Tuesday 22 May 2018

बॉलीवुड में उडता पंजाब का दिलजीत दोसांझ !

कभी, पंजाबी गायक और अभिनेता के तौर पर पहचाने जाने वाले दिलजीत दोसांझ को अब इस परिचय की ज़रुरत नहीं रही।

शाहिद कपूर, अलिया भट्ट और करीना कपूर के साथ फिल्म उड़ता पंजाब ने उन्हें पूरे बॉलीवुड में उड़ने के पंख दे दिए हैं।

उडता पंजाब के बाद, दिलजीत दोसांझ, अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म फिल्लौरी और सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म वेलकम टू न्यूयॉर्क कर चुके हैं।

इस दौरान वह, सरदारजी २, अम्बरसरिया, सुपर सिंह और सज्जन सिंह रंगरूट जैसी पंजाबी फिल्मों में भी नाम कमा चुके हैं।

इस समय उनके पास की दो फिल्मे बेहद अहम् है।

इन फिल्मों में वह खुद पर फिट बैठ सकने वाले सिख किरदार कर रहे हैं।

निर्देशक शाद अली की फिल्म सूरमा में वह मशहूर हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की भूमिका कर रहे हैं। 
संदीप सिंह को हॉकी की नेशनल टीम में शामिल होने के लिए जाते समय ट्रेन में गोली लग गई थी। इस गोली ने उनकी रीढ़ को इतना नुकसान पहुंचाया था कि वह अपंग हो गए थे।

लेकिन, संदीप सिंह ने हार नहीं मानी और वह अपनी पत्नी और दोस्तों की मदद से न केवल व्हील चेयर से उठ खड़े हुए, बल्कि उन्होंने हॉकी टीम में शामिल होने का कारनामा भी कर दिखाया।

दूसरी फिल्म अर्जुन पटियाला एक कॉमेडी फिल्म है।

इस फिल्म में वह एक सिख पुलिस वाले की भूमिका कर रहे हैं। रितेश शाह की इस फिल्म में कृति सेनन और वरुण शर्मा भी हैं।

इस फिल्म का निर्देशन रोहित जुगराज कर रहे हैं। 


हैप्पी फिर भाग जायेगी की शूटिंग पूरी - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment