया है। 

विनीत कुमार सिंह- विनीत कुमार सिंह की बतौर एक्टर पहचान अनुराग कश्यप की फिल्म मुक्काबाज़ से बनी। इस फिल्म को अनुराग कश्यप तथा दूसरे लेखकों के साथ विनीत ने भी लिखा था। विनीत कुमार सिंह को इंडस्ट्री में १६ साल हो गए हैं। उन्होंने को २० फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी आगामी फिल्मों में रीमा कागती की फिल्म गोल्ड शामिल है। विनीत कुमार सिंह भी बतौर लेखक अपना नाम स्थापित करना चाहते हैं। 

फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखने वाले एक्टर  
कुछ ऐसी एक्ट्रेस हैंजिन्होंने अपनी फिल्मों की स्क्रिप्ट भी लिखी। कल्कि कोएच्लिन ने द गर्ल इन येलो बूट्स की पटकथा लिखी थी।  उन्होंने फिल्म में अभिनय भी किया था।  इस फिल्म के बादउन्होंने कसम खाई कि वह जिस फिल्म को लिखेंगीउसमे अभिनय नहीं करेंगी।  कोंकणा सेन शर्मा के लेखक की शुरुआत एक शॉर्ट फिल्म नामकरण से हुई थी। उन्होंने अ डेथ इन द गंज पटकथा लिखीनिर्देशन किया और अभिनय भी किया।  इस फिल्म के लिए उन्हें कई पुरस्कार मिले। सनी देओल ने अपनी कमबैक फिल्म घायल वन्स अगेन की पटकथा लिखी और अभिनय किया। इस  फिल्म के निर्देशक सनी देओल ही थे। सलमान खान ने चंद्रमुखीबागी: अ रिबेल फॉर लव और वीर की पटकथा लिखी थी। ईद वीकेंड पर रिलीज़ होने जा रही फिल्म रेस ३ के दो रोमांटिक गीत सलमान खान ने लिखे और गाये हैं।  

इन एक्टर्स के अलावा कुछ दूसरे एक्टरों का लेखकउनके एक्टर के पीछे कही गुम हो गया है।  अमिताभ बच्चन का ब्लॉग काफी पढ़ा जाता है। ऋषि कपूर ने मीना अय्यर के साथ अपनी आत्मकथा खुल्लम खुल्ला लिखी है। खबर है कि शाहरुख़ खान अपनी अभिनय शैली पर एक किताब लिख रहे हैं। लेकिनउनका यह लेखन अपनी बेटी तक सीमित है।  इस किताब का टाइटल टू सुहानाऑन एक्टिंगफ्रॉम पापा है।  सीरियल किसर के विशेषण से मशहूर इमरान हाश्मी ने अपने बेटे के कैंसर से संघर्ष को शामिल करते हुएएक लेखक बिलाल सिद्दीक़ी के साथ एक किताब द किस ऑफ़ लाइफ लिखी है।  जो २०१६ में प्रकाशित हुई। एक्टर आयुष्मान खुराना की किताब क्रैकिंग द कोड: माय जर्नी इन बॉलीवुड २०१५ में प्रकाशित हो चुकी है। नसीरुद्दीन शाह की २०१४ में एक किताब अ मेमॉयर : एंड देन वन डे प्रकाशित हो चुकी है। वह अभिनय सीखने के इच्छुक छात्रों के लिए एक किताब लिखना चाहते हैं। महेश भट्ट की फिल्म आशिक़ी की एक्ट्रेस अनु अग्रवाल काएक भीषण कार दुर्घटना में घायल हो जाने के बाद पूरा करियर ही ख़त्म हो गया।  उन्होंने अपनी इसी कथा को अनयूजुअलमेमोरी ऑफ़ अ गर्ल हु केम बैक फ्रॉम डेड में लिखा है।  अनुपम खेर ने अभिनय पर द बेस्ट थिंग अबाउट यू इज यू लिखी है।  

बॉलीवुड न्यूज़ २० मई - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment