Wednesday 28 September 2016

आरई ६ और आरई ७ के बीच वेंडेटा

रेसिडेंट ईविल : वेंडेटा, रेसिडेंट ईविल सीरीज की फिल्मों की एक कड़ी नहीं है। जापान में बायोहैजर्ड वेंडेटा टाइटल से रिलीज़ की जाने वाली इस फिल्म को  इसके बावजूद यह मूल फ्रैंचाइज़ी की आरई ६ और आरई ७ के बीच की कड़ी बताया जा रहां है।  यह फिल्म सीजी फिल्म की तीसरी कड़ी है।  इससे पहले दो सीजी फ़िल्में रेसिडेंट ईविल :डिजनरेशन (२००८) और रेसिडेंट ईविल : डैमनेशन (२०१२) बनाई जा चुकी हैं।  रेसिडेंट ईविल : वेंडेटा एक सीजी ३डी हॉरर फिल्म है। इस फिल्म की कहानी उसी यूनिवर्स की है, जिसमे वीडियो गेम सेट किया गया था।  इस फिल्म में क्रिस रेडफील्ड और रेबेका चैम्बर्स के चरित्र नज़र आएंगे।  इनके अलावा, कहानी में क्लेयर रेडफील्ड और लीओन स्कोट कैनेडी के करैक्टर भी शामिल होंगे। रेजिडेंट ईविल : वेंडेटा की कहानी के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं दी गई है।  लेकिन, यह फिल्म रेजिडेंट ईविल के मशहूर स्पेंसर मेन्शन पर ही दिखाई जाएगी।  इस फिल्म का निर्माण जापान के शिमिज़ू और कैपकॉर्न स्टूडियो द्वारा किया जा रहा है।  फिल्म के निर्देशक तकनोरी त्सुजीमोटो हैं।  रेसिडेंट ईविल: वेंडेटा के अगले साल वसंत में रिलीज़ किये जाने की योजना है।  


एरोगेंट है डॉक्टर स्ट्रेंज -बेनेडिक्ट कम्बरबैच

मार्वेल के सबसे ज़्यादा पसंदीदा कॉमिक्स करैक्टरो में डॉक्टर स्ट्रेंज एक है।  इस करैक्टर पर एक टेलीविज़न फिल्म १९७८ में प्रसारित हो चुकी है।  इस करैक्टर को केंद्र में रख कर एक  एनिमेटेड फिल्म डॉक्टर स्ट्रेंज: द सॉर्सेरेर सुप्रीम २००७ में रिलीज़ हुई थी।  अब यह करैक्टर पूरी लम्बाई की लाइव-एक्शन फिल्म में नज़र आने वाला है।  डॉक्टर स्ट्रेंज  टाइटल के साथ रिलीज़ होने जा रही है इस फिल्म में डॉक्टर स्ट्रेंज की भूमिका द हॉबिट सीरीज की फिल्मों में स्मॉग की भूमिका करने वाले एक्टर बेनेडिक्ट कम्बरबैच कर रहे हैं।  डॉक्टर स्ट्रेंज एक न्यूरोसर्जन है।  वह एक कार दुर्घटना में घायल हो जाने के बाद उसका बतौर सर्जन करियर ख़त्म हो जाता है। अपने हाथों के उपचार के दौरान डॉक्टर महसूस करता है कि अब उसके हाथों में अनोखी जादुई शक्ति आ गई है।  अब वह इस ताकत के ज़रिये दुनिया के लिए खतरा बन रही दुष्ट ताकतों से  टकरा सकता है।  बेनेडिक्ट फिल्म की स्क्रिप्ट सुन कर अवाक रह गया था। बेनेडिक्ट कम्बरबैच बताते हैं, "एक एक्टर अच्छी स्क्रिप्ट का लालची होता है।  सोने पर सुहागा डायरेक्टर स्कोट डेरिकसॉन डेर्रिकसन और निर्माता केविन फीज थे।  स्क्रिप्ट की ख़ास बात थी साठ और सत्तर के दशक के करैक्टर को समकालीन सन्दर्भों के उपयुक्त बनाना।" डॉक्टर स्ट्रेंज सफल सर्जन है, इसलिए काफी कुछ अक्खड़ भी है।  "लेकिन", कहते हैं कम्बरबैच, "यह अक्खड़ है, लेकिन हास्यपूर्ण भी है।" डॉक्टर स्ट्रेंज में चिवेटेल चूइटेल एजिओफॉर ने कार्ल मोर्डो, रेचल मैकएडम्स ने क्रिस्टीन पामर, मैड्स मिकेल्सन ने कैसिलियस और टिल्डा स्विन्टन ने अन्सिएंट वन का किरदार किया है। यह फिल्म ४ नवम्बर को रिलीज़ होगी।"


जुरैसिक पार्क के जेफ़ और सैम थॉर रैग्नारोक में

जुरैसिक पार्क सीरीज की पहली दो फिल्मों  जुरैसिक पार्क और द लॉस्ट वर्ल्ड में जेफ़ गोल्डब्लम ने डॉक्टर इयान मेलकॉम का किरदार किया था।  जुरैसिक पार्क में सैम नील डॉक्टर एलन ग्रांट के किरदार में थे।  जहाँ, जेफ जुरैसिक पार्क सीरीज की तीसरी फिल्म में नहीं थे, वहीँ सैम द लॉस्ट वर्ल्ड से नदारद थे।  लेकिन, २०१५ की जुरैसिक फिल्म जुरैसिक वर्ल्ड में इन दोनों के करैक्टर नहीं थे।  इस  लिहाज़ से मार्वेल की फेज ३ की फिल्म थॉर: रैग्नारोक इन दोनों सितारों को मिलाने वाली फिल्म साबित हो रही है।  इस सुपर ह्यूमन फिल्म में जेफ गोल्डब्लम एक खल चरित्र ग्रैंडमास्टर का किरदार कर रहे हैं।  अब इस फिल्म से सैम नील को भी शामिल कर लिया गया है।  लेकिन अभी यह साफ़ नहीं है कि सैम का किरदार क्या होगा।  यहाँ तक कि यह  कहना भी मुश्किल है कि इन दोनों के कोई सीन साथ साथ हैं भी या नहीं।  थॉर रैग्नारोक की शूटिंग ४ जुलाई से क्वीनस लैंड ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो चुकी है।  इस फिल्म में ऑस्कर पुरस्कार विजेता एक्ट्रेस कैट ब्लैनचेट खल चरित्र हेल के किरदार में होंगी।  टेस थॉम्पसन के वल्क्यरी और कार्ल अर्बन के स्कर्ज चरित्रों को करने के अलावा मार्क रफैलो ब्रूस बैनर उर्फ़ द हल्क, क्रिस हेम्सवर्थ थॉर, सर अंथोनी होपकिन्स ओडिन और टॉम हिड्लेस्टन लोकी के किरदार में नज़र आएंगे।

होती रहेगी २०२० के बाद भी 'स्टार वार्स'

लुकास फिल्म्स के लिए आगामी कुछ साल स्टार वार्स फिल्मों की व्यस्तता के रहेंगे।  दिसम्बर में रोग वन अ स्टार वार्स स्टोरी रिलीज़ होनी है।  इस सीरीज के एपिसोड ८ और एपिसोड ९ की रिलीज़ की तारीखें २०१७ और २०१९ के कैलेंडर में तय कर दी गई है।  स्टार वार्स एपिसोड ८  अगले साल १५ सितम्बर को तथा २०१९ में २४ मई को स्टार वार्स एपिसोड ९ रिलीज़ होगी।  इन दोनों के बीच इस स्टूडियो की स्टार वार्स के एक करैक्टर हान सोलो पर फिल्म रिलीज़ होगी।  चालू दशक में स्टार वार्स स्टोरी की ट्राइलॉजी का खत्म हो जायेगा।  लेकिन, स्टार वार्स फ्रैंचाइज़ी पर दूसरी फिल्मों का निर्माण नए दशक में भी जारी रहेगा।  इस बात का खुलासा डिज्नी के सीईओ ने इन्वेस्टर्स कांफ्रेंस में किया।  स्टूडियो ने २०२० तक की स्टार वार्स फिल्मों  और उसके बाद की फिल्मों को रिव्यु करने के बाद यह तय पाया गया कि स्टार वार्स की तीसरी श्रंखला जारी रखी जाए।  स्टार वार्स ट्राइलॉजी में यह तीसरी श्रंखला आकाश गंगा के इनाम के लिए मिशन पर जाने वाले गिरोह बोबा फेट का स्पिन ऑफ होगी। डिज्नी के सीईओ बॉब ईगर रोग वन की सफलता को  लेकर मुतमईन हैं।  लेकिन, यह फिल्म द फाॅर्स अवकेंस के मुकाबले कितनी सफल होगी, इसके बारे में कुछ कहना नहीं चाहते।  वैसे, जहाँ तक  पिछले दस सालों में स्टार वार्स फिल्मों को लेकर जो माहौल बना था, उसके  लिहाज़ से द फाॅर्स अवकेंस लुकास फिल्म्स का बड़ा इम्तिहान थी।  क्योंकि, स्टार वार्स फ़िल्में इसके दर्शकों में अजीब सा उत्साह पैदा कर देती हैं।  बहरहाल, रोग वन इस फिल्म के डायरेक्टर गैरेथ एडवार्ड्स का बड़ा इम्तिहान होगा।  हालाँकि, २००५ में एन्ड डे फिल्म से डायरेक्शन में उतरने वाले गैरेथ के खाते में मॉन्स्टर्स और गॉडजिला जैसी हिट फ़िल्में दर्ज हैं।   लेकिन, उन्हें अपनी फिल्मों के बजाय द फाॅर्स अवकेंस की सफलता से मुकाबला करना हैं, जिसे जे जे अब्राम्स ने निर्देशित किया था।

Saturday 24 September 2016

क्या लुभा पायेगा नौ सौ साल पहले का रोमांस ?

राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म मिर्जया प्राचीन पंजाब की दुखद चार प्रेम कथाओं में मिर्ज़ा और साहिबां के प्रेम की कहानी भी एक है। बाकी तीन दुखद प्रेम कहानियों में सोहनी-महिवाल, हीर-रांझा और सस्सी-पुन्नू हैं। मिर्ज़ा खान खरल जनजाति के नेता वांझल खान का बेटा  था। वह खेवा के मुखिया मदनी की बेटी थी। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं। राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने इस प्रेम कहानी को समकालीन बनाने के लिए पुनर्जन्म पर बनाया है। इस फिल्म से अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्द्धन कपूर का डेब्यू हो रहा है। यह नायिका सैयमी खेर की भी डेब्यू फिल्म है। क्या पाकिस्तान सिंध और बलूचिस्तान में आज भी लोकप्रिय यह दुखांत प्रेम कथा हर्षवर्द्धन और सैयमी का सुखद करियर बना पाएगी ? इसका जवाब तो फिल्म के रिलीज़ होने के बाद ही पता चलेगा।  लेकिन, इस लेख का उद्देश्य मिर्जया के बहाने उन प्रेम कथाओं और उन पर बनी फिल्मों के बारे में जानना है, जो कभी अविभाजित हिंदुस्तान में फैली संस्कृति का हिस्सा थी।  
मिर्ज़ा और साहिबां
मिर्ज़ा और साहिबां की मोहब्बत की दुखद दास्ताँ पर कई लोक गीतों की रचना की गई और फ़िल्में बनाई गई । इस लिहाज़ से नूरजहाँ का गाया मिर्ज़ालोक गीत उल्लेखनीय है। इस गीत को नूरजहाँ ने पंजाबी भाषा में बनी पाकिस्तानी फिल्म मिर्ज़ा जट के लिए गाया था। दिलचस्प तथ्य यह है कि मिर्ज़ा और साहिबान के रोमांस पर हिंदी में इक्का दुक्का फ़िल्में ही बनी।  यों कहा जा सकता है कि दोनों ही देशों में पंजाबी भाषा में ही इस रोमांस को परदे पर उतारा गया। १९९२ में रिलीज़ रविंदर रवि की फिल्म मिर्ज़ा जट और बलजीत सिंह देव की जिप्पी ग्रेवाल और मैंडी टखर की केंद्रीय भूमिका वाली फिल्म मिर्ज़ा द अनटोल्ड स्टोरी ऎसी ही फ़िल्में है।  बलजीत सिंह ने मिर्ज़ा और साहिबां की मोहब्बत को आधुनिक सन्दर्भ में कॉमेडी और एक्शन से भरपूर एक अपराध कथा बना दिया।  अब देखने वाली बात होगी कि राकेश ओमप्रकाश मेहरा इस कथानक को किस अंदाज़ में पेश करते हैं। 
सस्सी और पुन्नू
अविभाजित भारत में लोकप्रिय कहानियों पर फिल्मों के मामले में सस्सी-पुन्नू का की कथा को भी बॉलीवुड ने काफी नकारा है।  भंबौर के राजा आदमख़ाँ की बेटी सस्सी को नज़ूमी शाही खानदान के लिए श्राप बताते हैं।  नतीजतन उसे लकड़ी की डलिया में रख कर चेनाब में बहा दिया जाता है। सस्सी एक धोबी द्वारा पाली जाती है। इस पाकिस्तानी लोक कथा पर हिंदुस्तान में ज़्यादा फ़िल्में पंजाबी भाषा में फ़िल्में बनाई गई। जगतराम पेशुमल अडवाणी ने १९४६ में और १९६५ में शांति प्रकाश बख्शी ने सस्सी पुन्नू फिल्मों का निर्माण किया। अडवाणी की फिल्म हिंदी पंजाबी में थी। एक अन्य फिल्म, पंजाबी भाषा में निर्देशक सतीश भाखरी ने किया था। इस फिल्म में सतीश कौल ने पुन्नू और भावना भट्ट ने सस्सी की मुख्य भूमिका की थी। फिल्म में रवि का संगीत था। पाकिस्तान में विभाजन के बाद इंडस्ट्री को जिलाने का काम किया इसी रोमांस कथा पर फिल्म ने। १९४० में बनी फिल्म सस्सी इसी स्टार कास्ट के साथ १९५४ में फिर बनाई गई। इसे जीए चिस्ती ने बनाया था। इसके बाद चिस्ती ने सबीहा और सुधीर को सस्सी और पुन्नू बनाते हुए  फिर सस्सी पुन्नू फिल्म का निर्माण किया। 
सोहनी और महिवाल
पंजाब के एक कुम्हार की बेटी सोहनी और चरवाहे महिवाल के दुखद प्रेम प्रसंग को काफी बॉलीवुड फिल्मों में अपनाया गया। १९२८ में दो फ़िल्में निर्देशक के पी भावे और आनंद प्रसाद कपूर ने फिल्म सोहनी महिवाल ने बनाई। यह दोनों मूक फ़िल्में थी। १९३३ में हर्षदराय साकरलाल मेहता की फिल्म सोहनी महिवाल में भीम और गौहर की केंद्रीय भूमिका थी। रोशन लाल शोरे ने भी १९३९ में सोहनी महिवाल फिल्म का निर्माण किया। डायरेक्टर इश्वरलाल और रविन्द्र जयकार की १९४६ में रिलीज़ फिल्म सोहनी महिवाल में बेगम पारा, राजा नवाथे की १९५८ में रिलीज़ फिल्म में भारत भूषण और निम्मी ने तथा १९८४ में रिलीज़ उमेश मेहरा की फिल्म सोहनी महिवाल में सनी देओल और पूना ढिल्लों ने महिवाल और सोहनी का किरदार किया था। 
हीर और रांझा
बांसुरी बजाने में माहिर पंजाबी जाट रांझा पड़ोस के गाँव की हीर पर मर मिटता है। इस दुखांत कथानक पर भी फ़िल्में बनाई गई।  दिलचस्प तथ्य यह था कि यह ज़्यादातर फ़िल्में खूब सफल भी हुई। हीर और रांझा की प्रेम कथा पर मूक युग में ही फिल्मों का निर्माण शुरू हो गया।  सबसे पहले १९२८ में फातमा बेगम ने जुबैदा को लेकर मूक फिल्म हीर राँझा का निर्माण किया।  इसके बाद १९२९ में आर एस चौधरी और पेसी करानी की फिल्म हीर राँझा में दिनशा बिलमोरिया, रूबी मायेर्स, फारुखी और इस्माइल ने हीर रांझा की प्रेमकथा को पेश किया था। १९३१ में जगत राय पेसुमल अडवाणी की फिल्म हीर रांझा में मास्टर फकीरा और शांति कुमारी के साथ हीर रांझा का निर्माण किया। १९४८ में मुमताज़ शांति, गुलाम मोहमद को लेकर हीर रांझा बनी। ए आर करदार की पंजाबी फिल्म हीर रांझा में रफ़ीक गजनवी और अनवरी बेगम ने रांझा और हीर के किरदार किये थे। क्षितिज चौधरी और हरजीत सिंह की फिल्म हीर राँझा: अ ट्रू लव स्टोरी  में गायक हरभजन मान ने रांझा और नीरू बजवा ने हीर का किरदार किया था। इससे पहले हरमेश मल्होत्रा की फिल्म हीर राँझा (१९९२) में यह किरदार श्रीदेवी और अनिल कपूर ने किये थे। प्रोडूसर डायरेक्टर पी ड़ी मेहरा की फिल्म इश्क खुदा है की कहानी भी हीर रांझा पर ही थी। हीर रांझा की मोहब्बत की दास्ताँ को क्लासिक फिल्म का रूप दिया चेतन आनंद ने।  फिल्म थी हीर रांझा।  फिल्म के रांझा राजकुमार थे तथा उनकी हीर प्रिय राजवंश थी।  पद्य शैली में इस फिल्म को असफलता मिली।  
अरब से आये लैला और मजनू 
मोहब्बत की प्राचीन दुखांत कथाओं में अरब देश से आकर हिंदुस्तान में बेहद लोकप्रिय क़ैस और लैला मोहब्बत की दास्तान पर बनी हिंदी फिल्मों का ज़िक्र लाजिमी है। लैला के साथ मोहब्बत में पड़ कर क़ैस शायरी करने लगा।  उसके शायरी और लैला के प्रति जूनून को देख कर लोगों ने उसे मजनूँ यानि पागल का खिताब दे दिया।  मजनूं ने जब लैला के पिता से उसका हाथ माँगा तो पिता ने साफ़ मना कर दिया और लैला की शादी एक रईस व्यापारी के साथ कर दी। अब यह बात दीगर है कि लैला को यह शादी रास नहीं आई और वह बीमार हो कर मर गई ।  लैला के गम में दीवाना मजनू भी पहाड़ों पर शायरी गढ़ता हुआ मर जाता है। बॉलीवुड ने लैला मजनू की दास्ताँ पर ढेरों फ़िल्में बनाई हैं। १९२२ में लैला मजनू पर पहली मूक फिल्म रिलीज़ हुई। कांजीभाई राठौड़ की १९३१ में बनाई गई लैला मजनू में ग़ज़नवी और जहाँआरा कज्जन ने मजनू और लैला की दास्ताँ पहली बार परदे पर सवाक पेश की।  दो साल बाद बी एस राजहंस ने एम् सूकी और फातिमा जैस्मिन को लेकर लैला मजनू बनाई। १९४५ में नज़ीर ने खुद मजनू और स्वर्णलता को अपनी लैला बना कर लैला मजनू का निर्माण किया। यहाँ एक दिलचस्प तथ्य यह कि याहू अभिनेता शम्मी कपूर के करियर की शुरुआत की तीसरी फिल्म लैला मजनू थी।  इस फिल्म में मजनू बने शम्मी कपूर की लैला नूतन थी। वहीँ उनके बड़े भाई राजकपूर के बेटे ऋषि कपूर की एक बड़ी हिट फिल्मों में एच एस रवैल की फिल्म लैला मजनू का नाम शामिल है।  १९७९ में रिलीज़ इस फिल्म में लैला की भूमिका रंजीता ने की थी।  लैला मजनू की कहानी पर दक्षिण में भी फ़िल्में बनाई गई।  इनमे १९४९ में रिलीज़ पी एस रामकृष्ण राव की फिल्म उल्लेखनीय है। इस फिल्म में ए नागेश्वर राव ने क़ैस और भानुमति रामकृष्ण ने लैला की भूमिका की थी।  पी. भास्करन की १९६२ में रिलीज़ मलयालम फिल्म लैला मजनू में प्रेम नज़ीर ने मजनू और एल विजयलक्ष्मी ने लैला का किरदार किया था।  
शीरीं और फरहाद 
ईरान से आई, ससानियां के राजा फरहाद और आर्मेनिया की राजकुमारी शीरीं की मोहब्बत की दास्तान पर भी बॉलीवुड ने फ़िल्में बनाई । होमी मास्टर ने १९२२ में मूक फिल्म शीरीं फरहाद बनाई। जे जे मदन ने १९३१ में निसार, शरीफा, जहाँआरा कज्जन और मोहम्मद हुसैन को लेकर शीरीं फरहाद का निर्माण किया। १९४५ में जयंत, गुलाम मोहम्मद रागिनी और ज़हूर शाह के साथ, अस्पी ईरानी ने मधुबाला को शीरीं और प्रदीप कुमार को फरहाद बना कर, ईरानी लोक कथा को अमर कर दिया।  
राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने मिर्ज़ा और साहिबां की मोहब्बत की दास्तान को समकालीन रंग दिया है। देखने वाली बात यह होगी कि वह इस फिल्म को रोमांटिक अंदाज़ के साथ पेश करते हैं या एक्शन फिल्म बना कर। फिल्म के ट्रेलर तो ऐसा आभास देते हैं कि यह एक्शन से भरी फिल्म है। समकालीन कथानक होने के कारण इसमे गोला-बारूद भी दगेगा। क्या १२वी सदी में लिखी गई यह कहानी इक्कीसवी सदी के दर्शकों को लुभाएगी ? 

राजेंद्र कांडपाल 

बनेगा मैड मैक्स : फ्यूरी रोड का प्रेकुएल

जॉर्ज मिलर की १९७९ में शुरू मैड मैक्स फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म मैड मैक्स : फ्यूरी रोड ने २०१६ के ऑस्कर पुरस्कारों में ६ अकादमी अवार्ड्स जीते थे।  उस दौरान डायरेक्टर जॉर्ज मिलर ने कहा था कि उनके पास मैड मैक्स फ्रैंचाइज़ी के लिए दो फ़िल्में बनाने का मटेरियल है।  हालाँकि, मैड मैक्स फ्यूरी रोड के प्रमोशन के दौरान उन्होंने एक छोटी फिल्म बनाने का इरादा बताया था।  परंतु, एक अखबार ने अब सूत्रों के हवाले से यह बताया है कि मैड मैक्स सीरीज में अब प्रेकुएल फिल्म बनाई जाएगी।  इस फिल्म का टाइटल मैड मैक्स : द वेस्टलैंड होगा। मिलर ही फिल्म के डायरेक्टर होंगे।  इस फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया के ब्रोकन हिल फिल्म स्टूडियो में शुरू हो जाएगी।  यहाँ बताते चले कि फ्यूरी रोड की शूटिंग भी इसी स्टुडिओं में होनी थी।  लेकिन, ऑस्ट्रेलिया के १५ सालों के इतिहास में पहली बार वहां के रेगिस्तानी इलाकों में मूसलाधार बारिश हो गई।  बहरहाल, फ्रैंचाइज़ी के प्रशंसकों में उत्सुकता इस बात को लेकर है कि द वेस्टलैंड की कहानी क्या होगी ? अखबार की बात माने तो फिल्म में चार्लीज़ थेरोन के बुरे करैक्टर फ्यूरिओसा पर केंद्रित कथा होगी।  फिल्म के लिए टॉम हार्डी पहले से ही बुक हैं।  मैड मैक्स को लगता है कि जीवित रहने के लिए अकेले घूमना ठीक होगा। लेकिन, वह फंस जाता है इम्परेटर फ़्यूरिओसा के डर से भाग रहे समूहों के बीच।  इस फिल्म में इम्मोरटन जोए भी होगा, वारलॉर्ड मार्शल भी होने और दहला देने वाली निर्मम रोड वॉर भी।


छटी बार मिशन इम्पॉसिबल को पॉसिबल बनायेंगे टॉम क्रूज़

मिशन :इम्पॉसिबल के प्रशंसकों के लिए बढ़िया खबर है।  इस फिल्म का छठा भाग बनाया जायेगा।  ईथन हंट एक बार फिर रूपहले परदे पर अपने साहसिक कारनामे दिखायेगा।  दो साल बाद, अभिनेता टॉम क्रूज़ फिर से ईथन हंट का चोला ओढ़े नज़र आएंगे।  छठे  मिशन : इम्पॉसिबल का ऐलान तो काफी पहले हो जाता।  लेकिन, स्काईडांस और  पैरामाउंट पिक्चर्स के बीच प्रॉफिट के बंटवारे को लेकर पेंच फंसा था।  लेकिन, अब सब सुलझा लिया गया है।  एमआई ६ की शूटिंग जनवरी २०१७ से शुरू हो जानी चाहिए थी।  पर अब यह बसंत से फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।  क्रिस्टोफर मैकुअरी इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी लिख रहे हैं और निर्देशन भी करेंगे।  मिशन :इम्पॉसिबल फ्रैंचाइज़ी की फिल्मों की खासियत रही है कि इसकी हर फिल्म पहली से बेहतर बनती जाती है।  ऐसे में मिशन : इम्पॉसिबल रोग नेशन के लेखक- निर्देशक क्रिस्टोफर मैकुअरी की ज़िम्मेदारी बढ़ जाती है कि वह छठे मिशन :इम्पॉसिबल को टॉम क्रूज़ के साथ ज़्यादा बेहतर पॉसिबल करें।

Wednesday 21 September 2016

स्टेन ली पर एक्शन एडवेंचर फिल्म

आयरन मैन, सुपर मैन और अवेंजर्स : एज ऑफ़ उल्ट्रॉन जैसी सुपरहीरो फ़िल्में लिखने और उनमे कोई भूमिका करने वाले स्टेन ली पर फिल्म बनाये जाने की खबर है।  यह कोई बायोपिक फिल्म नहीं होगी।  ट्वेंटिएथ सेंचुरी फॉक्स ने स्टेन ली की ज़िन्दगी पर फिल्म बनाने के अधिकार खरीद लिए हैं। फॉक्स ने ही स्टेन ली के क्रिएट फैंटास्टिक फोर और एक्स-मेन जैसे किरदार परदे पर उतारे थे।  फॉक्स का इरादा स्टेन ली को सत्तर के दशक के एक्शन-एडवेंचर हीरो के बतौर पेश करना है।  यह वही समय है, जिसमे स्टेन ली ने हॉलीवुड का रुख किया था।  इस फिल्म का निर्माण मार्टी बोवेन और विक गॉडफ़्रे करेंगे।  इस टीम ने ट्वाईलाईट, द मेज़ रनर जैसी फ़िल्में बनाई हैं।  यह टीम पावर रेंजर्स की रिबूट फिल्म भी बना रही है।  स्टेन ली पर फिल्म का लहज़ा किंग्समैन : द सीक्रेट सर्विस और रॉजर मूर की जेम्स बांड फिल्मों जैसा होगा।  यानि की परदे पर स्टेन ली का रूप समर्थ, चतुर और चुलबुला होगा।  यहाँ बताते चलें कि ली ने १९३९ में मार्वेल कॉमिक्स के लिए काम करना शुरू किया था।  उस समय इस कंपनी को टाइमली कहा जाता था।  ली को अपने समय से दशकों आगे का कहा जाता था।  इसलिए, ली को ख़ास सफलता नहीं मिली।  ऐसे में, जब साठ के दशक में ली ने इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया था, उनकी पत्नी ने समझाया कि वह अपने हिसाब से कॉमिक स्टोरी लिखने के बजाय उनके वरिष्ठ जैसा लिखने के लिए कहते हैं, लिखें।  परिणामस्वरूप ली ने फैंटास्टिक फोर #१ की रचना की।  इस के साथ जैक किर्बी के साथ उनकी जोड़ी बनी। इसी जोड़ी ने बाद में मार्वेल यूनिवर्स की स्थापना की।  ली ने किर्बी और स्टीव डिटको के साथ स्पाइडर-मैन, द एक्स-मेन, हल्क और डॉक्टर स्ट्रेंज जैसे चरित्रों की रचना की।  बहरहाल, सुपर हीरो किरदारों के रचयिता स्टेन ली पर फिल्म को अभी कोई लेखक नहीं मिला है।



पैसिफिक २ में नई स्टार कास्ट

पिछले दिनों, लेखक जेम्स गन (गार्डियंस ऑफ़ द गैलेक्सी) की ग्रेग मैकलीन निर्देशित हॉरर थ्रिलर फिल्म द बेल्को एक्सपेरिमेंट टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी।  फेस्टिवल में इस फिल्म को काफी सराहा और देखा गया।  इस फिल्म की प्रशंसा में  जेम्स गन ने एक ट्वीट भी किया।  इस ट्वीट पर पैसिफिक रिम २ के डायरेक्टर स्टीव एस डि'नाइट  ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वह जेम्स गन की आगामी फिल्म  गार्डियंस ऑफ़ द गैलेक्सी वॉल्यूम २ देखना चाहेंगे और हो सकता है कि उनकी (गन की) फिल्म का कोई एक सदस्य मेरी फिल्म में हो।  इस पर गन ने डि'नाइट को चिढाते हुए ट्वीट किया 'अगर वह एक्टर (माइकल) रूकर है तो भूल जाओ पैसिफिक रिम २ को। रूकर, आम तौर पर जेम्स गन की फिल्मों के नियमित सदस्य होते हैं।  वह गार्डियंस ऑफ़ द गैलेक्सी सीरीज में योन्डु ओडोंटा का किरदार कर रहे हैं।  इससे साफ़ है कि डि'नाइट की फिल्म के एक एक्टर माइकल रूकर हो सकते हैं।  जहाँ तक ऐलानिया नाम का सवाल है स्टार वार्स : द फाॅर्स अवकेंस के जॉन बोएगा के नाम का ऐलान किया जा  चूका है।  वह फिल्म में स्टैकर पेंटकोस्ट (इदरीस एल्बा) के बेटे का किरदार करेंगे।  लेजेंडरी और यूनिवर्सल स्टूडियोज की फिल्म पैसिफिक रिम २ की रिलीज़ की तारिख २०१८ में २३ फरवरी तय की गई है।

Tuesday 20 September 2016

वकील बनेंगे फ्रेडी दारूवाला

फ्रेडी दारूवाला जिन्होंने विपुल शाह की फिल्म "​हॉलिडे - सोल्जर इस नेवर ऑफ़ ड्यूटी" धमाकेदार परफॉर्मन्स देकर सभी को अपने एक्टिंग से चौका दिया था। अब वे अपनी अगली फिल्म में एक अलग किरदार  नजर आएंगे। फ्रेडी के आगामी फिल्म का नाम  "मिया एक उम्मीद" यह है इस फिल्म वे एक वकील बनेंगे जो की नो - नॉनसेंस है।  वकील  निभाने के लिए फ्रेड्डी ने कोर्ट के कई सेशन में गए तथा वकीलो को कोर्ट रूम में मिले ताकी वे वकीली पेशा समझ सके और हावभाव सिख सके। इतना ही नहीं फ्रेड्डी ने अपने वकील दोस्त से भी मदत ली ​, वे दोस्त की मदत से कोर्ट रूम गए कुछ केस स्टडीज पड़ी और किताबे भी पड़ी।  अपने किरदार को वास्तविक और विश्वसनीय बनाने के लिए, फ्रेडी को कोर्ट रूम की शिक्षा महसूस करना  और सीखना आवश्यक था। ​फ्रेडी अपने किरदार की थोड़ी जानकारी देते हुए कहते है " मेने कई ऐसी फिल्मे देखी जिसमे कई अभिनेताओ ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से वकील का किरादर जीवित किया है। यह एक चुनौतीपूर्ण भूमिका है जो कथा का अभिन्न अंग है। "​

Saturday 17 September 2016

डेमी गॉड को ड्वेन जॉनसन की आवाज़

डिज्नी की एनिमेटेड एडवेंचर फिल्म मोआना बड़ी तेज़ी से रिलीज़ की तैयारी पर है। इस फिल्म से ड्वेन जॉनसन को डेमी गॉड मोई के किरदार से जोड़ कर दर्शकों में थ्रिल पैदा कर दिया है। एक आकर्षक महिला मोआना समुद्र पार एक काल्पनिक द्वीप की खोज करने निकल पड़ती है। मोआना नाविकों  के मुखिया की खूबसूरत बेटी है वह नौका चालन में माहिर है। उसका पिता नहीं चाहता कि मोआना इस प्रकार की यात्रा पर निकले। मगर वह जिद्द कर के निकल पड़ती है। इस यात्रा में उसके साथ मोई है। इस फिल्म में, जहाँ मोई को आवाज़ ड्वेन जॉनसन ने दी है, वही मोआना को हवाई की नवोदित औली'ल क्रेवल्हो ने दी है। इस फिल्म से एलन तुदिक, जेमैने क्लेमेंट, निकोल शेरजिंगर, तैमुरा मोर्रिसों और रेचल हाउस जैसे नाम अपनी आवाज़ों से आ जुड़े हैं। लिटिल मरमेड और अलादीन जैसी फिल्मों की निर्देशक जोड़ी रॉन क्लेमेंट्स और जॉन मस्कर ने मोआना का निर्देशन किया है। मोआना की खासियत इसका संगीत है। फिल्म से मार्क मन्सिना, ओपेटिया फ़ॉ'ई और लिन-मनुएल मिरांडा जैसे संगीतकारों के नाम जुड़े हो तो उम्मीद कुछ ज्यादा बढ़ जाती हैं। यह फिल्म २३ नवम्बर को रिलीज़ होगी।
    

हॉलीवुड फिल्मों के केंद्र में टॉम हैंक्स

दुनिया में हॉलीवुड फिल्मों के दर्शक और टॉम हैंक्स के प्रशंसक चाहते हैं कि जिस फिल्म में टॉम हो, उसकी पूरी बागडोर उन्ही के हाथ में हो। टॉम हैंक्स की मुख्य भूमिका वाली फिल्म कैप्टेन फिलिप्स के बाद रियल लाइफ ड्रामा फिल्म सुली की अमेरिकन बॉक्स ऑफिस पर सफलता इसे साबित करती हैं। टॉम हैंक्स दूसरे विश्व युद्ध पर एक फिल्म भी लिख भी रहे हैं। वह फिल्म में अभिनय भी करेंगे और को-प्रोडूसर भी होंगे।  इस फिल्म के डायरेक्टर आरोन श्नीडर होंगे। एक कैरियर ऑफिसर को नेवी एक विनाशकारी जहाज की कमान सौंप दी जाती है। फिलहाल इस फिल्म के बारे में कुछ ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। जहाँ तक टॉम हैंक्स की फिल्म सुली का सवाल है, यह फिल्म अभी ग्रेट ब्रिटेन में ही धमाका कर रही है। अमेरिका में इस फिल्म को दिसम्बर में रिलीज़ होना है। लेकिन, इससे पहले दर्शक टॉम हैंक्स को २८ अक्टूबर को इंफरनो फिल्म में प्रोफेसर रॉबर्ट लैंगडॉन के किरदार में देख लेंगे। 



Thursday 15 September 2016

फ़िल्मी गीतों के कवर वर्शन की गायिकाएं

हिंदी फिल्मों के गीतों की लोकप्रियता गायक या गायिका की सफलता का पैमाना होती ही है, फिल्म की सफलता में भी इन गीतों का बड़ा हाथ होता है। आजकल, टेलीविज़न पर बड़े पैमाने पर प्रसारित हो रहे म्यूजिक आधारित रियलिटी शो में प्रतिभागियों की भीड़ हिंदी फिल्मों में नाम और नामा कमाने की दृष्टि से उल्लेखनीय है। लेकिन, ऎसी भी प्रतिभाएं हैं, जिन्हें हिंदी फिल्मों में सफलता मिली हो या न मिली हो, लाखों दर्शकों द्वारा उन्हें सुना और पहचाना जाता है। इन प्रतिभाओं की पहचान बनती है यू-ट्यूब से। ऐसी कई प्रतिभाशाली गायिकाये है, जिन्हें यू-ट्यूब पर अपलोड अपने गीतों के कारण दर्शक और श्रोता दोनों ही मिले। इन आवाजों को किसी भी तरह से ओरिजिनल आवाजों से कमतर आंका नहीं जा सकता। आइये जानते हैं ऎसी ही कुछ यू-ट्यूब प्रतिभाओं के बारे में –
श्रद्धा शर्मा- देहरादून की श्रद्धा शर्मा ने सफलता का पहला स्वाद चखा फिल्म विरसा के तेनु समझावन की के एकॉस्टिक कवर वर्शन के अपने विडियो को यू-ट्यूब पर अपलोड कर। फिल्म मर्डर २ के गीत हालेदिल के चौथे कवर वर्शन विडियो ने उन्हें २६ लाख दर्शक दिला दिए। अपने यू-ट्यूब सब्सक्राइबरों की बड़ी संख्या के लिहाज़ से वह टॉप पर बताई जाती हैं। उनके कुछ लोकप्रिय कवर वर्शन गीतों में रास्ते, मुस्कुराने, हर किसी को नहीं मिलता और इकतारा उल्लेखनीय हैं। उनका पहला एल्बम रास्ते में आठ गीत हैं।  
शिरली सेतिया- भारतीय और कीवी मूल की शिरली सेतिया को यू-ट्यूब की दूसरी सबसे लोकप्रिय गायिका बताया जाता है। ,फिल्म आशिकी २ के गीत तुम ही हो के अपने पहले ही कवर वर्शन के विडियो से वह यू-ट्यूब की पसंदीदा गायिका बन गई थी। कहते हैं कि उन्होंने जितने भी कवर वर्शन विडियो अपलोड किये, सभी लोकप्रिय हुए और देखे गए। दावा तो यह भी किया जाता है कि उनके हर कवर वर्शन विडियो ने दस लाख से ज्यादा हिट पाए। उनके लोकप्रिय कवर वर्शन विडियो में तू ज़रूरी जिद, कुछ न कहो, बारिश, आदि उल्लेखनीय हैं। 
विद्या अय्यर - अन्य गायिकाओं से विद्या इस मायने में अलग हैं कि वह भारत में जन्मी अमेरिकन हैं। उन्हें मैशअप क्वीन कहा जाता है। उनके कवर वर्शन की खासियत होती है कि उनके पाश्चात्य एल्बमों में देसी धुनों का तड़का लगा होता है। न जाने क्या बात है कि उनका हर मैशअप दर्शकों की पसंद के अनुरूप बैठता है। सूत्र बताते हैं कि आजकल विद्या हिन्दुस्तानी क्लासिकल संगीत के साथ साथ पाश्चात्य वोकल भी सीख रही हैं। यू-ट्यूब पर उनका पहला विडियो बिग गर्ल्स क्राई और कभी जो बादल हैं का मैशअप था। उनके इस पहले ही प्रयास को हज़ारों हज़ार प्रशंसा मिली .
प्रियंका पराशर- संगीत का शौक रखने वाली दिल्ली की प्रियंका पराशर की खासियत है कि वह कभी हताश नहीं होती। यू-ट्यूब पर पिछले दो सालों से उनका चैनल सफलतापूर्वक चल रहा है। वह अच्छी गायिका होने के अलावा गिटार भी ख़ूब बढ़िया बजा लेती हैं। वह ऎसी गायिका संगीतकार हैं, जो मौलिक गीत भी बनाती हैं और एकॉस्टिक कवर भी। उनके कुछ मौलिक गीतों में दिल का आशियाना, क्या कोई फिर, वुड यू लव मी लवर, आदि हैं। 
लिसा मिश्रा – भारत में जन्मी और शिकागो में पली-बढ़ी लिसा की गायन शैली अनूठी मानी जाती है। वह अपनी गायिकी और लुक से दर्शकों को सम्मोहित कर लेती हैं। उनके लिए कोई ऐसा नोट नहीं, जिसे वह अच्छी तरह से गा न सकें। लिसा मिश्रा को गिटार के साथ गीत गाना पसंद है। उन्होंने भी इंग्लिश और हिंदी गीतों के कवर वर्शन बनाए हैं। लिसा मिश्रा के सबसे ज्यादा देखे गए कवर में जीना जीना, हंसी बन गई, चल वहाँ जाते हैं और एज लॉन्ग एज यू लव मी हैं। 
अवनी जोशी- दिल्ली की छोरी अवनी के बारे में कहा जाता है कि वह कई दिलों की धड़कन हैं। उन्हें ओरिजिनल गीत रचना करने में भी महारत हासिल है। उनके कई कवर वर्शन बड़े हिट साबित हुए हैं। उनके विडियो अपलोड होते ही वायरल हो जाते हैं। अपनी आवाज़ और लुक्स के कारण अवनी जोशी को बोल्ड एंड ब्यूटीफुल भी कहा जाता है। उनके सुपरहिट कवर्स में चाहूं मैं या न, बंजारा, चित्तियाँ कलईयां, सजना, आदि उल्लेखनीय हैं। 
अमिका शैल- रियलिटी शो भारत की शान- सिंगर स्टार के तीसरे सीजन की उपविजेता अमीक शैल में गायिका माँ ने गायन के प्रति रुझान पैदा किया, जिसे उन्होंने अपना पेशा बना लिया। उनकी आवाज़ सुरीली तो है ही, थोड़ी सेक्सी भी है। इसी वजह से वह जब कोई गीत पेश करती हैं तो दर्शक सांस रोक कर सुनना चाहता है। यू-ट्यूब पर अमिका शैल के एकॉस्टिक कवर्स के अलावा इंस्ट्रुमेंटल कवर और ओरिजिनल गीत भी लोकप्रिय हुए हैं। अमिका शैल अन्य तमाम यू-ट्यूब गायिकाऑ से इस मायने में अलग हैं कि उन्होंने कई विज्ञापनॉ को अपनी आवाज़ दी है। अमिका के अपनी माँ को श्रद्धांजलि स्वरुप गीत मेरी माँ ने काफी दर्शको का दिल छू लिया। 
श्वेता सुब्रम- विद्या की तरह श्वेता भी भारत में जन्मी कैनेडियन गायिका हैं। हालाँकि, वह कई बॉलीवुड फिल्मों में गीत गा चुकी हैं, लेकिन उन्हें ख़ास बनाता है आकाश गाँधी के साथ उनका चैनल। श्वेता सुब्रम को संदीप ठाकुर के पियानो आधारित कवर वर्शन गीत गा कर यू-ट्यूब पर ज़बरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई। उनके भारत के अलावा विदेशों में भी लाखों प्रशंसक हैं। आकाश गाँधी और स्व्हेता सुब्रम का कवर वर्शन जीना जीना २० लाख दर्शक संख्या पार कर चूका है। 

वर्षा त्रिपाठी- मुम्बई की वर्षा के खाते में कई उल्लेखनीय सफलताएँ दर्ज हैं। वह कई कॉन्सर्ट का हिस्सा बन चुकी हैं और लाइव कॉन्सर्ट करती रहती हैं। वह क्लोज-अप वेब सिंगर हैं। हालाँकि, उनके कवर वर्शन ज्यादा नहीं, लेकिन जो भी हैं वह काफी अनमोल माने जाते हैं। ख़ास तौर पर उनके कवर वर्शन मैया मैया, दुआ, महबूबा महबूबा, आदि। 
यू-ट्यूब पर लोकप्रिय यह गायिकाएं अपनी ख़ास गायन शैली के कारण लोकप्रिय तो कही जा सकती है। लेकिन, यह अपने लुक से भी पसंदीदा बन जाती हैं।  इनका चेहरा आकर्षक हैं। कई गायिकाएं अपनी सेक्स अपील का प्रदर्शन करने से नहीं हिचकती।  खूबसूरत चेहरा और सुरीली आवाज़ इन गायिकाओं को यू-ट्यूब की बोल्ड एंड ब्यूटीफुल गायिका बना देती है।  

Wednesday 14 September 2016

साल के आखिरी तीन महीने और बचे खुचे दिन !

२०१६ ख़त्म होने को है।  वैसे अभी इस साल की पूरी तिमाही बाकी है और दो शुक्रवार भी। इन बचे खुचे कुछ दिनों और तीन महीनों में बॉलीवुड जलवा दिखाने के लिए बेताब है। बॉलीवुड के सुपर स्टार अपना स्टारडम साबित करने की ज़द्दोजहद में होंगे। दर्शकों को दिलचस्प नज़ारा देखने को मिलेगा।  फिल्मों का दिलचस्प मुकाबला दिखाई देगा। एक्शन का ड्रामा से मुकाबला होगा, बड़े स्थापित चेहरों के सामने युवा चेहरे ताल ठोंक रहे होंगे। ऐसी ऎसी फ़िल्में रिलीज़ होंगी, विपरीत शैलियाँ टकराएंगी कि दर्शक तक कह उठेंगे, उफ़ ! कौन सी फिल्म देखूं
सीक्वल फिल्मों का जलवा
साल के शुरू में सीक्वल फ़िल्में बनाए जाने की चर्चा थी। तमाम फ्रैंचाइज़ी सीक्वल बन रहे थे। सीक्वल फ़िल्में क्या कूल हैं हम ३ और हाउसफुल ३ साल के पहले महीनों में रिलीज़ हो गई। राज़ फ्रैंचाइज़ी की चौथी कड़ी राज़ ४ नहीं, राज़ रिबूट कही जा रही है। इस फ्रैंचाइज़ी के निर्देशक विक्रम भट्ट हैं। फिल्म के नायक इमरान हाशमी भी हैं। लेकिन, उन्हें साथ देने के लिए गौरव अरोड़ा हैं। राज़ रिबूट दक्षिण की कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री कृति खरबंदा का बॉलीवुड डेब्यू हो रहा है। भट्ट की राज़ श्रंखला में राज़ रिबूट भी हौंटेड हाउस फिल्म है। राज़ रिबूट के अलावा २००८ में रिलीज़ रॉक म्यूजिक पर आधारित हिट फिल्म रॉक ऑन की सीक्वल फिल्म रॉक ऑन २, २०११ की निशिकांत कामथ निर्देशित फिल्म फ़ोर्स की सीक्वल फिल्म फ़ोर्स २, २००१ की हिट म्यूजिकल रोमांस फिल्म तुम बिन की रीमेक तुम बिन २ और विद्या बालन की मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म कहानी की सीक्वल फिल्म कहानी २ जैसी सीक्वल फ़िल्में भी रिलीज़ होनी हैं। 
दीवाली के बाद सीक्वल रॉक ऑन
दीवाली में एक्शन और रोमांस के मुकाबले के बाद सीक्वल फिल्मों की रिलीज़ शुरू हो जायेगी। शुरुआत ११ नवम्बर को रॉक ऑन २ से होगी। १८ नवम्बर को दो सीक्वल फ़िल्में फ़ोर्स २ और तुम बिन २ रिलीज़ होंगी। इसके अगले हफ्ते कहानी २ रिलीज़ होगी। यह फ़िल्में भिन्न शैलियों में बनाई गई हैं। फ़ोर्स २ एक्शन फिल्म है। तुम बिन २ खालिस रोमांस-ड्रामा फिल्म है। सस्पेंस थ्रिलर फिल्म कहानी २ ठीक बाद के हफ्ते में २५ नवम्बर को रिलीज़ होगी। इन सभी फिल्मों की मूल फ़िल्में सफल हुई थी। इसलिए फ़ोर्स २ को फ़ोर्स के एक्शन का जवाब बनना होगा। तुम बिन २ को तुम बिन की जितनी म्यूजिकल और रोमांस फिल्म साबित होना होगा। तुम बिन ने तो २००१ में अमिताभ बच्चन की फिल्म अक्स को धूल चटा दी थी। हालाँकि, अपनी स्टार कास्ट और निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा के कारण अक्स को तुम बिन पर भारी माना जा रहा था। क्या आम तौर पर सीक्वल फिल्मों को मिलने वाली सफलता जैसी सफलता यह तीनों सीक्वल  फ़िल्में भी पा सकेंगी ?
भिन्न शैलियों के मुकाबले
इस हफ्ते यानि १६ सितम्बर को दो भिन्न शैलियों वाली फ़िल्में पिंक और राज़ रिबूट रिलीज़ होंगी। निर्देशक अनिरुद्ध रॉय चौधरी की ड्रामा फिल्म पिंक में अमिताभ बच्चन के साथ तापसी पन्नू, एंड्रिया तारिंग, कीर्ति कुल्हारी और ममता शंकर हैं। यह बलात्कार के बाद महिलाओं को होने वाली प्रताड़ना का चित्रण करती फिल्म है। अमिताभ बच्चन वकील की भूमिका में हैं। पिंक के ड्रामे को डराने आ रही है निर्देशक विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म राज़ रिबूट। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ कृति खरबंदा और गौरव अरोरा हैं। क्या इसे फिल्मों की हॉरर और ड्रामा शैलियों का मुकाबला कहा जाये ? क्या अमिताभ बच्चन जैसे सितारे के सामने सीरियल किसर इमेज वाले इमरान हाश्मी टिक पाएंगे ? आम तौर पर हॉरर फ़िल्में खूब दर्शक बटोरती हैं। वहीँ पिंक एक ऑफबीट और क्लास दर्शकों की फिल्म है। इस लिहाज़ से राज़ रिबूट को ज्यादा दर्शक मिलने ही है। लेकिन, क्या राज़ रिबूट बॉक्स ऑफिस पर पिंक को वाशआउट करने वाली फिल्म साबित होगी ?
भिन्न शैली में तीन युवा फ़िल्में
आज कल यूथ टार्गेटेड फ़िल्में जैसे शब्द सुनने को तो मिलते हैं। लेकिन, कोई भी यूथ फिल्म बहुत चर्चित नहीं हो पाती। अब मनमर्जियां, डेज ऑफ़ तफरी और बैंजो को ही लीजिये। मनमर्जियां रोमांस फिल्म है। डेज ऑफ़ तफरी में कॉमेडी है और बैंजो एक ड्रामा फिल्म है। इनके तमाम एक्टर मसलन बैंजो के रितेश देशमुख और नर्गिस फाखरी, डेज ऑफ़ तफरी के यश सोनी, अंश बागड़ी और संचय गोस्वामी तथा मनमर्जियां के आयुष्मान खुराना और भूमि पेडणेकर युवा एक्टर हैं। क्या यह तीनों फ़िल्में युवा दिलों को धड़का पाएंगी ? इस लिहाज़ से आयुष्मान खुराना और भूमि पेडणेकर की फिल्म मनमर्जियां को सबसे ज्यादा नंबर दिए जा सकते हैं। क्योंकि, इस जोड़ी की पहली फिल्म दम लगा के हईशा को अच्छी सफलता और प्रशंसा मिली थी। 
सनी लियॉन की ऊम्फ, धोनी का बल्ला
दिलचस्प होगा ३० सितम्बर को बेईमान लव और एम् एस धोनी अन अनटोल्ड स्टोरी का बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होना। डायरेक्टर राजीव चौधरी की ड्रामा फिल्म बेईमान लव में एक बार फिर सनी लियॉन के जोड़ीदार रजनीश दुग्गल हैं। इस फिल्म में सनी के हस्बैंड डेनियल वेबर का भी एक्टिंग डेब्यू हो रहा हैं। इस फिल्म में सनी लियॉन अपनी चिरपरिचित मुद्रा और स्टाइल में नज़र आएँगी। इस फिल्म के मुकाबले में एक बायोपिक फिल्म, डायरेक्टर नीरज गुप्ता की फिल्म एम् एस धोनी अन अनटोल्ड स्टोरी होगी। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टेन महेंद्र सिंह धोनी का किरदार किया है। किअरा अडवाणी धोनी की पत्नी साक्षी धोनी और दिशा पटनी धोनी की पूर्व प्रेमिका और मंगेतर प्रियंका झा का किरदार कर रही हैं। यह ऑन स्क्रीन मुकाबला सनी लियॉन और सुशांत सिंह राजपूत का नहीं बल्कि सुशांत के किरदार धोनी का सनी लियॉन का है। क्या सनी लियॉन की ऊम्फ से धोनी का बल्ला टकरा पायेगा ?
साल का सबसे चर्चित टकराव
हमेशा की तरह इस साल की दीवाली पर बॉक्स ऑफिस पर धमाके होंगे। इस साल २८ अक्टूबर को निर्देशक जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुशकिल, निर्देशक अजय देवगन की फिल्म शिवाय से टकराएगी। यह कुछ कारणों से बहुकोणीय मुकाबला होगा। बतौर निर्देशक करण जौहर और अजय देवगन मुकाबिल होंगे। फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के रणबीर कपूर और शिवाय के अजय देवगन के नायक का भी टकराव होगा। यह टकराव रोमांस और एक्शन का भी होगा। बॉलीवुड की ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा जैसी स्थापित अभिनेत्रियो के सामने सायेशा सैगल और एरिका कार का बॉलीवुड डेब्यू हो रहा है। अजय देवगन के एक्शन का कोई जवाब नहीं। रणबीर कपूर युवा पीढ़ी के सबसे लोकप्रिय रोमांटिक अभिनेताओं में हैं। कितना धमाकेदार होगा यह मुकाबला ? पहल तो शिवाय करेगी---बाद में ! 
लगातार एक्शन और रोमांस सीक्वल
पहले ११ नवम्बर को सीक्वल फिल्म रॉक ऑन २ रिलीज़ होगी। २००८ की हिट फिल्म रॉक ऑन की इस सीक्वल फिल्म को अभिषेक कपूर डायरेक्ट नहीं कर रहे। रॉक ऑन २ के डायरेक्टर सुजात सौदागर हैं। इस फिल्म में रॉक ऑन के फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, शहाणा गोस्वामी, प्राची देसाई और पूरब कोहली के अलावा श्रद्धा कपूर को भी शामिल किया गया है। इसके बाद, १८ नवम्बर को एक्शन फ़ोर्स २ और रोमांटिक तुम बिन २ आमने सामने होंगी। फ़ोर्स २ को निशिकांत कामथ नहीं, बल्कि अभिनय देव निर्देशित कर रहे हैं। फ़ोर्स २ में सोनाक्षी सिन्हा अकीरा के बाद एक बार फिर एक्शन कर रही होंगी।  वह २०११ की हिट फिल्म फ़ोर्स के इस सीक्वल में अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ कठिन एक्शन दृश्य कर रही हैं। अनुभव सिन्हा ही अपनी २००१ की हिट फिल्म तुम बिन के सीक्वल तुम बिन २ को निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में नेहा शर्मा, आदित्य सियाल और आशिम गुलाटी १५ साल पहले का रोमांस ताज़ा करना चाहेंगे। 
नायिकाओं का टकराव
साल के आखिर में दो नायिका प्रधान फिल्मों का टकराव सुनिश्चित सा है। २५ नवम्बर को गौरी शिंदे निर्देशित फिल्म डिअर ज़िन्दगी और सुजोय घोष की कहानी २ रिलीज़ होगी। डिअर ज़िन्दगी में अलिया भट्ट और अली ज़फर की जोड़ी है। शाहरुख़ खान का कैमिया बड़ा ख़ास बताया जा रहा है। इसी दिन सुजोय घोष के निर्देशन में कहानी २ भी रिलीज़ होगी। यह फिल्म २०१२ की हिट फिल्म कहानी का सीक्वल है। कहानी की तरह कहानी २ भी विद्या बालन पर निर्भर होगी। उनका साथ अर्जुन रामपाल दे रहे हैं। अलिया भट्ट ने उड़ता पंजाब में अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया था। क्या डिअर ज़िन्दगी की अलिया कहानी २ की विद्या बालन पर भारी पड़ेगी ? 

दो एपिसोड के बीच की स्टार वार्स स्टोरी

मशहूर स्टार वार्स सीरीज की अगली कहानी ‘रोग वन: अ स्टार वार्स स्टोरी इसी साल रिलीज़ होने जा रही है। पूरी दुनिया को इस फिल्म का इंतज़ार है।  दर्शकों की इस उत्सुकता का अपनी फिल्म की पॉपुलैरिटी के लिए इस्तेमाल करने के लिए लुकासफिल्म समय समय पर टीवी स्पॉट या प्रमोशनल विज्ञापनों के जरिये टीज़र प्रसारित करता रहता है। इस फिल्म के चित्र भी दर्शकों में उत्तेजना पैदा करने का काम करते रहते हैं। पिछले दिनों भी लुकास फिल्म ने रोग वन: अ स्टार वार्स स्टोरी के जिन एर्सो और इम्पीरियल के डायरेक्टर ओरसों क्रेंनिक जैसे करैक्टरों के चित्र जारी किये थे। इन चित्रों में घने जंगल वाले दृश्य भी हैं, जिनमे करैक्टर एक्शन कर रहे हैं। लेकिन, यह सभी चित्र दर्शकों में उत्सुकता भरे सवाल ही पैदा करते हैं कि इन चित्रों में फलां करैक्टर क्यों नहीं है ? रोग वन: अ स्टार वार्स स्टोरी की कहानी स्टार वार्स एपिसोड ३: रिवेंज ऑफ़ द सिथ तथा स्टार वार्स एपिसोड ४: अ न्यू होप की घटनाओं से कुछ पहले की है। फिल्म में रजिस्टेंस फाइटर डेथ स्टार के लिए एम्पायर के जहाज को चुराने का प्रयास करते हैं। रोग वन: अ स्टार वार्स स्टोरी में फ़ेलिसिटी जोंस, डिएगो लूना, रिज़ अहमद, बेन मेंडेलसन, डोंनिए येन, जिआंग वेन, फारेस्ट व्हिटकर, मैड्स मिकेल्सन, एलन ट्युडिक और जोनाथन एरिस जैसे सितारें हैं। फिल्म का निर्देशन गैरेथ एडवर्ड्स कर रहे हैं। गैरी व्हिटा और क्रिस वेट्ज़ की लिखी रोग वन: अ स्टार वार्स स्टोरी १६ दिसम्बर २०१६ को रिलीज़ होगी।   

हॉलीवुड के बड़े सितारों की गैलेक्सी २

गार्डियन्स ऑफ़ द गैलेक्सी २ में पहली फिल्म वाला रोमांच कायम रहने वाला है। कॉस्मोस के बाहरी क्षेत्र में पहुंची कहानी में द गार्डियन्स को अपने नए परिवार को सुरक्षित रखना है। पुराने शत्रुओं के साथ गठबंधन उभरेंगे। साथ ही कुछ नए शत्रु भी। मार्वल कॉमिक्स के कुछ नए पर कॉमिक्स की दुनिया में लोकप्रिय करैक्टर इस फिल्म में नज़र आयेंगे। डायरेक्टर जेम्स गन की इस फिल्म में पुराने गार्डियन्स यानि क्रिस प्राट का पीटर क्विल, जोए सल्दाना का गमोरा, डेव बौटिस्टा का ड्रेक्स नज़र आएगा। ग्रूट की आवाज़ में विन डीजल, राकेट की आवाज़ में ब्रेडले कूपर, योंडू की आवाज़ में माइकल रुकर, नाब्युला की आवाज़ में करेन गिलन और क्रग्लिन की आवाज़ में सीन गन सुनाई देंगे। इनके अलावा पाम क्लेमेंटिएफ, एलिज़ाबेथ डेबिकी, क्रिस सुलिवान और कर्ट रसेल भी अपने करैक्टर निभाते दिखाई देंगे। गार्डियन्स ऑफ़ द ग्लाक्स्य वॉल्यूम २ अगले साल ५ मई को रिलीज़ होगी। 

Tuesday 13 September 2016

इस दिवाली टकराएंगी रईस और काबिल भी

खबरें आम थी कि हृथिक रोशन और शाहरुख़ खान की फिल्मों का टकराव टल गया है।  हृथिक रोशन की फिल्म काबिल और शाहरुख़ खान की फिल्म रईस दोनों ही अगले साल रिपब्लिक डे वीकेंड पर रिलीज़ होने जा  रही  हैं। कुछ दिनों पहले यह खबर आई  कि मोहनजोदड़ो की असफलता से घबरा कर हृथिक रोशन ने शाहरुख़ खान की फिल्म से अपनी घरेलु फिल्म का टकराव टाल दिया है।  लेकिन, अब यह अफवाह ही साबित हो रही  है।  अभी तक की पुख्ता खबर यही है कि काबिल भी रईस की  रिलीज़ की तारिख यानि २६ जनवरी को ही रिलीज़ होगी। इस लिहाज़ से हृथिक रोशन और शाहरुख़ खान की फिल्मों का टकराव और इस टकराव में कौन जीतेगा का अनुमान लगाना बेहद दिलचस्प गपशप करना जैसा साबित होगा।  लेकिन इस टकराव से पहले एक और टकराव की बात, जिसके कारण हृतिक रोशन और शाहरुख़ खान एक बार फिर टकरायेंगे।  इस दिवाली अजय देवगन की फिल्म शिवाय करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के सामने रिलीज़ होगी।  यह एक बड़ा टकराव है।  पूरी इंडस्ट्री दो हिस्सों में बंट चुकी है।  कोई करण जौहर के साथ है तो कोई अजय देवगन के साथ।  शाहरुख़ खान अपने परम मित्र करण जौहर के साथ हैं।  करण जौहर की पहली फिल्म शाहरुख खान के साथ ही थी।  ऐ दिल है मुश्किल में भी वह एक कैमिया कर रहे हैं।  करण जौहर ने शाहरुख़ खान की फिल्म रईस का खुला समर्थन करना शुरू कर दिया है।  इसीलिए, उन्होंने अपनी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के साथ शाहरुख़ खान की फिल्म रईस का ट्रेलर जोड़ने का फैसला किया है।  इसे देख कर अजय देवगन के पाले में हृतिक रोशन खड़े नज़र आ रहे हैं।  उनकी फिल्म काबिल का ट्रेलर शिवाय के साथ दिखाया जायेगा।  इसी का नतीजा है कि शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल की टकराहट के साथ रईस और काबिल भी टकरा रही हैं।


Monday 12 September 2016

तीन भाषाओं में डराती है तूतक तूतक तूतिया

यह ट्रेलर प्रभुदेवा, तमन्ना भाटिया और सोनू सूद अभिनीत हॉरर कॉमेडी फिल्म का है। विजय निर्देशित यह फिल्म तीन भाषाओँ में बनाई गई है। फिल्म की स्टार कास्ट सभी भाषाओं में सामान है। अलबत्ता, तीनों भाषाओं में फिल्म के टाइटल अलग अलग हैं। तेलुगु में इस फिल्म का टाइटल अभिनेत्री है, तमिल में देवी (ल) तथा हिंदी में इसे तुतक तूतक तूतिया टाइटल के साथ रिलीज़ किया जा रहा है। तमिल टाइटल को आप डेविल भी समझ सकते हैं। 7 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म का पोस्टर पिछले दिनों हॉलीवुड अभिनेता जैकी चैन द्वारा रिलीज़ किया गया था। यह अभिनेता सोनू सूद के प्रोडक्शन की पहली फिल्म है। इस फिल्म में कहानी का वौइस्ओवर शाहरुख़ खान ने किया है। खबर यह भी है कि शाहरुख़ खान फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस में नज़र आयेंगे। जैसा कि टाइटल से साफ़ है, पूरी फिल्म अभिनेत्री तमन्ना भाटिया पर केन्द्रित है। फिल्म में तमन्ना की दोहरी भूमिका है। तमन्ना दोनों ही भूमिकाओं में बीवियों का किरदार कर रही हैं। एक रोल में फिल्म में एक्टर का रोल कर रहे सोनू सूद की ग्लैमरस अभिनेत्री पत्नी बनी हैं तो दूसरे रोल में प्रभुदेवा की साडी पहने घरेलु बीवी के किरदार में हैं। लेकिन, यहाँ भय का मामला जुडा हुआ है। फिल्म में सोनू सूद की फिल्म हैप्पी न्यू इयर की डायरेक्टर फराह खान का कैमिया है। तमन्ना भाटिया के बावजूद फिल्म में ग्लैमर की भरमार है। एमी जैक्सन और एषा गुप्ता का ग्लैमर फिल्म में छलकता नज़र आएगा।


'काबिल' में हृथिक रोशन के ब्लाइंड स्टंट

हृथिक रोशन की अगले साल २६ जनवरी को, शाहरुख़ खान की फिल्म रईस के अपोजिट रिलीज़ होने जा रही एक्शन फिल्म काबिल, इसके बावजूद कि हृथिक रोशन की एक बड़ी फिल्म मोहनजोदड़ो इसी साल बुरी तरह से फ्लॉप हुई है, ज़बरदस्त चर्चा में हैं ।  निर्माता राजेश रोशन की फिल्म काबिल के निर्देशक संजय गुप्ता है।  इस फिल्म में पहली बार हृथिक रोशन और यामी गौतम की जोड़ी बन रही है। कुछ दिनों पहले काबिल का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ हुआ था । इस पोस्टर में हृथिक रोशन की आँखे दिखाई गई थी । जी हाँ, फिल्म में हृथिक रोशन का किरदार एक अंधे व्यक्ति का है।  आजकल इस फिल्म का क्लाइमेक्स फिल्माया जा रहा है।  इस क्लाइमेक्स में अंधे हृथिक रोशन पर एक्शन सीन फिल्माए गए हैं।  इन स्टंट दृश्यों को इस प्रकार से रखना है कि वह एक अंधे के स्टंट लगे और साथ ही इतने ज़बरदस्त और उत्तेजक लगे कि दर्शक तालियां बजा उठे।  इसलिए इन स्टंट दृश्यों को एक अंधे आदमी  के अनुकूल बनाया गया है।  सब जानते हैं कि अंधे व्यक्ति की कोई न कोई इंद्री (सेंसरी ऑर्गन) अधिक सक्रिय हो जाती है।  काबिल का हृथिक रोशन का अंधा किरदार आँखों की कमी को अपनी श्रवण शक्ति से पूरा करता है।  काबिल का यह क्लाइमेक्स इसी प्रकार के स्टंट से भरा हुआ है।  अपने एक्शन को लेकर हृथिक रोशन कहते हैं, "बड़े उन्मादी एक्शन हैं।  मुझे इन्हें करते हुए बड़ा मज़ा आया।  एक अंधे के सेंस कितने शार्प हो सकते हैं।  मुझे क्लाइमेक्स में एक अंधे आदमी की तरह एक्शन करने पड़े, न कि हृथिक रोशन की तरह।" 



Friday 9 September 2016

यह राज़ ४ नहीं तेलुगु फिल्म अरुंधति है

यू ट्यूब पर सर्च कीजिये।  आपको राज़ ४ के अपलोड होने का पता चलेगा। लेकिन, यह भट्ट प्रोड्यूक्शन्स की राज़ फ्रैंचाइज़ी की फिल्म नहीं।  राज़ फ्रैंचाइज़ी की चौथी फिल्म का टाइटल तो राज़ रिबूट है।  यू ट्यूब की राज़ ४ वास्तव में, साउथ के निर्देशक कोडी रामकृष्णन की तेलुगु फिल्म अरुंधति है।  प्रियमणि की मुख्य भूमिका वाली अरुंधति हॉरर फिल्म है। तेरह करोड़ की लागत में बनी २००९ में रिलीज़ अरुंधति ने बॉक्स ऑफिस पर ५५ करोड़ की कमाई की थी।  इसे हिंदी में डब कर रिलीज़ किया गया तो राज़ ४ टाइटल के साथ यू ट्यूब पर अपलोड कर दिया गया। वास्तव में राज़ फ्रैंचाइज़ी की चौथी फिल्म को महेश भट्ट राज़ रिबूट टाइटल के साथ रिलीज़ कर रहे हैं।  इस फिल्म में इमरान हाश्मी और गौरव अरोड़ा के साथ कीर्ति खरबंदा मुख्य भूमिका में हैं।  राज़ रिबूट के सीन दर्शकों को हॉलीवुड फिल्म की याद दिल देंगे।  रेहान अपने ऑफिसियल काम से अपनी बीवी शाइना के साथ रूमानिया जाता है।  वहां, उन्हें जिस घर में टिकाया जाता है, शाइना महसूस कराती हैं कि वह भुतहा घर है।  वह रेहान को सब बताती है।  लेकिन, रेहान उसकी बात पर ध्यान नहीं देता।  इस पर शाइना रोमानिया में अपने पूर्व मित्र इमरान हाश्मी से मिलती है, जो उसे भुतहा घर से बचाता है।  राज़ फ्रैंचाइज़ी की अब तक की फिल्मों में भुतहा घर और भूत का भय ही छाया रहा है।  इस चौथी फिल्म में भी भूत है और इमरान हाशमी भी।  

Thursday 8 September 2016

VMate Uses Innovative Danmaku Chat for Madaari’s Online Release

                     
           
   - Ushers in a New Trend in Audience Engagement- 
- Madaari Danmaku Generates 1,000 Comments per Minute Peak Time-
VMate, a video platform that offers free HD-copyrighted movies, has set a new trend in movie marketing and audience engagement with the online release of movie “Madaari” on August 31. VMate used Danmaku, a commentary sharing system, with the cast and crew of the film during its launch. Danmaku, which means “bullet curtain”, refers to a live chat system in which viewers can plaster comments directly on top of an uploaded video.At 9 PM on 31st Aug, as VMate launched the much-publicized online release of Madaari, Actor Jimmy Shergill and Director Nishikant Kamat, conducted a live Danmaku interaction for 3 hours - all through the online streaming of the movie. The innovative chat format drew lot of viewer interest with comments reaching 1,000 per minute during its peak time.
“I have never used such an innovative and creative way to chat. I spoke to the viewers and my fans while the movie was screening on their phone. It cannot get better than this!” said Actor Jimmy Shergill post the chat session
This is the first time in India that a movie platform has used Danmaku for live audience engagement while the movie is screening, setting a new cultural phenomenon. Danmaku live comments are extremely popular among young people in China, Japan and other Asian countries and are fast becoming a new way of online viewing.
About VMate
VMate, a video platform, allows users to steam and download high definition-copyrighted movies at zero cost. VMate allows streaming across different qualities, from 1080P to 144P, and also recommends videos based on user’s watch history and interest. Users can also share movies offline. VMate comes with a smooth, simple and stylish interface and a promise to bring dynamic, trending content related to movies to a single click. 
Download VMate from Google Play

Daisy Shah paired with Rishi Bhutani for film “RAMRATAN”

Sab Star Movies feature film “RAMRATAN” was launched in lavish way on 7thSeptember 2016 at Hotel Novotel, Juhu Mumbai. Name of the banner SAB itself carries names of three producer Sanjay Patel, Ashwin Patel & Bharat Dodiya and the film is being directed by Govind Sakariya. A auspicious Pooja was performed on stage followed by introduction of entire team with media and guests after which a romantic shot was canned as Muhurat shot on Daisy Shah and Rishi Bhutani. Rajpal Yadav and Mahesh Thakur who were present there expressed their good wishes to makers and entire team. Director Govind Sakariya said that the subject of “RAMRATAN” is a romantic film with pinch of comedy and thrill. Show was anchored by Pooja Mishra. Film “RAMRATAN” is being made under the banner of ‘Sab Star Movies’ with direction of Govind Sakariya, produced by Sanjay Patel, Ashwin Patel & Bharat Dodiya, Co-producer Kaushik Patel & Pankaj Dodiya. Story & screenplay by Praful Parekh, dialogue by Anwar Shah, music Bappi Lahiri, cinematography by Arvind Singh Puvar, associate creative director Ashok Ghosh & Dhananjay Singh, executive producer Hemal Joshi, choreographers Lolipop, Mudssar & Shabina Khan, editor Ashok Rumade and art by Pradeep Singh. Starring: Daisy Shah, Rishi Bhutani, Mahesh Thakur, Sudha Chandran, Rajpal Yadav, Rituu Sachdev, Angela Krislinzki, Arvie Gupta, Angel Thakur, Roshni Rajput, Prashant Rajput, Tarun Dutta & Satish Kaushik. Film is going on floor on 10th Sept.

बार बार देखो : हॉलीवुड से प्रेरित टाइम ट्रेवल रोमांस

कुछ दिनों पहले, ९ सितम्बर को रिलीज़ होने जा रही सिद्धार्थ मल्होत्रा और कटरीना कैफ की रोमांस फिल्म बार बार देखो का ट्रेलर सोशल साइट्स पर वायरल हुआ। यही ट्रेलर सिनेमाघरों में भी दिखाया जा रहा है। इस ट्रेलर को देखने के बाद ही यह कहा जाने लगा कि बार बार देखो हॉलीवुड की फिल्मों से प्रेरित टाइम ट्रेवल फिल्म है। ट्रेलर में सिद्धार्थ मल्होत्रा के चरित्र जय को कभी फ़्लैश बैक तो कभी फ़्लैश फॉरवर्ड में जाते और फिर वर्तमान में वापस आते हुए दिखाया गया।  एक सीन में जय से दिया (कटरीना कैफ) कहती है कि दो दिनों के हनीमून के बाद पूछ रहे हो कि मैं इस कमरे में क्या कर  रहा हूँ। यह सभी प्रसंग जय के किरदार के  माध्यम से दिखाई देते हैं। यानि, जय का किरदार कल्पना करता या भूत और भविष्य में जाता और वापस आता लगता है। साफ़ तौर पर यह चरित्र टाइम ट्रेवल कर सकता है। इसके साथ ही कहा गया कि बार बार देखो इस या उस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित लगती है। इन अनुमानों पर कान दे तो बार बार देखो से डेब्यू कर रही नित्या मेहरा की फिल्म एक-दो नहीं कोई आधा दर्जन हॉलीवुड की टाइम ट्रेवल फिल्मों की नक़ल या कॉपी-पेस्ट लगती है। 
हॉलीवुड की कॉपीकैट हिंदी फ़िल्में बनाना बॉलीवुड का पुराना शगल है। चूंकि, बड़ी संख्या में हिंदी दर्शक हॉलीवुड की फिल्मों को नहीं देखता।  इसलिए, हॉलीवुड की हिंदी कॉपी करना ओरिजिनल जैसा लगता है। इसलिए, जैसे ही किसी भिन्न कहानी वाली फिल्म का ऐलान होता है, कयास लगाए जाने लगते हैं कि यह फिल्म किस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित है या उसकी कॉपी कैट है। इस लिहाज़ से बार बार देखो का किसी हॉलीवुड फिल्मों की नक़ल होना ख़ास बात नहीं। यहाँ जो ख़ास बात यह है कि बार बार देखो कोई आधा दर्ज़न फिल्मों की घालमेल है। पूरी फिल्म किस फिल्म या फिल्मों से प्रेरित है, इसका पता तो फिल्म रिलीज़ होने के बाद ही चलेगा। लेकिन, फिलहाल उन हॉलीवुड फिल्मों के बार में जानना दिलचस्प होगा, जिन पर बार बार देखों को बना कहा जा रहा है। 
पांच हॉलीवुड फ़िल्में की बार बार देखो 
नित्या मेहरा की फिल्म बार बार देखो टाइम ट्रेवल फिल्म लगती है। ट्रेलर जितना कुछ कहता है, उससे बार बार देखो हॉलीवुड कि पांच टाइम ट्रेवल फिल्मों का चर्बा लगती है।  बिल मरे की फिल्म ग्राउंडिंग डे, जेनिफर गार्नर की फिल्म १३ गोइंग ऑन ३०, एरिक बाना की फिल्म द टाइम ट्रैवलर्स वाइफ, डोम्ह्नल ग्लीसन की फिल्म अबाउट टाइम और एडम सैंडलर की क्लिक हिट और मशहूर टाइम ट्रेवल फ़िल्में हैं। ,कम से कम, बार बार देखो का ट्रेलर इन्हीं फिल्मों की ओर इशारा करता लगता है। आइये जानते हैं हॉलीवुड की इन टाइम ट्रेवल फ़िल्मों के बारे में- 
एडम संड्लेर की क्लिक (२००६)
यह मानने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है, जो दावा करते हैं कि अपने ट्रेलर से बार बार देखो एडम सैंडलर की फिल्म ‘क्लिक’ की नक़ल है। अपने काम में डूबे हुए आर्किटेक्ट को एक यूनिवर्सल रिमोट मिल जाता है।  इस रिमोट के ज़रिये वह समय को आगे पीछे कर सकता है और अपनी ज़िन्दगी के विभिन्न पहलुओं को खंगाल सकता है।  अब गड़बड़ यहाँ होती है की रिमोट खुद उसकी  ज़िन्दगी को नियंत्रित करने लगता है।  इस फिल्म का निर्देशन फ्रैंक करसी ने किया था। फिल्म में एडम सैंडलर के साथ केट बेकिंस्ले और क्रिस्टोफर वाल्केन की मुख्य भूमिका थी।  
१३ गोइंग ऑन ३० (२००४)

एक लड़की अपनी १३ वी वर्षगाँठ पर इच्छा व्यक्त करती है कि जब वह अगली सुबह उठे तो तीस साल की परिपक्व औरत के रूप में। वह टाइम ट्रेवल कर अपना भविष्य देखती है, गलतियाँ समझती है और फिर वापस आकर उन्हें सुधारने में जुट जाती है। डायरेक्टर गैरी विनिक की इस फिल्म में जेनिफर गार्नर,मार्क रुफेलों और जूडी ग्रीअर ने मुख्य किरदार किये थे। मार्क रुफेलो के किरदार के लिहाज़ से देखें तो बार बार देखो १३ गोइंग ऑन ३० से प्रेरित लगती है। बार बार देखो में भी सिड यानि सिद्धार्थ मल्होत्रा का किरदार अपने भविष्य में जाकर होनी को देखता है। 
द टाइम ट्रैवलर्स वाइफ (२००९)

शिकागो के लाइब्रेरियन में ऐसी शक्ति है कि वह जब चाहे टाइम ट्रेवल कर सकता है। अब यह बात दीगर है कि इससे उसके वैवाहिक जीवन में जटिलताएं पैदा होने लगती है। डायरेक्टर रॉबर्ट श्वेंटके की फिल्म 'द टाइम ट्रेवलर्स वाइफ' में एरिक बाना ने लाइब्रेरियन की भूमिका की थी, जो टाइम ट्रेवल कर सकता है। २००९ में रिलीज़ एरिक बाना और राचेल मैकएडम्स की केंद्रीय भूमिका वाली फिल्म ड्रामा से भरपूर थोड़ी गंभीर फिल्म थी। लेकिन, बार बार देखो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कटरीना कैफ की जोड़ी हंसी मज़ाक के क्षणीं में डूबी भी नज़र आती है। वहीँ हॉलीवुड की फिल्म की कहानी नायिका के माध्यम से कही गई है। 
डोम्ह्नल ग्लीसन की अबाउट टाइम (२०१३)

इक्कीस साल के टिम को पता चलता है कि वह टाइम ट्रेवल कर सकता है तथा उसकी ज़िन्दगी में क्या होना है और जो हो चुका है, का पता भी लगा सकता है। वह एक लड़की के साथ अपनी ज़िन्दगी अच्छी तरह से बिताने के लिए टाइम ट्रेवल का इस्तेमाल करता है, लेकिन सब कुछ इतना आसान भी नहीं होता। अबाउट टाइम २०१३ में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन और लेखन रिचर्ड कर्टिस ने किया था। फिल्म में डोम्ह्नल ग्लीसन, रेचल मैकएडम्स और बिल नाइ की मुख्य भूमिका थी। अबाउट टाइम की कहानी के अनुरूप ही बार बार देखो के दोनों मुख्य चरित्रों की ज़िन्दगी में भूचाल आया जैसा नज़र आता है। ,
केआनु रीव्स की लेक हाउस (२००६)


एक डॉक्टर और एक आर्किटेक्ट, दो भिन्न टाइम फ्रेम में रह रहे हैं। दोनों एक दूसरे को रोमांटिक पत्र लिखने लगते हैं और पोस्ट भी करते हैं। डॉक्टर २००६ के टाइम फ्रेम में रह रही है, जबकि आर्किटेक्ट २००४ के टाइम फ्रेम में। डायरेक्टर अलेजांद्रो अग्रेस्ती कि इस फिल्म में केआनु रीव्स ने आर्किटेक्ट और सांड्रा बुलक ने डॉक्टर का रोल किया था। स्पीड के बाद यही जोड़ी फिल्म साथ आ रही थी। क्या बार बार देखो में भी यही कहानी है !
सीन भी कॉपी 
बार बार देखो हॉलीवुड फिल्मों की कट-पेस्ट ही नहीं, दृश्यों की कॉपी भी की गई है। फिल्म के कुछ शॉट्स हूँ-ब-हूँ हॉलीवुड फिल्मों से कॉपी किये गए है। जय (सिद्धार्थ मल्होत्रा) का  टाइम ट्रेवल करने के दृश्य हैंगओवर २ के दृश्यों की नक़ल लगते है। ट्रांसपेरेंट हॉलोग्राफिक स्क्रीन पर जोड़ घटना करता जय का किरदार अ ब्यूटीफुल माइंड और द सोशल नेटवर्क के हीरो की याद दिलाता है ।   

नित्या मेहरा की फिल्म तीस सालों के टाइम फ्रेम में फैली फिल्म है। फिल्म के प्लाट को भी पिछले १२ सालो के दौरान रिलीज़ फिल्मों से लिया गया है। ज़ाहिर है कि हिंदी फिल्मों के काफी दर्शक लेक हाउस, क्लिक और १३ गोइंग ऑन ३० जैसी हॉलीवुड फिल्मों से परिचित नहीं। यही कारण है कि फिल्म का ट्रेलर हिंदी फिल्म दर्शकों में उत्सुकता और उत्तेजना पढ़िए करने वाला है। अब काफी कुछ निर्भर करेगा नित्या मेहरा की कल्पनाशीलता और नित्या मेहरा के साथ अनुवब पाल और श्री राव की पटकथा पर।  


अल्पना कांडपाल 

Wednesday 7 September 2016

जुड़वा पार्कर भाइयों की ‘किन’

यह जोनाथन और जोश बेकर जोड़ी की बड़ी सफलता कही जानी चाहिए। ऑस्ट्रेलिया के जुड़वा भाइयों की इस डायरेक्टर जोड़ी ने अपनी लघु फिल्मों के ज़रिये न केवल शोहरत पाई, बल्कि एक लघु फिल्म के बलबूते किन बनाने का ऐलान कर जैक रेनर, जेम्स फ्रांको, जोए क्रवित्ज़ और डेनिस क्वैड जैसे सितारों को अपनी फिल्म की कास्ट में शामिल कर लिया। जोनाथन बेकर और जोश बेकर की लघु फिल्म बैग मैन पिछले साल एसएक्सएसडब्लू में दिखाई गई थी। इस फिल्म को समीक्षकों के अलावा दर्शकों द्वारा भी काफी सराहा गया था। इसे देख कर २०१५ की ड्रामा फिल्म रूम की निर्माता कंपनी शान लेवी की लेप्स और नो तरके कैम्पिंग ने इस शार्ट फिल्म को पूरी लम्बाई की फिल्म में तब्दील करने का ऐलान कर दिया। ,इन जुड़वा भाइयों की फिल्मों की खासियत विजुअल इफेक्ट्स होते हैं। इनकी फिल्मों में लाइव करैक्टर के साथ साथ एनिमेटेड करैक्टर बड़ी खूबी से जोड़े जाते हैं। इस विज्ञानं फंतासी फिल्म 'किन' की कहानी डेनियल कैसी ने लिखी है। इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू हो जायेगी। 

अमेरिकन डकैती कथा फाइंडिंग स्टीव मैकक्वीन

फाइंडिंग स्टीव मैकक्वीन का, हॉलीवुड के महान अभिनेता या १२ इयर्स अ स्लेव के निर्देशक स्टीव मैकक्वीन से भी कोई सरोकार नहीं। यह स्टीव मैकक्वीन, घोस्ट राइडर सीरीज की फिल्मों के निर्देशक मार्क स्टीवन जॉनसन की फिल्म फाइंडिंग स्टीव मैकक्वीन टाइटल का हिस्सा है। फाइंडिंग स्टीव मैकक्वीन एक अपराध फिल्म है। इस फिल्म की स्क्रिप्ट कीथ शेरोन और केन हिक्सन ने लिखी है। यह कहानी है ऑहियो के कुछ अपराधियों की, जो राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के चुनाव के लिए जुटाए गए अवैध गुप्त फण्ड से ३० मिलियन डॉलर चुराने का इरादा करते हैं। उनका इरादा ब्लैक मेलिंग करने का भी है। यह अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी डकैती बन जाती है। इस अपराध फिल्म में वॉरक्राफ्ट के ट्रेविस फिमेल और केट बोंसवर्थ के अलावा फारेस्ट व्हिटकर और विलियम फिचनर पहले से ही शामिल हैं। यह एक चरित्र आधारित फिल्म है। इस फिल्म को देखते समय दर्शक अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि आगे क्या होने जा रहा है। 

ट्रेलर : लम्बी फिल्मों की छोटी झलक

पिछले दिनों, दो फिल्मों अजय देवगन की फिल्म शिवाय और सोहेल खान की फिल्म फ्रीकी अली के ट्रेलर जारी हुए । इस ट्रेलर की रफ़्तार और पकड़ के लिए तारीफ की गई । अजय देवगन ने ट्रेलर के ज़रिये फिल्म की कहानी की झलक देने के बजाय फिल्म के एक्शन पर केन्द्रित रखा । जहाँ, फ्रीकी अली का ट्रेलर २.३१ मिनट का था, वहीँ, शिवाय का ट्रेलर फ्रीकी अली के ट्रेलर से कुल १२० सेकंड ज्यादा यानि ३.५१ सेकंड का था । शिवाय के ट्रेलर की ख़ास बात यह थी कि यह हिंदी फिल्मों में अब तक का सबसे लंबा ट्रेलर था । इस साल की दीवाली बताएगी कि शिवाय बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर पाती है, लेकिन फिलहाल तो यह ट्रेलर बॉलीवुड फिल्मों के सबसे लम्बे ट्रेलर का नया कीर्तिमान स्थापित कर चूका है ।
तीन मिनट से ज्यादा लम्बे ट्रेलर
तीन मिनट से ज्यादा लम्बे ट्रेलरों वाली फिल्मों में सनी लियॉन की मस्तीजादे को दूसरा सबसे लंबा ट्रेलर कहा जा सकता है । मस्तीजादे के ट्रेलर की कुल लम्बाई ३.४२ मिनट थी । अन्य लम्बे ट्रेलरों में  मिर्जया (३.३३ मिनट), मोहनजोदड़ो (३.३१ मिनट), रमन राघव २.० (३.२२ मिनट), हाउसफुल ३ (३.२८ मिनट), ढिशूम (३.१९ मिनट), सुल्तान (३.१८ मिनट), तेरा सुरूर (३.१८ मिनट), वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा (३.१६ मिनट), हैप्पी न्यू इयर (३.१२ मिनट), बागी (३.१० मिनट), उड़ता पंजाब (३.०९ मिनट), रुस्तम (३.०८ मिनट), रॉकी हैण्डसम (३.०५ मिनट) और मदारी (३.०३ मिनट) फिल्मों के नाम शामिल हैं ।
हिन्दुस्तानी फिल्मों में सबसे ज्यादा देखा गया ट्रेलर
रजनीकांत की फिल्म कबाली का ट्रेलर ट्रेलर ३० अप्रैल २०१६ को रिलीज़ हुआ था । कबाली का ट्रेलर केवल एक मिनट छः सेकंड लम्बा था । इस ट्रेलर को शुरुआत के १२ दिनों में ही एक करोड़ ७१ लाख दर्शकों द्वारा देख लिया गया था । इस प्रकार से यह ट्रेलर हिन्दुस्तानी फिल्मों का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ट्रेलर बन  गया । यह देख फिल्मकार रामगोपाल वर्मा ने ट्वीट किया, “रजनीकांत लुक्स लाइक बाप का बाहुबली’ । यह फिल्म २२ जुलाई २०१६ को रिलीज़ हुई ।
किसी हिंदी फिल्म का सबसे ज्यादा देखा जाने ट्रेलर
विक्टर उर्फ़ विजय कृष्ण आचार्य निर्देशित और आमिर खान-कटरीना कैफ अभिनीत  फिल्म धूम ३ का ट्रेलर २.४५ मिनट लंबा था । यह ट्रेलर ३० अक्टूबर २०१३ को रिलीज़ हुआ था । पहले १२ दिनों में ही धूम ३ का यह ट्रेलर हिंदी फिल्मों का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ट्रेलर बन गया । इसे एक करोड़ ७० लाख दर्शकों द्वारा देखा गया । यह फिल्म ३० दिसम्बर २०१३ को रिलीज़ हुई थी ।  
२४ घंटों में
ट्रेलर रिलीज़ होने के २४ घंटों के अन्दर सबसे ज्यादा देखे जाने के लिहाज़ से सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो टॉप पर है । सूरज बडजात्या निर्देशित इस फिल्म के ट्रेलर को २४ घंटों में ३०.८ लाख दर्शकों द्वारा देखा गया । जबकि, इतने दर्शक बटोरने के लिए सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान को दो दिन लग गए थे । पी के को तो २० लाख दर्शकों के लिए दो दिन इंतज़ार करना पडा था । सलमान खान की फिल्म से पहले यह कीर्तिमान हृथिक रोशन की फिल्म बैंग बैंग के नाम दर्ज था, जिसे पहले २४ घंटों में २८ लाख दर्शकों द्वारा देखा गया । अन्य फिल्मों में किक के ट्रेलर को २४ घंटों में महज १६ लाख और फैन के टीज़र को १२ लाख दर्शक मिले ।
२०१६ में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले ट्रेलर  
इस साल अब तक रिलीज़ फिल्मों में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले पांच ट्रेलरों में सलमान खान की फिल्म सुलतान (३.१६ करोड़), शाहरुख़ खान की फिल्म फैन (२.४२ करोड़), टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी (२.०६ करोड़), वरुण धवन की फिल्म ढिशूम (१.८५ करोड़) और अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल ३ (१.७८ करोड़) के नाम शामिल है ।
पसंदीदा पांच
युट्यूब पर सबसे ज़्यादा पसंदीदा ट्रेलरों में सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी (३.२४ लाख), अजय देवगन की फिल्म शिवाय (२.७८ लाख), सलमान खान की फिल्म सुलतान (२.०२ लाख), शाहरुख़ खान की फिल्म फैन (१.८० लाख) और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी (१.०८ लाख) को दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया गया ।
पसंदगी का प्रतिशत
दर्शकों की पसंदगी के लिहाज़ से ९७.७३ प्रतिशत के साथ फिल्म एम् एस धोनी ही टॉप पर है । इसके बाद नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म फ्रीकी अली (९७.६१), अमिताभ बच्चन की फिल्म पिंक(९६.७८), सोनम कपूर की फिल्म नीरजा (९५.८०) और अक्षय कुमार की फिल्म एयरलिफ्ट (९५.७१) को पसंद करने वाले दर्शकों का प्रतिशत सबसे ज्यादा था ।
दर्शकों को नापसंद
जहाँ तक २०१६ के सबसे ज्यादा नापसंद ट्रेलर की बात है सलमान खान की फिल्म सुल्तान टॉप पर है । सुल्तान के ट्रेलर को १७ हजार से ज्यादा दर्शकों द्वारा नकारा गया । इसके बाद १६.६ हजार की नापसंदगी के साथ टाइगर श्रॉफ की फिल्म अ फ्लाइंग जट्ट का स्थान है । तीसरे नंबर पर १३.९ हजार दर्शकों ने हाउसफुल ३ के ट्रेलर को नकारा । नापसंदगी के मामले में शाहरुख़ खान अक्षय कुमार के पीछे थे । उनकी फिल्म फैन के ट्रेलर को १३.८ हजार दर्शकों ने नापसंद किया । हृथिक रोशन की फिल्म मोहेनजोदड़ो के ट्रेलर को १३.६२ हजार दर्शकों द्वारा नापसंद किया गया ।
सबसे ज्यादा देखे जाने वाले पांच ट्रेलर
जहाँ तक रिलीज़ के बाद अब तक सबसे ज्यादा बार देखे जाने वाले ट्रेलरों का सवाल है आमिर खान की पीके सबसे ऊपर है । १९ दिसम्बर २०१४ को रिलीज़ इस फिल्म के ट्रेलर को अब तक १४.५५ करोड़ दर्शकों द्वारा देखा जा चुका है । इस ट्रेलर को ४५,४१५ दर्शक पसंद करते हैं और ६ हजार से ज्यादा दर्शक नापसंद भी । दूसरे स्थान पर अक्षय कुमार की फिल्म बेबी का ट्रेलर ८.३३ करोड़ की दर्शकता के साथ है । अक्षय कुमार की फिल्म एयरलिफ्ट को ६.४६ करोड़ दर्शकों द्वारा देखा जा चूका है ।  
दुनिया का सबसे लंबा ट्रेलर
दुनिया के सबसे लम्बे ट्रेलर वाली फिल्म २०२० में रिलीज़ होगी । स्वीडन की फिल्म अम्बिअंस का ट्रेलर तीन मैट्रिक्स फिल्मों की लम्बाई जितना लंबा है । यह फिल्म ७२० घंटों की होगी । मतलब इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को ३० दिन लगातार सिनेमाघरों में रहना होगा । इस फिल्म का पहला ट्रेलर २०१४ में रिलीज़ किया गया था । इस ट्रेलर की लम्बाई ७२ मिनट थी । दूसरा ट्रेलर २०१८ में रिलीज़ होगा । इसे ज्यादा लंबा ट्रेलर कहा जा रहा है । इसकी लम्बाई ७२ घंटा होगी । यह पूरा ट्रेलर श्वेत-श्याम होगा । लेकिन, इसमे कोई भी संवाद नहीं होंगे । इस फिल्म के निर्माता का कहना है कि फिल्म को सभी द्वीपों में एक साथ दिखाया जायेगा और फिर डिलीट कर दिया जायेगा । इस प्रकार से यह फिल्म ऐसी सबसे लम्बी फिल्म कहलायेगी, जो अस्तित्व में नहीं है ।