निर्माता नामित मल्होत्रा की रामायण महाकाव्य पर, दो भागों में दो साल में प्रदर्शित होने जा रही फिल्म रामायण पार्ट १ की झलकियां कुछ देर पूर्व पत्रकारों के सामने प्रदर्शित की गई। यह झलकियां २ मिनट ३८ सेकंड लम्बे वीडियो में सहेजी गई है। मैंने इन झलकियों को सोशल मीडिया के माध्यम से ही देखा है।
इस फिल्म के विषय में बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट अवतार के बजट २३५ मिलियन डॉलर से ४० मिलियन डॉलर अधिक में बनाई गई है। निर्माता नामित मल्होत्रा का कथन है कि उनकी इस फिल्म के दोनों भागों को ४००० करोड़ के बजट से बनाया जा रहा है। इस फिल्म के काम में दुनिया भर के १० हजार लोग लगे हैं। इस महाकाव्य को आईमैक्स प्रभाव के साथ बनाया गया है। इस त्रिआयामी फिल्म के लिए ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त कंपनी डेंग और ओएनईजी ने प्रभावशाली वीएफएक्स बनाया है। फिल्म का संगीत भारतीय संगीतकार एआर रहमान के साथ हॉलीवुड के दो ऑस्कर जीत चुके हेंस ज़िम्मर ने तैयार किया है।
फिल्म के तकनीकी पक्ष पर, सोशल मीडिया पर झलकियां देख कर कुछ नहीं कहा जा सकता है। क्योंकि, पार्श्व संगीत का प्रभाव बड़े परदे पर, श्रेष्ठ तकनीक से सजे छविगृहों में ही स्पष्ट होता है। लैपटॉप या कंप्यूटर पर यह प्रभाव नहीं आ सकते। किन्तु, दृश्य प्रभाव तो आंका ही जा सकता है।
मर्यादा पुरुषोत्तम राम पर फिल्म बनाना सरल नहीं। इसमें न केवल अभिनेता अभिनेत्रियों, बल्कि लेखक और निर्देशक की भावनाएं भी सम्मिलित होनी चाहिए। पटकथा लेखक की सशक्त लेखनी और निर्देशक की कल्पनाशीलता फिल्म का प्रभाव बढ़ा सकती है। इस दृष्टि से भी टीज़र में कोई संवाद नहीं है। केवल छोटी छोटी दृश्यावलियां है। इनका प्रभाव बड़े परदे पर ही पता चल सकता है।
रह जाती है फिल्म के नायक नायिका और अन्य पात्रों को करने वाले एक्टरों की बात तो यह पक्ष महत्वपूर्ण है। झलकियों में अभिनेता रणबीर कपूर के राम की झलकियां ही दिखाई गई है। टीज़र के अंत में रावण का चरित्र पार्श्व से दिखाई देता है। इस दृष्टि से रणबीर कपूर के राम पर ही कुछ कहा जा सकता है। रणबीर कपूर ने कोई संवाद नहीं बोला है। उन्हें लॉन्ग शॉट या क्लोज अप में ही देखा गया। लगभग एक मिनट से कुछ अधिक के अंतराल में वह अधिक प्रभावित नहीं कर पाते। बिलकुल सामान्य लगते हैं। जबकि उनके राम में भव्यता और प्रभावित कर पाने की क्षमता होनी चाहिए।
रामायण में अन्य भूमिकाओं में सीता के रूप में, तमिल फिल्म अभिनेत्री तथा हिंदी पेटी में द कश्मीर फाइल्स के कश्मीर में मुसलमानों द्वारा कश्मीरी के कत्लेआम और भगाये जाने को गौ मांस के आरोप के कारण लिंच किये जाने वाले मुसलामनों से कर के विवादित शोहरत पाई अभिनेत्री साई पल्लवी है। निश्चित रूप से उनकी अभिनय क्षमता पर संदेह किये जाने के कारण नहीं है। किन्तु, चेहरे से वह सीता के चरित्र के लिए बिलकुल अनुपयुक्त लगती है। इस फिल्म में रावण की भूमिका में कन्नड़ फिल्म अभिनेता और केजीएफ फिल्मों के अभिनेता यश है। हनुमान की भूमिका अपने ढाई किलों के मुक्के वाले सनी देओल है। इस टीज़र में इनमे से किसी की झलकियां नहीं है।
इतनी धूमधाम और चर्चाओं के बीच अनावृत इस टीज़र का क्या प्रभाव पड़ता है ? जानने के लिए आपको भी फिल्म की झलकियां देखनी होंगी। किन्तु, मैं इतना कह सकता हूँ कि इतने शोरशराबे के साथ जारी किया गया फिल्म का टीज़र भव्य तो है, किन्तु उसमे भाव नहीं है। राम के चरित्र और उनके काल की सुगंध झलकियों में नहीं है। टीज़र से निर्देशक नितेश तिवारी के समर्पण और भक्ति का पता नहीं चलता। जबकि, धर्मिक फिल्मों के लिए यह अति आवश्यक है। फिल्म का टीज़र भव्य हो सकता है, किन्तु, इसमें भाव नहीं है। दर्शकों कोई कुछ 'फील' नहीं होता।
एक बात और। मर्यादा पुरुषोत्तम राम में मर्यादा है, वह अप्रतिम योद्धा है। उन्होंने रावण जैसे महान विद्वान और वीर को भी परास्त किया था। लेकिन, यकीन जानिए वह किसी भी प्रकार से हॉलीवुड के सुपरहीरो ही-मैन : मास्टर्स ऑफ़ द यूनिवर्स जैसे नहीं थे। इस टीज़र में उन्हें ही - मैन जैसा पोज़ दिया गया है। किसलिए !

No comments:
Post a Comment