Saturday 26 May 2018

हाउसफुल ४ में दो कृति एक पूजा !

निर्देशक साजिद खान की, चौथी हॉउसफुल में वापसी हलचल मचाने लगी है।

सबसे सफल फ्रैंचाइज़ी में से एक हाउसफुल की चौथी फिल्म में तीन हीरो हैं और उनकी दो कृतियां और एक पूजा है।

इस फ्रैंचाइज़ी फिल्म में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख पहली हाउसफुल से कब्ज़ा जमाये हुए हैं।  बस इन दोनों अभिनेताओं के किरदारों के नाम बदलते रहते हैं।

अलबत्ता, बोमन ईरानी और चंकी पांडेय के करैक्टर का नाम हमेशा बटुक पटेल और आखिरी पास्ता ही रहता है।

अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के किरदारों के बदलते नामों के साथ दूसरे किरदार भी बदलते रहते हैं।

लगभग हर हाउसफुल में नायिकाएं बदली हैं।

ख़ास बात यह है कि इस सीरीज में एक पुरुष चरित्र भी इन अभिनेताओं के नाम के साथ बदलता रहा है।

मसलन, हाउसफुल में अर्जुन रामपाल थे।

हाउसफुल २ में जॉन अब्राहम आ गए।

हाउसफुल ३ में जॉन की जगह अभिषेक बच्चन ने ले ली।

और..अब बॉबी देओल आ गए हैं।

बॉबी देओल, दोनों साजिदों-साजिद नाडियाडवाला और साजिद खान के काफी करीब हैं।

इस फिल्म में दो कृतियां- कृति सैनन और कृति खरबंदा है।

कृति खरबंदा फिल्म से हाल ही में जुडी हैं।

फिल्म में, हृथिक रोशन की फ्लॉप मोहनजोदड़ो की पूजा हेगड़े हैं।

इस फिल्म की शूटिंग जुलाई से मुंबई और लंदन में शुरू होगी।

हाउसफुल ४ दीवाली २०१९ में रिलीज़ होगी।    



बत्ती गुल मीटर चालू के लिए अदालत में यमी गौतम - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment