Sunday 6 January 2019

गोलमाल के लिए रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और अजय देवगन (Ajay Devgan)


जब, सिम्बा सिनेमाघरों में सफलता के झंडे गाड़ रही थी, उसी समय सिम्बा २ बनाने का ऐलान भी हो गया था। लेकिन, इससे पहले, रोहित शेट्टी, अक्षय कुमार को लेकर फिल्म सूर्यवंशी पूरी करते। यह फिल्म रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार जोड़ी की पहली फिल्म है।

उस समय, ऐसा लगा था कि अजय देवगन और रोहित शेट्टी की एक साथ फिल्म जल्दी नहीं बन पाएगी।  लेकिन, अब सूर्यवंशी पूरी हो जाने के बाद, अजय देवगन और रोहित शेट्टी एक फिल्म करने जा रहे हैं।

इस फिल्म के साथ गोलमाल कनेक्शन है।  पर यह कनेक्शन गोलमाल फ्रैंचाइज़ी की फिल्म नहीं है। अजय देवगन और रोहित शेट्टी की अगली फिल्म एक क्विकी होगी। इस फिल्म के लिए अजय देवगन और रोहित शेट्टी बिना किसी फीस के करेंगे। यह फिल्म अष्टविनायक फिल्म्स के लिए बनाई जाएगी। यही गोलमाल कनेक्शन है।


अष्टविनायक फिल्म ने, रोहित शेट्टी और अजय देवगन की गोलमाल सीरीज का निर्माण किया था।  अष्टविनायक के ढिलिन मेहता ने, फिल्म के शुरूआती दौर में रोहित शेट्टी और अजय देवगन को काम की पूरी छूट दे रखी थी। हालाँकि, यह फिल्म रोहित शेट्टी के करियर की दूसरी फिल्म थी। रोहित और अजय, दोनों ही ढिलिन मेहता के शुक्रगुजार है और अब क़र्ज़ उतारना चाहते हैं ताकि हर्षद मेहता अपनी वापसी कर सकें।

गोलमाल कनेक्शन यहीं हैं। अष्टविनायक के ढिलिन मेहता और उनके साथ दो कार्यकारी निर्देशकों को, ईओडब्ल्यू ने, शैल कंपनी बना कर ८२४ करोड़ रुपये का गोलमाल करने के जुर्म में गिरफ्तार किया था। इसके बाद से, यह कंपनी बिलकुल बर्बाद हो गई।  इस कंपनी की आखिरी फिल्म बोल बच्चन का निर्देशन रोहित शेट्टी ने की किया था। अब इस कंपनी को सहारा देने के लिए रोहित शेट्टी और अजय देवगन साथ आ रहे हैं।   


क्या फातिमा सना शैख़  की सारे जहाँ से अच्छा - क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment