Friday, 10 April 2026

@warnerbros द्वारा रिलीज़ होगी #MortalKombatMovie



लोकप्रिय वीडियो गेम सीरीज मोर्टल कॉम्बैट पर, आधारित चौथी फिल्म की  पहली रिबूट फिल्म मोर्टल कॉम्बैट १, २०२१ में प्रदर्शित हुई थी।  इस कॉम्बैट सीरीज में चौथी फिल्म मोर्टल कॉम्बैट २ आगामी ८ मई २०२६ को प्रदर्शित होने जा रही है।  






अमेरिका की मार्शल आर्ट्स फंतासी फिल्म मोर्टल कॉम्बैट २ में, अभिनेता कार्ल अर्बन, दूसरी बार जोहनी केज की  भूमिका कर रहे है।  उन्होंने, २०२१ में प्रदर्शित पहली रिबूट फिल्म में भी यही भूमिका की थी।  फिल्म की  अन्य भूमिकाओं  में,एडेलीन रुडोल्फ, जेसिका मैकनामी, जोश लॉसन, आदि प्रमुख चरित्र कर रहे है।  इस फिल्म का निर्देशन सिमोन मैक्वॉयड ने किया है।  २०२१ में प्रदर्शित कॉम्बैट फिल्म से सिमोन ने फिल्म डेब्यू किया था। 





इस सीरीज पहली तीन फिल्मों में सबसे अधिक कारोबार १९९५ में प्रदर्शित फिल्म मोर्टल कॉम्बैट ने किया था।  पहले मोर्टल कॉम्बैट  वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर १२२.२  डॉलर का ग्रॉस किया था।  बाद की रिलीज़ फ़िल्में मोर्टल कॉम्बैट अन्निहिलेशन (१९९७) ने ५१.४ मिलियन डॉलर और मोर्टल कॉम्बैट (२०२१) ने ८४,४ मिलियन डॉलर का कारोबार किया था। 

No comments: