Sunday 20 May 2018

अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा की बेटी ज़ायरा वसीम

अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा फिल्म ब्लफमास्टर 
हॉलीवुड पलट प्रियंका चोपड़ा को दूसरी हिंदी फिल्म भी मिल गई है।

सलमान खान के साथ भारत के बाद प्रियंका चोपड़ा की दूसरी फिल्म अभिषेक बच्चन के साथ होगी। 
वह, शोनाली बोस की अगली फिल्म में अभिषेक बच्चन की पत्नी की भूमिका में नज़र आएँगी।

१९८४ के सिख विरोधी दंगों पर फिल्म अमु से हिंदी फिल्म डेब्यू करने वाली शोनाली बोस की फिल्म आइशा चौधरी की रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित है।

इम्यूनोडेफिशियेंसी डिसऑर्डर की शिकार आइशा को १३ साल की उम्र में फेफड़े की गंभीर बीमारी हो गई थी।

अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा की ब्लफमास्टर जोड़ी, इस फिल्म में इसी बीमार बच्ची के माता-पिता बनेंगे। शोनाली की फिल्म में आइशा की भूमिका, दंगल की गीता फोगाट और सीक्रेट सुपरस्टार की इंसिया ज़ायरा वसीम करेंगी।

गंभीर बीमारी के बावजूद दूसरों को प्रेरणा देने वाली आइशा की भूमिका ज़ायरा को काफी पसंद आई है।

इस समय, शोनाली बोस फिल्म के प्रीप्रोडक्शन व्यस्त हैं। वह अपनी फिल्म की शूटिंग साल के मध्य में शुरू कर देंगी।

अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा, एक साथ तीन फिल्मों ब्लफमास्टर, द्रोण और दोस्ताना में अभिनय कर चुके हैं।  

फिलहाल, जहाँ तक प्रियंका चोपड़ा और अभिषेक बच्चन की व्यस्तता का सवाल है, अभिषेक बच्चन इस समय अनुराग कश्यप की फिल्म मनमर्ज़ियाँ कर रहे हैं। हालाँकि, उन्हें हाउसफुल ३ के दो साल बाद कोई फिल्म मिली है। इस फिल्म में तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी हैं।

प्रियंका चोपड़ा को सलमान खान के साथ फिल्म भारत में अपने किरदार की तैयारी में जुट जाना है।

रील लाइफ में स्मोकिंग करनी पड़ी स्वरा भास्कर को ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment