Thursday 31 May 2018

डार्क फ़ीनिक्स से डायरेक्टर बन रहे सिमोन किनबर्ग

एक्स-मेन सीरीज की तीसरी फिल्म एक्स-मेन द लास्ट स्टैंड से सीरीज लिखने की कमान सम्हालने वाले सिमोन किनबर्ग, एक्स-मेन फिल्म सीरीज की १२वी फिल्म और नई ट्राइलॉजी की पहली फिल्म डार्क फ़ीनिक्स से फिल्म डायरेक्शन की कमान भी सम्हाल रहे हैं।

डार्क फ़ीनिक्स की कहानी, १९९२ की है, एक्स-मेन अपोकलिप्स की घटना के बाद की, एक्स-मेन  राष्ट्रीय हीरो बन गए हैं।  वह अब और ज़्यादा खतरनाक मिशन पर जाते हैं।

एक रेस्क्यू मिशन के दौरान, सूर्य से निकली  धधकती ज्वाला एक्स-मेन पर गिरती है।  इस के कारण जीन ग्रे अपनी क्षमताये खो देती है और उससे फ़ीनिक्स का जन्म होता है। 

इस नई ट्राइलॉजी की पहली फिल्म में जीन ग्रे उर्फ़ फ़ीनिक्स की भूमिका सोफी टर्नर ही कर रही हैं।  सोफी टर्नर ने पहली बार जीन ग्रे की भूमिका एक्स-मेन अपोकलिप्स में की थी।

डार्क फ़ीनिक्स में, जेम्स मैकावॉय (चार्ल्स ज़ेवियर), माइकल फॉस्बेंडर (मैग्नेटो), जेनिफर लॉरेंस (मिस्टिक), निकोलस हॉल्ट (बीस्ट), एलेग्जेंडर शिप (स्टॉर्म), इवान पीटरस (क्विकसिल्वर)  और ओलिविया मुन (साइलॉक), आदि कलाकार अपनी पारम्परिक भूमिकाओं में हैं। 

डार्क फ़ीनिक्स, १४ फरवरी २०१९ को रिलीज़ होगी।


रणदीप एक ऑटोरिक्शा चालक बने - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment