आज, एटली के निर्देशन में बन रही अल्लू अर्जुन की कार्यकारी शीर्षक #AA22XA6 वाली फिल्म का शीर्षक का अनावरण हुआ। आज अल्लू अर्जुन का जन्मदिन है। इस अवसर पर अल्लू अर्जुन की फिल्म राका (#RAAKA) के पोस्टरों के साथ फिल्म का टाइटल बताया गया।
फिल्म के निर्माताओं (#SunPictures) ने राका शीर्षक और फर्स्ट-लुक पोस्टर ९ भाषाओं में जारी किया है, जिसमें हिंदी, इंग्लिश और कई रीजनल भाषाएं शामिल हैं। इससे फिल्म की पैन-इंडिया और ग्लोबल अपील का संकेत मिलता है। फिल्म रिलीज़ की रिपोर्ट्स में बीच सात भाषाएँ का उल्लेख है, जिनमे अल्लू अर्जुन की मातृ भाषा तेलुगु के अतिरिक्त हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलायलम, बांगला और अंतर्राष्ट्रीय पहुँच के लिए अरबी भाषा का उल्लेख है। कहीं कहीं आठ भाषाओँ और बहुभाषी फिल्म का भी उल्लेख है। अर्थात यह फिल्म भारत की भाषाओँ के अतिरिक्त अरबी भाषा में प्रदर्शित होगी।
जहाँ, राका की प्रदर्शन की तिथि का प्रश्न है, यह फिल्म अभी शूटिंग/प्रोडक्शन स्टेज पर है। इसके २०२७ की गर्मियों में ही प्रदर्शित किये जाने की सम्भावना की जा सकती है। सूचनाओं के अनुसार अल्लू अर्जुन की यह फिल्म एक बड़े बजट की फैंटसी-एक्शन फिल्म है, जिसमें दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में हैं।
राका (RAAKA) की कहानी के बारे में अभी आधिकारिक रूप से बहुत कम जानकारी जारी की गई है। फिल्म अभी प्रोडक्शन स्टेज पर है, इसलिए पूरा प्लॉट सीक्रेट रखा जा रहा है।उपलब्ध हिन्ट्स और अफवाहें (रिपोर्ट्स के आधार पर) यह एक बड़े स्केल की साइंस-फिक्शन (Sci-Fi) एक्शन-फैंटसी फिल्म प्रतीत है, जिसमें भारी VFX और विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल होगा। इसमें दीपिका पादुकोण बनी तलवार भाँज रही होंगी। कुछ संभावनाएं फिल्म के पुनर्जन्म पर आधारित होने या मल्टीपल टाइमलाइन्स/पैरेलल यूनिवर्स का कॉन्सेप्ट शामिल होने की हैं।
सूचनाओं के अनुसार फिल्म में अल्लू अर्जुन चार (या कम से कम तीन) भूमिकाएं निभा रहे हैं। एक पारिवारिक कुल में दादा, पिता और दो बेटों की शायद । कुछ रिपोर्ट्स में इन भूमिकाओं को भेड़िया मानव, वैज्ञानिक और पुलिस अधिकारी जैसे अलग-अलग अवतारों का जिक्र है। पोस्टर में भी अल्लू अर्जुन का गंजा, खूंखार, जानवर जैसा लुक बीस्ट मोड का संकेत देता है। यह कोई डार्क ट्रांसफॉर्मेशन या मिस्टिरियस पावरफुल कैरेक्टर हो सकता है। इसी प्रकार, दीपिका पादुकोण की भूमिका भी रानी जैसी शक्तिशाली होगी। यह भूमिका फ्लैशबैक में हो सकती है।
इस फिल्म के बारे निर्देशक लेखक एटली ने खुद कहा है कि स्क्रिप्ट अविश्वसनीय और व्यसनी है, जो १८ साल से उनके पास थी। आयरन मैन और ट्रांसफार्मर्स जैसी फिल्मों की वीएफएक्स टीम ने स्क्रिप्ट पढ़कर कहा कि उनका दिमाग घूम गया।

No comments:
Post a Comment