Sunday 6 January 2019

आज भी है काजोल (Kajol) में वही सेक्स अपील


अभिनेत्री काजोल ४४ की हो गई है।  लेकिन, आज भी वह उतनी ही सेक्सी और आकर्षक हैं, जितनी २६ साल पहले नज़र आती थी।  ऊपर का चित्र इसका प्रमाण है।

फिल्म खानदान मुख़र्जी -समर्थ से काजोल का हिंदी फिल्म डेब्यू बड़ा आसान रहा।  उनकी पहली फिल्म बेखुदी १९९२ में रिलीज़ हुई थी।  फिल्म में उनके नायक कमल सडाना थे।  निर्देशक राहुल रवैल की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल हुई।  बेचारे कमल सडाना गुमनामियों में खो गए।

लेकिन काजोल को हारी हुई बाज़ीबाज़ीगर ने जितवा दी।  अब्बास मुस्तान की क्राइम थ्रिलर फिल्म बाज़ीगर के तीनों एक्टर काजोल, शाहरुख़ खान और शिल्पा शेट्टी हिट हो गए।


बाज़ीगर के दो साल बाद, करण अर्जुन रिलीज़ हुई, जो बड़ी हिट फिल्म साबित हुई।  फिल्म में, शाहरुख़ खान के साथ काजोल की जोड़ी बनाई गई थी।  बाज़ीगर और करण अर्जुन की सफलता के बाद, काजोल और शाहरुख़ खान ने दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कभी ख़ुशी कभी गम, माय नेम इज खान और दिलवाले  जैसी फ़िल्में की।  इनमे दिलवाले के अलावा बाकी सभी फिल्मे बड़ी हिट साबित हुई।  करण अर्जुन के बाद तो काजोल ने जैसे हिट फिल्मों की भरमार कर दी।

काजोल ने, १९९२ में विवाह कर लिया था।  इसके बावजूद वह फ़िल्में करती रही।  वह ऎसी अभिनेत्री थी, जिनकी शादी के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर डिमांड कम नहीं हुई थी। कभी ख़ुशी कभी गम और  फना जैसी हिट फ़िल्में शादी के बाद की फ़िल्में हैं।


काजोल ने, फिल्मों के बजाय गृहस्थी को प्राथमिकता दी।  वह दो बच्चों की माँ हैं।  पति अजय देवगन के व्यस्तता के बावजूद वह परिवार की अच्छी देखभाल करती हैं। आज जबकि, काजोल और अजय देवगन के बच्चों के फिल्मों  आने की खबरें आ रही है, दर्शकों को काजोल की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है



गोलमाल के लिए रोहित शेट्टी और अजय देवगन - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment