बॉक्स ऑफिस पर, रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर २ की धुरंधर सफलता को देखते
हुए, एक्स और दूसरे
सोशल मीडिया पर पेड पीआर सक्रिय हो गए हैं।
वह धुरंधर के रणवीर सिंह को अस्वीकार करते हुए, शाहरुख़ खान को ही बड़ा स्टार मानते हैं।
इसमें कोई संदेह नहीं कि शारुख खान, १९९२ से अर्थात लगभग ३४ साल से फिल्मों
में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने फिल्म जीवन में जहाँ बड़ी सफल फ़िल्में दी हैं, वही कई बुरी तरह से असफल फ़िल्में भी दी
है। २०२३ से पहले, शाहरुख़
खान, दिलवाले, फैन, रईस, जब
हैरी मेट सेजल, जैसी बड़ी फ्लॉप
फिल्में दे रहे थे।
किन्तु, २०२३
में बॉक्स ऑफिस ने पलटा खाया। पहले शाहरुख़ खान अभिनीत फिल्मं पठान हजार करोडिया
फिल्म बनी। यद्यपि इस फिल्म को गणतंत्र
दिवस सप्ताहांत का खूब लाभ मिला। फिल्म का
वर्ल्डवाइड ग्रॉस १०५० करोड़ का रहा। इसी साल उनकी दूसरी हजार करोडिया फिल्म जवान
जन्माष्टमी के विस्तारित सप्ताहांत में प्रदर्शित हुई। इस फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस ११४८ करोड़ रहा।
इस प्रकार से, जवान शाहरुख़ खान
के फिल्म जीवन की सबसे बड़ी सफल फिल्म कही जा सकती है।
शाहरुख़ खान की फिल्म जवान की सफलता के गुणगान गाने वाले
पीआर लोगों के सामने कुछ आंकड़े प्रस्तुत करने है।
यह आंकड़े जवान और धुरंधर २ के है।
इन आंकड़ों से पता चलेगा कि शाहरुख़ खान की फिल्म जवान, रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर २ की तुलना
में कहाँ खड़ी है।
एंटरटेनमेंट उद्योग की खोजखबर रखने वाले चैनल सक्निलक के
आंकड़ों पर भरोसा करे तो जवान ने ७ सप्ताहों अर्थात ६३ दिनों में ११६० करोड़
था। फिल्म का भारत में ग्रॉस ७६० करोड़ का
था। फिल्म जवान ने भारत में ६४० करोड़ का
विशुद्ध व्यवसाय किया था। उस समय शाहरुख़ खान को दुनिया का सबसे बड़ा अभिनेता
का झुनझुना बजाया गया था। यद्यपि, यह कीर्तिमान जल्द ही तोड़ दिया गया।
जवान ने, विदेशी छविगृहों
में ४०० करोड़ का ग्रॉस किया था।
जवान के ६३ दिनों की आंकड़ों की धुरंधर २ के आंकड़ों की
तुलना से पता चलता है कि धुरंधर २ ने, १५ दिनों में धुआंधार आंकड़ों के कीर्तिमान भंग कर दिए
है। यह फिल्म अभी तक वर्ल्डवाइड १४९२ करोड़ से अधिक का ग्रॉस कर लिया है। यह फिल्म
११२२ करोड़ से अधिक का ग्रॉस कर चुकी है।
धुरंधर २ ने, शाहरुख़ खान की
फिल्म जवान के वर्ल्डवाइड ४०० करोड़ के ग्रॉस की तुलना में १५ दिनों में ही ३७०
करोड़ का ग्रॉस कर लिया है। विशुद्ध कारोबार की तुलना करे तो धुरंधर २ का ९३७ करोड
से अधिक का विशुद्ध कारोबार जवान के तुलान में ३०० करोड़ अधिक है।
इस प्रकार से, रणवीर सिंह की फिल्म ने, शाहरुख़ खान की फिल्म के भारत में ग्रॉस से ३६२ करोड़, वर्ल्ड वाइड ग्रॉस से ३३२ करोड़ अधिक का
ग्रॉस कर लिया है। भारत में विशुद्ध कारोबार भी जवान की तुलना में धुरंधर २ का २९७
करोड़ अधिक है।
धुरंधर २ के, हिंदी पेटी में अब तक, २,६७,८१६ शो हो चुके है। फिल्म ने १०५५ करोड़ १५ लाख का ग्रॉस कर लिया है। इस फिल्म ने अब तक ८७९ करोड़ २९ लाख से अधिक का विशुद्ध व्यवसाय कर चुकी है। सक्निलक के अनुसार, फिल्म ने १६वे दिन दोपहर तक पूरे विश्व के छविगृहों में १५०० करोड़ का ग्रॉस कर, एक सशक्त कीर्तिमान बना दिया है।

No comments:
Post a Comment